Aazad Samaj Party - Bihar (@ASP4Bihar_) header
Aazad Samaj Party - Bihar (@ASP4Bihar_) profile picture

Official Twitter Account of Aazad Samaj Party - Bihar

Joined October 2021
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, लखनऊ से सीधा प्रसारण (LIVE) nitter.gq/i/broadcasts/2MEopkmLK…
37
303
12
993
38,184
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
आज संविधान दिवस के गौरवशाली अवसर पर महाराजा लाखन पासी जी की ऐतिहासिक धरती लखनऊ में आयोजित “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने अपने संकल्प, संघर्ष और बहुजन एकजुटता का सशक्त संदेश दिया। यह मोर्चा बहुजन समाज, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महान जनता के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई को मजबूती देगा। हमारा लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है। 2027 में उत्तर प्रदेश से अन्याय, शोषण और भेदभाव की राजनीति को समाप्त कर सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की सरकार स्थापित करना है। अबकी बार सत्ता भी बदलेगी और व्यवस्था भी बदलेगी। जय भीम! जय मंडल! जय जोहार! जय भारत! जय संविधान! #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
104
707
26
3,094
44,037
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
#aurangabad के #rafiganj में #sikaderkhan के परिवार से मुलाकात की जिनकी हत्या 14 नवंबर को हॉस्पिटल संचालक द्वारा पिटाई के कारण हो गई थी। प्रशासन से केस की प्रगति पर जानकारी ली और IG मगध से पूर्व थाना प्रभारी पर कारवाई और सभी अपराधी की गिरफ्तारी की मांग रखी। @AzadSamajParty
7
12
243
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में शहीद हुए विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव डंपर में बिना ताबूत के ले जाना बेहद शर्मनाक, चिंताजनक और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्थिव शरीरों को उठाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्हें ढकने के लिए सफेद कपड़े का इंतजाम भी ग्रामीणों को स्वयं करना पड़ा। यह घटना पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। शहीदों के पार्थिव शरीरों और उनके परिवारों के सम्मान की जिम्मेदारी भी सरकार और प्रशासन की है। इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शहीद बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी को विनम्र आदरांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
15
186
3
633
20,898
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति (NFSC) के अंतर्गत JRF एवं SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी को पत्र लिखा। @mygovindia @MSJEGOI
41
334
10
835
41,874
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के हजारों अभ्यर्थी पिछले 47 दिनों से लखनऊ के इको गार्डन में प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। युवा फुटपाथों पर रात गुजारने और आर्थिक तंगी के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होना युवाओं के प्रति उसकी उदासीनता और संवेदनहीन रवैये को दर्शाता है। अभ्यर्थियों का दावा है कि 41,424 पदों की भर्ती में अन्य नौकरियों में चयन होने के कारण लगभग 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। उनकी मांग है कि इन रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाए, ताकि मामूली अंकों से चयन से वंचित रह गए योग्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार का अवसर मिल सके। इसी बीच होमगार्ड भर्ती की प्रतीक्षा सूची जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन में लगातार शामिल रहे 35 वर्षीय अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव द्वारा भर्ती प्रक्रिया की अनिश्चितता और लगातार निराशा के बीच आत्महत्या किए जाने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। @UPGovt जी से मांग है कि अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र संज्ञान लें, प्रतीक्षा सूची जारी करने के संबंध में शीघ्र निर्णय करें तथा स्मृति शेष अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करें। हम विश्वास दिलाते है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर प्रदेश की सभी भर्ती परीक्षाओं में NFS (Not Found Suitable) की व्यवस्था समाप्त की जाएगी और प्रत्येक भर्ती में प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, ताकि रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सके और युवाओं को रोजगार के अवसरों से वंचित न होना पड़े। #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #मिशन_2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #होमगार्ड_भर्ती #HomeGuard #HomeGuardRecruitment #HomeGuardWaitingList #UPHomeGuard
117
730
34
1,706
50,987
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
अर्धसैनिक बलों के जवानों को छुट्टी पर जाते समय एवं वापस ड्यूटी पर लौटते समय रेलवे में आरक्षण की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में माननीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी को पत्र लिखा। @mygovindia @RailMinIndia
30
249
4
861
25,991
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा न किसी की बी-टीम है और न किसी के इशारे पर राजनीति करता है। हमारी अपनी विचारधारा, अपना संघर्ष और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है। हमारा उद्देश्य बहुजन समाज के हक, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा किसी दल की बी-टीम नहीं, बल्कि बहुजन समाज और महान जनता की टीम है। हमें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं। हमारा राजनीतिक भविष्य जनता तय करेगी, सत्ता में बैठे लोग नहीं। और हाँ, अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर बी-टीम का ठप्पा लगाने के बजाय आप बिजनौर से चुनाव लड़िए, आपका स्वागत है। #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर अपनी बी-टीम के रूप में हैदराबाद के मौलाना और चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है...
131
555
18
2,364
146,451
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
लगता है डबल इंजन वाली मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की सरकार ने स्कूलों का नहीं, सिर्फ आंकड़ों और विज्ञापनों का कायाकल्प किया है। कुर्सियों पर बैठी सत्ता के लिए भले ही सब कुछ बदल गया हो, लेकिन स्कूलों में बच्चे आज भी फर्श पर बैठकर अपना भविष्य संवारने को मजबूर हैं। हमारा संकल्प स्पष्ट है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। हमारी प्राथमिकता सरकारी स्कूलों को केवल रंगाई-पुताई और सरकारी आंकड़ों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाना है, जहां गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी सम्मान के साथ पढ़ सके। शिक्षा किसी सरकार का प्रचार नहीं, हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार और उसके बेहतर भविष्य की बुनियाद है। #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027
47
415
11
1,283
26,365
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है। यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं। ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए। ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है। हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा। ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है। जय भीम! जय भारत! जय संविधान! @MORTHIndia @nitin_gadkari #SteeringChhodoAndolan #DriverUnion #DriverProtest
35
307
7
1,239
25,250
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
उत्तर प्रदेश की महान जनता के नाम मेरा संदेश मेरे प्यारे उत्तर प्रदेशवासियों, आज प्रदेश का नौजवान रोजगार चाहता है, किसान अपनी फसल का उचित मूल्य चाहता है, गरीब परिवार महंगाई से राहत चाहता है और हर बेटी सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन चाहती है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की शुरुआत की है। हमारा संकल्प स्पष्ट है, 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा की सत्ता को हटाकर संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को मजबूत करना। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध सभी राजनीतिक दलों से हमारी अपील है कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और राजनीतिक अहंकार से ऊपर उठकर एकजुट हों। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हम केवल तीसरा मोर्चा बनकर चुनाव लड़ने नहीं आए हैं। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापक राजनीतिक भागीदारी का मंच तैयार करना और सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना है। 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' में देशभर के बहुजन समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करता हूं। अब वक्त केवल सत्ता के चेहरे बदलने का नहीं, बल्कि सत्ता में सभी वर्गों की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने और व्यवस्था का चरित्र बदलने का है। सत्ता में भागीदारी, सम्मान में बराबरी और संविधान की सर्वोच्चता, यही हमारा संकल्प है। जय भीम! जय संविधान! #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027
338
643
50
2,679
70,075
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में थाना बिथरी चैनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर दलित युवक अनिल जाटव के साथ थाने में जातिसूचक गालियां देने और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में माननीय न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पीड़ित के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस की पिटाई में उसका दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके हाथ के कई ऑपरेशन हुए, लगभग 45 टांके लगे और 8 से 10 यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। आज भी वह अपने दाहिने हाथ से कोई काम करने में असमर्थ है। पीड़ित द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आखिरकार, माननीय विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), बरेली ने 7 अक्टूबर 2026 को पीड़ित की याचिका स्वीकार करते हुए थाना बिथरी चैनपुर के प्रभारी को उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार विवेचना करने तथा 7 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। लेकिन बेहद चिंताजनक है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इतना ही नहीं, घटना के बाद से लेकर न्यायालय के आदेश के बावजूद संबंधित थानाध्यक्ष को उस थाने से हटाया तक नहीं गया है। पुलिसकर्मियों पर गंभीर अपराध के आरोप हों और न्यायालय के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न हो तथा संबंधित थानाध्यक्ष अपने पद पर बना रहे, तो यह कानून के शासन और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। @UPGovt से हमारी मांग है कि न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल थाने से हटाया जाए। पीड़ित अनिल और उसके परिवार को सुरक्षा एवं उचित मुआवजा भी दिया जाए। @myogiadityanath @CMOfficeUP @dgpup @NCSC_GoI
36
340
5
944
37,358
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कहते हैं कि “बेटी, बहन की सुरक्षा में सेंध लगाई तो दो ही जगह है, या तो जेल होगी या जहन्नुम।” लेकिन राजधानी लखनऊ में ही 15 वर्षीय छात्रा के पिता 18 दिनों तक पुलिस के चक्कर काटते रहे, न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन शोहदे के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ। आखिरकार बेटी की जान चली गई। यह घटना महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत बयां करती है। स्मृति शेष बिटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। साथ ही प्रदेश की मृतप्राय कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के महिला सुरक्षा के खोखले दावों को भी श्रद्धांजलि!
27
259
6
715
24,545
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
कल दिनांक 3 नवंबर को #IDBIBank कर्मचरियों के समर्थन में #Gardanibagh धरना स्थल में उपस्थित रहूँगा। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुचें। @AzadSamajParty @BhimArmyChief
2
11
26
362
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्रबंधन की बदहाली का यह आलम है कि PET की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को सुबह से ही परेशान होना पड़ रहा है। आगरा के RBS मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 3 बजे की शिफ्ट में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी सुबह से इंतजार कर रहे हैं। विडंबना देखिए, इस परीक्षा से सीधे किसी को नौकरी नहीं मिलने वाली, बल्कि इसे पास करने के बाद भी युवाओं को सिर्फ परीक्षा पास करने का आभास होगा, नौकरी की गारंटी नहीं।इसके बावजूद लाखों बेरोजगार युवाओं को कितनी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। परीक्षा केंद्र सैकड़ों किलोमीटर दूर न होते तो शायद अभ्यर्थियों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। प्रधानमंत्री @narendramodi जी की कृपा है कि महीनों से तैयार मेट्रो के इस खंड का उद्घाटन करने के लिए अभी तक समय नहीं निकाल पाए, जिसके चलते कम से कम अभ्यर्थियों को बैठने के लिए एक स्थान तो मिल गया। यह परीक्षा व्यवस्था केवल सरकार के कुप्रबंधन का परिचय नहीं है, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या पहले से ही विकराल है। युवा वर्षों तक मेहनत और तैयारी करते हैं, लेकिन उन्हें समय पर भर्तियां, पारदर्शी परीक्षाएं और रोजगार के अवसर तक नहीं मिलते। हम आप सभी युवाओं को विश्वास दिलाते हैं कि हमारी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में सभी लंबित भर्तियों को पहले ही वर्ष में पूरा करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही, प्रतिवर्ष नियमित और समयबद्ध भर्तियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि युवाओं को अपने भविष्य के लिए वर्षों तक इंतजार न करना पड़े। सरकार युवाओं को केवल परीक्षाओं में उलझाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। युवाओं को परीक्षा की औपचारिकताओं में नहीं, सम्मानजनक रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर चाहिए। #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
25
282
6
1,018
35,583
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
टीजीटी भर्ती विज्ञापन संख्या-07/2026 में SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को स्नातक स्तर पर 5 प्रतिशत अंकों की छूट प्रदान किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा। @UPGovt @CMOfficeUP
199
277
35
877
59,775
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
अंगोला में बिहार के जिला गोपालगंज निवासी सुनेश राम का पार्थिव शरीर शीघ्र भारत लाने तथा उनकी मृत्यु की जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief सासंद जी ने विदेश मंत्री @DrSJaishankar जी को पत्र लिखा।
6
9
84
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
आज जिला एटा की विधानसभा जलेसर में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच। जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली एटा की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी। जय भीम! जय भारत! जय मंडल! #ASP_K_Mission2027
55
239
9
851
21,485
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
आज जिला गाजीपुर की विधानसभा जखनियां में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच। जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली गाजीपुर की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी। जय भीम! जय भारत! जय मंडल! #ASP_K_Mission2027
59
325
16
1,395
29,135
Aazad Samaj Party - Bihar retweeted
6
82
1
262
3,353