
Reporter @News18Rajasthan ट्विटर पर मेरे व्यक्तिगत विचार ... President Barmer Press Club
Barmer Rajasthan, India
Joined September 2011
- Tweets19.1K
- Following320
- Followers14.9K
- Likes9.8K
#राजस्थान सरकार के पास अभी भी संभलने का समय है, लेकिन इसके लिए चाटुकारों के घेरे से बाहर निकलकर धरातल की हकीकत समझनी होगी।
EWS सरलीकरण, UGC, ओरण संरक्षण, सोलर कंपनियों की मनमानी और जनता की सुनवाई की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर गंभीरता जरूरी है।
पंचायती राज व PWD सहित विभिन्न विभागों में लंबित भुगतान, अकाल में चारे-पानी का संकट, पशुधन की मौत और कार्यकर्ताओं की अनदेखी ने ग्रामीण क्षेत्रों में नाराजगी बढ़ाई है।
सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की कमी, टिकट वितरण में कथित धनबल का प्रभाव, गुटबाजी और कमजोर जनाधार वाले लोगों को जिम्मेदारी देने से संगठन की जड़ें कमजोर हुई हैं।
सबसे बड़ा सवाल सरकार के खुफिया तंत्र और फीडबैक व्यवस्था पर है। क्या नेतृत्व तक जनता की वास्तविक नाराजगी पहुंच रही है या केवल खुश करने वाली रिपोर्ट दी जा रही है?
मुख्यमंत्री जी! जनता की आवाज उठाने वालों को विरोधी मत समझिए। चाटुकारों से नहीं, धरातल पर पकड़ रखने वाले लोगों से फीडबैक लीजिए। कार्यकर्ताओं का सम्मान कीजिए और जनता की समस्याओं का समाधान कीजिए।
सरकार की आलोचना करना सरकार के खिलाफ माहौल बनाना नहीं, बल्कि समय रहते उसे उसकी कमजोरियों से अवगत कराना है। अभी वक्त है, संभल जाइए।
#Rajasthan #राजस्थान_सरकार #जनता_की_आवाज
#सरकार को #EWS_सरलीकरण.. #UGCRollBack .#ओरण ..
#सोलर कंपनियों की मनमानी के खिलाफ सरकार में जनता को सुनने व्यवस्था ....
राजस्थान में सरकार के खराब प्रबंधन के कारण धरातलीय स्थिति समझने में कमी रही लेकिन इस सभी के बीच कई ऐसे विषय भी थे जो बाहर दिखावे का तो नहीं है लेकिन जनता में खासी नाराजगी का कारण बना उसमें सबसे बड़ी वजह सरकार द्वारा भुगतान में लेट लतीफी ... जहां सरपंचों ने गांव में माहौल बना दिया की सरकार के पास तो फंड की कमी है ... वही दूसरी सबसे बड़ी वजह यह भी रही कि सरकार के सभी नेता मंत्री ओर संगठन के नेता अधिकारियों के साथ मिलकर सिर्फ पैसे कमाने में लगे हुए है ऐसा माहौल बना दिया गया... सरकार के नुमाइंदे कही जनता के लिए संघर्ष या बात करते हुए नजर नहीं आए ... दूसरा सत्ता ओर संगठन के बीच तालमेल की कमी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को इस दुविधा में डाल दिया कि वह जाए तो जाए कहाँ कई नेताओं ने तो पैसे कमाने के लिए जो पिछली सरकार में दलाली या व्यवस्था में लगे थे उन्हें अपना लिया इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर करें तो करे क्या ? ... जाए तो जाए कहाँ कई जगह नए नए नेता बने जिनकी वास्तविक धरातल पर पकड़ 0 है उन्हें जिले की भौगोलिक राजनीतिक सांस्कृतिक जातिगत समीकरणों के बारे में समझ ही नहीं है ... संगठन में जो भी पदाधिकारी थे उनकी क्षेत्र में पकड़ ही नहीं थी तो उनको चुनाव लड़ने के लिए आधारहीन प्रत्याशी ही मिले कई जगह तो पार्टी को धनाढ्य लोगों को सौंप दी ... जिसकी वजह से वर्षों से कार्यकर्ता दरिया बिछाने वाले खासे नाराज हुए ओर मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की कमी रही ... कई जगह पार्टी के नेताओं ने पार्टी के अधिकृत सदस्यों को हराने की कोशिश की ताकि पद उन्हें मिल जाए ... इसके साथ ही सरकार का खुफिया तंत्र इतना कमजोर था कि क्षेत्र में हो क्या रहा है उसकी वास्तविकता जिम्मेदारों तक पहुंचने ही नहीं दी ... इसके अलावा एक बड़ा कारण सरहद पर यह भी रहा कि जो बिना तैयारी के ओर धरातलीय जानकारी के कार्यवाही हुई उसने बहुत बड़ा नुकसान किया ... ब्यूरोकेट ने सरकार को पूरी तरह से घेर रखा था खुदको जमीनी धरातल ओर हकीकत के बारे में आभास भी नहीं होने दिया कि जनता नाराज है ...इतना ही अभी अकाल की स्थिति है पश्चिमी राजस्थान में स्थिति इतनी गंभीर है कि गौवंश चारे के अभाव में मर रहा है ओर सरकार चारे की व्यवस्था नहीं कर पाई .... अगर एक माह पूर्व ही पश्चिमी राजस्थान में चारे की व्यवस्था हो जाती तो जनता में इस कदर नाराजगी नहीं होती क्यों कि अगर गांव में चारे के अभाव में एक भी गौवंश की मौत होती है तो उसका प्रभाव पूरे मतदाताओं पर पड़ता है इसके साथ ही पशुओं के लिए पीने के पानी का अभाव है उस ओर ध्यान नहीं दिया गया .... पंचायती राज चुनावों से पूर्व अगर सरकार प्लान करके मजदूरी ओर ग्रामीणों का भुगतान कर देती तो भी स्थिति कुछ ओर होती लेकिन सरकार के पास अभी भी समय है चाटुकारो को दूर करते हुए धरातलीय स्थिति की जानकारी रखने वाले लोगों से फिडबैक लेकर जनता की आवाज उठाने वालों को तवज्जो दें ... आप यह कत्तई नहीं समझे कि सरकार के खिलाफ माहोल बन जाएगा ...लेकिन जो भी स्थिति होगी उससे सरकार अवगत होगी ओर उसमें सुधार की कोशिश होगी ...इसके साथ ही सरकार को यह पता लगाने की आवश्यकता है कि उनके पास जो खुफिया तंत्र ने फीडबेक दिया वह सही है या सिर्फ खुश करने के लिए सकारात्मक फीडबैक दिया ... उस पर भी मंथन करने की आवश्यकता है .... संगठन को चाहित की चाटुकारो से ऊपर उठकर धरातल पर मजबूत पकड़वाले नेताओं को आगे लाया जाए कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं हो ओर संगठन के नाम पर उगाही करने वाले नेताओं को किनारे कर संगठन के बारे सोचने वाले ओर कार्यकर्ता की सूध लेने वाले नेता संगठन में रहे ... हाल यह है कि कई लोगों की पकड़ धरातल पर 0 है लोगों के बीच में उनकी छवि इतनी खराब है कि लोग भाषण करना उचित नहीं समझते ऐसे लोगों ने किसी तरह से सरकार ओर संगठन दोनों पर अपना दबदबा बना दिया है ओर आवरण ऐसा तैयार कर दिया है कि गुब्बारे में जैसे हवा भरी हुई है उसी तरह से गुब्बारा भर रखा है लेकिन वास्तविकता पानी के बुलबुले से भी बुरी स्थिति है ... सिर्फ धन इक्कठा करने के अलावा कोई काम नहीं है ऐसे लोगों की वजह से पार्टी तो रसातल पर जा ही रही है सरकार की छवि भी खराब हो रही है ... रही सही कसर इन सोलर कंपनियों ने कर दिया जनता की आवाज को दबाने के लिए छुटभैया नेता ओर अधिकारी मिल गए ओर जनता अपनी आवाज किसको सुनाए यह तकलीफ उसके मन में रही ओर वह किसको सुनाए क्यों कि धरातलीय स्थिति बहुत खराब थी @BhajanlalBjp @madanrrathore @RajGovOfficial @BJP4Rajasthan
बाड़मेर जैसलमेर और बालोतरा से बीजेपी को मिली करारी शिकस्त की जिम्मेदारी कौन लेगा ? हालांकि राजस्थान में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है ...
जब धरातल पर कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जाएगा जिन्होंने पार्टी के लिए वर्षों तक दरिया बिछाई उन्हें इग्नोर करते हुए जब आयातित लोगों के हाथों में पार्टी की कमान सौंपी जाएगी तो यही हाल देखने को मिलेगा ।
बाड़मेर जिला परिषद
वार्ड संख्या 34 से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा करीब 700 वोट से आगे
15
536
