Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov) header
Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov) profile picture

This is the official X handle of Panchayat and Rural Development Department, Chhattisgarh | Housing For All | VB G RAM G | Bihan | PMGSY |

Raipur
Joined November 2024
Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)
हुनर, हिम्मत और हौसले से लिख रही हैं आत्मनिर्भरता की नई कहानी। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों की महिलाओं ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से गरीबी को मात देकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। किसी ने मेडिकल स्टोर खोला, किसी ने ब्यूटी पार्लर शुरू किया, तो किसी ने पशुपालन और मिट्टी शिल्प को अपनी आजीविका का साधन बनाया। स्व-सहायता समूहों और शासन की योजनाओं से मिले सहयोग ने इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। आज ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
1
1
58
जल संरक्षण की दिशा में महिलाओं की सराहनीय पहल, श्रमदान से बदली गांवों की तस्वीर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं ने जनभागीदारी और श्रमदान से 3360 सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर जल संरक्षण की मिसाल पेश की है। स्व-सहायता समूहों और स्वच्छताग्राहियों की इस पहल से न केवल घरेलू गंदे पानी का सुरक्षित प्रबंधन हो रहा है, बल्कि भू-जल पुनर्भरण और गांवों की स्वच्छता को भी बढ़ावा मिल रहा है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से गांवों में स्वच्छता, जल संरक्षण और सामुदायिक जिम्मेदारी की नई तस्वीर उभर रही है।
1
1
54
10 रुपये की छोटी-सी बचत से आत्मनिर्भरता की बड़ी मिसाल! छत्तीसगढ़ के निकुम की महिलाओं ने मेहनत, एकजुटता और दृढ़ संकल्प से बदलाव की नई कहानी लिखी है। वर्ष 2015 में शुरू हुई इस पहल से आज 62 महिला स्व-सहायता समूह जुड़ चुके हैं। इन समूहों की महिलाएं किराना दुकान, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, जैविक खाद निर्माण और अन्य रोजगार गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। यह सफलता बताती है कि छोटी-सी शुरुआत और सामूहिक प्रयास से न केवल महिलाओं की जिंदगी बदलती है, बल्कि पूरा गांव आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ता है।
1
1
41
50 गांवों तक पहुंचा अचार का स्वाद, महिलाओं की मेहनत बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल। साहू परिवार की तुकेश्वरी बाई ने घर की रसोई से शुरू किए अचार के कारोबार को एक नई पहचान दी है। आज उनके इस प्रयास से 50 महिलाएं रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। कभी दो-चार किलो से शुरू हुआ यह सफर आज हजारों किलो तक पहुंच चुका है। यह पहल साबित करती है कि महिलाओं का हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता है, बल्कि समाज में बदलाव की नई राह भी खोल सकता है।
1
1
62
डिजिटल सत्यापन में छत्तीसगढ़ ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान! वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत 73.03 लाख से अधिक श्रमिकों की ई-केवाईसी पूर्ण कर छत्तीसगढ़ ने डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में बड़े राज्यों में प्रथम, जबकि कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। #Chhattisgarh #DigitalIndia #GoodGovernance #VBGGRAMG #LabourWelfare @vishnudsai @DPRChhattisgarh @MoRD_GoI @ChhattisgarhCMO @vijaysharmacg
वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव श्रमिकों की 73.03 लाख से अधिक ई-केवाईसी पूर्ण कर छत्तीसगढ़ ने डिजिटल पारदर्शिता में बनाई विशेष पहचान। अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में बड़े राज्यों में प्रथम और कुशल-अर्द्धकुशल श्रमिकों में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार पारदर्शी, तकनीक आधारित और श्रमिक हितैषी व्यवस्था को सशक्त बना रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VBG_RAM_G #DigitalGovernance #ShramikKalyan #VishnuDeoSai #Chhattisgarh @MoRD_GoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @PRDCgGov
3
7
180
कोरबा जिला पंचायत की सामान्य सभा में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने, आगामी धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा शासन के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। #Chhattisgarh #Korba #RuralDevelopment
1
2
129
नारी के आत्मविश्वास को मिल रहा संबल, युवा के सपनों को मिल रहे पंख मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और युवाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर रही है। एक ओर मातृशक्ति आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह बना रही है, तो दूसरी ओर युवा नवाचार और स्वरोजगार के माध्यम से अवसरों के नए आयाम गढ़ रहे हैं। सशक्त नारी, युवा उड़ान - आत्मनिर्भर मातृशक्ति और उद्यमशील युवाओं से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
52
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
#WATCH | कोरिया, छत्तीसगढ़: बैकुंठपुर में दिवाली और आगामी त्यौहारों से पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हाथ से बनी सजावटी चीजें और दीये तैयार कर रही हैं। ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर कल्पना देवांगन ने बताया, "हमारे यहां पर हर साल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदियां दिवाली पर डिजाइनर दिए बनाने, मिट्टी के दीये सजाने, कलश सजाने का काम करती हैं। इस साल भी हमारे यहां पर दो समूह की 10 से 12 दीदियां मौजूद हैं जो पिछले 15 दिन से तैयारियों में लगी हुई हैं। इस साल हम लोगों ने इसमें विविधता जोड़ी है, जिसमें डिजाइनर दीयों में काफी ज्यादा किस्में हैं... हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा सामना बिके और दीदीयों की अच्छी आय हो..." (04.11)
1
2
4,274
अंबिकापुर जिले के लखनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बगदरी की श्रीमती अश्वनी राजवाड़े ने बिहान योजना से जुड़कर खीरे की खेती को अपनी आर्थिक उन्नति का माध्यम बनाया है। स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने डेढ़ लाख रुपये का ऋण लिया और ढाई एकड़ में खीरे की खेती शुरू की। मेहनत और सही तकनीक से अच्छी पैदावार हुई। आज उनके खेतों में उत्पादित खीरे की मांग बिहार तक है। उनकी खेती से गांव के 20 से 25 लोगों को प्रतिदिन रोजगार भी मिल रहा है। बिहान योजना के सहयोग से अश्वनी\ न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनीं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
1
1
50
बिहान से मिला अवसर, मेहनत से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी! सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना की श्रीमती संगीता पैकरा ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। एक लाख रुपये का ऋण लेकर ईंट निर्माण का व्यवसाय शुरू किया और अपनी मेहनत से डेढ़ से दो लाख रुपये की कमाई की। आज संगीता न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि बेटियों की उच्च शिक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य के सपनों को भी साकार कर रही हैं। उनकी यह सफलता बताती है कि सही अवसर, मेहनत और आत्मविश्वास से ग्रामीण महिलाएं अपनी पहचान बनाने के साथ परिवार की खुशहाली का आधार भी बन सकती हैं। बिहान की पहल, महिलाओं के सपनों को मिल रहे आत्मनिर्भरता के पंख!
1
54
व्यवस्था सुनिश्चित करने, मुक्तिधाम के साथ प्रतीक्षालय का निर्माण ग्राम पंचायत मल्दा ब, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत राशि 5 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है। इस कार्य से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार स्थल पर सम्मानजनक व्यवस्था मिलेगी। #RuralDevelopment #VBGRAMG #Chhattisgarh #RuralInfrastructure #GramPanchayat
3
5
71
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
सोलर दीदियों की मेहनत से रोशन हुआ नारागांव, बना छत्तीसगढ़ का पहला सौर ऊर्जीकृत गांव! जिला बालोद का ग्राम नारागांव आज विकास और आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। #महिला_सशक्तिकरण #ग्रामीण_विकास #स्वच्छ_ऊर्जा #आत्मनिर्भर_छत्तीसगढ़
1
1
1
59
बेटियों की सुरक्षा, स्वच्छता और सम्मान की ओर एक सार्थक कदम 🌸 ग्राम पंचायत भैंसातरा, जिला राजनांदगांव में VB-G RAM G के अंतर्गत बालिकाओं के लिए अलग शौचालय का निर्माण किया गया है। यहाँ वॉश बेसिन, आईना, अलग-अलग डस्टबिन और रेलिंग वाला रैंप बनाया गया है। साफ़ और सुरक्षित सुविधा मिलने से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी पढ़ाई की राह आसान होगी। मेरी बेटी, मेरा अभिमान II #VBGRAMG #ViksitBharat #BalikaShauchalaya #SwachhBharat #Chhattisgarh
1
76
ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ अग्रणी 🏆 केंद्र सरकार की 3 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पंजीकृत 80 लाख में से 73 लाख से अधिक श्रमिकों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। ✅ अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में 91.37% उपलब्धि, बड़े राज्यों में प्रथम ✅ कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों के सत्यापन में 82.28%, राष्ट्रीय औसत से 68.75 प्रतिशत अंक आगे ✅ फेस ऑथेंटिकेशन से पारदर्शी उपस्थिति, सुदूर अंचलों में भी कैंप डिजिटल सत्यापन से हर श्रमिक को उसका हक। #ChhattisgarhPanchayat #eKYC #DigitalChhattisgarh #RuralDevelopment
1
69
कोरबा की बिहान दीदियों के हुनर को अब मिलेगी एक नई पहचान! छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए 'हसदेव नेचुरल्स' ब्रांड का शुभारंभ किया गया। इस पहल से स्व-सहायता समूहों की दीदियों के उत्पादों को साझा ब्रांड, बेहतर पैकेजिंग और बाजार उपलब्ध कराने का रास्ता खुलेगा। यह पहल महिलाओं की मेहनत और उद्यमिता को नई पहचान देने के साथ उनकी आय बढ़ाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
2
3
44
श्रमिकों के डिजिटल सत्यापन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल! वीबी जी राम जी योजना के तहत प्रदेश के 80 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों में से 73 लाख से अधिक की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। 91% से अधिक उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ बड़े राज्यों में पहले स्थान पर है। सुशासन सरकार तकनीक के जरिए पारदर्शिता और योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। #SushasanSarkar #Chhattisgarh #DigitalIndia #eKYC #ShramikKalyan @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh
ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग वीबी-जी राम जी के तहत 80 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों में से 73 लाख से अधिक का डिजिटल सत्यापन पूरा हो चुका है। 91% से अधिक उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ बड़े राज्यों में अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में देश में पहले स्थान पर है। सुशासन सरकार तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाते हुए श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #DigitalIndia #eKYC #ShramikKalyan #VishnuDeoSai @MoRD_GoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @PRDCgGov
2
104
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
The Panchayat & Rural Development Department, Government of Chhattisgarh has launched two statewide initiatives under VB-G RAM G to strengthen farm incomes and water security across rural #Chhattisgarh. ⭐️ Sugghar Bari brings orchards and agroforestry to upland and fallow land that has long remained unused. Fruit, timber and host trees are planted alongside intercrops, so families earn wages from the start and build a lasting source of income from their own land. Gram Sabhas select the participating families and Krishi Sakhis, a women's cadre trained with Bihan, provide technical support at their doorstep. ⭐️ Dhaar Apaar Abhiyan takes the Mor Gaon Mor Pani Mahabhiyan forward, from village water conservation to the revival of entire river systems. Working from ridge to valley, communities and panchayats will restore catchments, tributaries, groundwater and riverbanks together. Both initiatives draw on the convergence of multiple government departments and schemes, with Gram Sabhas and Gram Panchayats leading the work on the ground. TRI is grateful to the Government of Chhattisgarh for the opportunity to support both initiatives as technical partner. We look forward to working alongside communities and panchayats across the state. 👉 Swipe through to learn more about each initiative. #Chhattisgarh #RuralDevelopment #WaterSecurity #Agroforestry #TransformRuralIndia
1
1
123
ग्रामीण विकास की पहल को मिला सम्मान, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने हासिल किया द्वितीय स्थान! छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की विभागीय प्रदर्शनी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल को द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया। स्टॉल में वीबी जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बिहान, लखपति दीदी, छत्तीसकला सहित ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। यह सम्मान आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण और ग्रामीण विकास के लिए विभागीय प्रयासों को नई प्रेरणा देता है। #CGRajyotsav2026 #RuralDevelopment #Chhattisgarh #WomenEmpowerment #Panchayat
4
6
101
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
☀️ सौर ऊर्जा से जगमगाया बालोद का नारागांव, बना छत्तीसगढ़ का पहला सोलर दीदी ऊर्जीकृत ग्राम! 🌿 #SolarDidi #SolarVillage #Naragaon #Balod #Chhattisgarh #महिला_सशक्तीकरण #सौर_ऊर्जा #स्वच्छ_ऊर्जा #राज्योत्सव2026
1
1
1
69