Rupesh Jha retweeted
Imagine that even at this time, you have a photographer with you, who is lying on the ground to a take a nice capture of the tragedy and the man in the frame.
Do you have any words to describe this behaviour? 😨
Rupesh Jha retweeted
It's a fact that can't be denied — Pakistan's DGMO called India's DGMO and asked to stop the war. Please retweet so people in Pakistan can understand the reality.
Rupesh Jha retweeted
One of the best voice of india, we are so proud of you @VikramMisri
Rupesh Jha retweeted
Criticism Is Soul Of Democracy #kunalkamra
Full Video : youtu.be/Jkckqa_QYeM?si=cP5A…
Rupesh Jha retweeted
हारे हुए लोग कहाँ जायेंगे ? ?
हारे हुए लोगों के लिए कौन दुनिया बसाएगा ?
उन पराजित योद्धाओं के लिए ,
तमाम शिकस्त खाए लोगों के लिए।
प्रेम में टूटे हुए लोग,
सारी जिंदगी को कहीं दांव लगाकर हारे हुए लोग
थके-हारे लोग, गुमनाम लोग
वो बूढ़े पिता जो अब अकेले रह गए हैं
वो कल्पनाओं में खोया रहने वाला बच्चा
जो परीक्षा में फेल हो गया है
वो लड़की जो तेज कदमों से घर की तरफ लौट रही है
वो बूढ़ा गुब्बारे वाला जो कांपते हाथों से पैसे गिनता है
एक असफल लेखक
मैच हार गया खिलाड़ी
इंटरव्यू से वापस लौटा युवा
और ऐसे तमाम लोग
जिन्हें पता था कि वे सफल हो सकते हैं
मगर उन्होंने असफलताओं से भरा रास्ता चुना,
वो लोग जिन्होंने
हमेशा गलत राह पर चलने का जोखिम उठाया
वो लोग जिन्होंने
गलत लोगों पर भरोसा किया
वो जिन्होंने
चोट खाई, धोखा खाया, ठोकर खाई
गिरे और धूल झाड़कर खड़े हुए
वे कहां जाएंगे ?
क्या कोई ऐसी दुनिया होगी
जहां दो हारे हुए इंसान
एक-दूसरे की हथेलियां थामे
कई पलों तक खामोश रह सकते हों
अपनी चुप्पी में तकलीफ बांटते हुए।
जिन्होंने इकारस की तरह
सूरज की तरफ उड़ान भरी
और उनके पंख पिघल गए
हारे हुए लोगों के लिए कोई जगह नहीं है
न किसी घर में, न समाज में, न किसी देश में।
क्या जो विजेता थे
वो इनसे बेहतर हैं? बेहतर थे?
नहीं, वही हारा जिसने जिंदगी की अनिश्चितता पर यकीन किया
वही जिसने अनजान रास्तों पर चलने का जोखिम उठाया
जिसने गलती करनी चाही , जो मक्कार चुप्पियों के पीछे छिपा नहीं।
जो बोल सकता था मगर बोला नहीं
उसने वो चुना जिसे चुनने का कोई तर्क नहीं था
सिवाय उसकी आत्मा के
जो हारा आखिर वो भी एक नायक था।
एक पराजित नायक के दर्द को
कौन समझना चाहेगा?
जाएंगे कहाँ सूझता नहीं
चल पड़े मगर रास्ता नहीं
क्या तलाश है कुछ पता नहीं
बुन रहे हैं दिल ख़्वाब दम-ब-दम।
पंक्तियां : दिनेश श्रीनेत
#ChampionsTrophy2025 #ChampionsTrophy #INDvNZ
Rupesh Jha retweeted
RT so it will reach them #RupeeVsDollar
Rupesh Jha retweeted
राधा बनने को सब चाहे
माता सीता सी कोई नही
सब कृष्ण के प्रेम में भटक रही
संग राम के वन में कोई नही ..!!
Rupesh Jha retweeted
ख़र्च चलेगा अब मेरा किस के हिसाब में भला
सब के लिए बहुत हूँ मैं अपने लिए ज़रा नहीं
-जौन एलिया
Rupesh Jha retweeted
🧵Mahabharat series
महाभारत के 18 प्रमुख पात्र तथा उनसे जुड़े रोचक तथ्य
#thread
1. 1. भीष्म पितामह (Bhishma pitamah)
भीष्म पितामह को महाभारत का सबसे प्रमुख पात्र कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि भीष्म ही महाभारत के एकमात्र ऐसे पात्र थे, जो प्रारंभ से अंत तक इसमें बने रहे। भीष्म के पिता राजा शांतनु व माता देवनदी गंगा थीं। भीष्म का मूल नाम देवव्रत था। राजा शांतनु जब सत्यवती पर मोहित हुए तब अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए देवव्रत ने सारी उम्र ब्रह्मचारी रह कर हस्तिनापुर की रक्षा करने की प्रतिज्ञा ली और सत्यवती को ले जाकर अपने पिता को सौंप दिया। पिता शांतनु ने देवव्रत को इच्छा मृत्यु का वरदान दिया। देवव्रत की इस भीषण प्रतिज्ञा के कारण ही उनका नाम भीष्म प्रसिद्ध हुआ।
🔹पांडवों को बताया था अपनी मृत्यु का रहस्य
युद्ध में जब पांडव भीष्म को पराजित नहीं कर पाए तो उन्होंने जाकर भीष्म से ही इसका उपाय पूछा। तब भीष्म पितामह ने बताया कि तुम्हारी सेना में जो शिखंडी है, वह पहले एक स्त्री था, बाद में पुरुष बना। अर्जुन शिखंडी को आगे करके मुझ पर बाणों का प्रहार करे। वह जब मेरे सामने होगा तो मैं बाण नहीं चलाऊंगा। इस मौके का फायदा उठाकर अर्जुन मुझे बाणों से घायल कर दे। पांडवों ने यही युक्ति अपनाई और भीष्म पितामह पर विजय प्राप्त की। युद्ध समाप्त होने के 58 दिन बाद जब सूर्यदेव उत्तरायण हो गए तब भीष्म ने अपनी इच्छा से प्राण त्यागे।
Rupesh Jha retweeted
शिव सृजन भी है, शिव संहार भी है
शिव आकार भी है, शिव निरंकार भी है
शिव रूप भी है, शिव विचार भी है
शिव अदृश्य भी है, शिव साकार भी है
Rupesh Jha retweeted
कितने अल्प विराम और सहेंगे
विस्मय बोधक कब तक रहेगा मौन
प्रश्न चिह्न क्यों नहीं लगाते शासन पर
उद्धरण चिह्न कब तक
समाज को आईना दिखाएगे
कोष्ठक से कब
आज़ाद होगी मानसिकता
कोई योजक चिन्ह से
नई नस्लों को अपनी जड़ो से जोड़े
पूर्ण विराम करके क्यों नहीं
समस्याओं का पटाक्षेप कर देते।
Rupesh Jha retweeted
मैंने देखा है फिल्मों में
वो लड़के जो बना करते हैं
एक टूटी सी लड़की का सहारा
कन्धा कहलाये जाते हैं।
मारते हैं फटीक वो
अपनी ही मोटरसाइकिलों पे
बैठाकर पीछे एक लहराती
और कुम्हलाई फूलकुमारी को।
पोंछा करते हैं आंसू वो उसके
अपने उस प्यारे रुमाल से
जिसे उनकी माँ करती है
इस्त्री अपने प्रेम और लाड़ से।
चख लेते हैं तीखे गोलगप्पे भी
मीठी मुस्कान में पड़कर किसीकी
और सूंघते फिरते हैं फूल मनपसंद
अपनी प्यारी फूलकुमारी के।
दुनिया की भागदौड़ और पिता
के तानों के बीच वक़्त निकालकर
दे देते हैं वक़्त एक नए
एक अनजान से रिश्ते को।
और इतना सबकुछ, कर कर, सहकर
भी कहलाये जाते कंधे ही हैं
और एक दिन अचानक
टूट जाते जाते हैं हकीकत के हथौड़े से
जब सामने आते हैं उनकी फूलकुमारी के माली
हाथ में फूल गुलाब का लिए।
पंक्तियाँ : प्रियांक्षी
Rupesh Jha retweeted
घर की सारी दीवारों से मुलाक़ात करूँगा आज इतवार है घर के हर कोने से बात करूँगा।
~ अज्ञात
Rupesh Jha retweeted
Old one but much needed
We don't need a Minister for Education. We need education for ministers. #NEET
























