भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM) header
भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM) profile picture

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का ऑफिसियल हैंडल। बाबा साहेब अम्बेडकर और मान्यवर साहेब कांशीराम के मिशन को समर्पित एक बहुजन संगठन। जय भीम,जय भीम आर्मी

Uttar Pradesh, India
Joined June 2018
Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
"सिंहासन खाली करो कि जनता आती है" #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
91
348
52
886
19,785
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
बहुजन आंदोलन के ध्वजवाहक व महान किसान नेता, डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी के वैचारिक साथी रहे, दीनबंधु सर छोटूराम जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
16
106
5
369
12,897
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
मानवीय मूल्यों के प्रेरणास्रोत, सत्य, ज्ञान और ध्यान के प्रतीक, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 557 वें प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाई।
26
175
2
614
14,100
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
आगरा के रमाडा चौराहे के नामकरण को लेकर बार-बार नाम बदलने की मांग करना शहीदों के सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है। 22 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए आगरा के वीर सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हुए थे। 26 नवंबर 2023 को आगरा पहुंचकर मैंने उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया था और वीर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी। नगर निगम की स्वीकृति के बाद रमाडा चौराहे का नाम शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता चौक रखा जा चुका है और वहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जा चुकी है। ऐसे में दोबारा नाम बदलने की मांग करना और अलग-अलग नामों की दावेदारी करके विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता का बलिदान किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल की सीमाओं में बंधा नहीं है। उनका सम्मान पूरे देश और समाज का सम्मान है। शहीदों के सम्मान को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और नामकरण की खींचतान का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। प्रशासन को इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाते हुए पहले से स्वीकृत नामकरण का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। शहीदों का सम्मान राजनीति से ऊपर और सर्वोपरि होना चाहिए। कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहें! जय भीम! जय भारत! @OfficeOfDMAgra @AgraNagarNigam
19
144
4
780
34,282
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों एवं प्रस्तावित औद्योगिक शहरों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में आरक्षण एवं विशेष सुविधाएं प्रदान किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा। @UPGovt @CMOfficeUP
69
214
7
769
33,173
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
जाकर रण में ललकारी थी, वह तो झांसी की झलकारी थी। महान स्वतंत्रता सेनानी, बहुजन प्रेरणा-स्रोत एवं क्रांतिकारी वीरांगना माता झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
48
213
3
796
20,662
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
आज सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के साथी एवं AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद भाई असदुद्दीन ओवैसी जी का मेरे आवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत किया और उनके साथ भोजन किया। #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
91
458
11
2,257
38,520
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
स्मृतिशेष दयाराम पासी जी को विनम्र आदरांजलि! श्रद्धेय दयाराम पासी जी चायल विधानसभा क्षेत्र, जनपद कौशांबी से वर्ष 2002 और 2007 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे। उनका जीवन बहुजन आंदोलन और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा। बहुजन मिशन के कठिन दौर में भी दयाराम पासी जी ने मिशन से अपना रिश्ता नहीं तोड़ा। उन्होंने जीवनभर अपने विचारों, सिद्धांतों और मिशन के प्रति निष्ठा बनाए रखी। आज उनकी अंतिम यात्रा भी उनकी इच्छा और विचारों के अनुरूप नीले झंडे के साथ निकाली गई। यह उनके जीवनभर के संघर्ष, समर्पण और बहुजन आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसे समर्पित मिशनरी योद्धा को विनम्र आदरांजलि। उनके संघर्ष, विचार और मिशन के प्रति निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। जय भीम! 🙏
23
184
4
933
26,767
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 18 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान पुरुष जीआरपी पुलिसकर्मियों और बिहार निवासी एक परिवार के बीच मारपीट की घटना बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है। पुलिसकर्मियों की तहरीर पर महिला और उसकी तीन बेटियों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई, जबकि पुरुष पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और महिला को घायल करने का आरोप लगाने वाले महिला पक्ष की शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। यह कार्रवाई पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी, केवल पुलिसकर्मियों की तहरीर पर कार्रवाई करना और महिला पक्ष की शिकायत को नजरअंदाज करना न्यायसंगत नहीं है। @RailMinIndia से अनुरोध है कि मामले में हस्तक्षेप कर रेलवे स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। @upgrphq और @Uppolice मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिला के साथ मारपीट के आरोपों की गंभीरता से जांच हो और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।
57
437
16
1,213
43,535
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
ओडिशा के क्योंझर जिले के घाटशिपुरा (Ghasipura) थाना क्षेत्र के बसंतपुरा में संताल आदिवासी समुदाय का पारंपरिक धार्मिक पूजा स्थल स्थित है, जिसे जाहेर थान (Jaher Than) या जाहेरा (Jahera) कहा जाता है। 23 अक्टूबर 2026 को इसी पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त करने, पूजा-अर्चना कर रहे लोगों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर, पीड़ादायक एवं चिंताजनक है। ग्रामीणों के अनुसार, विरोध करने पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ भी मारपीट की गई। दो युवकों को मोटरसाइकिल से घसीटा गया। ग्रामीणों ने शिकायत करने पर राशन और सरकारी सुविधाएं बंद कराने की धमकी दिए जाने की बात भी कही है। 23 अक्टूबर को हुई इस गंभीर घटना के बाद कई दिनों तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओडिशा टीम लगातार सक्रिय रही और पीड़ित अपने आदिवासी समाज के साथ खड़ी होकर 18 नवंबर 2026 को हुए लगभग 20 हजार लोगों के बड़े आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस व्यापक आंदोलन के बाद FIR दर्ज की गई, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। आखिर पीड़ित आदिवासी समाज को अपनी शिकायत पर FIR दर्ज कराने के लिए इतने बड़े आंदोलन के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा? हम @CMO_Odisha से मांग करते हैं कि: 1. बसंतपुरा की घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए। 2. सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। 3. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 4. पीड़ित आदिवासियों और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए। 5. संताल समाज के पारंपरिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 6. जाहेर थान जैसे पारंपरिक धार्मिक स्थलों को सरकारी संरक्षण एवं औपचारिक मान्यता दी जाए। 7. आदिवासी समाज की पारंपरिक माझी-परगना व्यवस्था को मान्यता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। @MohanMOdisha
31
276
3
991
21,967
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की श्रद्धेय माता जी श्रद्धेया सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। मां को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। प्रकृति शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन! @myogiadityanath
65
333
8
3,306
81,992
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
राजस्थान के बाड़मेर जिले के खानियानी गांव निवासी 18 वर्षीय तगाराम मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा करीब एक साल बाद होना बेहद दुखद और चिंताजनक है। मजदूरी करने गुजरात के सूरत गए तगाराम 28 सितंबर 2025 को लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार, फैक्टरी के CCTV फुटेज में ठेकेदार रमेश कुमार और तेजाराम द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। 7 एवं 14 नवंबर 2025 को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पिता हरचन्दराम ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 2 जनवरी 2026 को न्यायालय के आदेश पर गडरारोड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। अब करीब एक साल बाद पुलिस ने परिवार को फोटो दिखाकर बताया कि तगाराम का शव गुजरात के अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था और उसे अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हैरानी की बात है कि शव मिलने और अंतिम संस्कार किए जाने के बावजूद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी। परिजनों ने कार्यस्थल पर प्रताड़ना और तगाराम की मौत की परिस्थितियों पर गंभीर संदेह जताया है। जिन ठेकेदारों और अन्य लोगों पर तगाराम के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, यह पुलिस व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक गरीब पिता अपने बेटे को तलाशता रहा और उसे बेटे की मौत की खबर तक समय पर नहीं दी गई। केंद्र सरकार, राजस्थान एवं गुजरात सरकार से मांग है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। तगाराम को न्याय दिलाने की लड़ाई में हम परिवार के साथ खड़े हैं। @mygovindia @RajGovOfficial @RajCMO @CMOGuj #JusticeForTagaramMeghwal #तगाराम_मेघवाल_को_न्याय_दो
48
481
11
1,672
51,002
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (24 नवंबर) का सार्वजनिक अवकाश पुनः बहाल करने एवं गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस (14 दिसंबर) का अवकाश यथावत रखने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा। @UPGovt @CMOfficeUP
24
158
2
502
23,241
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा न किसी की बी-टीम है और न किसी के इशारे पर राजनीति करता है। हमारी अपनी विचारधारा, अपना संघर्ष और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है। हमारा उद्देश्य बहुजन समाज के हक, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा किसी दल की बी-टीम नहीं, बल्कि बहुजन समाज और महान जनता की टीम है। हमें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं। हमारा राजनीतिक भविष्य जनता तय करेगी, सत्ता में बैठे लोग नहीं। और हाँ, अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर बी-टीम का ठप्पा लगाने के बजाय आप बिजनौर से चुनाव लड़िए, आपका स्वागत है। #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर अपनी बी-टीम के रूप में हैदराबाद के मौलाना और चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है...
131
553
18
2,352
145,719
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
अर्धसैनिक बलों के जवानों को छुट्टी पर जाते समय एवं वापस ड्यूटी पर लौटते समय रेलवे में आरक्षण की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में माननीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी को पत्र लिखा। @mygovindia @RailMinIndia
30
246
4
848
25,728
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के हजारों अभ्यर्थी पिछले 47 दिनों से लखनऊ के इको गार्डन में प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। युवा फुटपाथों पर रात गुजारने और आर्थिक तंगी के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होना युवाओं के प्रति उसकी उदासीनता और संवेदनहीन रवैये को दर्शाता है। अभ्यर्थियों का दावा है कि 41,424 पदों की भर्ती में अन्य नौकरियों में चयन होने के कारण लगभग 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। उनकी मांग है कि इन रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाए, ताकि मामूली अंकों से चयन से वंचित रह गए योग्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार का अवसर मिल सके। इसी बीच होमगार्ड भर्ती की प्रतीक्षा सूची जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन में लगातार शामिल रहे 35 वर्षीय अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव द्वारा भर्ती प्रक्रिया की अनिश्चितता और लगातार निराशा के बीच आत्महत्या किए जाने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। @UPGovt जी से मांग है कि अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र संज्ञान लें, प्रतीक्षा सूची जारी करने के संबंध में शीघ्र निर्णय करें तथा स्मृति शेष अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करें। हम विश्वास दिलाते है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर प्रदेश की सभी भर्ती परीक्षाओं में NFS (Not Found Suitable) की व्यवस्था समाप्त की जाएगी और प्रत्येक भर्ती में प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, ताकि रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सके और युवाओं को रोजगार के अवसरों से वंचित न होना पड़े। #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #मिशन_2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #होमगार्ड_भर्ती #HomeGuard #HomeGuardRecruitment #HomeGuardWaitingList #UPHomeGuard
117
731
34
1,697
50,446
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
रेजांगला युद्ध के वीर सपूतों को शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!
24
157
6
674
17,662
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
इन त्रासदियों को अभी न जाने कितनी सदियों तक सहना है हौंसला रखिए, वे तुम्हें जीने नहीं देंगे, हम तुम्हें मरने नहीं देंगे! अपनी कविताओं के माध्यम से भारतीय सामाजिक व्यवस्था में सबसे निचले पायदान पर खड़ी जातियों की पीड़ा, दुर्दशा और उत्पीड़न पर निर्भीकता से सवाल उठाने वाले महान लेखक ओम प्रकाश वाल्मीकि जी के स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
35
193
4
672
17,919
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपना सब कुछ न्योछावर कर हँस्ते-हँस्ते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
27
141
2
465
16,716