
journalist/Blogger/ mail [email protected]
New delhi
Joined February 2010
- Tweets17.7K
- Following1.3K
- Followers691
- Likes161K
Ajit patel retweeted
परिसीमन विधेयक के समर्थन के लिए सांसदों को 150 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है
- संजय राऊत
#BreakingNews | UPPCS 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द की परीक्षा
पूरी जानकारी के साथ संवाददाता संतोष शर्मा
#UPPCS2025 #UPPCSPrelims #UPPSC #AllahabadHighCourt #UPPSCExam | @sahiljoshii | @aap_ka_santosh
कह रहे है कि #परिसीमनबिल पास होने के बाद लोकसभा में माननीय सांसदों की संख्या 543 से बढकर करीब करीब 830 हो जायेगी!
यानी अभी जो सांसद बगैर हमारे (जनता) के पास आये .. आपसी मिलीभगत (और भाईचारे) से अपना वेतन, भत्ते और खर्चे आदि में लगभग हर साल बढोतरी कर लेते हैं .. जो कि हमारी आपकी टैक्स का पैसा है! अह ऐसे 270 और सांसदों की तनख्वाह का बोझ हम और आप पर आने वाला है!!
आम लोगों की तनख्वाहें बढ नहीं रहीं, नौकरियों के लाले हैं…
ऐसे में हम करीब 270 नये लोगों को काम पर रखने जा रहे हैं! क्या आप लोग इस अतिरिक्त भार के लिये तैयार हैं!
नोट - वैसे आपको बता दूं अमेरिका ने अपने देश में सांसदों की संख्या 435 पर फ्रीज कर रखी है.. वो भी करीब 100 सालों से… यानी अमेरिका की आबादी कितनी भी बढे सांसदों की संख्या नहीं बढेगी चाहे कुछ हो जाये!
अमेरिका से बहुत देखते और सीखते और चुराते रहे हैं हम लोग … क्या ये वाली बात भी भारत को कॉपी नहीं करनी चाहिये? क्या है आपकी राय अपने देश के लिये —
जल्द स्पीकर में जल्दबाजी में लिया फैसला का नतीजा आज आया सामने स्पीकर ने कैसे संवैधानिक संस्थाओं का धज्जियाँ उड़ाया।
9
उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा 'मोना' जी को लखनऊ पुलिस ने संविधान रक्षा मार्च निकालने पर गिरफ़्तार कर लिया। हज़ारों कार्यकर्ताओं को भी गिरफ़्तार किया गया।
18
लखनऊ में ओवैसी के खिलाफ होर्डिंग्स लगे !!
होर्डिंग्स पर लिखा -
"ओवैसी साहब, अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिये, जब तक आप हैदराबाद मे थे तब तक खुश थे.उम्मत ए मुस्लिम" ने होर्डिंग लगाये...
18
लखनऊ
कल जारी होगा समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र
कल शाम 4 बजे अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
लखनऊ के होटल सेंट्रम में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे अखिलेश यादव
7
Ajit patel retweeted
मेरा दोनों पक्ष के नेताओं से विनम्र निवेदन है कि एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने व उत्तर प्रदेश की जनता को इस बुलडोजर वाली छात्र विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, दलित विरोधी मुस्लिम व पिछड़ा विरोधी तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने को प्राथमिकता दें और आपसी समन्वय से सौहार्दपूर्ण वातावरण में लक्ष्य की तरफ बढ़ें !
हम सभी के लिए जनभावना की कद्र करते हुए संविधान विरोधी, संवैधानिक संस्था व 27000 सरकारी स्कूल बंद करने वाली, वंचित वर्गों के छात्रों के वजीफे को वर्षों तक रोकने वाली शिक्षा विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाना जरुरी है !
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी।
अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है।
हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें।
जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा।
सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था :
बात सीट की नहीं, जीत की है।
आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा।
इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है।
देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
Ajit patel retweeted
hello chat, we OCR'd every voter rolls PDF that the ECI put out of Uttar Pradesh.
the 2024 Lok Sabha roll, both SIR rolls and the 2027 draft.
6.8 lakh PDFs, mostly scans.
Now 54.8 crore rows, one table for each of the 403 constituencies.
Free to download, Link below.
AAP को काउंटर करने के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव!
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका कक्कड़ को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ अब पंजाब में कांग्रेस की मीडिया रणनीति को मजबूती देंगी।
11















