टोंटी (@p89039) profile picture

follow back 💯

Joined October 2024
Photo by टोंटी (@p89039)Photo by टोंटी (@p89039)Photo by टोंटी (@p89039)Photo by टोंटी (@p89039)Photo by टोंटी (@p89039)Photo by टोंटी (@p89039)Photo by टोंटी (@p89039)Photo by टोंटी (@p89039)Photo by टोंटी (@p89039)Photo by टोंटी (@p89039)
टोंटी retweeted
पंकज यादव बोले “लाठी तेल पिलाया है” कुँडा में एक भी सपाई दिखा तो वो हाल करेंगे...कि?? सपाईयों ने खड़ी लकड़ी ले लिया? 😂
60
929
23
3,120
35,332
टोंटी retweeted
1. उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं पंजाब राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनाव में पार्टी के अच्छे व दमदार उम्मीदवारों के चयन सहित सघन ज़मीनी तैयारियों आदि के बीच यहाँ जातिवादी मीडिया/सोशल मीडिया द्वारा भी, अभी से ही षडयंत्र के तहत धनबल के दुरुपयोग के सहारे फेक व ध्यान भटकाने वाला, सर्वे/सर्वेक्षण आदि का मिथ्या प्रचार शुरू कर दिया गया है, जिसमें स्वाभाविक तौर पर बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) को निशाना बनाया जाना यह अति-दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। 2. वैसे यहाँ यह कड़वी वास्तविकता भी उल्लेखनीय है कि जातिवादी मीडिया द्वारा चुनाव के दौरान बी.एस.पी. के विरुद्ध हमेशा ही मिथ्या व अनर्गल प्रचार किया जाता है तथा फेक व प्रायोजित सर्वे/सर्वेक्षण आदि में हमेशा कम व कमज़ोर करके आँका जाता रहा है। यहाँ तक कि सन 2007 में भी इनका बर्ताव ऐसा ही जातिवादी व द्वेषपूर्ण रहा था जबकि बी.एस.पी. ने तमाम लोगों के क़यासों व उम्मीदों पर पानी फेरते हुये पूर्ण बहुमत की अपनी सरकार बनायी थी और फिर यूपी में सबके साथ न्याय करने हेतु ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ कायम करने सहित ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के नये संवैधानिक कल्याणकारी युग की शुरूआत हुई थी। 3. इसीलिय यूपी में पहले सपा और अब भाजपा राज से त्रस्त सर्वसमाज से तथा ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के लोगों से यही अपील है कि वे विरोधी पार्टियों तथा जातिवादी तत्वों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों सहित सभी प्रकार के मिथ्या व दुष्प्रचार आदि से ज़रूर सावधान रहें और अपनी मा. बहनजी के नेतृत्व में पाँचवीं बार बी.एस.पी. की सरकार बनाने में पूरे जी-जान से लगातार लगे रहें, जिसमें ही सबका हित निहित व सुरक्षित भी है।
241
1,283
69
2,830
138,317
टोंटी retweeted
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है। 2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है। 3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है। * जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है। 4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे। 5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा। 6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।
761
1,922
419
4,322
407,023
टोंटी retweeted
परम आदरणीय बहन जी, आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं। राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ। पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है। श्री अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है। उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ। मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा। बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है। जय भीम। जय बसपा।
901
2,271
435
6,123
501,240
इतना बड़ा जनसैलाब तो अखिलेश यादव खुद मैदान में उतर आएं, तब भी शायद देखने को न मिले। लखनऊ की सड़कों पर हरीश द्विवेदी के समर्थन में उमड़ी भीड़ बता रही है कि BJP में उनका कद कितनी तेजी से बढ़ रहा है। 🔥
हरीश द्विवेदी, ये नाम याद रखिएगा……….बड़े वोट बैंक को साधने के लिए BJP अब अपने सभी महारथियों को UP में उतार रही है। बस्ती से पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को महामंत्री बनाया जाना इसी की बानगी है। हरीश द्विवेदी एक आम कार्यकर्ता से पूर्वांचल के बड़े नेता बने, अब प्रदेश और देश के दिग्गजों में शुमार भाई पूरा लखनऊ आज हरीश द्विवेदी ज़िंदाबाद के नारों से पटा हुआ है, हर गाली मुहल्ले चौराहे पर होर्डिंग्स है। आज लखनऊ में उमड़ा जनसैलाब बताता है कि पार्टी में कद तेजी से बढ़ा है
1
1
74
पी डी ए का अंतिम फूल फॉर्म पी = पहली बार 2017 हारे डी = दूसरी बार 2022 हारे ए = अबकी बार 2027 हारेंगे नोट कर लो 😀
2
2
97
टोंटी retweeted
भाई-बहनों के अटूट आपसी रिश्तों की प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार की हार्दिक बधाई एवं सुख व शान्ति भरे जीवन की शुभकामनायें।
222
1,034
47
3,986
134,723
भाई @AnandAkash_BSP जी, कृपया संज्ञान लें। आज आपकी रैली की जानकारी सोशल मीडिया पर एक दिन पहले से जोर-शोर से पहुंचनी चाहिए थी। Facebook, Instagram, WhatsApp और X पर समर्थकों को समय से जानकारी मिलती तो ज्यादा लोग जुड़ सकते थे।
2
1
2
100
कहते हैं आरक्षण हटाने की बात मत करो, आर्थिक आधार की बात मत करो बस रिफॉर्म बोलो वरना मायावती जी नाराज़ हो जाएंगी! 😄 सुनो @Mayawati जी के रहते हुए तुम इस जन्म में आरक्षण का आ नहीं हटा सकते हो पूरी भाजपा जानती है बहन मायावती जी की ताकत #बहन_जी_का_संदेश
1
2
68
आज जयपुर में आकाश आनंद जी का भाषण जोरदार होने वाला है। युवाओं, बहुजन समाज और सामाजिक न्याय की आवाज़ को नई मजबूती मिलेगी। आज जयपुर में गूंजेगा बहुजन स्वाभिमान! 💙 #आकाशआनंद #BSP #बहुजनसमाज #जयपुर #सामाजिकन्याय #बहुजनएकता
1
1
345
कल से कुछ समाजवादी चमचे बोल रहे थे कि आरक्षण के समर्थन में बहन मायावती जी का जवाब कुछ नहीं आया। अरे मूर्खो बहन मायावती जी राष्ट्रीय लेवल की नेता है, मूर्खो की तरह बात नहीं करती अपनी बात पर सदा एडिंग रहती हैं, रोज pda की फुलफार्म नहीं बदलती। देख लो जवाब आ गया बहन जी का 🔥
1. दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान में एस.सी., एस.टी. व ओ.बी.सी. समाज को दिये गये आरक्षण के विरुद्ध अभी हाल ही में जमा हुये कुछ लोगों द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की उठाई गई यह नई माँग कतई भी उचित व देशहित में नहीं है। उन्हें आरक्षण के सम्बंध में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे समतामूलक समाज, विकसित व सम्मानित देश बनाने के संवैधानिक कार्यों को आघात पहुँचे। 2. वैसे भी देश में सदियों से जातिवाद की अमानवीयता का शिकार रहे एस.सी., एस.टी. व ओबीसी समाज के लोगों हेतु संविधान में की गई आरक्षण की व्यवस्था के बारे में परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का यह कहना था कि ’जातिवाद का परित्याग ही सबसे बड़ी देशभक्ति है’। अतः लोग सही देशभक्ति का परिचय ज्यादा दें तो यही उचित होगा। 3. जहाँ तक आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात है, तो केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा भी ग़रीबी उन्मूलन के एक नहीं बल्कि अनेकों कार्यक्रमों पर काफी सरकारी धन हर वर्ष ख़र्च किया जाता है, किन्तु उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार आदि के कारण इसका सही लाभ अगर देश के लोगों को नहीं मिलता है तो यह तो सरकारी व्यवस्था का सीधा-सीधा दोष है। 4. इसके अलावा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की नई व्यवस्था भी देश में लागू है, जिसका भी सही लाभ अपरकास्ट समाज के ग़रीब परिवारों को नहीं मिल पा रहा है बल्कि इसमें छलावा अधिक है। 5. वास्तव में ख़ासकर यही वह भ्रष्ट व जातिवादी सरकारी व्यवस्था है जिसने आरक्षण के संवैधानिक रचनात्मक प्रावधान को कभी सही से ज़मीन पर लागू ही नहीं होने दिया है, जिस कारण एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोग, आज़ादी के इतने लम्बे अरसे के बाद आज तक भी, ग़रीबी, जातिवादी द्वेष, शोषण, अत्याचार व जातिवाद के ज़हर का दंश हर दिन हर स्तर पर लगातार झेलते रहते हैं। 6. अतः सभी सरकारें भी आरक्षण विरोधी तत्वों को शरण व संरक्षण बिल्कुल भी ना दें तो यह व्यापक देश व जनहित में होगा। लोगों से भी अपील है कि वे आरक्षण जैसे अहम् एवं संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति ना करें और ना ही होने दें। 7. हालाँकि उसी ही दिन पार्लियामेन्ट थाना के बाहर एक पीड़ित व्यक्ति के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गाँधी कई घन्टों तक धरने पर बैठे रहे, जिसका पार्टी को कोई ऐतराज़ नहीं है। ऽ लेकिन उसके बग़ल में जंतर-मंतर पर दलित व शोषितों के जातीय आधार पर दिये जाने वाले आरक्षण को ख़त्म करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन भी चल रहा था, वहाँ पर वे व उनका कोई भी कांग्रेसी साथी उन्हें समझाने तक के लिये भी नहीं गये, जिससे इन वर्गों के प्रति इनकी आरक्षण विरोधी मानसिकता अभी भी साफ झलकती है।
1
1
107
प्यारे बहुजन समाज के साथियों अपने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पार्टी का चाल व चरित्र देखो, सांसद राजीव राय ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं। ये वही समाज है जो आज आरक्षण के खिलाफ खुल कर विरोध कर रहा है क्या अखिलेश यादव भी आरक्षण के खिलाफ हैं, एक सवाल क्या दलित भी जा सकता।
1
1
126
टोंटी retweeted
चन्द्रशेखर को समझना चाहिए कि वो सांसद है। उनमे तार्किकता व मैच्योरिटी उच्च स्तर की होनी चाहिए। काहे दो टके के लोगो से बहस करना चाह रहा है। अपने स्टेटस के अनुसार लोगो से बात करे। न कि Payout पर जीवन यापन कर रहे लोगो को बहस के लिए आमंत्रित करें। चिराग पासवान की यह बात अच्छी लगी कि आरक्षण पर कोई चर्चा नही होगीं। क्योंकि चर्चा का स्थल संसद है न कि दो टके के लोगो के साथ चर्चा करें। 1.में कई बार लिख चुका हूं कि कोई कहे कि आरक्षण खत्म करो तो जवाब ही न दे। अगर दे भी तो कह दे कर दो। अगर करवा सकते हो। इससे ज्यादा चर्चा न करे। आरक्षण केवल एससी से सम्बंधित नही है। ओबीसी को 27% मिलता है।। एसटी को 7.5% मिलता है। अल्पसंख्यक को आर्टिकल 30 में संस्थान में 50% मिलता है। इसलिए "आरक्षण" नाम आते ही स्वयं मत मैदान में मत कूदो। इन्ही हरकतों कर कारण मुँह हाथ नाभि से पैदा होने का क्लेम करने वाले; एससी को पानी नही मिला। एससी को गालिया दे रहे है। जबकिं आरक्षण ओबीसी, एसटी, अल्पसंख्यक को भी मिल रहा है।। 2.आप इन लोगो से बहस में नही जीत सकते है। यह आपको कुतर्क के उस स्तर पर ले जाएंगे जँहा आप स्वयं कन्फ्यूज हो जाएंगे। यह ओशो तक ने कई बार अपनी वाणी में कही है।।ओशो ने कई बार यह कहा है कि इन लोगो का कुतर्क की वर्ण व्यवस्था "कर्म आधारित" थी अथार्त अच्छे कर्म करके शुद्र (ओबीसी) ब्राह्मण बन सकता है जबकि आज तक इतिहास में एक भी व्यक्ति का उदाहरण नही दे सके जो कि ओबीसी से कर्म आधार पर ब्राह्मण बन गया हो। एक भी ऐसा उदाहरण नह मिला कि माधुरी गुप्ता पाकिस्तान में गद्दारी करके सजा पाई और उसे कर्म के अनुसार वैश्य से अन्य वर्ण मर ट्रांसफर कर दिया गया। कभी हुआ ऐसा? नही न? लेकिन कुतर्क है। बार बार दिया जाता है। सभी को पता है कि वर्ण व्यवस्था जन्म आधारित है। 3.सीधी बात है कि न तो यह कहो कि हमारा शोषण हुआ इसलिए दो। न यह कहो कि जब तक जाति है तब तक दो। न यह कहो कि गटर में उतर कर देखो। सीधा यह एक पैराग्राफ में कह दो की; "भारत मे अलग अलग वर्ग है। इसलिए प्रत्येक वर्ग को संसाधनों में हिस्सेदारी/प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। हमे भी दो" 4.सबसे महत्वपूर्ण की; "ब्राह्मण या क्षत्रिय, वैश्य या अन्य से आरक्षण पर आप काहे बहस करे। यह है कौन? आपका सीधा संवाद सरकार से है। केंद्र सरकार से है। उससे संवाद करो कि सभी को प्रतिनिधित्व दो।। हमे भी दो। आरक्षण बढाने, लागू करने के लिए केंद्र से संवाद करो। उसे टारगेट करो। माँग नही मानने पर उन्हें चुनाव में टाइट करो। लेकिन 8% से 10% वाले इन तीनो वर्गों से काहे बहस करना चाह रहे हो। किस कैपेसिटी से यह बहस होगी" 5.इसलिए चन्द्रशेखर भाई इस बहस में न पड़ो। आरक्षण पर कैंची चलाने पर सरकार को घेरों। न कि दो टके के कोई दुबे, अजित भारती जैसे बतमीजी, अनुराधा या किसी त्यागी से बहस करो। न तो इनकीं हैसियत आरक्षण देने की है। न इनकीं हैसियत आरक्षण खत्म करने की है। फिर काहे इन्हें बहस की चुनौती देकर इनकीं हैसियत बढ़ा रहे हो।। यह सोशल मीडिया पर "Payout" के खिलाड़ी है। इन्हें ज्यादा महत्व न दो।। विकास कुमार जाटव @BhimArmyChief @iChiragPaswan
36
113
5
379
10,182
आरक्षण कोई खैरात नहीं:- चिराग़ पासवान 🔥 अब टाइम आ गया है कि प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण लागूं होना चाहिए। @Anandakash @mayawati @ichiragpaswan #गौ_सुरक्षा_अभियान #आरक्षण
1
1
2
182
टोंटी retweeted
भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की। मुझे हर एक युवा पर गर्व है - खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज़ दबाई नहीं जा सकेगी। 22 अगस्त को ‘छात्रों की गूँज’ पुणे पहुंच रही है - और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ़ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा। जुडने के लिए रजिस्टर करें: bit.ly/45lulQO?r=qr
1,180
6,679
155
21,714
509,187
कई लोगों के पेआउट आ गए हैं, लेकिन बहुतों का अकाउंट अभी भी Paused पड़ा हुआ है... पता नहीं ये कब तक रहेगा, आएगा भी या हमेशा के लिए अटक जाएगा। अपील कर रहे हैं पर बार-बार Reject हो जा रही है। अगर किसी के पास कोई सही उपाय या तरीका हो तो जरूर बताओ......
42
17
1
70
2,443
टोंटी retweeted
80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम केवल आज़ादी का उत्सव न मनाएँ, बल्कि एक मजबूत संकल्प भी लें, संविधान को मजबूत करेंगे, हर गरीब, शोषित, वंचित एवं कमजोर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करेंगे और लोकतंत्र को दो दलों की जागीर नहीं बनने देंगे। भारत का भविष्य हमारे युवाओं के हाथों में है। इसलिए हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, कि हर युवा को शिक्षा, समान अवसर, कौशल और अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का अधिकार मिले। जय भीम, जय भारत
175
865
44
2,325
103,631
टोंटी retweeted
बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई, जिसके एक हादसे में दोनों हाथ कट गए थे। बाद में एक व्यक्ति ने अपना शरीर दान किया और उसके हाथ इस व्यक्ति को ट्रांसप्लांट किए गए। अब धीरे-धीरे उसके हाथ काम करने लगे हैं। किसी के जाने के बाद भी उसके अंग किसी की जिंदगी बदल सकते हैं। ❤️ आप भी अपने शरीर के अंग दान करें। #अंगदान #अंगदानमहादान #DonateOrgans #जीवनदान #मानवता #महादान
2
3
1
4
24,232
टोंटी retweeted
देश व दुनिया भर में रहने वाले समस्त भारतीय नागरिकों व उनके परिवार वालों को भी आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनायें। आज आज़ादी के दिन को सभी लोग जितने भी हर्ष व उल्लास से आपसी भाईचारा व मेलजोल के साथ मनायें वह कम ही होगा, जबकि उच्च संवैधानिक व क़ानूनी ओहदों पर बैठे लोग अपने दायित्वों के प्रति भी ज़्यादा सचेत रहें तो यह बेहतर, क्योंकि जनता वास्तविक देश व जनहित के प्रति उनकी सही और सच्चे उत्तरदायित्व की अपेक्षा अब ज़्यादा करने लगी है। स्वतंत्रता दिवस जैसे ख़ास मौक़ों पर लोग यह उम्मीद रखतेे हैं कि यहाँ की उच्च संस्थायें भारतीय संविधान के ’चेक एण्ड बैलेन्स’ के उद्देश्य व ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभायेंगी, तभी भारत के गणतंत्र होने का सही लाभ यहाँ के ख़ासकर करोड़ों दलितों, आदिवासियों, अति-पिछड़ों, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों सहित सर्वसमाज के ग़रीबों, मज़दूरों, किसानों, युवाओं व महिलाओं तथा अन्य मेहनतकश लोगों को, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार-मुक्त, ख़ुशी व खुशहाली की ज़िन्दगी के रूप में मिलेगा और यहाँ का लोकतंत्र व पवित्र संविधान सभी लोगों की उम्मीदों के अनुसार सार्थक सिद्ध होगा। यही आज के दिन का संदेश।
188
1,170
63
3,161
82,531
टोंटी retweeted
1. जैसाकि सर्वविदित है कि बी.एस.पी. ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीतियों एवं सिद्धान्त पर चलने वाली विशिष्ट पहचान वाली पार्टी है, जो किसी भी समाज के व्यक्ति विशेष से ज़्यादा, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के पवित्र संविधान की सच्ची मंशा के मुताबिक़, सर्वसमाज के हित व कल्याण के लिये समर्पित है और इसीलिये पार्टी में नेताओं की नहीं बल्कि पूरे तन, मन, धन से समर्पित अम्बेडकरवादी कार्यकर्ताओं की ही फौज हर स्तर पर अधिकतर सक्रिय है। यही मान्यवर श्री कांशीराम जी द्वारा पार्टी व मूवमेन्ट के हित में स्थापित परम्परा भी है। 2. इसीलिये ब्राह्मण समाज व अन्य सभी समाज के जो भी लोग अभी तक पार्टी से निकाले गये हैं या निकाले जा रहे हैं या वे अपने निजी स्वार्थ में दूसरी पार्टियों में चले गये हैं या फिर वे अपने ग़लत कारनामों की वजह से उनसे बचने के लिये ख़ासकर सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गये हैं, तो उनका पार्टी के प्रति समर्पण भाव लोगों की निगाह में भी उनके कार्यों के ऑकलन के आधार पर काफी सशंकित व निराशाजनक बना रहा है, क्योंकि ख़ासकर बी.एस.पी. सरकार के दौरान भी ऐसे लोगों ने अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ के लिए ही पार्टी से फायदा ज़्यादा उठाया है और अपने समाज व पार्टी के हित के लिए वे लोग अधिकतर निष्क्रिय व उदासीन ही बने रहे हैं। 3. इतना ही नहीं बल्कि इन्हीं सब कारणों से उन लोगों ने अपनेे समाज को भी सही से बी.एस.पी. में नहीं जोड़ा है, जो कि पार्टी की अपेक्षा के विरुद्ध इनका यह सब कृत्य होने की वजह से पिछले कई लोकसभा व विधानसभा आमचुनावों में पार्टी को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। 4. किन्तु उसके बाद से पार्टी में लम्बे अरसे से ईमानदार व हर मामले में पार्टी के प्रति लगातार समर्पित एवं निष्ठावान चले आ रहे पार्टी के वरिष्ठ लोगों द्वारा आएदिन नये कर्मठ व ईमानदार लोगों व ख़ासकर युवाओं को पार्टी की नर्सरी में तैयार किया जाता रहा है, जो यह अभियान पूरी तरह से जारी है। 5. और अब वे लोग काफी हद तक पार्टी की अपेक्षा के अनुसार जी-जान से लगातार लगे हुये हैं। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि ये सभी नये व पुराने लोग हर मामले में ज़्यादा बेहतर, साफ-सुथरे व मिशनरी मानसिकता के बनकर उभरेंगे और वे सच्चे अम्बेडकरवादी एवं संविधानवादी संघर्ष के भरपूर तौर पर काम आयेंगे। 6. इसके साथ ही, पार्टी ख़ासकर ब्राह्मण समाज को यह भी विश्वास दिलाना चाहती है कि वे अपनी पूरी मज़बूती के साथ पार्टी से जुड़े रहें और उन्हें हर चुनाव में उनकी तैयारी के आधार पर उनकी भागीदारी यानी चुनावी उम्मीदवार बनाने तथा सरकार बनने पर सन 2007 की तरह ही इनको व अन्य सभी समाज को भी पूरा-पूरा उचित मान-सम्मान ज़रूर दिया जाता रहेगा। और सर्वसमाज आधारित ऐसी अपनी बी.एस.पी. पार्टी को ज़मीनी स्तर पर तैयार करने के मामले में अब विशेषकर दलित समाज को ही अपनी अह्म भूमिका निभानी है। वैसे बी.एस.पी. की नर्सरी, सर्वसमाज के हसीन गुलदस्तों से ही, अधिकतर हरी-भरी व सजी रहती है
155
1,010
50
2,437
95,075