Kabirdham retweeted
दीपावली की खुशियों के साथ युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात
त्योहारों की रौनक के बीच छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की खुशखबरी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ने 1,703 पदों पर भर्ती का अवसर उपलब्ध कराया है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।
#GoodGovernance #Chhattisgarh #GovernmentJobs #YouthEmployment #EmploymentOpportunities #VishnuDeoSai
Kabirdham retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सुविधा से अब उपचार के दौरान तत्काल धनराशि की व्यवस्था करने और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने जैसी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी।
#CashlessHealthcare #EmployeeWelfare #GoodGovernance #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #Sushasansarkar
Kabirdham retweeted
दूरस्थ गांवों को जोड़ती विकास की राह, नए अवसरों की ओर बढ़ते कदम
ग्रामीण अवसंरचना के माध्यम से वीबी- जी राम जी दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास, पर्यटन और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
कुपवाड़ा की ग्राम पंचायत हरुद रिंग बी, ब्लॉक माछिल में वीबी- जी राम जी के अंतर्गत ₹3 लाख की लागत से रिंग बाला जलप्रपात तक सुरक्षित एवं सुगम पैदल मार्ग विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत पथरीले मार्ग का समतलीकरण, पत्थरों से मार्ग को मजबूत बनाने तथा सुरक्षा के लिए रेलिंग और सुरक्षा अवरोधकों की व्यवस्था की जा रही है।
नियंत्रण रेखा (LoC) के पास इस क्षेत्र में यह पहल प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच बेहतर बनाने, सीमावर्ती पर्यटन को प्रोत्साहित करने और होमस्टे सहित पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक प्रयास है।
#VBGRAMG #ViksitBharat_GRAMG #MoRD #RuralEmployment #GRAMG #125days_RozgarKiNayiGuarantee #125daysGuarantee_G_RAM_G #ViksitBharat_G_RAM_G #SchemesofRD #VB_GRAMG
Kabirdham retweeted
दिवाली बाजार से चमक रही स्व-सहायता समूहों की आजीविका
रायगढ़ के सावित्री नगर में दिवाली बाजार ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार और उत्पादों को नई पहचान दे रहा है। हस्तशिल्प, टेराकोटा, हर्बल और मिलेट्स उत्पादों के जरिए महिलाओं को रोजगार व आय के नए अवसर मिल रहे हैं। सुशासन सरकार महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #NariShakti #SelfHelpGroups #LocalToVocal #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @RaigarhDist
Kabirdham retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार किया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि जिले के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के सितंबर-2026 अंक में पढ़ें ‘जरूरी और जटिल इलाज संभव, हेल्थ हब बनेगा जशपुर ’ पर विशेष आलेख।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:
cgjanman.in
#Chhattisgarh #Janman #VishnuDeoSai #ViksitChhattisgarh
Kabirdham retweeted
इस दीपावली अपने घर को रोशन करने के साथ-साथ दूसरों के घरों में भी खुशियों का उजाला फैलाएं।
‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाते हुए स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदें और उनके श्रम व हुनर को सम्मान दें। स्वयं स्वदेशी उत्पाद अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
#VocalForLocal #LocalToGlobal #स्वदेशी_अपनाएं #मिट्टी_के_दीये #आत्मनिर्भर_भारत #HappyDiwali
Kabirdham retweeted
महतारी वंदन लेकर आया खुशियों की सौगात, दीपावली से पहले बहनों को मिला उपहार।
विष्णु भैया ने 67 लाख से अधिक बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के रूप में ₹632 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की है। दीपावली से पहले मिली इस सौगात ने बहनों के त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया है।
बहनों के जीवन में खुशियों के दीप जलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प के साथ विष्णु भैया हर कदम पर माताओं-बहनों के साथ खड़े हैं।
#MahtariVandanYojana #VishnuBhaiya #WomenEmpowerment #NariShakti #DiwaliGift #Sushasansarkar #Chhattisgarh #VishnuDeoSai
Kabirdham retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिला प्रवास के दौरान कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान नागरिकों ने इलाज, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#PublicGrievanceRedressal #Jansamvad #GoodGovernance #PublicWelfare #ChhattisgarhGovernance #Jashpur #Sushasansarkar
Kabirdham retweeted
जशपुर जम्बूरी 2026 का शुभारंभ... रोमांच, संस्कृति और समुदाय का उत्सव
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जम्बूरी 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।
जिला प्रशासन द्वारा 26 से 29 नवंबर 2026 तक आयोजित चार दिवसीय जम्बूरी की थीम रोमांच, संस्कृति एवं समुदाय का उत्सव’ है। रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जिपलाइन, हॉट एयर बैलून, एटीवी राइड, कायाकिंग, ट्रेजर हंट और स्टार गेजिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के साथ प्रतिभागियों को जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति और स्थानीय परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
जशपुर जम्बूरी पर्यटन को नई दिशा देने, स्थानीय युवाओं एवं समुदाय को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #JashpurJamboree2026 #Jashpur #AdventureTourism #EcoTourism #Chhattisgarh
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @JashpurDist
Kabirdham retweeted
मांदर की थाप पर थिरकते कदम, लोकगीतों की मधुर गूंज और करम परब के उल्लास में रची-बसी छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकपरंपराएं
📍आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026, ग्राम बनगांव, जशपुर
#KaramPujaMahotsav #Jashpur #TribalCulture #ChhattisgarhCulture #VishnuDeoSai #GoodGovernance #Sushasansarkar
Kabirdham retweeted
करम परब की पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों और उल्लासमय प्रस्तुतियों ने ग्राम बनगांव में उत्सव को बनाया विशेष
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
#KaramPujaMahotsav #KaramParab2026 #ChhattisgarhCulture #CulturalHeritage #GoodGovernance #Sushasansarkar
Kabirdham retweeted
हमारा जनजातीय समाज प्रकृति का उपासक और पर्यावरण का संरक्षक रहा है। हमारे पुरखों ने जो समृद्ध परंपराएं, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत हमें सौंपी है, उसे संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। मैं अपने युवा बेटा-बेटियों से आग्रह करता हूं कि खूब पढ़ें-लिखें, जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करें, लेकिन अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से हमेशा जुड़े रहें। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान, एकता और समाज की मजबूती का आधार है।
— श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
#TribalCulture #CulturalHeritage #TribalTraditions #KaramPooja #ChhattisgarhCulture #Sushasansarkar
Kabirdham retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में नागरिकों को उनके नजदीकी हाट-बाजारों में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी ने इस पहल के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना की।
#VishnuDeoSai #Jashpur #IndianRedCrossSociety #MobileMedicalUnit #Chhattisgarh
Kabirdham retweeted
विज्ञान, तकनीक और नवाचार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के सहयोग से प्रदेश में विश्वस्तरीय अनुसंधान, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और चिकित्सा नवाचार को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। इससे बस्तर और सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों के युवाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।
#VishnuDeoSai #IIScBengaluru #ScientificResearch #Innovation #ViksitChhattisgarh
Kabirdham retweeted
नारी के आत्मविश्वास को मिल रहा संबल, युवा के सपनों को मिल रहे पंख
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और युवाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर रही है। एक ओर मातृशक्ति आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह बना रही है, तो दूसरी ओर युवा नवाचार और स्वरोजगार के माध्यम से अवसरों के नए आयाम गढ़ रहे हैं।
सशक्त नारी, युवा उड़ान - आत्मनिर्भर मातृशक्ति और उद्यमशील युवाओं से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
#SashaktNari #YuvaUdaan #WomenEmpowerment #YouthEntrepreneurship #ViksitChhattisgarh #GoodGovernance #Sushasansarkar

























