दीपों के पावन पर्व “दीपावली” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🪔🪔
प्रकाश का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का नया उजाला लेकर आए। प्रत्येक घर में प्रेम, सद्भाव एवं सौहार्द का दीप प्रज्वलित हो तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं उल्लास का संचार हो।
#HappyDiwali2026
#Bihar
आज भोरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड विजयीपुर के विभिन्न शोकाकुल परिवारों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
तत्पश्चात भोरे स्थित बी.पी.एस. कॉलेज के प्रशासनिक भवन, विज्ञान संकाय भवन एवं डिजिटल लाइब्रेरी (26 करोड़ रुपये से अधिक की लागत) के निर्माण कार्य का माननीय कुलपति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में भूमिपूजन किया।
इन शैक्षणिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण को नई दिशा मिलेगी।
#BPS_Collage_Bhore
#भोरे_विधानसभा
#NDA #JDU
#bihar
आज बरौली विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री मंजीत सिंह जी के पूज्य पिता स्वर्गीय ब्रज किशोर नारायण सिंह जी की 92वीं जयंती के अवसर पर सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
तत्पश्चात् थावे प्रखंड के ग्राम लोहरपट्टी में मुखिया जी के आवास पर आयोजित वलीमा समारोह में सम्मिलित हुआ।
इसके उपरांत भोरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भोरे एवं विजयीपुर प्रखंडों के विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की।
#Bihar
राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रतीक लौह पुरुष 'भारत रत्न' सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#sardarvallabhbhaipatel
#Bihar
करवा चौथ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#karwachauth
आज मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का तनख्वाह देते हुए।
#मुख्यमंत्री_राहत_कोष
#बिहार
#NDA #JDU
असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम के आदर्श, सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करे।
🙏जय श्रीराम 🙏🚩
#dusshera #dussehrafestival
#Bihar #दशहरा
आज भोरे विधानसभा अंतर्गत भोरे बाजार, कटेया बाजार, विजयीपुर, मुसहरी एवं पगरा बाजार सहित कुल 48 स्थानों पर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए तथा माँ भगवती से समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
#जय_माता_दी
#भोरे_विधानसभा #बिहार
आदिशक्ति मां भगवती की आराधना के पावन शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#SharadiyaNavratri




































