Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89) header
Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89) profile picture

हर जोर जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है

Joined July 2019
Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)Photo by Mohan Jha KNPSS (@MohanJha89)
पढ़ेगा भारत तभी तो बढ़ेगा भारत शायद यह कहावत मात्र कागजो मे है यह खूबसूरत नजारा मुस्तफाबाद विधानसभा मे स्थित वीर सावरकर स्कूल का है जहा से विधायक @bishtmla जी है यहाँ बरसात मे स्कूल बच्चों को कुछ इस तरह नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है #YeThikKarkeDikhao @ManojTiwariMP @CMODelhi
18
62
4
88
2,413
Mohan Jha KNPSS retweeted
जब अधिकारियों को यह तक नहीं पता कि संबंधित लाइट किस अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आती है, तो फिर जनता के टैक्स के पैसे से इन्हें मोटी तनख्वाह किस काम के लिए दी जा रही है? इस लाइट की शिकायत 3 नवंबर 2026 को दर्ज कराई गई थी। PWD के Code of Conduct के अनुसार इसे मात्र 3 दिनों में ठीक किया जाना था, लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। विभाग को यह तक नहीं पता कि जिम्मेदारी किसकी है ? M351 और M352 ? लाइट ठीक करने के बजाय विभाग के अधिकारी यह तय करने में लगे हैं कि इसे ठीक करवाना किसकी जिम्मेदारी है! वाह री PWD ! जनता को रोशनी चाहिए और विभाग की जिम्मेदारी ही अँधेरे में है! श्री प्रवेश वर्मा जी, कृपया इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करें और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनता को बहाने नहीं, काम चाहिए! @DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha #PWDDelhi #PublicWorksDepartment #DelhiDevelopment
वजीराबाद रोड पर DJB कार्यालय के सामने (संत निरंकारी सत्संग भवन के पास) लगी हाई-मास्ट लाइट पिछले काफी दिनों से खराब पड़ी है। क्या PWD के अधिकारी किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं या स्वयं संज्ञान लेकर ऐसी समस्याओं का समाधान भी करते हैं? कृपया तत्काल हाई-मास्ट लाइट ठीक करवाएं, ताकि रात के समय विशेषकर महिलाओं एवं राहगीरों को अंधेरे के कारण असुरक्षा का सामना न करना पड़े। सुरक्षित सड़क और पर्याप्त रोशनी नागरिकों का अधिकार है। @DelhiPwd शिकायत संख्या उपलब्ध करवाने का कष्ट करें l @CMODelhi @DelhiPwd @p_sahibsingh @gupta_rekha
1
8
6
240
Mohan Jha KNPSS retweeted
गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे तथा यमुनाविहार–बृजपुरी U-Turn पर दिनभर खुलेआम Wrong Side Driving जारी है। इन दोनों स्थानों पर वाहन चालक यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे इस गंभीर समस्या के संबंध में कई बार TI खजूरी को व्यक्तिगत रूप से अनुरोध कर चुका हूँ कि यहाँ स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगवाया जाए, ताकि वाहन चालकों को गलत दिशा में प्रवेश करने से रोका जा सके। लेकिन अफसोस की बात है कि न तो यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और न ही आज तक एक चेतावनी बोर्ड लगवाया जा सका है। गोकल पुरी फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक व्यवस्था सँभालने की जिम्मेदारी TI नंदनगरी और TI खजूरी के अधीन है। यमुनाविहार–बृजपुरी U-Turn पर भी यही स्थिति बनी हुई है। गलत दिशा में वाहन चलने के कारण इन दोनों स्थानों पर प्रतिदिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और दुर्घटनाएँ भी हो रही हैं। सड़क सुरक्षा आम नागरिकों के जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है, लेकिन जमीनी स्तर पर बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती। यदि बार-बार शिकायत और स्थानीय नागरिकों के सुझावों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है, तो वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर इन अधिकारियों को इस जिम्मेदारी से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को कार्यभार सौंपने पर भी विचार किया जाना चाहिए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि:- 1. गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे और यमुनाविहार–बृजपुरी U-Turn पर Wrong Side Driving पर तत्काल रोक लगाई जाए। 2. दोनों स्थानों पर स्पष्ट चेतावनी के बोर्ड लगवाए जाएँ। 3. गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ FIR दर्ज़ करने का प्रावधान है, कृपया उनके खिलाफ FIR दर्ज़ करें l 4. नियमित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। 5. TI खजूरी एवं TI नंदनगरी की भूमिका और जवाबदेही की समीक्षा की जाए, इनको ट्रैफिक व्यवस्था सँभालने के लिए ही मोटी तनख्वाह दी जा रही है l 6.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नार्थ ईस्ट रेंज के ACP को भी जमीन पर उतरने का आदेश देंl कृपया शिकायत दर्ज़ करके, शिकायत क्रमांक उपलब्ध करवाएं l बार-बार शिकायत करने और सुझाव देने के बावजूद यदि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो आम नागरिक आखिर अपनी सुरक्षा के लिए किससे उम्मीद करे? जनता की शिकायतों को सुनना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है, कोई एहसान नहीं है l @dtptraffic @CPDelhi @DelhiPolice @TIKhajurikhas @TINandNagri @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @ne_acp34793
2
11
1
14
559
Mohan Jha KNPSS retweeted
Replying to @p_sahibsingh
@p_sahibsingh माननीय मंत्री श्री प्रवेश वर्मा जी, गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे पिछले 8 वर्षों से हरियाली विकसित करने की मांग कर रहा हूँ, लेकिन PWD आज तक जमीन पर कोई ठोस काम नहीं कर पाया। पहले यह हिस्सा DMRC के अधिकार क्षेत्र में होने का बहाना बनाया गया। अब DMRC का काम समाप्त हुए भी काफी समय हो चुका है, फिर भी PWD के Horticulture विभाग के पास हर बार एक नया बहाना है। हैरानी देखिए, PWD ने 2025 में 30 जून तक हरियाली विकसित करने की समय-सीमा दी थी। 2026 में शिकायत बंद करते हुए कभी निर्माण कार्य तो कभी मानसून का बहाना बनाया गया। नतीजा आज भी शून्य ! क्षेत्र पहले से ही प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। क्या PWD के Horticulture अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल वेतन लेना और शिकायतों पर बहाने बनाना रह गई है? मंत्री जी, कृपया इस मामले में हस्तक्षेप करें। 8 साल की शिकायतों और आश्वासनों का जवाब अब कागजों में नहीं, जमीन पर हरियाली के रूप में चाहिए। @DelhiPwd @CMODelhi @gupta_rekha @DPCC_Pollution @CPCB_OFFICIAL @CAQM_Official
2
5
1
6
119
Mohan Jha KNPSS retweeted
कल शाम भजनपुरा–वजीराबाद रोड से एक शादी समारोह में जाने के लिए गुजर रहा था l शाम 6:30 बजे से रात 11:30 (आते वक्त भी, सिर्फ सिग्नेचर ब्रिज जाने वाली तरफ) तक जाम की स्थिति बनी हुई थी । कहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। PWD और DMRC यदि सड़क की मरम्मत कर दें और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी निभाएं, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। सोचिए, घंटों जाम में फंसे वाहनों से देश का हज़ारों लीटर फ्यूल बर्बाद हुआ और उससे निकले प्रदूषण की जिम्मेदारी किसकी है? इसका जवाबदेह कौन है? अब समय आ गया है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही एवं कार्य-प्रदर्शन को भी गंभीरता से परखा जाए। जितनी जवाबदेही और उत्पादकता, उतनी ही प्रगति और प्रोत्साहन। करदाताओं के पैसे से मिलने वाला वेतन जनसेवा और परिणामों से जुड़ा होना चाहिए। संसद को इस विषय पर गंभीरता से विचार कर जवाबदेही आधारित व्यवस्था के लिए स्पष्ट नियम बनाने चाहिए। यह सोच कि देश का कुछ नहीं हो सकता, सिस्टम ऐसे ही चलेगा, किसी भी राष्ट्र के पतन की शुरुआत है। देश बदलना है तो व्यवस्था बदलनी होगी और जवाबदेही तय करनी होगी। आखिर आम नागरिक के समय, ईंधन, पैसे और स्वच्छ हवा की कीमत कौन चुकाएगा? @dtptraffic @TIKhajurikhas @CPDelhi @DelhiPolice @ne_acp34793 @PMOIndia @ManojTiwariMP @narendramodi @AmitShahOffice @AmitShahOffice @mpa_india @KirenRijiju @CMODelhi @gupta_rekha @p_sahibsingh @OfficialDMRC @DelhiPwd @CPCB_OFFICIAL @DPCC_Pollution @CAQM_Official
4
22
1
17
822
Replying to @noida_authority
@noida_authority नोएडा के सेक्टर 132 में SIFY 11-12-13 ,B block में यह मशीन आस पास के रोड पर खड़ी होकर टेलीकॉम डिपार्टमेंट के Manholes तोड़ रही है साथ ही रोड पर गड्ढे कर रही है , संबंधित अधिकारी तुरंत साइट पर पहुंचकर भारी जुर्माना लगाये और व्यवस्था बनाए ! @myogiadityanath
3
11
8
215
Mohan Jha KNPSS retweeted
बहुत ही खराब अनुभव! @YashodaHospitals यशोदा हॉस्पिटल की सर्विस बेहद निराशाजनक है। मैं अपनी रिपोर्ट के संबंध में कल से लगातार फोन कर रहा हूँ, लेकिन अभी तक कोई जवाब या उचित सहायता नहीं मिली है। मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह परेशान करना बिल्कुल गलत है। कृपया इस मामले में तत्काल संज्ञान लें और मेरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ-साथ जिम्मेदार कर्मचारियों से जवाब मांगें। #YashodaHospital #PoorService #PatientCare #Healthcare
3
9
1
7
342
Mohan Jha KNPSS retweeted
परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी @narendramodi , सादर चरण स्पर्श🙏, एक मर्मस्पर्शी अपील है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान आपने स्वयं दिल्ली के गेस्ट टीचर्स एवं अन्य कच्चे कर्मचारियों की पीड़ा को महसूस किया था और मंच से उनकी व्यथा को आवाज़ दी थी। आपके आह्वान पर इन कर्मचारियों ने भी उम्मीदों के साथ दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दिया। आज दो वर्ष बीतने को हैं, लेकिन आपकी कही गई बातों पर अमल की प्रतीक्षा अब भी जारी है। वर्षों से अल्प वेतन पर सेवाएँ दे रहे इन कच्चे कर्मचारियों की वेतन वृद्धि आखिर कब होगी? मोदी जी, आपसे विनम्र निवेदन है कि दिल्ली की भाजपा सरकार को स्पष्ट एवं उचित दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि दिल्ली के गेस्ट टीचर्स एवं डीटीसी के कच्चे कर्मचारियों की लंबित वेतन वृद्धि पर शीघ्र निर्णय हो सके। इन कर्मचारियों को अब आश्वासन नहीं, सम्मानजनक वेतन वृद्धि और ठोस निर्णय चाहिए। जनता आज भी विश्वास करती है“मोदी है तो मुमकिन है!” @blsanthosh @PMOIndia @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @drpankajbjp @ashishsood_bjp @CMODelhi @saurabh91s @GulshanRKhatri @kunalkashyap_st @IEhindi @Iftikharfariha @NavbharatTimes @timesofindia @htTweets @punjabkesari @RamNareshindian @ajitanjum @ravish_journo @sharadsharma @iamprabhat28 @JagranNews @DainikBhaskar #DelhiGuestTeachers #DTCEmployees #EqualRights #DelhiGovernment
5
69
3
53
1,551
इस प्रकार कूड़े मे आग हर रोज यूं ही लगाईं जाती है, क्योंकि कूड़ा यहाँ से उठाया नहीं जाता, और दोष हिन्दुओं के त्यौहार पटाखों को दिया जाता है, दिल्ली के कई इलाको मे इसी प्रकार कूड़े मे आग लगाकर प्रदुषण फैलाया जाता है, आखिर इसका कौन जिम्मेदार है, सड़कों पर उड़ती धूल और हवा मे जलते हुए कूड़े का धुआँ दिल्ली के लोगो को बीमार बना रहा है? जोहरीपुर विधानसभा, करावल नगर विधानसभा, मुस्तफाबाद विधानसभा इन इलाको मे सड़क गड्डे मे या गड्डे मे सड़क पता नहीं और धूल मिट्टी तो भर-भर के उड़ रही है,अब इतनी धूल मिट्टी तो गांव देहातो मे भी उड़ती होगी जितनी दिल्ली जैसे शहरों मे उड़ रही है l @DelhiPwd @MCD_Delhi @LtGovDelhi @gupta_rekha @BJP4Delhi @CPCB_OFFICIAL यही कारण है जो हिंदुस्तान से बीमारियां ख़तम होने का काम नहीं ले रहीं न तो कूड़ा न उठाने वालों पर कार्यवाही होती, और न ही कूड़े मे आग लगाने वालों पर और न ही उन विधायक सांसदो पर जो इन इलाको मे न तो अच्छी सड़कें मुहैया करवा पाए और न ही अच्छी स्वास्थ व्यवस्था बंटाधार कर दिया इन इलाको का, कहीं विधायक कह देते है पुलिया निर्माण का हमारा काम तो ठेका देने का था सो कंपनी को दे दिया, अब वो पुलिया एक साल मे बनाए या 2 साल मे, हाँ जब पुलिया का निर्माण हो जाएगा तब विधायक जी अपने चम्मचो के साथ आकर पुलिया का उद्धघाटन का फीता काटने अवश्य आ जाएँगे और पुलिया निर्माण का श्रेय लेके भाषण देके अपने घर चले जाएँगे परेशानी किसको हुई आम जनता को इन विधायक सांसदों का क्या गया कुछ नहीं? @MohanJha89
2
8
8
190
Mohan Jha KNPSS retweeted
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से एक विनम्र अपील मेरे पिताजी भाजपा के उन पुराने और समर्पित समर्थकों में से हैं, जो उस समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं, जब लोकसभा में भाजपा की मात्र दो सीटें हुआ करती थीं। उनका हमेशा से मानना रहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। वे आज भी भाजपा को अटल जी के आदर्शों और सिद्धांतों वाली पार्टी मानते हैं। लेकिन आज की परिस्थितियाँ देखकर निराशा होती है। चुनाव के समय जनता की समस्याओं को मंचों से उठाया जाता है और बड़े-बड़े आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं दिखाई देती। यह पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता श्री मनोज तिवारी जी का वीडियो है, जिसमें वे एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल पर भाजपा के सत्ता में आने पर दिल्ली गेस्ट टीचर्स और अन्य कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को 55-58 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा देने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आज दो वर्ष बीतने को हैं लेकिन दिल्ली के गेस्ट टीचर्स और DTC के कच्चे कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। इससे भी अधिक दयनीय स्थिति ये है कि वर्षों से इनकी वेतन वृद्धि की फाइल भी अधिकारियों की मेजों पर धूल फांक रही है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि इस मामले पर संज्ञान लें और संबंधित कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए ठोस पहल करें। पुराने समर्थकों का विश्वास बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना चुनाव जीतना। वादे केवल किए नहीं जाने चाहिए, उन्हें धरातल पर पूरा भी किया जाना चाहिए। @DrMohanBhagwat @RSSorg @NitinNabin @narendramodi @BJP4Delhi @BJP4India @ManojTiwariMP @gupta_rekha @blsanthosh @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @drpankajbjp @ashishsood_bjp @CMODelhi @saurabh91s @GulshanRKhatri @kunalkashyap_st @IEhindi @Iftikharfariha @NavbharatTimes @timesofindia @htTweets @punjabkesari @RamNareshindian @ajitanjum @ravish_journo @sharadsharma @iamprabhat28 @JagranNews @DainikBhaskar #DelhiGuestTeachers #DTCEmployees #EqualRights #DelhiGovernment
5
56
56
1,433
Mohan Jha KNPSS retweeted
माननीय विधायक श्री अजय महावर जी ने दिल्ली विधानसभा में दो बार दिल्ली के Guest Teachers की दयनीय स्थिति और वेतन वृद्धि का मुद्दा उठाया, लेकिन विभाग की ओर से दोनों बार केवल दो पंक्तियों का जवाब मिला— “मामला विचाराधीन है।” एक आम नागरिक के नाते मेरा सीधा सवाल है कि आखिर कोई मामला कितने वर्षों तक विचाराधीन रह सकता है? किसी भी सरकारी कार्य के लिए जवाबदेही और समय-सीमा क्यों नहीं होनी चाहिए? पिछले लगभग 10 वर्षों से Guest Teachers के वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और उनकी आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी चुनाव के दौरान Guest Teachers की समस्याओं का मुद्दा उठा चुके हैं। दिल्ली सरकार को सत्ता में आए लगभग दो वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक आश्वासनों के अलावा ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। आखिर कब तक 'विचाराधीन' और 'प्रक्रियाधीन' कहकर हजारों शिक्षकों के भविष्य को टाला जाता रहेगा? Guest Teachers को आश्वासन नहीं, सम्मानजनक वेतन वृद्धि और समयबद्ध निर्णय चाहिए। @CMODelhi @AjayMahawarBJP @narendramodi @gupta_rekha @BJP4Delhi @ashishsood_bjp @PMOIndia @AmitShah @AmitShahOffice #GuestTeachers #DelhiGuestTeachers #SalaryHike #DelhiGovernment
35
88
3
84
3,257
Mohan Jha KNPSS retweeted
Replying to @CommodoreBatra
सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI Act) के अंतर्गत लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि निचले स्तर के लोक सूचना अधिकारियों (PIOs) में समयबद्ध एवं पूर्ण सूचना उपलब्ध कराने के प्रति जवाबदेही का अभाव बढ़ता जा रहा है। कई मामलों में अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में जवाब नहीं देते और यदि जवाब देते भी हैं, तो वह अधूरा, भ्रामक अथवा मांगी गई सूचना से असंबंधित होता है। इस स्थिति के लिए केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आयोग द्वारा RTI अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत दोषी अधिकारियों पर आर्थिक दंड लगाने में अपेक्षित कठोरता और तत्परता दिखाई नहीं दे रही है। जब अधिकारियों को यह विश्वास हो जाता है कि सूचना न देने, अनावश्यक देरी करने अथवा अधूरी सूचना देने पर भी उनके विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, तो स्वाभाविक रूप से उनकी जवाबदेही कमजोर पड़ती जाती है। यदि आयोग द्वारा दोषी अधिकारियों पर नियमानुसार दंड लगाया जाए, तो इससे न केवल संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होगा, बल्कि अन्य लोक सूचना अधिकारियों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश जाएगा कि RTI अधिनियम की अवहेलना के परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आज स्थिति यह है कि लंबे समय से समाचार पत्रों में किसी लोक सूचना अधिकारी पर RTI अधिनियम के तहत जुर्माना लगाए जाने की खबरें भी देखने को नहीं मिलतीं। यह अपने आप में गंभीर चिंता का विषय है। सूचना का अधिकार तभी प्रभावी और जनहितकारी बना रह सकता है, जब सूचना आयोग केवल अपीलों का निस्तारण करने तक सीमित न रहे, बल्कि कानून का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित करे। दंड का प्रावधान केवल कानून की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए है। @PMOIndia @narendramodi
1
6
7
77
Mohan Jha KNPSS retweeted
Replying to @CMODelhi
@CMODelhi @gupta_rekha @BJP4Delhi @BJP4India @PMOIndia @narendramodi CM जनसुनवाई पोर्टल का हाल, कृपया माननीय मुख्यमंत्री महोदया, से निवेदन है इसको दुरुस्त करें, इससे तो अच्छा पहले वाला सिस्टम था (PGMS)
2
14
15
434
Respected sir apke kam ki kitni tarif karu mein kam chori ki bhi haad hoti hai @DPCC_Pollution @MCD_Delhi ye sare department kar kiya rahe hai rooj kude ke dher mein aag lagti hai ya ye bhi BS6 se niche ke vahan aag laga rahe hai mcd yaha se kuda nhi uthati @LtGovDelhi
1
2
2
44
Mohan Jha KNPSS retweeted
सिर्फ सत्ता बदली है, व्यवस्था नहीं l गोकल पुरी फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के लिए वर्षों से लिख रहा हूँ लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही, जनता कब तक धैर्य रखेगी ?? @DelhiPwd @p_sahibsingh @gupta_rekha @CMODelhi CM जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायतों का सिर्फ कागज़ों में निपटारा किया जा रहा है...
1
12
15
196
Mohan Jha KNPSS retweeted
इस पर किसकी जवाबदेही? ?????? @CPCB_OFFICIAL @DPCC_Pollution @MCD_Delhi @dc_snz_mcd @CAQM_Official @gupta_rekha @CMODelhi @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @DelhiPolice @CPDelhi @JointCP_ER @DCPNEastDelhi Location: दिल्ली नगर निगम वार्ड नं. 250 #सबापुर नजदीक झाड़ू फैक्ट्री व समुदाय भवन सभापुर गांव – at Ghaziabad, India
7
26
1
19
545
Mohan Jha KNPSS retweeted
Replying to @drpankajbjp
क्या दिल्ली सरकार इस दीपावली पर DTC के संविदा कर्मचारियों और दिल्ली के Guest Teachers की पीड़ा और मेहनत को समझते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा करेगी? वर्षों से ये कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन महँगाई के इस दौर में उनका मानदेय उनकी जरूरतों के अनुरूप नहीं है। दीपावली खुशियाँ बाँटने का त्योहार है। उम्मीद है कि सरकार इनके घरों में भी आर्थिक खुशहाली का दीप जलाएगी। माननीय मुख्यमंत्री@gupta_rekhaजी, इन कर्मचारियों की उम्मीदों को निराश न करें। इस दीपावली पर मानदेय वृद्धि का उपहार दें। @ashishsood_bjp @dtchq_delhi @drpankajbjp
2
17
18
129
Mohan Jha KNPSS retweeted
Replying to @IndiaPostOffice
@IndiaPostOffice @JM_Scindia No reply from INDIA POST??? WHY.............
वाह रे डाक विभाग! क्या खूब है आपकी प्राथमिकता! 😡 गोकुलपुरी पोस्ट ऑफिस, दिल्ली में जनता की सुविधा के लिए लगी DQMS टोकन मशीन वर्ष 2020 से खराब पड़ी है। जनता वर्षों से लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही है। 30.09.2024 के विभागीय पत्र में भी स्वीकार किया गया कि मशीन लंबे समय से खराब है और उसकी मरम्मत संभव नहीं है। नई मशीन लगाने के लिए लगभग ₹2 लाख के बजट की मांग भी की गई, लेकिन जनता की परेशानी का समाधान आज तक नहीं हुआ। दूसरी ओर, डाक विभाग अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ब्रीफकेस/ऑफिस बैग/लेडीज पर्स की प्रतिपूर्ति के लिए नियम और आदेश जारी कर सकता है! कर्मचारियों के पर्स के लिए पैसा है, लेकिन जनता की सुविधा के लिए ₹2 लाख नहीं! क्या विभाग की प्राथमिकता आम नागरिकों को बेहतर सेवा देना है या कर्मचारियों की सुविधाओं का ध्यान रखना? जनता घंटों लाइन में खड़ी रहे, बुजुर्ग परेशान हों और आम नागरिक अपना कीमती समय गंवाए लेकिन टोकन मशीन लगाने के लिए बजट का इंतजार जारी रहे! डिजिटल इंडिया और बेहतर जनसेवा के दावों की असली तस्वीर गोकुलपुरी पोस्ट ऑफिस में देखी जा सकती है। डाक विभाग बताए कि जनता को इस परेशानी से कब मुक्ति मिलेगी और नई DQMS मशीन कब तक लगाई जाएगी? @IndiaPostOffice @PMOIndia @narendramodi @AmitShahOffice @JM_Scindia @iamprabhat28 @RamNareshindian @GulshanRKhatri @SandhyaTimes4u #IndiaPost #DigitalIndia
7
7
178
RT @bisht_girdhar: PWD, DELHI में RTI आवेदन महीनों तक लंबित रहते हैं और प्रथम अपीलों का निस्तारण भी निर्धारित समय-सीमा में नहीं किया जा रहा…
2
3
Mohan Jha KNPSS retweeted
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदया रेखा दी, @gupta_rekha दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में स्वीकृत (Sanctioned) पदों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों को दिल्ली सरकार के अपने आदेश के बावजूद Basic Pay + DA का लाभ नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली के Guest Teachers और DTC कर्मचारी सहित हजारों कर्मचारी इस अनियमितता से परेशान हैं। जब सरकार स्वयं संवेदनशील होने का दावा करती है, तो अपने ही आदेशों का पालन न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। दीपावली का त्योहार नजदीक है और कर्मचारियों को आर्थिक राहत की उम्मीद है। मुख्यमंत्री महोदया से विनम्र अपील है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर सभी पात्र संविदा कर्मचारियों को Basic Pay + DA का लाभ दिलाने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की कृपा करें। कर्मचारियों को उनका अधिकार मिले, यही सच्ची संवेदनशीलता है। #DelhiGovernment #GuestTeachers #DTCEmployees #ContractualEmployees #BasicPayDA @dtc_union @dtcunion @dtchq_delhi @ashishsood_bjp @drpankajbjp @AIGTA2011_Delhi @aigtadelhi @voice_guest @PMOIndia @narendramodi @LtGovDelhi @CMODelhi
26
25
182
Mohan Jha KNPSS retweeted
वजीराबाद रोड पर DJB कार्यालय के सामने (संत निरंकारी सत्संग भवन के पास) लगी हाई-मास्ट लाइट पिछले काफी दिनों से खराब पड़ी है। क्या PWD के अधिकारी किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं या स्वयं संज्ञान लेकर ऐसी समस्याओं का समाधान भी करते हैं? कृपया तत्काल हाई-मास्ट लाइट ठीक करवाएं, ताकि रात के समय विशेषकर महिलाओं एवं राहगीरों को अंधेरे के कारण असुरक्षा का सामना न करना पड़े। सुरक्षित सड़क और पर्याप्त रोशनी नागरिकों का अधिकार है। @DelhiPwd शिकायत संख्या उपलब्ध करवाने का कष्ट करें l @CMODelhi @DelhiPwd @p_sahibsingh @gupta_rekha
3
19
1
21
1,535