Devendra Dutta retweeted
At CAQM’s ‘PAVAN’ Integrated Command and Control Centre to review air pollution mitigation operations.
Devendra Dutta retweeted
आज नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय @DrMohanYadav51 जी से भेंट हुई।
इस अवसर पर प्रदेश में वन क्षेत्रों के संवर्धन और वन्यजीवों के संरक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
Devendra Dutta retweeted
ममता बनर्जी जी के कहने पर बंगाल में judicial monitoring में SIR की प्रक्रिया हुई...
Devendra Dutta retweeted
जितना Vocal for Local अभियान आगे बढ़ेगा, उतनी ही तेजी से आत्मनिर्भर भारत का सपना भी पूरा होगा।
#MannKiBaat
Devendra Dutta retweeted
Very inspiring efforts from across India highlighted in today’s #MannKiBaat. Join in… nitter.gq/i/broadcasts/1DGleVzMo…
Devendra Dutta retweeted
विजयादशमी के पावन अवसर पर जयपुर के आदर्श नगर स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन कर रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
यह पर्व हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा से राजस्थान सुख, शांति और समृद्धि से सदैव आलोकित रहे, यही कमाना है।
Devendra Dutta retweeted
एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में 2.04 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीतकर नया गेम्स रिकॉर्ड स्थापित करने पर निशाद कुमार जी, महिला 200 मीटर T35 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने पर प्रीति पाल जी एवं पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51/52/53 स्पर्धा में 11.66 मीटर के नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर प्रणव सूरमा जी तथा 10.35 मीटर के प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल करने पर राम रतन सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियाँ भारतीय पैरा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर बढ़ती क्षमता का प्रमाण हैं। नए एशियाई एवं गेम्स रिकॉर्ड के साथ पदक जीतना और विभिन्न स्पर्धाओं में तिरंगे का गौरव बढ़ाना देश के लिए गर्व का विषय है।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की मंगलकामना करता हूँ!
#Cheer4Bharat
#AsianParaGames2026
Devendra Dutta retweeted
एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर देवेंद्र कुमार जी, रजत पदक हासिल करने पर राकेश जी एवं कांस्य पदक जीतने पर प्रदीप कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
एक ही स्पर्धा में तीनों पदकों पर भारत का कब्जा देश के पैरा एथलीट्स की असाधारण क्षमता और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह ऐतिहासिक प्रदर्शन भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है और खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को उत्कृष्टता के नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा देगा।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना करता हूँ!
#Cheer4Bharat
#AsianParaGames2026
Devendra Dutta retweeted
एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला 200 मीटर T12 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सिमरन जी एवं कांस्य पदक जीतने पर तेजलबेन डामोर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
सिमरन जी ने नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है, वहीं तेजलबेन जी ने पदार्पण में ही पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की है। दोनों खिलाड़ियों की यह सफलता भारतीय पैरा खेलों की बढ़ती ताकत और नई संभावनाओं का प्रतीक है।
आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं!
#Cheer4Bharat
#AsianParaGames2026
Devendra Dutta retweeted
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के नेतृत्व में आप सभी का अनुभव, कर्मठता और संगठन के प्रति निष्ठा युवा मोर्चा को नई मजबूती प्रदान करेगी।
मुझे विश्वास है कि आप सभी राष्ट्रसेवा एवं अंत्योदय के ध्येय को आत्मसात करते हुए संगठन की विचारधारा को, जन-जन तक पहुँचाएँगे और युवाशक्ति की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin के आदेशानुसार निम्नलिखित सदस्यों को @BJYM के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
Devendra Dutta retweeted
राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥
विजयादशमी के पावन अवसर पर जयपुर के आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन कर आयोजित महोत्सव में सम्मिलित हुआ तथा उपस्थित जनसमूह के साथ इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।
विजयादशमी का पर्व हमें स्मरण कराता है कि सत्य और धर्म का मार्ग भले ही कठिन हो, लेकिन अंततः विजय सदैव सत्य, सदाचार और मर्यादा की ही होती है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, कर्तव्यपथ पर अडिग रहने और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए आइए, हम अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त करें और सेवा, सद्भाव, करुणा एवं मर्यादा को अपने जीवन का आधार बनाएं, ताकि एक संस्कारवान, समरस और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक घर सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव से आलोकित हो, यही मंगलकामना है।
जय श्रीराम!
Devendra Dutta retweeted
#Live :- विजयादशमी महोत्सव 2026 | आदर्श नगर, जयपुर
nitter.gq/i/broadcasts/1pJdRDkpo…
Devendra Dutta retweeted
पिछले एक दशक में भारत ने सशक्त नीतियों और निर्णायक नेतृत्व के बल पर वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। भारत का बढ़ता सामर्थ्य अनेक राष्ट्रविरोधी शक्तियों को रास नहीं आ रहा है।
दुनिया में ‘रिजीम चेंज’ के नाम पर अपने हितों के अनुरूप कठपुतली सरकारें स्थापित करने वाली ताकतें भारत में भी अस्थिरता पैदा कर देश की एकता को कमजोर करना चाहती हैं, लेकिन भारत का दृढ़ नेतृत्व और युवाओं में जागृत राष्ट्रभाव उनके मंसूबों के सामने बड़ी चुनौती है।
- परम पूजनीय सरसंघचालक श्री @DrMohanBhagwat जी
@RSSorg
#RSSFoundationDay
Devendra Dutta retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते का लागू होना, भारत की बढती आर्थिक शक्ति और वैश्विक व्यापार में मजबूत होती साख का परिचायक है।
न्यूजीलैंड में भारतीय उत्पादों को 100% शुल्क-मुक्त पहुंच मिलने से किसानों, उद्यमियों और निर्यातकों के लिए नए बाजारों के द्वार खुलेंगे। इससे ‘मेक इन इंडिया’ को नई गति मिलेगी और भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बढत हासिल होगी।
यह समझौता व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को भी विस्तार देगा। आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की यात्रा में यह पहल देश के आर्थिक सामर्थ्य को नई मजबूती प्रदान करेगी।
#IndiaNewZealandFTA
Devendra Dutta retweeted
एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में मनीष नरवाल जी एवं पुरुषों की 65 किलोग्राम पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में अशोक जी को रजत पदक तथा पुरुष एकल क्लास 1 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में जेहान दोराब मदन जी एवं पुरुषों की शॉट पुट F11 स्पर्धा में प्रवीण शर्मा जी को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह शानदार उपलब्धि आप सभी की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिणाम है। आप सभी ने अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है और युवा खिलाड़ियों के लिए वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा प्रस्तुत की है।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं!
#Cheer4Bharat
#AsianParaGames2026
Devendra Dutta retweeted
हमारी सरकार का प्रयास है कि आमजन को हर आवश्यक सुविधा का लाभ उसके द्वार पर ही सुलभ हो, ताकि उसे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कहीं भटकना न पड़े। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहाँ ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक अध्ययन सुविधाएँ अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी।

























