One n only ꨄ retweeted
पता है...
एक रिश्ते में से सबसे ज़्यादा तकलीफ़ कब होती है?
जहाँ एक इंसान ने...
दूसरे के बिना अपनी ज़िंदगी में कभी कुछ सोचा ही नहीं।
और वहीं दूसरा...
शुरू से जानता था कि एक दिन उसे चले जाना है।
एक इंसान...
जो अपने कल में भी उसका हाथ,
अपने हाथ में देखता था।
और वहीं दूसरा...
उसका साथ तो पूरा देता था...
पर बिछड़ने की तारीख,
पहले से लिख रखता था।
एक इंसान...
रिश्ता बचाने के लिए,
हर दिन थोड़ा-थोड़ा खुद को भुलाता रहा।
वहीं दूसरी तरफ...
दूसरा इंसान उस रिश्ते से निकलने के लिए,
थोड़ा-थोड़ा खुद को समझाता रहा।
एक को लगा था...
कि ये कहानी उम्र भर चलेगी।
पर वहीं दूसरे को पता था...
ये कहानी कब और कैसे खत्म होगी।
पता है...
दोनों में फर्क क्या था?
फर्क बस इतना था...
कि एक ने मोहब्बत को ज़िंदगी समझ लिया था।
और दूसरे ने बिताया हुआ एक खूबसूरत वक़्त।
11:30💔
One n only ꨄ retweeted
पुरुषों ने अपने कमज़ोर पड़ने पर
सदैव स्त्रियों के
पैरों के पास बैठना पसंद किया,
शायद इसलिए नहीं कि स्त्री ऊँची थी,
बल्कि इसलिए कि पुरुष पहली बार
अपनी ऊँचाई से उतरकर
मनुष्य होना चाहता था।
स्त्री के चरणों के पास बैठना
उसकी पराजय नहीं था,
वह उस अहंकार का विसर्जन था
जिसे समाज ने सदियों से
पुरुष होने का नाम दे रखा था।
जब वह झुका स्त्री के चरणों में,
तब उसने जाना,
झुकना
देह की कोई मुद्रा नहीं,
बल्कि भीतर पलते अहंकार की मृत्यु है।
वह स्त्री से नीचे नहीं बैठा था,
वह उस पुरुषत्व से
नीचे उतर रहा था,
जिसने उसे संवेदनाओं से ऊपर,
आँसुओं से दूर,
और प्रेम से अनजान रहने का
भ्रम दे रखा था।
उस क्षण
उसकी ऊँचाई कम नहीं हुई थी,
बल्कि उसके भीतर का
एक पुराना बोझ उतर गया था।
वह पहली बार
किसी स्त्री के सामने नहीं,
अपने ही भीतर छूट गए
उस मनुष्य के सामने झुका था,
जिसे उसने
‘पुरुष’ बने रहने की दौड़ में
बहुत पहले
कहीं खो दिया था।
शायद इसलिए,
स्त्री के चरणों के पास बैठा पुरुष
पराजित नहीं था,
वह पहली बार
अपने भीतर के मनुष्य के बराबर बैठा था।
और शायद
सच्चा पुरुष वही है...
जो आवश्यकता पड़ने पर
अपनी ऊँचाई छोड़ सके,
झुक सके,
रो सके,
प्रेम कर सके,
और बिना किसी संकोच के कह सके...
“मैं पुरुष होने से पहले एक मनुष्य हूँ I I”
🍁
One n only ꨄ retweeted
चरित्र की सबसे कठिन परीक्षा अकेलेपन में होती है,
भीड़ में तो मुखौटे भी बहुत वफ़ादार दिखते हैं।
One n only ꨄ retweeted
सुंदर वो दिखती है
पिघल मैं जाता हूँ 🫠🩶
#मन
One n only ꨄ retweeted
Replying to @tinybuttough_
नज़रअंदाज़ नहीं करते, बस डरते हैं ज़्यादा करीब आने
से कहीं तुम दूर ना हो जाओ, हमारे इतना चाहने से..!!🦋✨✍️
One n only ꨄ retweeted
मैं तुम्हें उसी तरह प्रेम करना चाहती हूँ ❤️
जिस तरह कोई भक्त मंदिर में बैठकर
ईश्वर की भक्ति करता है,
उसे निहारता है,
उसे पूजता है,
उसका गुणगान करता है,
उसके नाम में लीन हो जाता है... ✨
मैं तुम्हारे प्रेम में 'सिर्फ तुम्हारी हो जाना चाहती हूँ 🌸💕
One n only ꨄ retweeted
ये इत्र बेचने वाले समझ ही नहीं पा रहे
मुझे वो खुशबू चाहिए जो उससे आती है..!!
👀🍁💐....









