Range devipatan (@DIGDevipatan) header
Range devipatan (@DIGDevipatan) profile picture

#Police~Official Twitter account of DIG Range Devipatan Gonda Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

Joined January 2016
Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)Photo by Range devipatan (@DIGDevipatan)
#जनता_दर्शन @DIGDevipatan श्री अशोक कुमार द्वारा शिविर कार्यालय गोण्डा में #जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। #UPPolice
2
1
9
438
Range devipatan retweeted
kindly help us in tracing #missingupp #uppolice
#JhansiPolice कृपया गुमशुदा की तलाश में सहायता करें। @Uppolice @adgzonekanpur @rangejhansi @jalaunpolice @lalitpurpolice @mahobapolice #MissingPerson #लापता #HelpFind
2
53
52
11,324
Range devipatan retweeted
Zero tolerance Against Narcotics— अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को @ghaziabadpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 164 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 कैन्टर वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त उड़ीसा एवं विशाखापट्टनम से अन्य सामान में छिपाकर अलग-अलग रास्तों से अवैध गांजा लाते थे तथा एनसीआर/पश्चिमी यूपी में सप्लाई करते थे। आपसी बातचीत के लिए अभियुक्त ZANGI ऐप का प्रयोग करते थे। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUpp
2
79
96
12,144
Range devipatan retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹18 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण व 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्तगण आपस में मित्र हैं तथा संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वे दिन के समय गली-मोहल्लों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे तथा मौका पाकर चोरी की घटना कारित करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए चोरी की बाइक का प्रयोग करते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
2
76
86
12,058
Range devipatan retweeted
खेल प्रतिभाओं का सम्मान— दिनांक 21.10.2026 से 31.10.2026 तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम कॉमनवेल्थ कबड्डी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम में प्रतिभाग करने वाली महिला मुख्य आरक्षी प्रिया एवं शिवम धारीवाल (प्रशिक्षक, उ0प्र0 पुलिस महिला कबड्डी) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। महिला मुख्य आरक्षी एवं कोच को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। #PoliceSports #UPPolicePride #ShePowerUPP #UPPolice
3
85
101
10,045
Range devipatan retweeted
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @auraiyapolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन सश्रम कारावास एवं ₹30 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
5
84
99
17,093
Range devipatan retweeted
सत्यनिष्ठा सर्वोपरि- दिनांक 15.11.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कानपुर से मानिकपुर जा रही बस में यात्रा के दौरान एक यात्री का बैग छूट गया है, जिसमें दवाइयां, अन्य सामान एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बदौसा पुलिस ने यात्री एवं बस कंडक्टर से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया और दिनांक 16.11.2026 को बैग उसके स्वामी को सकुशल सौंप दिया। बैग वापस मिलने पर यात्री ने @bandapolice की तत्परता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। #UPPolice #UPPCares
5
91
127
40,820
Range devipatan retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— "ऑपरेशन कवच" अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही के क्रम में @muzafarnagarpol द्वारा विवादित जमीनों पर कब्जा करने/कराने वाले गिरोह का अनावरण कर हिस्ट्रीशीटर सहित 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 06 तमंचे, 01 पिस्टल, 02 रायफल, 01 बन्दूक एवं 03 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण द्वारा संगठित रूप से जनपद के खादर क्षेत्र में विवादित एवं कीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त की जाती थी। विवादित जमीनों पर अवैध कब्जा करने एवं कब्जा बरकरार रखने के लिए सभी एक साथ रहते थे। विरोध होने की स्थिति में दबाव बनाने एवं भयभीत करने के उद्देश्य से अपने पास अवैध शस्त्र रखते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
5
82
1
98
9,959
Range devipatan retweeted
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से जुड़े 03 साइबर अपराधियों को @Etahpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 31 एटीएम कार्ड एवं 12 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं एवं बरामद मोबाइल में 84 विभिन्न ई-मेल आईडी के लॉगिन भी पाए गए हैं। अभियुक्तगण द्वारा लोगों को एक माह के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के नाम पर ₹5,000 से ₹10,000 तक का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड एवं पासबुक प्राप्त किए जाते थे। इन खातों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से प्राप्त धनराशि का लेन-देन कर कमीशन अर्जित किया जाता था। प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से कथित संचालकों तक पहुंचाया जाता था। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
7
80
101
8,508
Range devipatan retweeted
जब वादी निकला अपराधी— वाहन पर फायरिंग कर लूट की झूठी सूचना का @fatehpurpolice द्वारा अनावरण कर गबन करने के उद्देश्य से लूट का षड्यंत्र रचने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹01 लाख 52 हजार नकद बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण द्वारा माल की डिलीवरी से प्राप्त धनराशि का गबन करने तथा लूट की झूठी सूचना देने की पूर्व नियोजित साजिश रची गई थी। योजना के तहत डिलीवरी से प्राप्त धनराशि को एक बैग में रखकर साथी को ऑटो से भेज दिया गया। इसके बाद चालक ने सुनसान स्थान पर पिकअप वाहन का शीशा तोड़कर पहले से लाए गए बुलेट को डैशबोर्ड पर रख दिया तथा पुलिस को गोली चलने एवं लूट होने की झूठी सूचना दी। #UPPAgainstCrime #SatyamevJayate #GoodWorkUPP
5
81
105
14,055
Range devipatan retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को @amethipolice द्वारा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ जनपद कौशाम्बी से गिरफ्तार करते हुए अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया है। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते अभियुक्तगण द्वारा एक व्यक्ति का अपहरण किया गया। उसे पहले कार में जबरन बैठाकर ले जाया गया तथा बाद में कार बदलकर कौशाम्बी की ओर ले जाया गया। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
7
87
105
8,475
Range devipatan retweeted
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @bareillypolice, @chitrakootpol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
10
89
109
19,351
Range devipatan retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— लगभग ₹10 लाख की नकदी एवं आभूषण चोरी की घटना का @meerutpolice द्वारा मात्र 04 घंटे में अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के ₹08 लाख 82 हजार 500/- नकद एवं लगभग ₹25 लाख मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
5
91
103
15,198
Range devipatan retweeted
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— फर्जी CSC आईडी एवं फिशिंग वेबसाइट/apk के माध्यम से लगभग ₹50 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को @agrapolice द्वारा हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा अन्य व्यक्तियों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की कूटरचना कर फर्जी अभिलेख तैयार किए जाते थे। उनके आधार कार्ड के माध्यम से फर्जी CSC आईडी प्राप्त कर साइबर धोखाधड़ी में प्रयोग किया जाता था। इसके अतिरिक्त, फर्जी वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लिकेशन तैयार कर बैंक खातों से साइबर धोखाधड़ी के जरिए धनराशि निकाली जाती थी। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
2
87
99
15,529
Range devipatan retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अपहरण की घटना का अनावरण करते हुए @sultanpurpolice द्वारा घटना में संलिप्त महिला अभियुक्ता एवं बालक को खरीदने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर बालक के विक्रय से प्राप्त ₹50,000/- नकद एवं अपहृत एक वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया गया है। अभियुक्ता ने एक छोटी बच्ची को बहला-फुसलाकर उसकी गोद में मौजूद लगभग एक वर्षीय बालक को अपने साथ ले जाकर उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद बालक को अभियुक्त को बेच दिया था। अभियुक्त बालक को बेचने के उद्देश्य से मुंबई ले गया था, लेकिन सौदा तय न होने पर वापस लौट आया और पुनः उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
3
100
130
10,775
Range devipatan retweeted
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान। गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @shamlipolice द्वारा 124 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹30 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। #RingReturn #GoodWorkUPP #TrustRecharged
1
104
121
11,621
Range devipatan retweeted
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— उप डाकघर में ग्राहकों की जमा धनराशि का गबन करने वाले 02 अभियुक्तों को @kanpurnagarpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा उपडाकघर घाटमपुर में लोकसेवक के पद पर कार्यरत रहते हुए संयुक्त बचत खाताधारकों की मृत्यु के उपरान्त उनके खातों का दुरुपयोग किया जाता था। अन्य MIS खातों की परिपक्वता राशि को धोखाधड़ीपूर्वक मृत खातों में स्थानांतरित कर अनियमित तरीके से अवैध निकासी की जाती थी। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
4
104
1
122
13,913
Range devipatan retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की दो बड़ी घटनाओं का @bandapolice द्वारा अनावरण कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 01 बाल अपचारी बालिका को पुलिस निगरानी में लिया गया है। उनके कब्जे से लगभग ₹80 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं। बाल अपचारी बालिका द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर अतर्रा कस्बे में अपने पड़ोसियों के दो अलग-अलग मकानों में दिनांक 13.11.2026 व 18.07.2026 को चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
7
110
128
11,778
Range devipatan retweeted
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— फ्लैट/दुकान बुकिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले इनामी अभियुक्त को @ghaziabadpolice द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹5,08,000/- नकद, लगभग ₹19,80,000/- कीमत की सोने की ज्वैलरी एवं ₹13,31,765/- कीमत का चांदी का सामान बरामद किया गया है। अभियुक्त ASR REALTECH एवं सेंट्रल एवेन्यू के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर तथा मूल्यवान प्रतिभूति के प्रपत्रों में कूटरचना कर धोखाधड़ी करता था। फर्जी प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों को दुकान एवं फ्लैट अच्छे दामों पर दिलाने तथा भविष्य में अच्छा मुनाफा देने का लालच देकर बुकिंग के नाम पर भारी धनराशि निवेश कराता था। धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि का लेन-देन अभियुक्त अपने बैंक खातों के माध्यम से करता था। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
11
112
146
38,021
#जनता_दर्शन @DIGDevipatan श्री अशोक कुमार द्वारा शिविर कार्यालय गोण्डा में #जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। #UPPolice
4
11
648