
National Secratary/Spokesperson @samajwadiparty Always with @yadavakhikesh Ji @dimpleyadav Ji.
Ghaziabad, India
Joined September 2017
- Tweets22K
- Following7
- Followers7.7K
- Likes19.4K
Pinned Tweet
My debate on @aajtak @anjanaomkashyap @yadavakhilesh @dimpleyadav @MediaCellSP @samajwadiparty @UPTakOfficial @GoodNewsToday @Aloksharmaaicc @SudhanshuTrived #AkhileshYadav #DimpleYadav #samajwadi #anjanaomkashyap #uptak #goodnewstoday #JayaBachchan #JagdeepDhankhar @JayaBachchan
राज्यसभा में नाम को लेकर धनखड़ Vs जया बच्चन
सपा प्रवक्ता @BhuvanProf ने इस मुद्दे पर रखी अपनी राय और पीएम मोदी पर साधा निशाना
#हल्ला_बोल #JayaBachchan #Dhankhar | @anjanaomkashyap
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
भाजपा सरकार के मंत्री जी ये भी साफ़ कर दें कि क्या अब बच्चों को ‘मिड-डे मील’ का खाना नहीं परोसा जाएगा क्योंकि वो तो वयस्क हुए नहीं हैं, तो फिर उनका वोटर आईडी या एपिक नंबर कहाँ से आएगा। ये तो लाभार्थी योजना ही है।
इसका मतलब तो ये भी हुआ कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए आँकड़े के अनुसार अब उत्तर प्रदेश के 1 करोड़ 27 लाख बहुसंख्यक वोटर लाभार्थी नहीं रहेंगे और इसमें अगर अन्य हटाए जा रहे नामों को भी जोड़ दिया जाए तो ये आँकड़ा लगभग 3 करोड़ जनता का हक़-अधिकार छीन लेगा क्योंकि SIR के बाद इतने नाम हटने का समाचार है।
साथ ही जिन सीनियर सिटीज़न बुज़ुर्गों की बहुत ज़्यादा उम्र होने पर फ़िंगरप्रिंट या आँख की समस्या होने पर आइरिस से बायोमेट्रिक संभव नहीं होता, उनसे सरकारी योजनाओं का लाभ छीन लिया जाएगा।
दरअसल भाजपा वोट के बहाने एक बड़ी साज़िश कर रही है। हर पीडीए प्रहरी से अपील है कि केंद्रीय मंत्री जी का ये वीडियो दिखाकर जनता को बताए कि कैसे भाजपा सरकारी योजनाओं का लाभ हड़पने की कोशिश कर रही है। इसीलिए वोट बनना कितना ज़रूरी है। पीडीए प्रहरी उनका वोट बनवाए और उन्हें भाजपा की षड्यंत्रकारी सरकार हटाने के लिए अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाने का संकल्प दिलवाए।
अयोध्या के ‘राम मंदिर में चोरी’, साथ ही ‘भगवान राम व भगवान कृष्ण’ पर की गई एक ‘दुष्मुखी’ तथाकथित उपदेशक की हालिया टिप्पणी के बाद जिस तरह से सनातन समाज भाजपा से बुरी तरह नाराज़ है, उसी डर से भाजपा अब SIR के माध्यम से उस आहत सनातन समाज को ही वोटर लिस्ट से हटा रही है, जो आगामी चुनावों में भाजपा को हराने और हमेशा के लिए हटाने के लिए कमर कसे बैठा है।
दरअसल SIR नागरिकता छीनने का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है। ये षड्यंत्रकारी भाजपाई वोटर लिस्ट से नाम काटने के बाद आम जनता को नागरिक नहीं मानेंगे और जनता की ज़मीन, खेत, जायदाद, धन-संपत्ति, मिल्कियत, बैंक के पैसे, बैंक लॉकर में रखा बहुमूल्य सामान, गहना-ज़ेवर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, डिग्री, पासपोर्ट, जाति प्रमाणपत्र, मैरिज सर्टिफ़िकेट, आरक्षण, कॉलोनी-आवास, शौचालय, गैस सब्सिडी व स्कूल में दाख़िले-दोपहर के भोजन व अस्पताल में भर्ती व राशन-पानी जैसे अन्य तरह के बाकी सारे अधिकार भी छीन लेंगे।
वोटर लिस्ट के बहाने जनता को परेशान करने की ख़बरें भाजपा शासित महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात व गोवा तक से लगातार आ रही हैं और बढ़ती भी जा रही हैं। जहाँ अधिकार भी छीने जा रहे हैं और वोट पाने की विभिन्न योजनाओं के नाम पर दिए पैसे वसूलने के लिए महिलाओं तक पर मुक़दमे किए जा रहे हैं। जिसका सबसे अधिक शिकार शोषित, वंचित, ग़रीब ‘पीडीए’ समाज ही हो रहा है।
सच तो ये है कि भाजपा ने अपने मूल समर्थक भी खो दिए हैं, इसीलिए भाजपा ‘वोट’ से नहीं ‘खोट’ से चुनाव जीतने की महा-साज़िश में लगी है।
अब भाजपा हमेशा के लिए हारेगी!
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
दुष्मुखी लोगों के संबंध में ‘शासन-प्रशासन’ के साथ ही उनके कार्यक्रम करवानेवाले सभी आयोजकों और प्रायोजकों से विनम्र आग्रह है कि वो ऐसे तथाकथित कथाकारों से दूर ही रहें। ये ही नहीं, ऐसे एक-दो और भी तथाकथित कथावाचक हैं जो बोलने और पहनने से कथावाचक तो दिखते हैं पर कथा और प्रवचन उनका व्यवसाय है। वो समय-समय पर अपनी भौतिक उपलब्धि का भोंडा प्रदर्शन करते-करवाते रहते हैं। ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सदैव अनर्गल बातें करते हैं। धन ही इनका धर्म होता है।
इसीलिए आयोजकों और प्रायोजकों को ये सोचना चाहिए कि ये कुछ भी कहकर राजनीतिक प्रश्रय पाकर बच निकलेंगे लेकिन उन आयोजकों और प्रायोजकों को तो उसी शहर में जनता के बीच रहना है। इनके कुवचनों से जन्मे सामाजिक वैमनस्य का शिकार उन्हें ही होना पड़ेगा। जब जनता को ये नहीं मिलेंगे तो जनता इन जैसे नकारात्मक लोगों को आमंत्रित करनेवालों
को ही अपने कोप-आक्रोश
का शिकार बनाएगी क्योंकि आस्थावान तो यही मानेंगे कि ये दुर्वचनी भगवानों के बारे में जो अपशब्द या कुविचार प्रकट कर रहे हैं उनमें आयोजकों-प्रायोजकों की भी सहमति है। इससे स्थानीय स्तर पर हर आस्थावान-श्रद्धालु इन आयोजकों-प्रायोजकों का विरोधी हो जाएगा। जो लोग इन जैसों को बुलाकर स्थानीय स्तर पर अपनी धाक जमाना चाहते हैं, वो सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक रूप से बहुत नुक़सान भोगेंगे और जनता की निगाह में उनकी धर्म-विरोधी, भगवान विरोधी छवि बन जाएगी। सामान्य शब्दों में कहा जाए तो उनको ‘लेन के देने’ पड़ जाएंगे , उनकी सारी राजनीति धरी की धरी रह जाएगी।
अतः आयोजकों-प्रायोजकों से पुन: आग्रह है कि समाज-सनातन के बीच खाई पैदा करनेवाले ऐसे लोगों को खाद-पानी देकर उनकी विषबेल न बढ़ाएं, न ही ईशनिंदा में भागीदार बनें अन्यथा इनके मौखिक पापों की सज़ा उन्हें भी भुगतनी पड़ेगी।
हमारे देश में ऐसे अनेक सच्चे ‘विचारक-वाचक’ उपलब्ध हैं जो वैदिक-औपनिषदिक बोध की गहराइयों के प्रशांत महासागर हैं तो महाकाव्यों के संदेशों की ऊँचाइयों के हिमालय भी हैं। आयोजक-प्रायोजक उन जैसे सहृदय, सुभाषी, सुधिजनों को आमंत्रित करें और मानवीय जीवन को बेहतर बनाने का पुण्य कमाएं।
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
सबकी तरक़्क़ी-ख़ुशहाली और अमन-चैन के लिए की गई, हम सबकी दुआ पहुँचे ‘देवा शरीफ़’
#बाराबंकी
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
‘प्रेम, दया, अपनापन’ ही पीडीए की सहृदयता और सौहार्द का आधार है। सबके जीवन में सुख-समृद्धि के दीप जलें और सब मिलजुलकर आगे बढ़ें!
धनतेरस की हार्दिक बधाई!
सबको सहनशील मनोभाव, सकारात्मक जीवन दृष्टि, सम्यक् स्वास्थ्य, संतोष और शांति का परम धन मिले! यही दीप पर्व पर हमारी शुभकामनाएं हैं।
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
▶️ यदुवंशी vs रघुवंशी... माफी नहीं काफी ?
▶️ बागेश्वर पर बवाल... यूपी में पोस्टर वॉर !
#ADI | #UPPolitics | #BabaBageshwar | #PoliticalAnalysis | @dineshgautam1 | @vedmurtijee | @rajkumars242 | @avanijeshDU | @Bhuvanprof
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
हमें बोलने नहीं दिया जाता... LIVE डिबेट में गुस्सा हुए सपा प्रवक्ता
#sir #samajwadiparty #cec #newsnation | @BhuvanProf
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
जो स्वयं बदले की आग में जलकर अपने चश्मे के रंग जैसे मन के हो गए हैं, उनको जनता वैसे ही सबक सिखाएगी-हराएगी जैसे 2024 के लोकसभा में उनकी पार्टी भाजपा को हराकर सिखाया था और अभी 2026 में विधानपरिषद के चुनावों में भी।
जनता लाठी बाँटनेवालों को नहीं, ‘लैपटॉप’ बाँटनेवालों को चुनेगी।
दक़ियानूसी पुरातनपंथी संकीर्ण मानसिकतावाले दरारजीवी षड्यंत्रकारी इस बार हमेशा के लिए हारेंगे। न उनके अंडरग्राउंड-अनरजिस्टर्ड संगी-साथी काम आएंगे न ही उनका कोई मित्र क्योंकि अहंकारी का कोई भी मित्र नहीं होता है। सलाह है कि वो अपने वाहन-वाहिनी को तैयार रखें क्योंकि अब किसी भी समय विदाई हो सकती है, रिजर्वेशन करवाने का टाइम भी नहीं बचा है।
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
अम्बेडकर नगर, कुंडा, गोंडा, झांसी, लखनऊ, आगरा जैसे स्थानों पर नवंबर, दिसंबर की विविध तिथियों पर होनेवाले सार्वजनिक आयोजन के संदर्भ में शासन-प्रशासन से अपील है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवाले किसी भी विवादित व्यक्ति को किसी भी प्रकार से आयोजन की अनुमति न दी जाए।
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
अभी तो शुरुआत है!
जब यूपी से भाजपा जाएगी,ख़ुशहाली की सरकार आएगी।
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
चापलूसी की ‘रजत जयंती’ मना चुके लोग, दूसरों पर आरोप लगाते समय, अपने ऊपर लगे आरोप कैसे भूल जाते हैं। ऐसे स्मृतिहीन लोग ही बदले भारत की तस्वीर ख़राब कर रहे हैं। चमचमाते लिबासों में इतनी सलाहियत नहीं होती है कि वो पहननेवाले के मन के दाग़ छिपा सकें। समय से बड़ी किसी की अदालत नहीं होती।
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
भाजपा की पदयात्रा ने लखनऊ में ‘ट्रैफ़िक अराजकता’ फैलाकर आम लोगों के साथ-साथ मरीज़ों को भी जो तकलीफ़ पहुँचाई है, लखनऊवासी उससे बेहद ख़फ़ा हैं।
राज करनेवाले ही अराजक हो गए हैं।
भाजपा ही अराजकता है।
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
एक तो ‘कानपुर’ का पहले से ही प्रसिद्ध जाम
ऊपर से ‘भाजपाई पदयात्रा’ ने कर दिया झाम
अबकी जनता करेगी भाजपा का काम-तमाम!
Prof. Bhuvan Bhaskar Joshi retweeted
बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता और अमानवीय व्यवहार ने पूरे देश और देवभूमि के बेटियों के स्वाभिमान को झकझोर दिया है।
न्याय की गुहार लगा रहे माता-पिता को सरेआम घसीटा गया जिससे अंकिता की माता जी बेहोश हो गईं।
भाजपा के संवेदनहीन सत्ताधीश आखिर कब तक मौन रहेंगे? क्या बेटी के लिए न्याय माँगना अपराध है?
































