Now Noida (@NowNoida) header
Now Noida (@NowNoida) profile picture

Now Noida - गौतम बुद्ध नगर का भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ चैनल, जो आपको देता है ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी और क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण अपडेट। Now Noida के साथ बने रहें!

india
Joined May 2023
सहारनपुर में ओवैसी को गलती से दे दिया गया Guard of Honour, सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए थी तैयारी! शनिवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जैसे ही सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। ओवैसी भी खड़े होकर सलामी लेते नजर आए। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की गई थी, लेकिन जज से पहले ओवैसी पहुंच गए। इससे पहले आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सुबह करीब 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर कमरे में बैठ गए थे। लगभग 20 मिनट बाद ओवैसी पहुंचे। उनके साथ सुरक्षाकर्मियों को देखकर पुलिसकर्मी कथित तौर पर गलतफहमी में आ गए। घटना के बाद ओवैसी और चंद्रशेखर की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक रद्द हो गई। इसके बाद दोनों नेता डीएम से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। #AsaduddinOwaisi #AIMIM #Saharanpur #ChandrashekharAzad #GuardOfHonour #UttarPradesh #UPNews #PoliticalNews @asadowaisi @BhimArmyChief @saharanpurpolice @Uppolice
1
92
CM योगी की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के चंडीघाट पर नेताओं और संतों का जमावड़ा। @myogiadityanath @myogioffice
73
CM योगी की मां के अंतिम संस्कार में हरिद्वार के चंडीघाट पर उमड़ी संतों की भारी भीड़। @myogiadityanath
55
फेस-2 पुलिस की मुठभेड़ में लूट के 2 आरोपी घायल, 1.50 लाख कैश और लूटी गई चेन बरामद! नोएडा के NSEZ गंदा नाला पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान आदित्य उर्फ सन्नी और नसीम अली उर्फ रियाज के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ 30 अक्टूबर को नया गांव के पास तमंचे के बल पर स्कूटी सवारों से बैग और सोने की चेन लूटी थी। बैग में करीब 1.75 लाख रुपये थे। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1.50 लाख रुपये, चेन का एक टुकड़ा, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल चोरी की FZ मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी दिल्ली-NCR में लूटपाट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। इनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। #Noida #NoidaPolice #PoliceEncounter #LootCase #Phase2Police #NSEZ #CrimeNews #UPPolice #GreaterNoida @noidapolice @Uppolice
77
प्रेमी की शादी रुकवाने वरमाला और ढोल लेकर पहुंची युवती, बोली- शादी नहीं हुई तो मर जाऊंगी! शामली के कांधला थाना क्षेत्र के एलम कस्बे में प्रेम प्रसंग का मामला हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। देहरादून से युवती सोनिया अपने परिजनों के साथ प्रेमी अंकुश के घर पहुंच गई। युवती का दावा है कि अंकुश के साथ उसका 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 2019 में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में 2021 में देहरादून में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। युवती का आरोप है कि बाद में शादी का आश्वासन देकर मुकदमे में समझौता करा लिया गया, लेकिन प्रेमी ने उससे बातचीत बंद कर दी। अब उसे जानकारी मिली कि अंकुश दिल्ली के मेट्रो विहार में किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है। इसके बाद वह वरमाला, ढोल और बैनर लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। दूसरे दिन युवती कांधला थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे वापस देहरादून भेज दिया। युवती ने यह भी कहा कि प्रेमी से शादी नहीं हुई तो वह मर जाएगी और एक सुसाइड नोट लिखने की बात भी सामने आई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामला उत्तराखंड से जुड़ा है, इसलिए वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी। कांधला पुलिस जरूरत पड़ने पर सहयोग करेगी। #Shamli #Kandhla #LoveStory #Uttarakhand #UttarPradesh @Uppolice
98
दादरी में 25 लाख की टप्पेबाजी, CNG भरवाने रुका युवक; कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश! ग्रेटर नोएडा के दादरी में GT रोड स्थित चिटहेरा CNG पंप पर टप्पेबाजी की बड़ी वारदात सामने आई है। खुर्जा निवासी अनिल अपनी कार में CNG भरवाने के लिए रुके थे। बताया जा रहा है कि वह बैंक से करीब 25 लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। CNG भरवाने के बाद जब वह वापस कार में बैठे तो रुपयों से भरा बैग गायब मिला। आशंका है कि इसी दौरान अज्ञात बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दादरी पुलिस और एडिशनल DCP मौके पर पहुंचे। पुलिस CNG पंप और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #GreaterNoida #Dadri #Chithera #Theft #25LakhLoot #CNGPump #NoidaPolice #CrimeNews @noidapolice @Uppolice
1
117