जय हो बजरंगबली की🙏आप हमेशा कर्म और कर्तव्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हो!कैसा संकट हो धैर्य रखने और जतन से उस संकट से बाहर आने की सीख मिलती है आपसे!आराध्य पर अटूट विश्वास और श्रृद्धा की शिक्षा देता है आपका जीवन!संकट का हल खुद करो,पर श्रेय आराध्य को देने की सीख मिलती है आपसे🙏
धनतेरस दीपावली ऐसा त्यौहार है जिसमें सामान्य गरीब वर्ग का ब्यक्ति बहुत लाचार सा लगता है बाजार की चकाचौंध उसको उसकी दीनता का एहसास कराती है! बड़े लोगों के घरों की सजावट उनकी खरीददारी उसे चुभती है! गरीब वर्ग,बंचित वर्ग के लोगों से एक अनुरोध है कि बिना वजह की खरीदारी से बचिए, बाजार की चकाचौंध मत देखिए, भगवान ने जो घर दिया है उसी को झाड़ू से अच्छी तरह से साफ करके शाम को एक दीपक जलाकर दीपावली मनाइये और अपने मे मस्त रहिए!कभी भी कर्ज मत लीजिए, बड़े घरों की तरफ देखिये ही नहीं आप सुखी रहेंगे! अपने बच्चों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कपड़े खाना दीजिए उनके साथ बैठिए, पत्नी से बात कीजिए मस्त रहिए किसी को देखकर हीन भावना मत पालो! जिंदगी भगवान ने दिया है इसे हर हाल में जीना होगा!! शुभकामनाएं!!
+917015128146 ये नंबर स्कैमर का है और ये सबको फोन करके रिस्तेदार बनकर पैसा मांगता है! कोई मत देना!! मेरी बेटी से 2000 ठग लिया है!
मित्रों प्रयागराज के हृदय रोग के डाक्टरों से बहुत सावधान रहिए !चार दिन पहले मेरे बांयी बांह में दर्द होने लगा, उसके दो दिन पहले बांये कंधे में पीछे की तरफ हल्का दर्द होने पर फेमिली डाक्टर ने दर्द की गोली दिया और हम ठीक हो गये थे,बांयी बांह में दर्द होने पर हम हृदय रोग के अच्छे डाक्टर राजेश पंडित को नाजरेथ में दिखाया कि कोई परेशानी तो नहीं है! डाक्टर राजेश जी ने ईसीजी इको सब करने के बाद बोला कि आपकी सभी नशों में ब्लाक है जो ईसीजी में नहीं आता है,आप भर्ती हो जाओ मैं एंजियोग्राफी कर देता हूं निश्चित ही ब्लाकेज है! मैं सीधा वहां से बहाने करके बाहर आ गया!
फिर मैं अपने हार्ट की सीटी एंजियोग्राफी कराया, जिसमें सारी रिपोर्ट नार्मल आयी और कहीं भी ब्लाकेज वगैरा नहीं है!( रिपोर्ट संलग्न है) और कोई समस्या भी नहीं है!!
अब सोचिए अगर भर्ती हो गया होता तो?? काट-पीट डालते और दो चार स्टंट तो डाल ही देते! धन जाता वह अलग से!!
सावधान रहिए!!
जय हो बाबा भोलेनाथ 🙏 कौन कौन मित्र उठ गया!हम तो भोलेनाथ की कृपा से उठ गये और श्रीमती जी ने चाय भी दे दिया कि पहले चाय पी लो फिर मार्निंग वॉक जाना!! हे बाबा ये जिंदगी मस्त कट रही है ऐसे ही अपना आशीर्वाद बनाए रखना बाबा 🙏🙏
सब नशा करने वाले हैं!
दैनिक भास्कर ने इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के ब्लड बैंक पर एक स्टिंग ऑपरेशन किया है।
स्टिंग में सामने आया है- इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक के आसपास कोचिंग सेंटर्स का हब है। यहां बहुत बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई को जारी रखने के लिए अपना ब्लड बेच रहे हैं।
इससे ज्यादा शर्म की बात और कुछ नहीं हो सकती।
ऐसी सरकार का क्या फायदा जो बच्चों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था न कर पाए, उन्हें रहने के लिए हॉस्टल ना दे पाए।
: यूपी कांग्रेस प्रभारी @AdvRajendraPal जी
📍 दिल्ली
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज कोर्ट नंबर 49 में बहुत तोड़फोड़ हुई है और एजीए को बहुत मारा गया है वकीलों द्वारा! जज साहब तो भाग गए, पर बेइज्जती बहुत हुई है!!कल जज द्वारा एक वकील से एसपी से माफी मांगने को कहा गया था! जो कि ग़लत था!
पुलिस पर तो सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है!
मीडिया पर कंट्रोल, बिना क्रिएटिविटी एक पैटर्न पर कानून व्यवस्था और विकास (फ़ाइलों में) का मौसम गुलाबी होने का प्रचार,...ऊपर से आलोचनात्मक बात नहीं होनी चाहिए, यह नीति बहुत भारी है.क्यूंकि जनता देख रही भ्र्ष्टाचार सुरसा हो गई और मीडिया में सब चंगा है !!
यह भी यूपी में भाजपा पर भारी पड़ रहा.एमपी, गुजरात में जमीनी संगठन बहुत मजबूत है, यूपी में ऐसा नहीं है.याद रखिये आज के दौर में भी माउथ टू माउथ पब्लिसिटी से बेहतर प्रचार का दूसरा माध्यम नहीं है और 38% लोग भाजपा के विरुद्ध माउथ टू माउथ प्रचार कर हैं, इनमें 10% वह लोग हैं जो भाजपा के अंध भक्त होते थे....बाकी पुलिस 'जन चुनाव' हराती है , किसी को जिता नहीं सकती, जिताने की एक नजीर हो तो बताइये ????
एक परिचित रिटायर इंजीनियर का दिल 65 साल की उम्र में तथाकथित बिदेशी बाला के लिए धडक उठा! बातचीत हुई आनलाइन प्यार भी हो गया, प्रयागराज आने का बहाना करके एक लाख रुपए मांग लिया और फिर उसने फ़ोन बंद कर दिया! अब कुछ दिन तो शर्म के मारे नहीं बताये,आज वकील साहब के यहां उगल दिये कि ऐसा हो गया क्या करूं?? वकील साहब ने सलाह दिया कि चुपचाप घर में रहो, बच्चे पत्नी जानेंगी तो इज्जत भी चली जायेगी! इंजीनियर साहब चुपचाप चले गए! वकील साहब बोले कि आखिर ऐसा क्यों किया होगा 65 साल की उम्र में? मैंने कहा यही दिल्लगी है बुढ़ापे में जवानी ख़ोज रहे हैं!!
मैं बहुत लोगों को देखता हूं कि अच्छी सर्विस है या अच्छा पेंशन पाते हैं पर अपने ऊपर एक रुपए भी खर्च नहीं करते हैं ये ग़लत है!हर कमाने वाले ब्यक्ति को अपने ऊपर भी खर्च करना चाहिए! शाकाहारी है तो खूब फल खाइए, ड्राई-फ्रूट्स खाओ, खूब अच्छे अच्छे कपड़े पहनों!अपनी कमाई का दस परसेंट तो दोनों को मिलकर फल खा ही लेना चाहिए!खूब ड्राई-फ्रूट्स खाओ भरकर!सब यही छोड़कर जाना पड़ेगा! हमारे यहां तो कुछ हो जाये फल तो खत्म होने नहीं पाता है और ड्राई-फ्रूट्स का ही भरपूर नाश्ता होता है!
लो एक और पारिवारिक आर्टिस्ट पैदा हो गया! प्रियंका गांधी पांच करोड़ की पेंटिंग बेंच कर यश बैंक को डुबो दी अब एक पिल्ला भी आर्टिस्ट बन गया है! खानदानी गुलामों की फ़ौज उसके पीछे लग गई है!!











