Durg retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. लरंग साय जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. लरंग साय जी के आदर्श, समाजसेवा और मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि जन-जन तक विकास पहुँचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण सुनिश्चित करना ही स्व. लरंग साय जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
📍 प्रतिमा अनावरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम, बलरामपुर-रामानुजगंज
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #PratimaAnavaran #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
Durg retweeted
हमारी सरकार वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर मिशन मोड में कार्य कर रही है।
हमारे प्रदेश के लोगों के लिए पूरा देश कहता है छ्त्तीसगढ़िया सबले बढ़िया
- श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
📍विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम
मिडिल स्कूल मैदान, प्रेमनगर, जिला - सूरजपुर
#ViksitChhattisgarh2047 #VishnuDeoSai #Sushasansarkar #Chhattisgarh
Durg retweeted
'जल संचय' जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। जिले ने प्रदेश में प्रथम और देश में चौथा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए जिलेवासियों एवं प्रशासनिक टीम को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
जल संरक्षण आज की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी है।
- श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
📍विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम
मिडिल स्कूल मैदान, प्रेमनगर, जिला - सूरजपुर
#WaterConservation #WaterHarvesting #VishnuDeoSai #Sushasansarkar #Chhattisgarh
Durg retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर ₹24.29 करोड़ के 63 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं ₹208.20 करोड़ के 54 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने प्रेमनगर नगर पंचायत के लिए ₹2.70 करोड़ के अतिरिक्त विकास कार्यों की भी घोषणा की।
जल संचय जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर के प्रदेश में प्रथम और देश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जिलेवासियों एवं जिला प्रशासन को बधाई दी।
#VishnuDeoSai #Surajpur #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh #JalSanrakshan
Durg retweeted
जनहित सर्वोपरि, बिजली बिल में राहत जारी
मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (एम-ऊर्जा) योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल में मिल रही रियायत पूर्ववत जारी रहेगी। साथ ही, 400 यूनिट तक मासिक खपत की पात्रता अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई गई है। इस निर्णय से लगभग 7.25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को निरंतर लाभ मिलता रहेगा।
#Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh #CabinetDecisions #Chhattisgarh
Durg retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर निवास कार्यालय से वर्चुअली सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।
#VishnuDeoSai #Surajpur #Chhattisgarh #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
Durg retweeted
प्रतिमा अनावरण और विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम,बलरामपुर- रामानुजगंज xitter.cf/i/broadcasts/1rGmqpBdX…
Durg retweeted
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम,मिडिल स्कूल मैदान, प्रेमनगर, जिला - सूरजपुर xitter.cf/i/broadcasts/1pKkOXkbX…
Durg retweeted
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम,मिडिल स्कूल मैदान, प्रेमनगर, जिला - सूरजपुर xitter.cf/i/broadcasts/1RJjpbgdz…
Durg retweeted
अन्नदाता का सम्मान, सुशासन सरकार की पहचान।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और धान खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होगी, किसानों से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। वहीं, 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को धान बेचने में अधिक सहूलियत मिलेगी।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #FarmersWelfare #Sushasansarkar
Durg retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णयों से आम जनता, किसानों, कर्मचारियों और युवाओं को नई उम्मीद मिली है।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #CabinetDecisions #Sushasansarkar #जनकल्याण #ViksitChhattisgarh #GoodGovernance
Durg retweeted
बिखरेंगे उत्सव के रंग, दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत की झलक।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 1 नवंबर 2026 को होगा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 26 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का भव्य उत्सव। कला-संस्कृति, पर्यटन, नक्सल मुक्त बस्तर और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़।
हो जाइए तैयार, #CGRajyotsav_2026 के साक्षी बनने के लिए।
#छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026
Durg retweeted
करम पूजा परब - 2026
📍 वनवासी कल्याण आश्रम परिसर, रोहिणीपुरम, रायपुर
#करम_पूजा_परब #जनजातीय_संस्कृति #छत्तीसगढ़ #KaramPoojaParab #Chhattisgarh #VishnuDeoSai
Durg retweeted
करम पूजा पर्व महोत्सव, रोहिणीपुरम, रायपुर xitter.cf/i/broadcasts/1OGwbndwL…
Durg retweeted
आसमान में सारंग दिखाएगा रोमांचक कलाबाजी का हुनर...
छत्तीसगढ़वासियों, क्या आप तैयार हैं?
राज्योत्सव में आसमान में होने वाले इस अद्भुत एयर शो को देखने के लिए...
#CGRajyotsav_2026
#छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026
Durg retweeted
छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ 15 नवंबर से दो माह का अभियान, निकाले जाएंगे बाहर
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में सभी जिलों के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध प्रवासियों की पहचान, निगरानी और रोकथाम के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक पूरे प्रदेश में विशेष सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों, निर्माण स्थलों, किराए के मकानों, होटलों, लॉज और धर्मशालाओं की जांच होगी। अवैध प्रवासियों को शरण देने, रोजगार उपलब्ध कराने, दूसरे राज्यों से लाने तथा फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज तैयार कराने वालों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किराएदारों का सत्यापन अनिवार्य करने, फेरीवालों के पंजीयन और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए ग्राम सभाओं एवं पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। अवैध प्रवासियों की पहचान और निगरानी के लिए विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा। फर्जी पाए गए आधार कार्ड संबंधित प्राधिकरण के माध्यम से नियमानुसार निष्क्रिय कराए जाएंगे। अवैध प्रवासी पाए जाने पर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत निर्वासन की कार्रवाई की जाएगी। आम जन से संदिग्ध अवैध प्रवासियों की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर मांगी गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#Chhattisgarh #VijaySharma
@vishnudsai @vijaysharmacg
Durg retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सड़क, पुल-पुलिया सहित कई निर्माण कार्य निरंतर हो रहे हैं और लोग आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। योजनाओं के माध्यम से जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। जब लोग जागरूक और सशक्त होंगे, तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा यह कार्य सराहनीय है।
-- श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
महिला एवं बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
📍विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम
प्रेमनगर, जिला - सूरजपुर
#सुशासन #ViksitChhattisgarh #Awareness #GoodGovernance #Sushasan #सूरजपुर
@vishnudsai @LaxmiRajwade21 @SurajpurDist
Durg retweeted
चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: 1 नवंबर तक बारिश की आशंका, किसान रहें सतर्क
चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है।
29 अक्टूबर: बस्तर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया और कोरबा में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की आशंका। प्रदेश के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा संभव।
30 अक्टूबर: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
1 नवंबर: इन क्षेत्रों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की आशंका।
किसान इन सावधानियों का रखें ध्यान:
- पकी फसलों की शीघ्र कटाई कर सुरक्षित भंडारण करें।
- खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें।
- गेहूं, चना और मसूर की बुआई मौसम साफ होने तक टालें।
- पशुधन को सुरक्षित और सूखे स्थानों पर रखें।
- मौसम साफ होने तक कीटनाशकों का छिड़काव न करें तथा वज्रपात के दौरान खेतों में जाने से बचें।
सुशासन सरकार किसानों को मौसम की चुनौतियों से बचाने और उनकी फसलों की सुरक्षा के लिए जागरूकता एवं सावधानी पर जोर दे रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#Chhattisgarh #किसान #कृषि_सलाह #CycloneArnab
@moefcc @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @ForestCgGov

























