मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और पीड़िता को धमकी देने के आरोप में दून पुलिस ने छेड़छाड़ के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।
#UttarakhandPolice #DehradunPolice
Uttarakhand Police retweeted
बैरिकेडिंग के उस पार प्रदर्शनकारी थे, इस पार वर्दी में खड़े जवान… लेकिन दर्द के वक्त दोनों के बीच सबसे बड़ा रिश्ता इंसानियत का था।
विरोध अपनी जगह है, विचारों में मतभेद अपनी जगह… लेकिन इंसानियत हर मतभेद से ऊपर है।
अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सल्ट पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर .32 बोर की अवैध पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस व 01 रम्पुरिया चाकू बरामद किया। अर्टिगा कार सीज कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
#AlmoraPolice #UttarakhandPolice
दून पुलिस द्वारा जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमें आंतरिक मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और सत्यापन कर रही हैं। साथ ही,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
#UttarakhandPolice #DehradunPolice
छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती ऊधम सिंह नगर पुलिस।
ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया व गेमिंग सुरक्षा की जानकारी देते हुए OTP, पासवर्ड गोपनीय रखने और साइबर ठगी पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की।
#UttarakhandPolice #CyberAwareness #CyberSafety
STF एवं हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 02 अवैध तमंचों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
रुड़की के सिविल लाइन क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 315 बोर के 02 अवैध तमंचे और एक अल्टो कार बरामद। अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।
#UttarakhandPolice #HaridwarPolice
सूर्यास्त की स्वर्णिम बेला में श्री केदारनाथ धाम के दिव्य दर्शन।
धाम में पधारे सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। अत्यधिक ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े साथ रखें व आपात सहायता हेतु डायल करें: 112
#UttarakhandPolice
#Kedarnath
अपणी बोली, अपणु मान!
टिहरी गढ़वाल में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से गढ़वाली में आत्मीय वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
#UttarakhandPolice
#CyberSafety
Uttarakhand Police retweeted
भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर से आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के दृष्टिगत आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. निलेश आनंद भरणे एवं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन एवं उनके आदर्श हमें सत्य, करुणा, सदाचार और समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
उत्तराखंड पुलिस की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
#UttarakhandPolice
ऑपरेशन प्रहार: वन्यजीव अंगों की तस्करी का भंडाफोड़।
ऊधमसिंहनगर पुलिस व SOG काशीपुर की संयुक्त टीम ने जसपुर में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
114 जोड़े हत्था जोड़ी,जंगली सूअर का 01 दांत व 05 मोती शंख बरामद।
Instagram के जरिए ऊंचे दामों पर बिक्री का खुलासा।
#UttarakhandPolice
बद्रीनाथ धाम में चमोली पुलिस बनी बिछड़े मासूमों का सहारा!
सीसीटीवी सर्विलांस, मैनुअल सर्चिंग व अनाउंसमेंट की मदद से पुलिस ने दो बिछड़े बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया।
📢 अपील: धार्मिक स्थलों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
#UttarakhandPolice #ChamoliPolice
🚔 डेढ़ वर्ष से लापता युवती को पौड़ी पुलिस ने सहारनपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया।
जनवरी 2025 में कोटद्वार से लापता 24 वर्षीय युवती को पुलिस ने लगातार प्रयासों एवं सूचना के आधार पर 24 अक्टूबर 2026 को सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बरामद किया।
#UttarakhandPolice
श्री यमुनोत्री धाम में बर्फवारी हो रही है। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि ठंड व बारिश से बचाव हेतु पर्याप्त गर्म कपड़े, छाता व बरसाती साथ रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आपात सहायता के लिए 112 मिलाएं।
#UttarakhandPolice
#Yamunotri
🚔नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की कार्रवाई
नैनीताल पुलिस ने 8.72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए।
📢 नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें, नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें
🚔 ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत पुलिस की कार्रवाई
₹5,000 के इनामी गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को SOG टीम ने गिरफ्तार कर 18.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। अभियुक्त के विरुद्ध NDPS व गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।
#UttarakhandPolice #ChampawatPolice #OperationPrah ar
🚨 ऊधमसिंहनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 02 आरोपी गिरफ्तार।
थाना दिनेशपुर क्षेत्र में 06 छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियों व गंभीर धमकियों के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद, डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी।
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट एवं किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम, जिसकी अनुमानित कीमत ₹35 लाख है, के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखण्ड में बेचने की बात सामने आई।
ज़िद पूरी करने से बेहतर है ज़िंदगी सुरक्षित रखना!
नाबालिग बच्चों को वाहन की चाबी सौंपना प्यार नहीं, लापरवाही है। एक ज़िम्मेदार अभिभावक बनें, अपने बच्चों का जीवन सुरक्षित बनाएं।
#UttarakhandPolice
#RoadSafety




























