Pinned Tweet
Sharing daily finance insights, investing strategies, and wealth principles that actually work.
Follow for smarter money decisions.
Rockstar Finance retweeted
अब्दुल कलाम साहब….
अमेरिका के केंटकी में व्याख्यान देने गए थे…
तब वहाँ एक स्कूली छात्रा ने उनसे पूछा था…
आपके जीवन में सबसे ख़ुशी वाला मौक़ा कौनसा था..
•• जब आपने 1980 में पहला सेटेलाइट लॉंच किया था
•• जब आपने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया
•• जब आपने अग्नि पृथ्वी जैसी मिसाइल बनाई
•• या जब आप भारत के राष्ट्रपति बने…
तब कलाम साहब ने कहा… इन में से कोई मौक़ा ऐसा नहीं था जब मुझे सर्वाधिक ख़ुशी हुई हो…
80 के दशक में जब मैं मिसाइल प्रोग्राम पर काम कर रहा था…
तब मेरे एक मित्र मुझे पोलियो ग्रसित बच्चों से मिलाने लेकर गए…
उन बच्चों के पैरों में चार चार किलोग्राम के प्रोस्थेटिक लेग लगे हुए थे…
जिनसे उन बच्चों को चलने में बड़ी परेशानी होती थी…
मेरा मन ये देखकर बहुत व्यथित हुआ…
मैं वापस DRDO आया.. और अपने साथियों से अपनी व्यथा साझा की…
हम सबने मिलकर उन बच्चों के लिए कुछ करने का संकल्प लिया…
हमारे मिसाइल प्रोग्राम के लिए हमें कार्बन फ़ाइबर उपलब्ध होता था…
हमने उस कार्बन फ़ाइबर से बच्चों के लिए प्रोस्थेटिक लेग बनाने का तय किया…
दो दिन में प्रोटोटाइप तैयार करके हफ़्ते भर में हमने पहले 40 बच्चों के लिए प्रोस्थेटिक लेग तैयार किए…
जब हम वापस उन पोलियो ग्रसित बच्चों से मिलने पहुँचे…
और आठ किलोग्राम के पैर निकालकर… उनकी जगह 400 ग्राम के पैर उन्हें पहनाए…
उसके बाद उन बच्चों को खेलते कूदते देखा… उनकी माँओं की आंखो में आंसू देखे…
वो दिन मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी ख़ुशी का दिन था…
Rockstar Finance retweeted
ट्रंप की हार में भारत की जीत
भारत को जिस ख़ुशख़बरी का इंतज़ार था वो आ गई है. क्रूड ऑयल के दाम प्रति बैरल $94 तक पहुंच गए हैं. डॉलर की क़ीमत भी ₹95 से नीचे आ गई है. Gift Nifty 24,300 के पार है . इसका फ़ायदा आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल सकता है.
यह सब हुआ है अमेरिका के मिड टर्म चुनाव के नतीजों के कारण. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो चुकी है. उप राष्ट्रपति JD वांस ईरान युद्ध को हार का कारण बता रहे हैं. भारत के लिए भी यह युद्ध मुश्किल का कारण बना हुआ है.
ईरान युद्ध के कारण क्रूड ऑयल के दाम $126 तक चले गए थे. भारत को क्रूड ख़रीदने के लिए डॉलर खर्च करने पड़ते हैं. इससे डॉलर की डिमांड बढ़ती चली गई, रुपया गिरते गिरते ₹97 तक पहुंच गया था. रुपया गिरने से विदेशी निवेशकों को भी नुक़सान होता है. वो भारत में शेयर ख़रीदने के लिए डॉलर लाते हैं लेकिन बेचने पर उन्हें रुपए मिलते हैं. अपने देश में पैसे ले जाने के लिए डॉलर फिर ख़रीदने पड़ते हैं.डॉलर महंगे होने से उनका रिटर्न कम हो जाता है. वो भी भारतीय बाजार में पैसे नहीं लगा रहे थे .
अब युद्ध के बादल छँटने से क्रूड सस्ता हो रहा है. इससे रुपया भी मजबूत हो रहा है. विदेशी निवेशकों ने भी इस हफ़्ते ख़रीदारी की है. शेयर बाज़ार में तेज़ी बने रहने की उम्मीद है. भारतीय शेयर बाजार के लिए इससे अच्छी दीवाली नहीं हो सकती है लेकिन यह फ़ौरी राहत है. ईरान युद्ध की समाप्ति पर ही पूरी राहत मिलेगी. इसके अलावा हम यह नहीं भूले कि भारतीय अर्थव्यवस्था में चुनौतियाँ बनी हुई हैं.
Rockstar Finance retweeted
Replying to @MukAn_X
पैसा धरा का धरा रह गया, इंसान का करवट किस ऊंट बैठ जाए पता ही नहीं चलता
Rockstar Finance retweeted
Replying to @MukAn_X
The message is clear: No power is greater than the people’s mandate.
Rockstar Finance retweeted
Replying to @MukAn_X
जनता के आगे किसी के नहीं चलती है, जब जनता समझदार हो जाए तो पैसा कोई मायने नहीं रखती है
Rockstar Finance retweeted
Replying to @MukAn_X
लोकतंत्र में आखिरी फैसला पैसों का नहीं, जनता के वोट का होता है।
Rockstar Finance retweeted
एक दिन हम सबको इस लाचारी के दौर से गुजरना है,
बुढ़ापा सब को आना है..!!
#BeHumble #RespectElders
Rockstar Finance retweeted
बाप के पास दुनिया बदलने का पैसा और दिमाग था, लेकिन परिवार को प्यार देने की फुर्सत नहीं थी।
लोग आज भी यही सोचते हैं कि टेक टाइकून की औलाद होने के नाते वो ऐशो-आराम में पली होगी।
पर सच यह है कि उसने कभी उस नाम का एक रुपया इस्तेमाल नहीं किया,
अपनी मेहनत से पढ़ाई की और आज खुद एक जानी-मानी राइटर है।
बाप की दौलत की भीख मांगने से बेहतर है कि इंसान अपने दम पर अपनी पहचान बनाए।
असली मज़ा तो तब है जब लोग आपको आपके नाम से जानें, किसी के बाप के नाम से नहीं!
Rockstar Finance retweeted
बाजार में ऐसे सप्लीमेंट्स की भरमार है जिसका प्रचार बड़े बड़े सेलिब्रिटी करते रहते हैं ।
दावा यह रहता है की ऐसे सप्लीमेंट्स आपके शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है ।
ऐसे विज्ञापनों को देख कर अक्सर लोग बिना किसी विशेष आवश्यकता के मल्टीविटामिन, प्रोटीन पाउडर और तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन शुरू कर देते हैं।
लेकिन क्या एक सामान्य व्यक्ति को ऐसे किसी भी सप्लीमेंट्स की ज़रूरत है?
जवाब है नहीं ।
वास्तविकता यह है कि यदि आपका खानपान संतुलित और विविधतापूर्ण है, तो शरीर की अधिकांश पोषण संबंधी आवश्यकताएँ भोजन से ही पूरी हो सकती हैं।
अब एक उदाहरण से समझते हैं कि एक दिन का संतुलित आहार कैसा हो सकता है।
ब्रेकफास्ट (सुबह 8-9 बजे)
एक प्लेट वेजिटेबल पोहा या उपमा
2 उबले अंडे (शाकाहारी विकल्प: पनीर)
एक मौसमी फल
एक गिलास दूध
लंच (दोपहर 1- 2 बजे)
2 रोटी या एक कटोरी चावल
एक कटोरी दाल
एक कटोरी मौसमी सब्जी
एक कटोरी दही
सलाद
इवनिंग स्नैक (शाम 5 बजे)
एक मुट्ठी भुना चना
5–6 बादाम
एक मौसमी फल
डिनर (रात 8-9 बजे)
2 रोटी
एक कटोरी पनीर की सब्जी या चिकन
हरी सब्जियाँ
सलाद
इस भोजन से आपको क्या मिलेगा?
Protein: दाल, अंडा, दूध, पनीर
Calcium: दूध और दही
Iron: दालें और हरी सब्जियाँ
Vitamin C: मौसमी फल और सब्जियाँ
Vitamin B12: अंडा, दूध और चिकन
Healthy Fats: बादाम और अन्य मेवे
Dietary Fibre: फल, सब्जियाँ और साबुत अनाज
फिर क्या आपको सप्लीमेंट्स की जरूरत है?
बिलकुल भी नहीं।
हालाँकि, Vitamin B12, Vitamin D, Iron और अन्य पोषक तत्वों की कमी होने पर चिकित्सकीय सलाह के बाद ही सप्लीमेंट लें ।
याद रखें,
सप्लीमेंट्स अच्छे भोजन का विकल्प नहीं है।
शरीर को पोषण देने का और स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर तरीका विविधतापूर्ण और संतुलित भोजन है।
Rockstar Finance retweeted
20 छोटी आदतें जो मानसिक शांति बढ़ाएँगी:
1. सुबह अपना बिस्तर ठीक करें।
2. सुबह की धूप लें।
3. गुस्से में फैसले न लें।
4. अपनी तुलना दूसरों से न करें।
5. हर बहस में जीतना ज़रूरी नहीं।
6. दूसरों की जिंदगी पर नज़र रखना छोड़ें।
7. खाली समय को खाली रहने दें।
8. बेवजह स्क्रॉलिंग कम करें।
9. सोने से पहले डायरी लिखें।
10. अपना कमरा व्यवस्थित रखें।
11. रोज़ थोड़ा टहलें।
12. रोज़ 10 मिनट ध्यान करें।
13. अपनी निजी जिंदगी निजी रखें।
14. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएँ।
15. हर वक्त उपलब्ध न रहें।
16. पुरानी बातें दोहराना बंद करें।
17. बिना वजह हँसना सीखें।
18. हर राय को महत्व न दें।
19. कुछ चीज़ों को जाने दें।
20. खुद को साबित करना बंद करें।
Rockstar Finance retweeted
मेरे एक सीनियर हैं। घर से करीब 800 किलोमीटर दूर एक शहर में नौकरी करते हैं। सैलरी लाख रुपए महीने से ज्यादा है। लेकिन चावल, आटा, दाल, मसाले सबकुछ घर से ही ले जाते हैं। कई बार तो इसे ले जाने में बड़ी मसक्कत होती है, क्योंकि बोरी का वजन करीब 40-50 किलो हो जाता था।
मैंने एक बार कहा- सर आप ये सब घर से क्यों ले जाते हैं, जहां रहते हैं वही ले लिया करिए। पैसों का बहुत फर्क तो पड़ना नहीं है। इसके जवाब में वह कहते हैं- राजेश, घर पर मां अकेली रहती हैं, जब वह फोन करती हैं तो यही पूछती हैं कि चावल है, दाल है, या फिर क्या कुछ नहीं है। उन्हें हमारी नौकरी से पहले हमारे खाने की फिक्र रहती है।
सर आगे कहते हैं, वह हमारे लिए कुछ करना चाहती हैं। सोचती हैं कि कैसे मदद कर पाएं। इसलिए जब हम कह देते हैं कि आटा खत्म है तब वह घर में रखे गेंहू को निकालकर अच्छे से धुलती हैं, धूप में सुखाती हैं। फिर उसे चक्की पर पिसवाने जाती हैं। चक्की वाले से यह भी कहती हैं कि अच्छे से पीसना। इन सब कामों में उनका 3-4 दिन चला जाता है। इस दौरान उनकी खुशी को मैंने महसूस किया है।
पैसे के बदले हम राशन तो खरीद लेंगे लेकिन घर से लाने पर मां को जो सुकून मिलता है, वह उन्हें नहीं मिलेगा। कुछ चीजें अपनों के सुकून के लिए करनी चाहिए।
यह सब सुनकर लगता है कि अभी दुनिया में असल उपलब्धि सुकून ही है।
Rockstar Finance retweeted
रवीना टंडन से जब उनकी खूबसूरती और अच्छी सेहत का राज पूछा गया तब उन्होंने कहा वो नाश्ते और खाने में केवल मखाना खाती हैं.
मखाना में ढेर सारे विटामिन और पोषक तत्व होते हैं जैसे BI, B2, B9, कैल्शियम, मैग्नेशियम, प्रोटीन और फाइबर होता है.
मखाना Euryale Ferox नाम का एक जलीय पौधे का बीज है. आज से 3000 हजार साल पहले भारत मे इसकी खेती की मजबूत परंपरा बिहार के मिथिलांचल के क्षेत्र में विकसित हुई.
यह वही इलाका है जहां बौद्ध सभ्यता विकास हुआ था. बीज को भूनकर पीटने की तकनीक का विकास 900-1200 AD के आसपास हुआ,
बीज को सुखाने, भूनने और पीटने की तकनीक का ज्ञान मिथिला के मल्लाह समुदाय ने विकसित किया और आज भी पीढ़ियों से चला आ रहा है.
मखाना के बीज को पीटने की तकनीक विकसित करने वाले मल्लाह समुदाय को कोटि कोटि प्रणाम करता हूँ.
बौद्ध भूमि का रहने वाला हूँ बौद्ध सभ्यता की बात सुनता हूँ 🙏🏼
Rockstar Finance retweeted
He Stole an Old Man’s Money… But What Happened Next Changed Everything! 🥹❤️
Rockstar Finance retweeted
काफ़ी देर समझाने के बाद जब उनकी समझ में आ गया तो बेटे “माँ” को रखने के लिए तैयार हो गए।
लेकिन जब उस माँ को लगा कि अब बेटे मुझे ले जाने को तैयार हैं तो फिर से इंस्पेक्टर महावीर के सीने से लिपट गयीं और रोने लगी..
कारण पूछा तो बोलीं, मुझे डर लग रहा है कि आप मेरे बच्चों को जेल में न डाल दें...
वास्तव में यही माँ होती है...
तुरंत इंस्पेक्टर साहब ने आश्वासन दिया कि में कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं करूँगा।
तब जाकर वो माँ अपने बच्चों के साथ घर वापस गयीं।
ख़ैर... शुक्रिया इन्स्पेक्टर महावीर जी का... आपके बड़े दिल के लिए
और माँ के दिल का तो कुछ कहना ही नहीं
माँ आखिर माँ होती हैं
Rockstar Finance retweeted
मुसीबत के समय काम आने पर 👇
1. घर में हमेशा ₹20,000 से ₹50,000 नकद (Physical Cash) ऐसी जगह रखो जहाँ से आधी रात को भी निकाला जा सके
2. कभी भी अपने सारे पैसे एक ही बैंक या एक ही UPI ऐप के भरोसे मत रखो सर्वर डाउन हुआ तो फंस जाओगे
3. कम से कम 2 अलग-अलग बैंकों के अकाउंट और 1 क्रेडिट कार्ड हमेशा एक्टिव रखो ताकि अस्पताल में तुरंत काम आए
4. अपनी कुल बचत का एक हिस्सा सोने के सिक्कों में रखो दुनिया की हर करंसी फेल हो सकती है, सोना कभी नहीं
5. अपने सारे इंश्योरेंस, बैंक खाते, म्यूचुअल फंड और प्रॉपर्टी के कागजात की एक फाइल बनाकर पत्नी या माता-पिता को समझाकर रखो
6. अपने फोन और लैपटॉप के जरूरी पासवर्ड एक सुरक्षित डायरी में लिखकर घर की तिजोरी में रखो
7. जब कमाई बहुत अच्छी चल रही हो, तब अपने खर्चों को मत बढ़ाओ बुरे वक्त की तैयारी अच्छे वक्त में ही होती है
8. कभी भी अपनी ज़मीन या रहने वाले घर को बिजनेस के घाटे या सट्टे के लिए गिरवी मत रखो
9. कम से कम 3 ऐसे सच्चे दोस्त या रिश्तेदार बनाकर रखो जिनके साथ आपका पैसों का लेन देन हमेशा साफ और ईमानदार रहा हो
10. अपनी नौकरी या धंधे के अलावा एक ऐसा हुनर हाथ में रखो जिससे सब कुछ छिन जाने पर भी तुम कल से फिर कमा सको
11. मुसीबत बताकर नहीं आती, लेकिन जिसकी फाइनेंशियल तैयारी पक्की होती है, मुसीबत उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाती
Rockstar Finance retweeted
एक पिता और उसका छोटा बेटा टेबल पर बैठकर खाना खा रहे हैं। टीवी चल रहा है।
खाना खाते-खाते अचानक बेटे के गले में निवाला अटक जाता है। वो खांसने लगता है, सांस नहीं आ रही।
पिता घबराकर उठता है, बेटे को पकड़ता है, वो बेटे के पेट को जोर-जोर से दबाता...Real news
Rockstar Finance retweeted
रेबीज का वायरस उस बच्चे के दिमाग तक पहुंच चुका था।
डॉक्टर्स की भी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने नम आंखों से उनके पेरेंट्स से बोला, हम इसे बचा नहीं सकते। इस बच्चे की मौत 100% तय है।
रेबीज का वायरस एक बुलेट की तरह होता है। काटने के बाद ये वायरस मसल में चुपके से मल्टीप्लाई करता रहता है और धीरे-धीरे दिमाग की तरफ बढ़ता है और जब तक ये वायरस दिमाग तक नहीं पहुंच जाता, तब तक कोई भी सिम्टम दिखाई नहीं देता और दिमाग तक पहुंचने के बाद उस इंसान को कोई भी डॉक्टर या वैक्सीन बचा नहीं सकती।
इसलिए अपने घर के छोटे बच्चों को यह बात बैठा के बताइए और उसे यह समझाइए कि अगर बेटा कभी कुत्ता या बिल्ली आपको काटता है तो आपको छुपाना नहीं है।
बिना डर के आके हमें बताना है और आपको उस कटी हुई जगह को 15 मिनट लगातार पानी के नीचे धोना है।
उसके बाद अस्पताल जाना है और आपको रेबीज की वैक्सीन लगवानी है क्योंकि रेबीज होने के बाद उसका कोई इलाज नहीं है।
Rockstar Finance retweeted
अच्छी जीवनशैली के 10 अटल नियमों की सूची
- खूब पढ़ो।
- खूब वज़न उठाओ।
- खूब दौड़ो।
- सबसे पहले धूप लो।
- लंबे समय तक नहाओ।
- जो शुरू करो, उसे पूरा करो।
- प्रकृति के बीच समय बिताओ।
- बिना सफ़ाई दिए ना कहो।
- रोज़ कुछ न कुछ लिखो।
- लोगों की बकवास से दूर रहो।
Rockstar Finance retweeted
छ साल का एक बच्चा है…
नाम है अर्जुन प्रजापति…
माता पिता के साथ कनाडा में रहता है…
पिता डॉक्टर है… माँ वकील है…
बच्चे को आज तक फ़ोन इस्तेमाल करने नहीं दिया..
कम्प्यूटर में इंटरनेट केवल माँ कीं उपस्थिति में इस्तेमाल करता हैं
और वो भी अपनी Curiosity पूरी करने के लिए..
छ साल में अर्जुन 3000 से ज़्यादा किताबें पढ़ चुका है…
आज अर्जुन का IQ हैं… 147
सामान्यतः बड़ों का IQ होता है 85 से 115 के बीच…
छ साल के बच्चों का तो और भी कम होता है…
दो वैश्विक संस्थान है… Mensa और Intertel…
ये दोनों संस्थान दुनिया भर के हाई IQ वाले बच्चों को अपने संस्थान का सदस्य बनाती है…
अर्जुन को इन दोनों संस्थाओं ने अपना मेम्बर बनाया है..
कनाडा में हर साल बच्चों का IQ जानने के लिए एक एग्ज़ाम होता है…
अर्जुन ने पहली बार चार साल की उम्र मे इस एग्ज़ाम में भाग लिया था…
उसमें कुल 1000 बच्चे थे…
अर्जुन का IQ 997 बच्चों से ज़्यादा था…
दूसरी बार पाँच साल की उम्र में अर्जुन ने फिर से भाग लिया…
इस बार 10,000 बच्चों को शामिल किया गया था…
अर्जुन का IQ 9999 बच्चों से ज़्यादा था…
मतलब सबसे highest…!!!
अर्जुन के उदाहरण से आप समझ सकते हो… बच्चों के लिए मोबाइल और इंटरनेट पर Regulation कितना ज़रूरी है…!!!






















