प्रेम करो इतना करो कि मन भर आए... जब भावुकता अपने चरम पर आ पहुंचे और उसको सौंप देने के लिए तुम्हारे पास एक हृदय हो तो उसमें वो सींचते रहो अपना सब, खुद को खाली कर दो और भर लो स्वयं में सिर्फ प्रेम...!!!
तुम मेरी किसी कमी का विकल्प नहीं थीं और ना ही किसी ज़रूरत का अंतिम उत्तर, तुम्हारे साथ होना बस वैसा था जैसे बेमतलब की ज़िंदगी को कोई सुंदर वजह मिल जाए...
: अगले जन्म आप मुझे सबसे पहले मिलना
वो क्यों?
: ताकि मैं अपना सर्वस्व आप पर समर्पित कर सकूं
क्या अब ऐसा संभव नहीं
:मैं जब भी संभावना खोजती हूं.. मुझे आप मुझसे छूटते दिखते हो
मैं कहीं नहीं जा रहा..
: आप नहीं शायद मैं..
अगर ये आखिरी जन्म हुआ तो
: ....?....
मेरे हिस्से में तुम्हारा होना आया तुम्हारे हिस्से में मेरा होना भी नहीं... अब इस अधूरे बँटवारे को दिल को समझाऊँ भी तो कैसे, तुम्हें गैर मानने की उम्र नहीं रही, और अपना कहने का हक़ कभी था ही नहीं...
अब न किसी से मिलने की चाह होती है, न बिछड़ने का डर, लोग मिलते हैं, बातें होती हैं, रिश्ते भी निभते हैं- पर भीतर कुछ महसूस नहीं होता.. धीरे-धीरे सब अपने होकर भी अपने से नहीं लगते, और अंत में जो सबसे पास रह जाता है, वह होता है अकेलापन...
जाते हुए लोगों की राह नहीं रोकी; मै एक किनारे खड़ा रहा; वे चले गए; कभी कभी मैं सोचता हूं यदि वे मेरी आखों में अपने रोके जाने का आग्रह नहीं देख पाए तो उनका चले जाना ही अच्छा था...
मेरा प्रेम अब प्रेम नहीं रहा, वैराग्य हो गया है..अब जो कुछ भी मेरा था, वो सब तुम्हें समर्पित है- मेरी चाहत, मेरी खुशी, मेरे हिस्से का हर अधिकार..अब न पाने की कोई इच्छा है, न कुछ बचाकर रखने का मोह, जो मेरा था, तुम्हारा हुआ और जो तुम हो, वही मेरा वैराग्य है...
कुछ स्त्रियों से प्रेम नहीं मित्रता कीजिए, उनके समक्ष मन भाव रखिए पर पाने की इच्छा नहीं,क्योंकि कुछ स्त्रियाँ नदी की तरह होती हैं,जो किनारों पर अधिकार नहीं जमातीं,बस अपनी उपस्थिति से प्यास बुझाती रहती हैं,हर नदी को पाना आवश्यक नहीं,कुछ के किनारे बैठकर सुकून पाना भी पर्याप्त है...
जब माँ सीता ने अग्नि में प्रवेश करने का निर्णय लिया, तो वह अपनी पवित्रता साबित नहीं कर रही थीं.. वह किसी और को अपनी पवित्रता परिभाषित करने से रोक रही थीं.. कभी-कभी किसी व्यक्ति के लिए सबसे मजबूत बात यह होती है कि वह विश्वास करने के लिए अनुमति मांगना बंद कर दे...
अगर कभी मेरी याद आये तो तुम, लौटकर मत आना, तुम बस उस दर्द, पीड़ा को याद करना जो तुमने, मुझे छोड़ते वक़्त दिया था..मैं तो तुम्हें जाते देखकर उसी वक़्त ही मर चुका था...
और बस इतना ही कि तुम सँभालकर रख लो मुझे अभी ही, क्योंकि शायद सच में कोई पुनर्जन्म नहीं होता होगा..
और अगर होता भी है पुनर्जन्म, तो क्या पता, प्रिय, ये हमारा अंतिम जन्म हो...
मैंने सोचा.. अगर मुझे कोई पसंद आ गया, तो शायद ये काम भी ईश्वर ने ही किया होगा, उसने चाहा होगा कि मैं उसे पसंद करूँ, तभी तो दिल ने उसे अपना-सा महसूस किया और जब पसंद करवाने की कहानी भी उसी ने लिखी है, तो फिर उससे मिलवाने की कहानी भी कहीं न कहीं उसने लिख ही रखी होगी...
प्रेम कभी आदर्श नहीं होता, क्योंकि आदशों में पूर्णता होती है और प्रेम में अपूर्णता.. प्रेम गलतियों, उलझनों, असहमतियों और बदलती भावनाओं के बीच भी अपना अस्तित्व बनाए रखता है, शायद प्रेम की खूबसूरती उसके आदर्श होने में नहीं, बल्कि उस के वास्तविक होने में है...