VoteforOPS HK retweeted
'शारदीय नवरात्रि' की महानवमी के पावन अवसर पर आज @GorakhnathMndr स्थित श्री दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य माँ सिद्धिदात्री की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।
माँ जगदम्बा की कृपा समस्त चराचर जगत पर सदैव बनी रहे। संपूर्ण विश्व शांति, सद्भाव और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, माँ भगवती से यही प्रार्थना है।
जय माँ भगवती!
VoteforOPS HK retweeted
On the auspicious occasion of Durga Puja, I extend my heartfelt greetings and best wishes to all Indians residing in the country and abroad.
VoteforOPS HK retweeted
पावन शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर आज @GorakhnathMndr में शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पूजन का परम सौभाग्य मिला।
जगज्जननी माँ दुर्गा का आशीष सभी प्रदेश वासियों पर बना रहे, हर घर-आंगन में शांति, समृद्धि, आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय माता की।
VoteforOPS HK retweeted
दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
VoteforOPS HK retweeted
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की मांग के अनुसार राज्य सरकार द्वारा विद्यालय का समय परिवर्तन नहीं करते हुए यह पूर्व की भांति 15 अक्टूबर तक यथावत रखने का निर्णय किया गया है ।
आदेश जारी होते ही आप तक भेजने का प्रयत्न करते हैं ।
@RCPushkarnaRSSR
प्रदेशाध्यक्ष
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)
VoteforOPS HK retweeted
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की मांग के अनुसार विद्यालय का समय परिवर्तन नहीं करते हुए यह पूर्व की भांति 15 अक्टूबर तक यथावत रखने के लिए माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी का बहुत - बहुत आभार।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की मांग के अनुसार राज्य सरकार द्वारा विद्यालय का समय परिवर्तन नहीं करते हुए यह पूर्व की भांति 15 अक्टूबर तक यथावत रखने का निर्णय किया गया है ।
आदेश जारी होते ही आप तक भेजने का प्रयत्न करते हैं ।
@RCPushkarnaRSSR
प्रदेशाध्यक्ष
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)
VoteforOPS HK retweeted
UNGA में पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने दावा किया की उसने भारत के ख़िलाफ़ युद्ध जीत लिया था।
लेकिन भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को उसकी असलियत याद दिलाते हुए कहा की अगर बर्बाद रनवे और जले हुए हैंगर जीत जैसे लगते हैं, तो पाकिस्तान इसका मज़ा ले सकता है।
VoteforOPS HK retweeted
विद्यालय समय परिवर्तन बाबत संगठन का माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी को पत्र।
@rajeduofficial
@rpbreakingnews @DainikBhaskar
VoteforOPS HK retweeted
महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहसिक जीवन आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।
मोदी जी ने बीते 12 वर्षों में शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्टार्टअप की नई संस्कृति विकसित की है।
इससे भारत आज दूसरा सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क, AI टैलेंट पूल और 2 लाख स्टार्टअप्स के साथ तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। 6 करोड़ से अधिक युवाओं का स्किल डेवलपमेंट, 12 करोड़ से अधिक मुद्रा लोन और 300 से अधिक स्पेस स्टार्टअप इस बात के प्रमाण हैं कि आज का युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बन रहा है।
IIT, AIIMS सहित 1,213 विश्वविद्यालय, 1,045 ‘खेलो इंडिया सेंटर’ और 34 स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस के साथ युवा खेलों के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
#12YearsOfYuvaShakti
VoteforOPS HK retweeted
देशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें सत्कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह अवसर हर किसी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। सभी को अक्षय फल की प्राप्ति हो, यही कामना है।
VoteforOPS HK retweeted
आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। उनसे हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है। अतुलनीय पराक्रम और विवेक के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा से हर हृदय में नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार हो। उनका आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करे।
VoteforOPS HK retweeted
*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान( विद्यालय शिक्षा) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जयपुर में सम्पन्न*
*शिक्षक राष्ट्रहित, शिक्षाहित और विद्यार्थी हित में प्रयत्नों की पराकाष्ठा करें : महेंद्र कपूर*
जयपुर। कल अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर जवाहर नगर जयपुर में संपन्न हुई ।
प्रथम सत्र में मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ। सत्र में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय महेंद्र कपूर , क्षेत्र प्रमुख उमराव लाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा का सानिध्य प्राप्त हुआ।
प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने संगठन के स्वरूप एवं सदस्यता कार्यक्रम को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि 1954 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्रद्धेय जयदेव जी पाठक द्वारा इस संगठन की स्थापना हुई और शिक्षा के क्षेत्र में यह शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नाम से निरंतर कार्य कर रहा है। अब राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय 2026 से पूरे भारत में एक ही नाम अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के नाम से कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि संगठन की मुख्य रूप से आठ स्तर पर इकाइयां है, हमारी सबसे छोटी इकाई विद्यालय है, राजस्थान के 70000 में से 48000 विद्यालयों में सदस्यता कर पिछले सत्र में 2,70,175 सदस्य बनाएं जो अब तक का उच्चतम है । इस बार यह संख्या 3,25,000 के पार जाएगी। दूसरी इकाई 10192 संकुल हैं । प्रत्येक संकुल में तीन कार्यकर्ता कुल 30,576 कार्यकर्ता है। तीसरी इकाई खंड जिसमें 402 खंडों में कुल 12060 कार्यकर्ता, जिला स्तर पर 45 जिलों में 1395 कार्यकर्ता, विभाग स्तर पर 22 विभाग संगठन मंत्री ,संभाग स्तर पर 50 और प्रदेश स्तर पर 185 कार्यकर्ताओं की टीम है। राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान में संगठन के 13 लाख 60 हजार सदस्य हैं। 17 स्थान पर राजस्थान में संगठन के कार्यालय हैं। उन्होंने यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाने एवं ट्विटर पर अधिक सक्रियता की बात कही। उन्होंने बताया कि हमारा सदस्यता अभियान इस बार 15 अप्रैल से 25 अप्रैल कुल 10 दिन का होगा। खंड स्तर पर इसके लिए 31 मार्च, 3 अप्रैल, 5 अप्रैल को प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे एवं सदस्यता डायरी का वितरण होगा। 23 से 28 मार्च तक प्रधानाचार्य संवाद कार्यक्रम, 14 अप्रैल को समरसता दिवस, 26 अप्रैल को प्रकोष्ठों की कार्यशाला की जानकारी दी । उन्होंने संगठन के चार अनिवार्य अखिल भारतीय कार्यक्रमों वर्ष प्रतिपदा, गुरु वंदन, कर्तव्य बोध, जन जागरण की जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुषमा बिश्नोई का सानिध्य प्राप्त हुआ। (1/2)
VoteforOPS HK retweeted
नेताओं की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश लेकिन रामनवमी पर नहीं
नेताओं के नाम पर एयरपोर्ट लेकिन भगवान श्रीराम के नाम पर नहीं
नेताओं की जीवनी स्कूल में पढ़ाते हैं लेकिन भगवान श्रीराम के बारे में नहीं
रामायण मजहबी नहीं बल्कि एक धार्मिक ग्रंथ है फिर भी स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल नहीं है
VoteforOPS HK retweeted
मर्यादा, धर्म और सत्य के परम प्रतीक प्रभु श्री राम जी के पावन जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री राम जी का जीवन हमें सिखाता है कि कर्तव्य, करुणा और संयम ही सच्चे मानव धर्म हैं। उनका आदर्श हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य और व्यवहार में प्रेम को अपनाएँ।
जय श्री राम🙏🏻❤️
VoteforOPS HK retweeted
धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में।
रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही 'रामत्व' का सच्चा उत्सव है।
प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है।
जय श्री राम!




















