हमारे मार्गदर्शक, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण के प्रेरणास्रोत, पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सभी प्रदेशवासियों को प्रकाश एवं खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
भगवान श्री गणेश एवं माँ लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख, समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आए, आपके घर-आंगन खुशियों और धन-धान्य से भर जाएं, यही प्रार्थना है।
#Diwali2026
दीपों का यह पावन पर्व हर घर में खुशहाली लाए। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को दीं दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं।
#NarendraModi #Deepavali
@narendramodi @PMOIndia
महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी बिपिन चंद्र पाल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राष्ट्र की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और जागरूकता के लिए उनका अद्वितीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
#BipinChandraPal
राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की गौरवशाली यात्रा की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
'रमन प्रभाव' के प्रणेता, भारत रत्न एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान भौतिक विज्ञानी डॉ. सी.वी. रमन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आपके ऐतिहासिक योगदान ने भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया।
स्थानीय अपनाएँ, स्वदेशी को बढ़ाएँ!
राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर हमारी गौरवशाली विरासत हैं। इस दीपावली, आइए ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को अपनाएँ,
स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और प्रदेश के कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों के आत्मनिर्भरता के सपनों को नई उड़ान दें।
#VocalForLocal
उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री ताराचंद जैन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@bjp_Tarachandj
आप सभी को रूप चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं!
आपके जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव बढ़े, जीवन का हर क्षण आनंदमय हो, यही कामना करता हूँ।
#RoopChaturdashi
#ChhotiDeepawali
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में भारत आज स्वदेशी तकनीक, वैज्ञानिक मेधा और नवाचार के सामर्थ्य से अपनी रक्षा क्षमताओं में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इसी क्रम में ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और सुदृढ़ रक्षा संकल्प का गौरवशाली प्रमाण है।
इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए @DRDO_India की पूरी टीम, हमारे समर्पित वैज्ञानिकों, सशस्त्र बलों एवं इस मिशन से जुड़े सभी कर्मयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्र की सुरक्षा और सामरिक सामर्थ्य को सुदृढ़ करने के प्रति आपका समर्पण एवं योगदान अभिनंदनीय है।
स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय उद्यमों को बढ़ाएं!
हमारी हर छोटी खरीदारी किसी स्थानीय कारीगर के हुनर, गांव के बुनकर की मेहनत और युवा उद्यमी के सपनों को नई उड़ान दे सकती है।







