Ravi kumar (@ravikumar2487) header
Ravi kumar (@ravikumar2487) profile picture

प्रान्त संगठन मंत्री @VidyaBharatiIN | जग में गूंजे जय जय भारत | मुख्य संपादक @ https://nitter.gq/t.co/TLe7uFV7VQ

Kurukshetra, India
Joined November 2011
Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)Photo by Ravi kumar (@ravikumar2487)
Ravi kumar retweeted
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इन्दौर में डेली कॉलेज के संत श्री रविदास सभागार में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में सरसंघचालक, सरकार्यवाह, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक, प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ प्रेरित कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं। बैठक के प्रारम्भ में सरकार्यवाह जी ने गत कुछ माह में दिवंगत हुए समाज की प्रमुख हस्तियों, कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें प्रमुख हैं - फ़िल्म अभिनेता श्री नाना पाटेकर, श्रीमति आशा भोंसले, पूज्य संत पद्मश्री रमेश बाबा, विवेकानन्द केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष श्री बालकृष्णन जी, श्री बलवीर पुंज, श्री एस. वेदांतम् - चेन्नई, पत्रकार श्री विराग पाचपोर, पराग वेदिक - मुंबई, भूतपूर्व कुलपति श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री सच्चिदानन्द महंती, प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी एवं सुमन कल्याणपुरीकर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे श्री विनोद कुमार आदि। बैठक में मा. सरकार्यवाह द्वारा तीन वक्तव्य जारी किए जाएँगे - 1. राष्ट्रीय चेतना के पितामह श्री राजनारायण बसु की 200 वीं जयंती के अवसर पर। 2. शुद्धिकरण आंदोलन के पुरोधा स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के 100 वर्ष के अवसर पर। 3. उड़ीसा के कंधमाल जनजाति क्षेत्र में स्वाभिमान -स्वावलंबन -स्वधर्म की जागृति के लिए कार्य करने वाले वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के जन्म के 100वर्ष के अवसर पर।
113
620
13
2,477
35,906
Ravi kumar retweeted
संघ शताब्दी के निमित्त संघ की शाखाओं के व स्वयंसेवकों के सम्पर्क के विस्तार के लिए कार्यक्रम किये गए। कार्यक्रमों का अब तक प्राप्त हुआ वृत्त इस प्रकार है - संपर्क अभियान –  4,61,527 ग्रामों एवं 41,076 नगरीय बस्तियों में10,19,88,511 घरों में संपर्क किया गया। प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी –1,117 जिलों में हुए गोष्ठियों में 4,26,497 नागरिक (महिला + पुरुष) उपस्थित रहे। सद्भावना बैठक – 5,036 खण्डों में संपन्न हुई। हिन्दू सम्मलेन – 34,187 मंडलों में सम्पन्न हुए। युवा सम्मेलनों में 39,25,225 युवा उपथित रहे। RSS #Vijayadashami #SanghShatabadi
8
119
2
360
11,713
श्री विजयादशमी उत्सव उद्बोधन नागपुर 39,25,225 युवाओं ने संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त युवा सम्मेलनों में भाग लिया। #Vijayadashami #विजयदशमी
5
65
श्री विज्यादशमी उत्सव उद्बोधन, नागपुर #Vijayadashami
1
67
हम सभी का जन्म तव प्रतिबिम्ब सा बन जाय। और अधूरी साधना चिर पूर्ण बस हो जाय।। #Vijayadashami #विजयादशमी
2
50
जय जय गूँजे भारत माँ की उसी के हित जीयें-मरें श्री विजयादशमी उत्सव, नागपुर #Vijayadashami
1
42
नमामि भारतम् ...वन्देमातरम् ...सामूहिक गायन #NamamiBharatam #VandeMataram150
2
72
Ravi kumar retweeted
विवेकानन्द केन्द्र (कन्याकुमारी) के अध्यक्ष श्री ए. बालकृष्णन जी के निधन पर रा॰ स्व॰ संघ गहरी संवेदना व्यक्त करता है। श्री बालकृष्णन जी कर्मयोग की साक्षात् प्रतिमूर्ति थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन स्वामी विवेकानन्द जी के विश्वबंधुत्व एवं मानव सेवा के संदेश के प्रसार तथा राष्ट्र एवं समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। बालकृष्णन जी का सरल जीवन, निःस्वार्थ सेवा, त्याग एवं हिन्दुत्व के प्रति उनकी अटूट निष्ठा सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। श्री बालकृष्ण जी, स्वामी विवेकानन्द के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कन्याकुमारी स्थित विवेकानन्द केन्द्र के आजीवन समर्पित जीवन व्रति-दल के प्रथम पीढ़ी के कार्यकर्ता थे। उनके निधन से अपने समाज ने एक महान आत्मा को खो दिया है। हम दिवंगत श्री बालकृष्णन जी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि इस पुण्यात्मा को परम गति एवं मोक्ष प्रदान करें। ॐ शान्तिः॥ डॉ. मोहन भागवत सरसंघचालक दत्तात्रेय होसबाले सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
33
184
3
961
46,558
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागपुर महानगर के स्वयंसेवकों द्वारा घोष संचलन तथा राष्ट्र ध्वज का मानवंदन.....
3
46
113
1,539
Ravi kumar retweeted
“स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए गौरव का और उत्सव का विषय़ है। 1857 से गिनेंगे तो लगातार 90 वर्ष अनेक प्रकार का त्याग बलिदान देकर हमारे पूर्वजों ने स्वातंत्र्य की प्राप्ति की। उस त्याग और बलिदान का गौरव हमारे मन में है। लेकिन इसके साथ एक भान मन में चाहिए, कि इतना त्याग-परिश्रम करके स्वतंत्रता हमको मिली है, उस स्वतंत्रता को कायम रखना और जैसा सावरकर जी ने कहा है - "जे जे उत्तम, उदात्त, उन्नत, महन्मधुर ते ते। स्वतंत्रते भगवती, सर्व तव सहचारी होते" -- तो स्वतंत्रता का परिणाम जो-जो उत्तम, उदात्त, उन्नत, महन्मधुर है, वह सब कुछ हमारे देश में अवतीर्ण हो। इसकी आवश्यकता पूर्ण करने का दायित्व भी हमारा बनता है।” - डा. मोहन भागवत जी
242
871
33
3,806
98,456
Ravi kumar retweeted
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में आज सुबह शुरू हुई। बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रचारक और संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं। बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत और शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी निमित्त हुए शाखा कार्य विस्तार की समीक्षा तथा आगामी अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा होगी। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना, पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी। संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष कार्यक्रम आगामी विजयादशमी अर्थात 20 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।
255
787
40
2,882
156,484
Ravi kumar retweeted
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य : (नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026) श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों  रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है। अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की  आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
1,087
1,645
319
3,850
942,190
Local language education begins in #Rajasthan : 9 districts, including Jaipur and Udaipur, set to implement... @ncert @EduMinOfIndia @RajCMO
1
2
53
I'm so excited to share this new book, "Bharatiya Vision About Education" by Dr. Mohan Bhagwat! 📚 It looks like a truly insightful read. Can't wait to dive in! ✨📖 #NewBook
3
49