दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार की बड़ी सौगात!
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू। सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर मिलेगा अवसर।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 27 नवंबर 2026
अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए : cgssb.cgstate.gov.in
#CGRecruitment #GovernmentJobs #ChhattisgarhJobs #YuvaShakti #Sushasansarkar
मिट्टी के हुनर को आधुनिक तकनीक का साथ, माटी शिल्पकारों के सपनों को नई उड़ान
स्थानीय कला को प्रोत्साहन, हुनर को सम्मान और ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से शिल्पकारों के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है सुशासन सरकार
#VocalForLocal #AtmanirbharBharat #ArtisanEmpowerment #MakeInIndia
दीपावली की खुशियों के साथ युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात
त्योहारों की रौनक के बीच छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की खुशखबरी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ने 1,703 पदों पर भर्ती का अवसर उपलब्ध कराया है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।
Kabirdham retweeted
दीपावली की खुशियों के साथ युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात
त्योहारों की रौनक के बीच छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की खुशखबरी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ने 1,703 पदों पर भर्ती का अवसर उपलब्ध कराया है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।
#GoodGovernance #Chhattisgarh #GovernmentJobs #YouthEmployment #EmploymentOpportunities #VishnuDeoSai
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. सी.वी. रमन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
#चंद्रशेखर_वेंकट_रमन #CVVenkatraman #CVRaman
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
आइए, हम सभी संकल्प लें कि कैंसर के प्रति स्वयं भी जागरूक रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
#राष्ट्रीय_कैंसर_जागरूकता_दिवस #CancerAwarenessDay
Kabirdham retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सुविधा से अब उपचार के दौरान तत्काल धनराशि की व्यवस्था करने और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने जैसी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी।
#CashlessHealthcare #EmployeeWelfare #GoodGovernance #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #Sushasansarkar
समस्त प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे।
#नरक_चतुर्दशी #NarakChaturdashi #छोटी_दीपावली #HappyDiwali
कोदो, कुटकी एवं रागी उत्पादक किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचने और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 नवंबर 2026 तक एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराएं। कबीरधाम में 20 हजार हेक्टेयर में श्री अन्न की खेती हुई है।
पात्र किसानों को प्रति एकड़ 10 से 15 हजार रुपये तक आदान सहायता मिलेगी। किसान शासन की उपार्जन व्यवस्था का लाभ उठाएं।
#Millets #ShreeAnna #FarmersWelfare #Kabirdham
अब किसानों को एफएफएस मोबाइल एप के माध्यम से टोकन एवं क्यूआर कोड से रासायनिक उर्वरक मिलेगा। एप पर भूमि का रकबा और बोई गई फसल का विवरण दर्ज कर किसान आवश्यक खाद की मात्रा एवं विक्रेता का चयन कर सकेंगे।
किसान अपनी सुविधा से सहकारी समिति या निजी विक्रेता से निर्धारित दर पर खाद प्राप्त कर सकेंगे। नई डिजिटल व्यवस्था से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और कालाबाजारी पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
#FFSApp #FertilizerDistribution #DigitalAgriculture #FarmersWelfare #Kabirdham
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कवर्धा में प्रस्तावित शिव वाटिका एवं पब्लिक गार्डन, निर्माणाधीन चौपाटी और 10.73 करोड़ रुपये के गौरव पथ का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, गौधाम संचालन और गोवंश के लिए चारा उपलब्ध कराने हेतु गांवों में घास उत्पादन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
#UrbanDevelopment #Infrastructure #CityBeautification #स्वच्छता
Kabirdham retweeted
दूरस्थ गांवों को जोड़ती विकास की राह, नए अवसरों की ओर बढ़ते कदम
ग्रामीण अवसंरचना के माध्यम से वीबी- जी राम जी दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास, पर्यटन और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
कुपवाड़ा की ग्राम पंचायत हरुद रिंग बी, ब्लॉक माछिल में वीबी- जी राम जी के अंतर्गत ₹3 लाख की लागत से रिंग बाला जलप्रपात तक सुरक्षित एवं सुगम पैदल मार्ग विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत पथरीले मार्ग का समतलीकरण, पत्थरों से मार्ग को मजबूत बनाने तथा सुरक्षा के लिए रेलिंग और सुरक्षा अवरोधकों की व्यवस्था की जा रही है।
नियंत्रण रेखा (LoC) के पास इस क्षेत्र में यह पहल प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच बेहतर बनाने, सीमावर्ती पर्यटन को प्रोत्साहित करने और होमस्टे सहित पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक प्रयास है।
#VBGRAMG #ViksitBharat_GRAMG #MoRD #RuralEmployment #GRAMG #125days_RozgarKiNayiGuarantee #125daysGuarantee_G_RAM_G #ViksitBharat_G_RAM_G #SchemesofRD #VB_GRAMG
इस दीपावली अपने घर को रोशन करने के साथ-साथ दूसरों के घरों में भी खुशियों का उजाला फैलाएं
‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाते हुए स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदें और उनके श्रम व हुनर को सम्मान दें। स्वयं स्वदेशी उत्पाद अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें
#VocalForLocal
Kabirdham retweeted
दिवाली बाजार से चमक रही स्व-सहायता समूहों की आजीविका
रायगढ़ के सावित्री नगर में दिवाली बाजार ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार और उत्पादों को नई पहचान दे रहा है। हस्तशिल्प, टेराकोटा, हर्बल और मिलेट्स उत्पादों के जरिए महिलाओं को रोजगार व आय के नए अवसर मिल रहे हैं। सुशासन सरकार महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #NariShakti #SelfHelpGroups #LocalToVocal #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @RaigarhDist
Kabirdham retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार किया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि जिले के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के सितंबर-2026 अंक में पढ़ें ‘जरूरी और जटिल इलाज संभव, हेल्थ हब बनेगा जशपुर ’ पर विशेष आलेख।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:
cgjanman.in
#Chhattisgarh #Janman #VishnuDeoSai #ViksitChhattisgarh





















