DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar) header
DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar) profile picture
Gautambudhnagar
Joined September 2021
Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)Photo by DEO GB Nagar (@ExciseGBNagar)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग की छापेमारी,बिना बार लाइसेंस के ग्राहकों को परोसी जा रही थी शराब द रॉयल स्पाइस रेस्टोरेंट में मारा छापा,रेस्टोरेंट मैनेजर समेत तीन लोग गिरफ्तार,48 कैन बीयर और विदेशी शराब की 26 बोतलें बरामद। @upexcise @ExciseGBNagar @UPGovt
1
1
147
DEO GB Nagar retweeted
आज दिनांक 05.09.2026 को जिला आबकारी अधिकारी, गौतमबुद्धनगर सुबोध कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त आबकारी अनुज्ञापियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आबकारी दुकानों के नियमानुसार संचालन एवं प्रभावी प्रवर्तन के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला आबकारी अधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए— 1. ओवर रेटिंग के प्रकरणों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए समस्त अनुज्ञापियों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनकी किसी भी आबकारी दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर मदिरा की बिक्री किसी भी दशा में न होने पाए। ओवर रेटिंग का प्रकरण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। 2. समस्त अनुज्ञापियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय के उपरांत किसी भी आबकारी दुकान से मदिरा की बिक्री न की जाए। रात्रि में निर्धारित समय के बाद बिक्री पाए जाने की स्थिति में संबंधित अनुज्ञापी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 3. समस्त अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि दुकानों पर कार्यरत सभी विक्रेताओं/सेल्समैन का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा पुलिस सत्यापन के उपरांत ही उन्हें दुकान पर कार्य करने की अनुमति दी जाए। 4. समस्त अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि आबकारी दुकानों से शत-प्रतिशत बिक्री POS मशीन के माध्यम से सुनिश्चित की जाए तथा POS मशीन से की गई बिक्री के अनुरूप ही दुकान के उपभोग/बिक्री रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। 5. देशी मदिरा की दुकानों पर उपलब्ध समस्त अनुमन्य ब्रांडों का समुचित एवं स्पष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए, ताकि दुकान पर आने वाले उपभोक्ता उपलब्ध ब्रांडों को देखकर अपनी पसंद के अनुसार ब्रांड का चयन कर सकें। किसी विशेष ब्रांड की बिक्री को प्रोत्साहित करने अथवा उपभोक्ता पर किसी ब्रांड विशेष को क्रय करने हेतु दबाव डालने की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। 6. समस्त संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि देशी मदिरा की प्रत्येक दुकान पर 100 ML, 42.8 डिग्री तीव्रता वाली देशी मदिरा की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को उक्त श्रेणी/पैकिंग की मदिरा की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। बैठक में उपस्थित समस्त आबकारी निरीक्षकों को उपरोक्त निर्देशों का अपने-अपने क्षेत्र में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी प्रवर्तन के माध्यम से सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। आबकारी अनुज्ञापियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा दुकानों का संचालन आबकारी नियमों एवं उच्च अधिकारियों के आदेशों निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा एवं ओवर रेटिंग/दुकानों की बंदी के बाद रात्रि बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण एवं रोक लगाई जाएगी। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmgbnagar
2
1
4
1,833
DEO GB Nagar retweeted
*उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी एवं थाना एक्सप्रेसवे की संयुक्त टीम द्वारा थाना एक्सप्रेसवे के अंतर्गत सेक्टर -1 35 में स्थित फार्म हाउसो में दिनांक 18/19जुलाई 2026 की रात्रि सघन तलाशी अभियान चलाया गया। दौरान तलाशी विवेक पुत्र सियाराम के कब्जे से चार बोतल ब्लैक एंड व्हाइट ब्लैडेट स्कॉच व्हिस्की और दो बोतल सिमरन ऑफ मिन्टजामुन फॉर सेल इन हरियाणा प्रत्येक बोतल750 एम एल धारिता कुल मात्रा (4.500 BL) अवैध रूप बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना एक्सप्रेसवे में सुसंगत धारा के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmgbnagar
1
2
4
1,285
DEO GB Nagar retweeted
दिनांक 18/07/2026 को *जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय गौतमबुद्ध नगर में जिला आबकारी अधिकारी,जनपद गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्षता में जनपद में तैनात समस्त आबकारी निरीक्षको एवं अनुज्ञापियों/प्रतिनिधियों* की विभागीय समीक्षा बैठक की गई। उक्त *बैठक में निम्न निर्देश दिए गए* * 1- जनपद के समस्त *फुटकर अनुज्ञापनो पर POS मशीन से शत प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने* हेतु निर्देशित किया गया । समस्त थोक अनुज्ञापनों, BIO , बॉन्ड से फुटकर अनुज्ञापनो ,बार अनुज्ञापनों , *प्रीमियम वेंड्स आदि पर आने वाली समस्त मदिरा को स्टॉक इन करके POS के माध्यम से बिक्री किया जाए ,ऐसा न होने पर संबंधित आबकारी निरीक्षक एवं अनुज्ञापन पर कड़ी* कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।। 2-जनपद की समस्त फुटकर मदिरा की दुकानों के *निर्धारित न्यूनतम प्रत्याभूत मात्रा (MGQ), कंपोजिट दुकानों में अंग्रेजी मदिरा के MGR एवं बीयर के त्रैमासिक MGR** को समयांतर्गत निकासी कराने हेतु निर्देशित किया गया। 3- जनपद में संचालित देशी मदिरा की कैंटीन में देशी मदिरा के अतिरिक्त *अन्य कोई भी मदिरा पान पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने* के निर्देश दिए गए 4- जनपद की समस्त दुकानों पर ओवर रेटिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग पाए जाने पर अनुज्ञापन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । 5- आगामी *श्रावण मास के दौरान कावड़ यात्रा के मार्ग पर संचालित समस्त दुकानों पर पूर्व वर्षों की भांति अग्र भाग में पर्दे लगाकर बिक्री सुनिश्चित* करने हेतु निर्देशित किया गया । 6. मदिरा दुकानों के संचालन में आबकारी नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अधिकतम राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmgbnagar
2
4
2,911
DEO GB Nagar retweeted
आज गन्ना संस्थान, लखनऊ में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। #lucknow
3
13
740
DEO GB Nagar retweeted
Every bottle is required to be scanned at the shop's PoS machine before sale — the transaction is digitally recorded at that moment. The customer can then scan the bottle's QR on the UP Excise Citizen App (Google Play Store & Apple App Store) and see details akin to a bill: brand, MRP, exact sale date-time & the shop that sold it. For quality or other complaints, use the app's in-built Grievance option or toll-free 14405 (sample screenshots attached; particulars masked as this is an illustrative scan). On taxes, to reiterate: liquor is outside GST; excise duty is realised at the wholesale stage itself & inbuilt in the printed MRP. Income-tax side, TCS is collected at source across the supply chain — all portal-recorded & reconciled. Same rules apply to every licensed shop — none enjoys any special privilege. Should there be a specific complaint of quality or otherwise, we will certainly get it examined and redressed promptly. @ExciseGBNagar
1
1
2
1,081
DEO GB Nagar retweeted
Under the UP Excise Policy notified annually, premium retail liquor vends are permitted on IT/ITES plots, subject to certain conditions. As far as this particular shop is concerned, we will get it examined by @ExciseGBNagar.
1
1
2
5
1,271
DEO GB Nagar retweeted
*आबकारी विभाग गौतमबुद्धनगर की बड़ी कार्यवाही — अवैध शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* जिला आबकारी अधिकारी श्री सुबोध कुमार के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 व क्षेत्र-4 की संयुक्त टीम ने थाना सेक्टर-113 पुलिस के सहयोग से रात्रि सेक्टर-73 सर्फाबाद, नोएडा में फोन पर ऑर्डर लेकर अवैध शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। डिलीवरी करते अभियुक्त अनिल (निवासी हाथरस) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर निशानदेही पर किराए के फ्लैट से जेम्सन, ब्लैक एंड व्हाइट, एब्सलूट वोडका, बॉम्बे सैफायर, जॉनी वॉकर डबल ब्लैक, रोकू जिन व बेलीज ब्रांड की कुल 27 बोतल इम्पोर्टेड विदेशी मदिरा, स्कूटी व 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए। बोतलों पर उत्तर प्रदेश राज्य का क्यू0आर0 कोड नहीं पाया गया — प्रारंभिक जांच में शराब हरियाणा से लाए जाने के संकेत मिले हैं, जांच जारी है। फरार संचालक की तलाश जारी; थाना सेक्टर-113 पर एफ0आई0आर0 सं0-0349 पंजीकृत। जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmgbnagar
1
2
9
2,878
DEO GB Nagar retweeted
*उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक, 13/06/2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 एव थाना सूरजपुर की संयुक्त टीम द्वारा 130 मीटर रोड पर नितेश शिशोदिया पुत्र वृजेंद् शिशोदिया के कब्जे से कुल 48 पौवा ट्यूनटॉवर ब्रांड देशी शराब उत्तर प्रदेश मार्का,200 एम एल धारिता कुल मात्रा (9.60BL) अवैध रूप बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना सूरजपुर में संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmgbnagar
1
2
978
DEO GB Nagar retweeted
आबकारी नीति 2026-27 के तहत कलेक्ट्रेट एनआईसी सभागार में मॉडल शॉप की 02 दुकानों का ऑनलाइन ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। प्रक्रिया में 06 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे लगभग ₹06 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। @CMOfficeUP @UPGovt
1
4
53
2,001
DEO GB Nagar retweeted
उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक15/5/2026को आबकारी टीम क्षेत्र 3एवम् थाना 135 एक्सप्रेस वे की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दबिश देकर थानाएक्सप्रेस वे स्थित डूब क्षेत्र अमृत सरोवर के पास सेक्टर 135 से रोहन कुमार पुत्र शिव कुमार को ट्विन टावर देशी शराब धारिता 200 ml के44 पौव्वे उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु अनुमन्य अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं अन्तर्गत थाना एक्सप्रेस वे में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 14/05/2026 को आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दबिश देकर थाना सेक्टर 10 के पार्क के अन्दर बने खंडहर के पास आशीष उर्फ आशू पुत्र उमेश को दोस्ताना देशी शराब ब्रांड के 105 पौवे धारिता 200 एम एल उत्तर प्रदेश राज्य बिक्री हेतु अनुमन्य का अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 के अन्तर्गत थाना फेस 1 में अभियोग पंजीकृत किया गयाल @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmgbnagar
5
8
1,436
DEO GB Nagar retweeted
शाहबेरी, क्रॉसिंग रोड ग्रेटर नोएडा स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का निरीक्षण कर लाइसेंस संबंधी अभिलेखों, निर्धारित मूल्य सूची, सीसीटीवी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप शाॅप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
4
7
53
2,517
DEO GB Nagar retweeted
आज दिनांक 30/04/2025 6 को *शक्ति सदन गेस्ट हाउस सेक्टर 38 जनपद गौतम बुध नगर में* *आबकारी आयुक्त महोदय,उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता* में *मेरठ प्रभार के समस्त आबकारी अधिकारियों एवं जनपद में तैनात सभी आबकारी निरीक्षको* की विभागीय समीक्षा बैठक की गई। उक्त *बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए* * 1- समस्त जनपदों के *फुटकर अनुज्ञापनो पर POS मशीन से शत प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित कराने* हेतु कहा गया । समस्त थोक अनुज्ञापनों, BIO , बॉन्ड से फुटकर अनुज्ञापनो ,बार अनुज्ञापनों , *प्रीमियम वेंड्स आदि पर आने वाली समस्त मदिरा को स्टॉक इन करके POS के माध्यम से बिक्री किया जाए ,ऐसा न होने पर नियमानुसार कड़ी* कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।। 2- *जनपदों में संचालित समस्त BIO , BWFL 2A /2B/2C पर अन्य प्रदेश से आने वाली मदिरा के स्टॉक का लगातार निरीक्षण करते प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया संबंधित कस्टम बॉन्ड से मदिरा की निकासी समस्त नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाए।* 3-मेरठ प्रभार के अंतर्गत आने वाले वे *जनपद जिनकी सीमाएं दिल्ली एवं अन्य प्रदेश से जुड़ती है , वहां पर मदिरा की नई एवं अत्याधुनिक दुकानें सृजित कर* समस्त bio ब्रांड की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। 4- जनपद में *संचालित समस्त फुटकर मदिरा की दुकानों के निर्धारित न्यूनतम प्रत्याभूत मात्रा (MGQ), कंपोजिट दुकानों में अंग्रेजी मदिरा के MGR एवं बीयर के त्रैमासिक MGR* को समयांतर्गत निकासी कराने हेतु निर्देशित किया गया। 5- *प्रवर्तन एवं जनपद के आबकारी निरीक्षकों द्वारा दुकानों पर क्रास चेकिंग* कराकर सुनिश्चित किया जाए कि *किसी भी दुकान पर वर्ष 2024 -25 से पूर्व की मदिरा या बिना रोल ओवर की हुई मदिरा की बिक्री ना हो* ऐसा पाए जाने *पर अनुज्ञापन को निरस्त करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित* की जायेव। 6- *नोएडा एवं गाजियाबाद जनपदों के समस्त मॉल्स में प्रीमियम रिटेल वेंड अनुज्ञापन हेतु प्रयास किया जाए *। लो अल्कोहलिक बार्स एवं लो अल्कोहलिक प्रीमियम रिटेल वेंड्स के अनुज्ञापनों का प्रचार प्रसार करते हुए अधिकाधिक संख्या में इन अनुज्ञापनों को जारी करने का प्रयास किया जाए। होम *बार का प्रचार प्रसार करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां पर अन्य प्रदेश की मदिरा का उपभोग* कदापि न हो । 7-ऑकेजनल बार अनुज्ञापनों के संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता ना होने को सुनिश्चित किया जाए । FL-11 लाइसेंस परिसर में उत्तर प्रदेश में अनुमन्य मदिरा*उपभोग की जा रही है, किसी *अन्य प्रांत की मदिरा पाए जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। बैठक में *उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार मेरठ, जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुध नगर , गाज़ियाबाद, मेरठ , बागपत , हापुड़ , बुलंदशहर, मेरठ प्रभार में संचालित समस्त डिस्टलरीयों में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त ,मेरठ प्रवर्तन के समस्त सहायक आबकारी आयुक्त* एवं जनपद में तैनात सभी आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे । @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmgbnagar
2
6
1,320
DEO GB Nagar retweeted
उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन* *एवं जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं* *परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 25/04/2026 को आबकारी टीम गौतमबुद्ध नगर, प्रवर्तन मेरठ एवम् थाना नॉलेज पार्क की संयुक्त टीम द्वारा नॉलेज पार्क 3 में शारदा गोल चक्कर से रेलवे क्रासिंग की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक अशोक लीलैंड ट्रक संख्या HR 38 WS6194 में लकड़ी के बॉक्स में छिपाकर परिवहन करते हुए अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू हैंड पिक्ड ग्रेन व्हिस्की बोतल (750 ml),* **की 90 पेटी , इंपीरियल ब्लू हैंड पिक्ड ग्रेन व्हिस्की हाफ (375 ml) की 95 पेटी* , *इंपीरियल ब्लू हैंड पिक्ड ग्रेनडी व्हिस्की हाफ (180 ml) की 52 पेटी कुल 237 पेटी* *समस्त मदिरा फॉर सेल इन हरियाणा ओनली बरामद की गई।। मौके से ट्रक चालक लाखाराम पुत्र जोधाराम निवासी ग्राम कानासर , जिला बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि ऑटो पार्ट्स की फर्जी बिल्टी बनाकर हरियाणा से बिहार , बंगाल के रास्ते से होता हुआ मणिपुर शराब लेकर जा रहा है । गिरफ्तार चालक , ट्रक मालिक एवं डिस्टलरी के विरुद्ध थाना नॉलेज पार्क में BNS एवं आबकारी अधिनियम की धारा 318(4) ,60/63/72 में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रतर कार्यवाही की गई l* *बरामद मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 20 लाख रुपए है । @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice @dmgbnagar
1
2
8
1,115
DEO GB Nagar retweeted
दिनांक: 31 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में आबकारी ई-लॉटरी द्वितीय चरण प्रक्रिया आज से प्रारम्भ उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु देशी शराब,कम्पोजिट शॉप ,मॉडल शॉप एवं भांग की ई-नवीनीकरण एवं प्रथम चरण ई-लाटरी के पश्चात अवशेष एवं नवसृजित कुल 1506 फुटकर दुकानों के आवंटन के लिए द्वितीय चरण ई-लॉटरी प्रक्रिया हेतु आवेदन आज से आबकारी विभाग की वेबसाइट exciseelotteryup.upsdc.gov.i… पर आरंभ कर दी गई है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।* *आबकारी विभाग द्वारा जारी नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश भर की मदिरा दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा सुगमता सुनिश्चित हो सके। इच्छुक आवेदक निर्धारित पोर्टल exciseelotteryup.upsdc.gov.i… के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।* *आवेदन करने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6/04/2026 है ।आवश्यक शर्तें तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। सभी आवेदकों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पूर्व नियमों एवं शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।* *आबकारी विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि पूरी प्रक्रिया तकनीकी रूप से सुरक्षित तथा पारदर्शी रहे। ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।* *प्रदेश सरकार का उद्देश्य नई आबकारी व्यवस्था के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाना, राजस्व सुदृढ़ करना तथा प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाना है। @upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP @infodeptup @uppolice
37
126
15,810