
ALT बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा के द्वारा जीविका के आठ जिलों का समीक्षात्मक सह आगामी योजना से संबधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक, बैंक लिंकेज पुष्पेंद्र सिंह तिवारी व बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौधरी के द्वारा किया गया। दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगुसराय, शिवहर, सीतामढ़ी, सहरसा व सुपौल जिले के सम्बंधित जीविका कर्मियों ने बैठक में हिस्सा लिया। पुष्पेंद्र सिंह तिवारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में जीविका बहुत अच्छा कार्य कर रही है और अपने निर्धारित लक्ष्य को कड़ी मेहनत व लगन से समय-सीमा के अंदर प्राप्त कर पाने में सक्षम रही है। उन्होंने सभी को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित किया। वहीं राजीव चौधरी ने आत्म संतुष्टि जताते हुए कहा कि जीविका के द्वारा बहुत कम प्रतिशत ब्याज़ दर से आम जरूरतमंद लोगों को बड़ी आसानी से पैसा मिल पा रहा है ये समाज में एक क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इस सुयोग्य उपलब्धि पर डॉ. ऋचा गार्गी को सभी ने बधाई दी। वहीं डीपीएम ने बताया कि यह सम्मान जीविका दरभंगा की पूरी टीम का सम्मान है।
























