Mukesh Sahani (@sonofmallah) header
Mukesh Sahani (@sonofmallah) profile picture

संस्थापक, विकासशील इंसान पार्टी | पूर्व मंत्री, बिहार सरकार | सन ऑफ मल्लाह | पिछड़ों और वंचितों के प्रति समर्पित |

Bihar, India
Joined March 2014
Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)
धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह शुभ अवसर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो।
3
2
26
789
पटना स्थित विकासशील इंसान पार्टी के प्रधान कार्यालय सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं देश के विभिन्न राज्यों में पार्टी के 8वें स्थापना दिवस को पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। पार्टी के इस गौरवशाली सफर में अपना योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संघर्ष, संकल्प और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ यह सफर निरंतर जारी रहेगा।
1
1
27
816
लखनऊ स्थित विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी का 8वां स्थापना दिवस पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस गौरवशाली अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जिस संघर्ष, संकल्प और जुनून के साथ विकासशील इंसान पार्टी की शुरुआत हुई थी, आज भी वही जज्बा और हौसला कायम है। निषाद समाज सहित सभी वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को उनका हक-अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने का हमारा संकल्प अडिग है। निषाद समाज को आरक्षण दिलाने और उसके हक-अधिकार की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का संघर्ष जारी रहेगा।
5
5
34
805
विकासशील इंसान पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर पार्टी के समस्त नेताओं, पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आठ वर्षों का यह सफर सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई के प्रति हमारे अटूट संकल्प, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। जिस पौधे को एक विचार और संकल्प के साथ लगाया गया था, वह आज एक विशाल वृक्ष का रूप लेकर लाखों लोगों की उम्मीदों और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। विकासशील इंसान पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक शक्ति हासिल करना नहीं, बल्कि निषाद समाज को आरक्षण सहित उसके सभी संवैधानिक हक, अधिकार और सम्मान दिलाना है। यह संघर्ष किसी पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज के अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए है। हमारा संकल्प तब तक अधूरा रहेगा, जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका वाजिब हक नहीं मिल जाता। एक छोटे से पौधे से विशाल वृक्ष बनने तक का यह सफर हमारे संघर्ष, समर्पण, त्याग और जनविश्वास की कहानी है। आइए, इस स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि इस वृक्ष की जड़ों को और मजबूत करेंगे, इसकी शाखाओं को देश के कोने-कोने तक पहुँचाएँगे और निषाद समाज के हक एवं अधिकारों की आवाज को पहले से भी अधिक बुलंद करेंगे। सत्ता हमारा लक्ष्य नहीं, निषाद समाज को आरक्षण दिलाना हमारा संकल्प है!
1
2
28
825
छठ महापर्व बिहार की आस्था, संस्कृति और आत्मीयता का सबसे बड़ा पर्व है। हर बिहारी चाहता है कि वह इस अवसर पर अपने गांव, अपने घर और परिवार के बीच छठ मनाए। लेकिन आज हवाई टिकटों के दाम 30-40 हजार, यहां तक कि 50 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। एयरलाइंस कंपनियां खुलेआम लूट मचा रही हैं और केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार चाहे तो हवाई किराये पर नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सरकार तत्काल संज्ञान ले, हवाई किराये पर नियंत्रण लगाए और पर्याप्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करे, ताकि हर बिहारी अपने घर-परिवार के बीच छठ मना सके।
6
36
1,162
अगर ठान लो तो सबकुछ मुमकिन है।
2
4
62
1,014
निषाद समाज को आरक्षण मांगने से नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने और एकजुटता से मिलेगा। जब तक दर्जनों सांसद बनाकर संसद में अपनी मजबूत आवाज नहीं पहुंचाएंगे, तब तक यह लड़ाई अंजाम तक नहीं पंहुचेगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के निषाद समाज को एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाना होगा। उत्तर प्रदेश में आरक्षण का दरवाजा खोलने के लिए पूरी ताकत लगा दीजिए। यह लड़ाई केवल उत्तर प्रदेश की नहीं, बल्कि पूरे निषाद समाज के हक और अधिकार की लड़ाई है। अब एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने और आरक्षण का अधिकार हासिल करने का समय है!
6
46
957
पटना में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें।
1
15
878
हमारा संकल्प है कि समाज के 50 हजार ऐसे युवा योद्धा तैयार किए जाएँ, जो निषाद समाज को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ। निषाद गुरुकुल के माध्यम से समाज के गरीब और प्रतिभाशाली युवाओं एवं युवतियों की शिक्षा, रहने और बेहतर भविष्य के निर्माण में समाज के सहयोग से सहायता की जाएगी। साथ ही, उन्हें संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों, वोट की ताकत और सामाजिक-राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल शिक्षित युवा तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे जागरूक नेतृत्व का निर्माण करना है, जो समाज में शिक्षा, समानता, अधिकार और संगठन की भावना को आगे बढ़ाए।
3
6
30
744
पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के निषाद समाज को अपना परिवार मानता हूँ। मेरी अपनी तरक्की नहीं, मुझे अपने समाज की तरक्की चाहिए। पिछले छह महीनों में उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में जाकर समाज के बीच पसीना बहाया है। यह लड़ाई बिना किसी स्वार्थ, डर और भय के समाज के हक और अधिकार के लिए है। अगर जरूरत पड़ी तो सीने पर गोली खाने के लिए भी सबसे पहले मैं खड़ा रहूँगा।
7
29
742
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। देश की एकता और अखंडता की रक्षा, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका दृढ़ नेतृत्व, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
15
536
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
1
1
10
505
पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रविन्द्र किशोर सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!
2
35
1,031
सरकार का काम जनता को पैसा बाँटना नहीं, बल्कि जनता की जरूरतों को पूरा करना है। बच्चों के लिए स्कूल, बेहतर इलाज के लिए अस्पताल, अच्छी सड़कें और युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्योग लगाने की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं को फैक्ट्री लगाने के लिए सब्सिडी, आसान लोन और कम ब्याज की सुविधा दीजिए, ताकि वे रोजगार देने वाले बन सकें। लेकिन जब सरकार काम करने के बजाय सरकारी खजाने से पैसा बाँटकर वोट हासिल करने लगे, तो समझिए कि वह अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
7
38
740
हमारी लड़ाई विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनने की नहीं, बल्कि निषाद समाज सहित गरीब-पिछड़े समाज को सम्मान से जीने का अधिकार दिलाने की है। वोट की ताकत से ही सत्ता में भागीदारी और हक-अधिकार की लड़ाई मजबूत होगी।हमें आरक्षण और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मजबूती से लड़ना है। हक-अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी!
1
5
48
938
भारतीय जनता पार्टी कभी धर्म के नाम पर, कभी राम मंदिर के नाम पर, तो कभी पैसे बाँटकर वोट हासिल करने की राजनीति करती है। हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि चंद पैसों के लिए अपना वोट मत बेचिए। अपने बच्चों के भविष्य, शिक्षा, रोजगार और आरक्षण के अधिकारों को ध्यान में रखकर वोट कीजिए। वोट आपका अधिकार है, इसे पैसों के लिए नहीं, अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस्तेमाल कीजिए।
5
12
85
2,192
अखंड सौभाग्य, अटूट प्रेम और असीम विश्वास के प्रतीक पावन पर्व करवा चौथ की समस्त माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
2
4
36
966
आज नई दिल्ली स्थित द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), दिल्ली स्टेट सेंटर में मनोज कुमार बिंद जी के नेतृत्व में आयोजित निषाद-बिंद फैमिली की छठवीं फिजिकल मीटिंग में सहभागिता की। इस अवसर पर निषाद समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और समाज के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विचार-विमर्श हुआ। समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित समाज ही अपने हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा सकता है। समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
2
5
30
783
हम रहें या न रहें, लेकिन निषाद विकास संघ और निषाद गुरुकुल हमेशा मजबूती से आगे बढ़ते रहेंगे। इसे एक मजबूत नियमावली के तहत संचालित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इसे आगे बढ़ाएं और धरती की कोई ताकत इसे मिटा न सके। निषाद गुरुकुल सिर्फ एक संस्थान नहीं, बल्कि निषाद समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
6
38
1,042