
President, The Plurals Party @pluralsbharat | MPA, London School of Economics and Political Science. MA, Development Studies, IDS, Sussex, UK | #सबकाशासन
India
Joined January 2012
- Tweets4K
- Following2
- Followers52K
- Likes2.6K
Pushpam Priya Choudhary retweeted
EVM का पोल खुल चुका है मेरे होमटाउन में। हर दिन दरभंगा के अनेक वोटर फ़ोन कर रहे हैं, मिलने आ रहे हैं। मैं ख़ुद हर बूथ पर आपसे मिलने आऊँगी। पर इस बीच दरभंगा के सभी प्रबुद्ध वोटरों से अपील किया है कि वे मुझे संपर्क कर बताएँ कि किस बूथ, वार्ड या पंचायत में उन्होंनें मुझे वोट किया था। एक फॉर्म सारे वोटर को भेजा जा रहा है। न्यायालय और वैधानिक सारे रास्ते अख़्तियार किए जाएँगे पर सबसे बड़ी अदालत तो जनता की ही अदालत है। चलिए दरभंगा को चोरों से मुक्ति दिलाते हैं और देश का लोकतंत्र बचाते हैं।
forms.gle/VKUnUVh7oDUPhWaL8
Pushpam Priya Choudhary retweeted
Pushpam Priya Choudhary Interview: प्लुरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार Tak से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'वोट चोरी कर मुझे हराया गया', इस मुद्दे पर वो Rahul-Tejashwi का साथ देने को भी तैयार दिखीं. पुष्पम ने कहा कि वो सड़क पर संघर्ष करती रहेंगी. @Ashishabhiranjn
Pushpam Priya Choudhary retweeted
“दरभंगा के किसी भी बूथ पर आज पेपर बैलेट से चुनाव करा लें। यदि उसका वोट EVM पर आए वोट के बराबर रहा या निकट भी रहा तो मैं राजनीति छोड़ दूँगी। EVM में वोट चुराने से पहले नॉन-बिहारी एजेंट को जानकारी नहीं दी गई कि इस शहर में 50 साल से राजनीति कर रहे मेरे परिवार के ही हज़ारों वोट हैं।”
Pushpam Priya Choudhary retweeted
दरभंगा में नामांकन के बाद स्थानीय स्तर पर हमें बताया गया कि EVM में महागठबंधन के उमेश सहनी का क्रमांक 6, मेरा अर्थात् पुष्पम प्रिया का 7 और जनसुराज के आर के मिश्रा का 8 नंबर बटन होगा। पर 24 घंटे के अंदर उसे “ऊपर से” बदलकर 5,6,7 कर दिया गया। मशीन में शायद तय किया जा चुका था कि 6 नंबर के वोट नंबर 2 पर संजय सरावगी को ट्रांसफ़र करने हैं। पर महागठबंधन को 6 नंबर पर रखने से भंडाफोड़ हो जाता। यह जल्दबाज़ी में इनकी पहली तकनीकी चूक थी। मशीन में एक बार ट्रांसफ़र का फॉर्मूला तय हुआ तो बेचारा यह गलती सुधार नहीं पाया कि मुझे अपने हज़ारों नाते-रिश्तेदारों वाले होमटाउन दरभंगा में छोटे-छोटे निर्दलीयों से भी कम वोट आना और मुस्लिम वोटरों वाले बूथ पर रिकॉर्ड वोट बीजेपी उम्मीदवार को मिल जाना राजनीतिक व सांख्यिकीय दोनों रूप से असंभव है। मतगणना के दौरान स्वयं बीजेपी उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट हतप्रभ थे कि जहां से कभी वोट नहीं आया वहां वोट कैसे आ रहा है? पर नियति ने इस बार तय कर लिया है कि इनका पर्दाफ़ाश कर ही देना है। इस बार इन्होंने इतनी गलती की है और मेरे पास हर बूथ पर इतने सबूत हैं कि इनका पोल खुलना तय है। #EVM
Pushpam Priya Choudhary retweeted
पूरा वीडियो देखिएगा। तब पता चलेगा कि संजय सरावगी और उनके पाले हुए गुंडे किस स्तर के झूठे, मक्कार और ख़तरनाक हैं। ये लंपट भगवान परशुराम का भी अपमान कर रहे हैं। सरावगी जी ने इनको खूब सम्मान और पावर दे रखा है। एक-दूसरे को संत बता रहे हैं ये। इनकी संतई देखिए कि कैसे एक 23 साल के स्थानीय ब्राह्मण युवक को जानवरों की तरह मार रहे हैं। वो मर जाता अगर थोड़ी भी देर होती। हमें यह लिखना पड़ रहा है क्योंकि ये झूठे, मक्कार लोग पूरे समाज का नाम ख़राब कर रहे हैं। बाकी हमने शिकायत कर दी है और हमें क़ानून पर भरोसा है। संजय सरावगी को दरभंगा की जनता हराए यही सबसे बड़ा न्याय होगा।
Pushpam Priya Choudhary retweeted
“बकवास बयान देने के बजाय चुनाव पर फ़ोकस करिए क्योंकि आपकी कुर्सी जनता छीन रही है इस बार।” - द प्लुरल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करवाने के बाद दरभंगा विधायक श्री संजय सरावगी के हास्यास्पद और धूर्ततापूर्ण स्पष्टीकरण पर पार्टी महासचिव व मुख्य प्रवक्ता का जवाब।
Pushpam Priya Choudhary retweeted
दरभंगा के 20 साल से विधायक और मंत्री के गुंडों से बचकर अभी घर आकर बैठी हूँ। यकीन ही नहीं हो रहा कि ये मेरा शहर दरभंगा है, मेरी माँ मिथिला की धरती! पूरे बिहार ने पाँच साल से सम्मान दिया है पर आज मेरी जन्मभूमि में ही राक्षसों ने ऐसा अपमान करने का दुस्साहस किया है। डरती नहीं मैं।
Pushpam Priya Choudhary retweeted
अभी-अभी दरभंगा में एक लाईव टीवी डिबेट में स्थानीय विधायक श्री संजय सरावगी के गुंडे हमारे कार्यकर्ताओं पर टूट पड़े और हार से डरे हुए विधायक के सामने ही बेखौफ मारपीट की। वे बैठ कर तमाशा देखते रहे और उल्टा कुतर्क करते रहे। यही मिथिला और उसकी बेटी का सम्मान है बिहार के गुंडाराज में।
Pushpam Priya Choudhary retweeted
प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन - दरभंगा के विधायक के नेतृत्व में उनके समर्थकों द्वारा हमारे पार्टी समर्थकों पर जानलेवा हमला संबंधी जघन्य घटना के बाद। हमारे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए न्याय की बात तो है ही, मिथिला व दरभंगा के सम्मान की भी बात है। गुंडाराज के विरूद्ध लड़ेंगे।
Pushpam Priya Choudhary retweeted
दरभंगा विधानसभा (83) चुनाव में श्री उमेश सहनी के ग़लत नामांकन को रद्द करने के लिए द प्लुरल्स पार्टी ने माननीय पटना उच्च न्यायालय में आज रिट दायर कर दिया है। हमें उम्मीद है कि न्याय होगा और एक ग़लत निर्णय को पलटा जाएगा।
Pushpam Priya Choudhary retweeted
दरभंगा विधानसभा चुनाव 2025: पलूरल्स, पुष्पम प्रिया चौधरी द्वारा दरभंगा के लिए घोषणा पत्र।
प्रिय दरभंगा के सम्मानित नागरिकों,
दरभंगा — बिहार की सांस्कृतिक राजधानी और मिथिला की हृदयस्थली — आज अपनी गौरवशाली परंपरा और समृद्ध विरासत के साथ-साथ अनेक आधुनिक चुनौतियों से जूझ रही है।
हमारा शहर, जो कभी ‘द्वार बंगा’ ( बंगाल का द्वारा के नाम से जाना जाता था, आज संकुचित सड़कों, ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और जलजमाव जैसी समस्याओं से त्रस्त है। हमारे तीन प्रमुख तालाब — दिग्घी, हराही और गंगासागर — जो कभी जल संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र थे, अब अतिक्रमण और प्रदूषण की चपेट में हैं। इन तालाब को जोड़ने की योजना वर्षों से खटाई में पड़ी है.
डीएमसीएच की व्यवस्था कमजोर है; पार्कों की कमी से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को स्वस्थ वातावरण नहीं मिल पा रहा। शहर के ऐतिहासिक क्षेत्रों में ‘नो व्हीकल जोन’ न होने के कारण हमारी धरोहरें खतरे में हैं। दरभंगा राज परिसर की स्थिति दयनीय है, राज मैदान में जलजमाव और गंदगी का अंबार लगा है, और दरभंगा टावर अपनी पुरानी गरिमा खो चुकी है।
दरभंगा एयरपोर्ट की सफलता के बावजूद उस क्षेत्र में सुरक्षित यातायात, सीसीटीवी निगरानी और स्वागत द्वार का अभाव खटकता है। शहर में ट्रैफिक सिग्नलों की अनुपस्थिति भी व्यवस्था को अव्यवस्थित बनाती है।
यह घोषणापत्र इन समस्याओं के समाधान का हमारा ठोस संकल्प है। हमारा विज़न है — “एक स्वच्छ, सुंदर, यातायात सुरक्षित और स्वस्थ दरभंगा”, जहाँ हर नागरिक गर्व से सिर ऊँचा कर सके।
हमारी सभी योजनाएँ स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित हैं, और इनके सफल क्रियान्वयन हेतु नगर निगम, राज्य सरकार तथा सामुदायिक भागीदारी को सशक्त बनाया जाएगा।
1. ट्रैफिक समस्या का समाधान: सुगम और सुरक्षित सड़कें,
शहर के प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट सिग्नल सिस्टम और सुरक्षित ट्रैफिक प्रवाह लागू किया जाएगा।
20 नए ई-रिक्शा एवं बाइक पार्किंग जोन विकसित किए जाएंगे, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षा मिले। शहर में जहां तहां ठेला, खोमचा लगाने पर जुर्माने की व्यवस्था होगी।
लक्ष्य: 2 वर्षों में ट्रैफिक जाम में 60% की कमी।
2. अतिक्रमण हटाओ: शहर को मुक्त और व्यवस्थित बनाओ.
विशेष अतिक्रमण-निवारण दस्ता गठित कर 6 माह के भीतर प्रमुख सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी; जीपीएस मैपिंग द्वारा अतिक्रमण की निगरानी होगी।
प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास और रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
लक्ष्य: सार्वजनिक भूमि को 100% अतिक्रमण-मुक्त बनाना।
3. जलजमाव उन्मूलन: वर्षा ऋतु में सूखा और सुरक्षित शहर।
नए ड्रेनेज नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग पम्पिंग सिस्टम जोड़ा जाएगा।
सभी प्रमुख तालाबों को वर्षा जल भंडारण हेतु जोड़ा जाएगा, ताकि पानी का समुचित प्रबंधन हो सके।
जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
लक्ष्य: 1 से 2 वर्ष में 80% जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों को राहत दिलाना।
4. तीन प्रमुख तालाबों का पुनरुद्धार: विरासत को पुनर्जीवित करना।
दिग्घी, हराही और गंगासागर तालाबों से अतिक्रमण हटाकर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा।
सीवेज जल को तालाबों से डायवर्ट किया जाएगा और किनारों पर हरित पट्टी, वॉकिंग ट्रैक एवं बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाए जाएंगे।
वर्षा जल संचयन और मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
लक्ष्य: 24 महीनों में इन तालाबों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकास कऽ अकार देना।
5. अस्पताल व्यवस्था में सुधार:
24x7 एम्बुलेंस सेवा और 48 वार्डों में मोबाइल मेडिकल वैन की शुरुआत।
6. पार्क निर्माण: हरा-भरा और स्वस्थ दरभंगा
पार्कों का निर्माण, जिनमें जॉगिंग ट्रैक, योग केंद्र और बच्चों के लिए स्विंग की सुविधा होगी।
रामबाग किला परिसर जैसे मौजूदा संरचना का संरक्षण, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था।
सभी प्रमुख स्थलों पर सोलर लाइटिंग और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था।
लक्ष्य: प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक पार्क उपलब्ध कराना।
7. नो व्हीकल जोन: रामबाग के प्रवेश द्वार से राज मैदन और दरभंगा के चौरंगी से महाराजा महेश ठाकुर की प्रतिमा स्थल तक नो व्हीकल जोन!
फाइन सिस्टम द्वारा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
लक्ष्य: सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना।
हमारा संकल्प:
यह घोषणापत्र केवल वादों का दस्तावेज़ नहीं, आइए, मिलकर बनाएँ — एक नया, आधुनिक और गौरवशाली दरभंगा!
यह सभी कार्य दरभंगा के सम्मानित जनता के सहयोग और समर्थन से संपादित होगा!
जय मिथिला! जय बिहार!
#बीजेपी
#जेडीयू
#दप्पा
#जनसुराज
#राजद
Pushpam Priya Choudhary retweeted
बिहार व देश की राजनीति की विडम्बना टाइम्स ऑफ़ इंडिया के इस जुड़वां ख़बर में समाहित हो जाती है। एक LSE ग्रेजुएट नेता सारी क्षमताओं के बावजूद संघर्ष कर रहा है और एक व्यवसायी नेता सिर्फ टिकट ख़रीद-बिक्री की ताक़त के दम पर दलाल-दरबार में खुद को डिप्टी सीएम कैंडिडेट मनवा लेता है। पर पहले वाला खुद को सीएम कैंडिडेट कहे तो दो कौड़ी के स्वयंभू बौद्धिकों और मूर्खों को एक साथ मिर्ची लग जाती है - “अभी आप संघर्ष करिए”, “ऐ मईडम सीधे मुख्यमंत्रिये बन जाइएगा”! स्वयं LSE के ही विद्यार्थी रहे डॉ अम्बेडकर आज पूरी तरह ग़लत साबित हो चुके हैं। वे कहते थे “शिक्षित बनो” जबकि उनको कहना चाहिए था कि “मूर्ख रहो और मूर्ख बनाते रहो”। हाँ इस मामले में वे सही थे जब उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र तब तक सफल नहीं होगा जब तक जाहिल नेता होंगे क्योंकि “बैल छाप पर गदहे चुन लिए जाएँगे”। #DanceOfDemocracy
Pushpam Priya Choudhary retweeted
पुष्पम प्रिया चौधरी बिना कुर्सी के ही सबसे चर्चित नेताओं में एक हैं। अपनी पढ़ाई और अपने जुनून के कारण एक सेल्फ-मेड लीडर। यह महज़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उनके सदन में पहुँचने मात्र से ही ग़रीबों, वंचितों और युवाओं को कितनी सशक्त आवाज़ मिलेगी! दरभंगा निर्णय ले। @pushpampc13
Pushpam Priya Choudhary retweeted
अंधकार पर प्रकाश की जीत हो। #HappyDiwali
Pushpam Priya Choudhary retweeted
विद्वता की धरती दरभंगा में लोकतंत्र, न्याय व समानता के सिद्धांत की ये स्थिति होगी ये कौन सोच सकता था! नामांकन फॉर्म ही ग़लत भर दिया पर चलता है! काश चुनाव आयोग हमारे उम्मीदवारों से 2020 में इतनी ही सहानुभूति रखता जब छोटी-छोटी बातों पर हमारे 60 नामांकन रद्द कर दिए गए थे। @ECISVEEP @CEOBihar @darbhanga_dm
Pushpam Priya Choudhary retweeted
बिहार चुनाव 2025: पुष्पम प्रिया का NDTV पर बिहार के बड़े चेहरों पर बेबाक इंटरव्यू
पूरा वीडियो- tinyurl.com/bdfv2acc
#NDTVExclusive | #BiharElectionsWithNDTV | #PushpamPriyaChoudhary | @BabaManoranjan
Pushpam Priya Choudhary retweeted
दरभंगा जिले में ही कुशेश्वरस्थान में ग़लत दस्तावेज के कारण VIP पार्टी के कैंडिडेट का नामांकन रद्द हुआ। पर उसी पार्टी के उम्मीदवार होने का दरभंगा (83) में दावा कर रहे उम्मीदवार ने नामांकन फॉर्म भी ग़लत भरा, affidavit भी। RO के discretion की कोई सीमा नहीं? @ECISVEEP @darbhanga_dm
Pushpam Priya Choudhary retweeted
दस्तावेज में त्रुटि के कारण मढ़ौरा में अगर NDA उम्मीदवार का नामांकन रद्द हुआ तो दरभंगा में महागठबंधन उम्मीदवार का नामांकन क्यों नहीं रद्द हो सकता? ये विसंगति क्यों? यहाँ तो नामांकन-पत्र में भी गलती है और affidavit में भी। @ECISVEEP @CEOBihar @darbhanga_dm












