Official twitter account of Director General of Police, Uttar Pradesh. Please do not report crime here. For emergency assistance, Dial 112.

DGP HQS Lucknow, UP
Joined March 2017
Pinned Tweet
आज लोकभवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 16 राष्ट्रपति वीरता पदक और 10 मुख्यमंत्री वीरता पदक प्रदान किए। इन पदकों से सम्मानित सभी पुलिस कार्मिकों को हार्दिक बधाई। उनका अदम्य साहस, निर्भीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का गौरव है। उनकी वीरता को सादर नमन। असाधारण शौर्य के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र से अलंकृत शहीद निरीक्षक श्री सुनील सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र और कर्तव्य के प्रति उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी स्मृति में अमिट रहेगा और हमें प्रेरित करता रहेगा। #UPPolice #वीरता #कर्तव्य #राष्ट्रसेवा
62
152
3
252
16,776
राष्ट्र प्रेम, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान की प्रतीक है- वर्दी पुलिस स्मृति दिवस पर @Uppolice द्वारा जारी लघु फिल्म 'वर्दी' 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित UP-STF के शहीद निरीक्षक श्री सुनील कुमार जी के शौर्य और शहीदों के परिजनों के त्याग व वेदना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। वीरता, संवेदना और समर्पण की इस प्रेरक गाथा को अवश्य देखें... youtu.be/ccwx9uMlcis
11
48
102
13,889
1/4 On the occasion of #PoliceCommemorationDay, Shri Rajeev Krishna (@Rajeevkrishna69), IPS, DGP, @Uppolice, pays tribute to the brave police personnel who made the supreme sacrifice in the line of duty and acknowledges their exemplary dedication to the service of the nation.
1
15
25
1,324
राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के परिपेक्ष्य में आज पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से ‘Fight Against Drugs’ थीम पर आयोजित अखिल भारतीय मोटरसाइकिल रैली के उत्तर प्रदेश पुलिस दस्ते को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। सरदार वल्लभभाई पटेल के सशक्त एवं अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश पुलिस नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशामुक्त भविष्य के लिए प्रेरित करने हेतु प्रतिबद्ध है। रैली के माध्यम से देशभर में “SAY NO TO DRUGS” का संदेश प्रसारित करते हुए नशामुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त किया जाएगा। लखनऊ से प्रारंभ होकर रैली विभिन्न शहरों से होते हुए 26 अक्टूबर को एकता नगर (केवड़िया), गुजरात पहुँचेगी। 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह एवं परेड में रैली के प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। #UPPolice #FightAgainstDrugs #NashaMuktBharat
20
200
1
300
14,648
आज पुलिस मुख्यालय पर प्रदेश के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित ऑनलाइन मासिक अपराध गोष्ठी में प्रतिभाग किया। बैठक में ‘जीरो टॉलरेंस’ को अपनी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अपराधों के मूल कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डूबने एवं इलेक्ट्रिक शॉक से होने वाली जनहानि के प्रति Zero Tolerance अपनाते हुए Zero Casualty सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन बेहतर बनाने, लापता बच्चों की शीघ्र बरामदगी तथा iGOT प्रशिक्षण को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक बनाने पर विशेष बल दिया गया। #UPPolice #ZeroTolerance #ZeroCasualty
38
209
3
450
51,901
जनपद बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में अपने उद्बोधन के दौरान ग्राम प्रहरियों की भूमिका को रेखांकित किया। ग्राम प्रहरी पुलिस और ग्रामीण समाज के बीच विश्वास एवं सूचना के महत्वपूर्ण सेतु हैं। बदलते डिजिटल परिवेश में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के प्रभावी उपयोग, भ्रामक सूचनाओं के प्रति सतर्कता तथा संदिग्ध गतिविधियों की समयबद्ध सूचना से ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस ग्राम प्रहरियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। #UPPolice #ग्रामप्रहरी #जनसुरक्षा
25
199
6
324
11,665
ग्राम प्रहरी गाँव और पुलिस के बीच संवाद की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नियमित संपर्क और भरोसे का माहौल जरूरी है। बरेली में माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मेलन में मैंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम प्रहरियों को पुलिस व्यवस्था का सक्रिय सहयोगी मानें, उनकी बात सुनें और उनकी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करें। उत्तर प्रदेश पुलिस ग्राम प्रहरियों को पुलिस व्यवस्था का सक्रिय सहयोगी मानते हुए उनके साथ बेहतर समन्वय और प्रभावी संवाद के लिए प्रतिबद्ध है। #UPPolice #ग्रामप्रहरी #जनसुरक्षा #GramPrahari #UPPolice
24
255
4
363
16,786
आज जनपद बरेली में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में माँ दुर्गा की कांस्य प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। ग्राम प्रहरियों के कल्याणार्थ उनका मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 किए जाने की घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार। यह निर्णय ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की इस महत्वपूर्ण कड़ी के मनोबल एवं सम्मान को और सुदृढ़ करेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस ग्राम प्रहरियों के अनुभव, स्थानीय जानकारी एवं सजगता का प्रभावी उपयोग करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सजग ग्राम प्रहरी, सुरक्षित गाँव; सुरक्षित गाँव, सुरक्षित प्रदेश।
25
137
1
257
16,374
पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने सशक्त और बहुआयामी अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई और दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी। UPPolice की साइबर जागरूकता लघु फिल्म Scam Files: Digital Arrest के लखनऊ में आयोजित लोकार्पण समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ उनकी यह प्रस्तुति उनकी अंतिम सार्वजनिक प्रस्तुति के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी। शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ॐ शांति।
70
405
7
3,771
46,288
1965 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी डॉ. त्रिनाथ मिश्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उत्तर प्रदेश पुलिस में वाराणसी, इलाहाबाद एवं मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा ADG पीएसी मुख्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने पुलिस सेवा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। अपने दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल में उन्होंने मणिपुर के पुलिस महानिदेशक, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के निदेशक, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक, CBI निदेशक एवं CRPF के महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से DCP गाजियाबाद श्री धवल जायसवाल ने उनके आवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की। डॉ. त्रिनाथ मिश्रा की कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, विद्वत्ता और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका गौरवपूर्ण सेवाकाल और पुलिसिंग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनके निधन से उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने एक अनुभवी, समर्पित एवं गौरवशाली अधिकारी को खो दिया है। यह सम्पूर्ण पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति। 🙏
31
148
4
379
43,076
सुगम यातायात के लिए सही समय पर सही जानकारी। उत्तर प्रदेश पुलिस का यूपी गति ऐप प्रदेश के 20 शहरों के 109 प्रमुख मार्गों पर यातायात की 24×7 निगरानी करता है। गूगल मैप आधारित इस व्यवस्था में जाम और यात्रा समय से रियल टाइम आँकड़े दर्ज किए जाते हैं। अप्रैल 2026 से शुरू हुई इस पहल के छह महीनों में कंजेशन पॉइंट्स में 49% की कमी दर्ज की गई। #UPGati #UPPolice #TrafficCongestion
30
228
2
317
20,202
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आदरणीय महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सेवा का संदेश हमें जनसेवा, संवेदनशीलता और न्याय के प्रति निष्ठा के साथ पुलिसिंग को और अधिक मानवीय एवं जनोन्मुखी बनाने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा, सुरक्षा और सद्भाव के संकल्प के साथ निरंतर कर्तव्य-पथ पर अग्रसर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन स्मृतियों को कोटिशः नमन।
20
120
1
212
11,359
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल, जनपद बाराबंकी में नियुक्त क्षेत्राधिकारी श्री नरेंद्र सिंह के उपचार के दौरान निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका असमय जाना उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल आरक्षी श्री योगेंद्र सिंह के समुचित उपचार की व्यवस्था मुख्यालय स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
99
100
9
422
171,291
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में शामिल हो रहे लिपिकीय संवर्ग के नवनियुक्त 912 साथियों का हार्दिक स्वागत है। आपकी भूमिका पुलिस संगठन की प्रशासनिक एवं आंतरिक व्यवस्था को मजबूती देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। आपकी दक्षता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा संगठन की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता को नई मजबूती देगी। नई जिम्मेदारी, नई पहचान और गौरवपूर्ण सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। #UPPolice
57
145
3
354
56,596
आज लोक भवन लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त चयन प्रक्रिया से चयनित 912 युवा साथियों का उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युवाओं को पुलिस सेवा में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 173 महिलाएँ भी शामिल हैं, जिनकी बढ़ती भागीदारी संगठन को अधिक सक्षम, संवेदनशील और समावेशी बनाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई। विश्वास है कि आपका आचरण, ईमानदारी, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा उत्तर प्रदेश पुलिस का सम्मान तथा जनता का विश्वास और मजबूत करेगी। #UPPolice
46
161
2
368
101,239
11 सितंबर 2026 को UPSIFS में ‘Crime Scene Management’ प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। इस कोर्स के विभिन्न बैचों में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी प्रदेश की Field Units में Crime Scene Protection और Scientific Evidence Collection की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नई न्याय संहिताओं में Field Unit Visit एवं Scientific Investigation को विशेष महत्व दिया गया है। इन टीमों का Professional और साक्ष्य-आधारित कार्य ही इन कानूनी प्रावधानों को धरातल पर प्रभावी बनाएगा। #FutureReadyUPPolice #CrimeSceneManagement
32
136
3
268
23,828
साक्ष्य ऐसा, जो अपराधी तक पहुँचाए। Crime Scene पर उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए ऐसे साक्ष्य जुटाना होना चाहिए, जो अपराधी तक पहुँचने और अपराध सिद्ध करने में प्रभावी हों। इसके लिए Photography–Videography, सुरक्षित Packaging, Labelling और Chain of Custody का पूरी तरह पालन आवश्यक है। माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की दूरदृष्टि एवं मार्गदर्शन में स्थापित UPSIFS, वैज्ञानिक विवेचना की क्षमता बढ़ाने और उत्तर प्रदेश पुलिस की Future-Ready Field Units तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। #FutureReadyUPPolice #CrimeSceneManagement
77
158
7
383
35,593
सड़क दुर्घटनाएँ नियति नहीं हैं। उनके कारणों की सही पहचान कर उन्हें दूर किया जाए, तो दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है। Zero Fatality District कार्यशाला में Critical Corridor Teams से आह्वान किया कि वे अपनी जानकारी लगातार अद्यतन रखते हुए सड़क सुरक्षा के Brand Ambassadors बनकर कार्य करें। यह केवल दायित्व नहीं—जीवन बचाने का मिशन है। #ZFD #RoadSafety #UPPolice
26
140
1
204
18,869
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की दूरदृष्टि एवं मार्गदर्शन में स्थापित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस, प्रदेश की पुलिसिंग को वैज्ञानिक, आधुनिक एवं Future-Ready बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। UPSIFS में ‘Crime Scene Management’ के छठे प्रशिक्षण बैच के समापन पर आरक्षी से निरीक्षक स्तर के 106 से अधिक पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। छह सप्ताह के इस विशेष प्रशिक्षण में उन्हें Crime Scene Protection, Evidence Collection, Forensic Techniques एवं वैज्ञानिक विवेचना का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित टीमों के प्रयास से प्रदेश में प्रतिमाह लगभग 5,000 Crime Scenes को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित कर साक्ष्य FSL भेजे जा रहे हैं—यह उत्तर प्रदेश पुलिस की बढ़ती Forensic Capability का ठोस परिणाम है। प्रशिक्षणार्थियों से Knowledge, Skill एवं Attitude को फील्ड में मिशन मोड में लागू करने तथा अगले 2-3 वर्षों में Field Units की विशिष्ट पहचान स्थापित करने का आह्वान किया। UPSIFS के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. जी.के. गोस्वामी, फैकल्टी एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएँ। #FutureReadyUPPolice #CrimeSceneManagement
22
132
338
26,344