prashant yadav retweeted
Mission: 125 Days of guaranteed employment!
#MoRD #Game #GTAVI #GrandTheftAuto #GTALaunch #SchemesofRD #RuralEmployment #GTA6 #VBGRAMG #ViksitBharatGRAMG
@ChouhanShivraj @OfficeofSSC @kamleshpassi67 @PemmasaniOnX @PIB_India @MIB_India @kansalrohit69 @AgriGoI @mygovindia @airnewsalerts @PMOIndia @Narendramodi @DDNational
prashant yadav retweeted
वीबी जी राम जी योजना से सशक्त हो रहीं ग्रामीण सुविधाएं !
वीबी जी राम जी योजना के तहत ग्राम पंचायत लेबडा, जिला रायगढ़ में बालिका शौचालय का निर्माण कराया गया है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, बालिकाओं की सुविधा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बेहतर बुनियादी सुविधाओं से सशक्त गांव और आत्मनिर्भर ग्रामीण छत्तीसगढ़ का संकल्प साकार हो रहा है।
#VBGRAMG #RuralDevelopment #SwachhBharat #Chhattisgarh
prashant yadav retweeted
तकनीकी प्रशिक्षण के साथ मातृ शक्ति सँभालेगी ग्रामीण विकास की कमान!
#VBGRAMG #ViksitBharat_GRAMG #MoRD #RuralEmployment #GRAMG #125days_RozgarKiNayiGuarantee #125daysGuarantee_G_RAM_G #ViksitBharat_G_RAM_G #SchemesofRD #VB_GRAMG
@ChouhanShivraj @OfficeofSSC @kamleshpassi67 @PemmasaniOnX @PIB_India @MIB_India @kansalrohit69 @AgriGoI @mygovindia @airnewsalerts @PMOIndia @Narendramodi @DDNational
prashant yadav retweeted
आयुक्त वीबी–जी राम जी योजना एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में रायपुर के निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी 33 जिलों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान योजना के प्रावधानों, तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं और बेहतर क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों का निर्माण, जनभागीदारी को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
prashant yadav retweeted
व्यवस्था सुनिश्चित करने, मुक्तिधाम के साथ प्रतीक्षालय का निर्माण
ग्राम पंचायत मल्दा ब, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत राशि 5 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है। इस कार्य से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार स्थल पर सम्मानजनक व्यवस्था मिलेगी।
#RuralDevelopment #VBGRAMG #Chhattisgarh #RuralInfrastructure #GramPanchayat
prashant yadav retweeted
डिजिटल सत्यापन में छत्तीसगढ़ ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान!
वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत 73.03 लाख से अधिक श्रमिकों की ई-केवाईसी पूर्ण कर छत्तीसगढ़ ने डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में बड़े राज्यों में प्रथम, जबकि कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
#Chhattisgarh #DigitalIndia #GoodGovernance #VBGGRAMG #LabourWelfare
@vishnudsai @DPRChhattisgarh @MoRD_GoI @ChhattisgarhCMO @vijaysharmacg
वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव
श्रमिकों की 73.03 लाख से अधिक ई-केवाईसी पूर्ण कर छत्तीसगढ़ ने डिजिटल पारदर्शिता में बनाई विशेष पहचान। अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में बड़े राज्यों में प्रथम और कुशल-अर्द्धकुशल श्रमिकों में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार पारदर्शी, तकनीक आधारित और श्रमिक हितैषी व्यवस्था को सशक्त बना रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VBG_RAM_G #DigitalGovernance #ShramikKalyan #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@MoRD_GoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @PRDCgGov
prashant yadav retweeted
ग्रामीण विकास की पहल को मिला सम्मान, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने हासिल किया द्वितीय स्थान!
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की विभागीय प्रदर्शनी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल को द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया।
स्टॉल में वीबी जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बिहान, लखपति दीदी, छत्तीसकला सहित ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।
यह सम्मान आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण और ग्रामीण विकास के लिए विभागीय प्रयासों को नई प्रेरणा देता है।
#CGRajyotsav2026 #RuralDevelopment #Chhattisgarh #WomenEmpowerment #Panchayat
prashant yadav retweeted
अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी विकास की नई राह!
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह ने अबूझमाड़ में निर्माणाधीन तीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
पीएम जनमन और वीबी-जी राम जी योजना के माध्यम से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, आवास, मूलभूत सुविधाओं और रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है। उद्देश्य है कि विकास का लाभ अंतिम छोर पर बसे हर परिवार तक पहुंचे।
prashant yadav retweeted
वीबी-जी राम जी एवं पीएमएवाई-जी के तकनीकी समन्वयकों/तकनीकी सहायकों का क्षमता संवर्धन
तकनीकी दक्षता और कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
श्री तारन प्रकाश सिन्हा , आयुक्त वीबी - जी राम जी एवं संचालक , प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण की अध्यक्षता में तकनीकी समन्वयकों एवं तकनीकी सहायकों की कार्यक्षमता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन का शुभारंभ किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र (RCTRC),नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित है ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी कार्यों की बेहतर समझ, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्यक्षेत्र में अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण गतिविधियों से अवगत कराया साथ ही तकनीकी मार्गदर्शिका पुस्तिका का वितरण किया गया। विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों को अपने अनुभव एवं बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर भी मिलेगा।
prashant yadav retweeted
ग्रामीण विकास से आत्मनिर्भरता तक, विकास की नई तस्वीर!
राज्योत्सव 2026 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबी-जी राम जी योजना के तहत 375 प्रकार के कार्यों की जानकारी के साथ बालिका शौचालय, बोरवेल रिचार्ज पिट, बकरी पालन और वन अग्नि निवारण जैसे मॉडलों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह पहल गांवों में सुविधाओं के विस्तार और सतत विकास की दिशा को दर्शाती है।
#rajyotsav2026 #indiaruraldevlopment
prashant yadav retweeted
Secure Systems. Verified Attendance. Zero Compromise on Integrity
Ministry sensitizes State/UT officials on enhanced security features of NMMS 2.0
A review meeting on VB-G RAM G was held today under the chairpersonship of Ms Rohini R Bhajibhakare, JS (RE), with a strong focus on the usage of NMMS 2.0
States/UTs were sensitised on the enhanced security features of NMMS 2.0, emphasising strict adherence to prescribed user protocols and the use of the application to safeguard attendance authenticity.
#NMMS #VBGRAMG #ViksitBharat_GRAMG #MoRD #RuralEmployment #GRAMG #125days_RozgarKiNayiGuarantee #125daysGuarantee_G_RAM_G #ViksitBharat_G_RAM_G #SchemesofRD #VB_GRAMG
prashant yadav retweeted
वीबी जी राम जी योजना के तहत महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत रेमड़ा के ग्राम टुकड़ा में 2.1 हेक्टेयर पर कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य के माध्यम से मृदा एवं जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कार्य वर्षा जल के संचयन, भू-क्षरण रोकने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वीबी जी राम जी योजना, जल एवं मृदा संरक्षण से ग्रामीण विकास की ओर।
#VB-GRAM-G #ViksitBharat #SoilConservation #WaterConservation #RuralDevelopment
prashant yadav retweeted
स्वच्छता का संकल्प, जनभागीदारी के संग
विशेष अभियान 6 के अंतर्गत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता, श्रमदान और पौधारोपण के माध्यम से जल स्रोतों को सहेजने और पर्यावरण को संवारने की पहल की गई।
अमृत सरोवरों की स्वच्छता और उनके आसपास हरियाली बढ़ाने का यह सामूहिक प्रयास जल संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण बनाने का संदेश देता है।
#MoRD #SwachhataHiSeva #SpecialCampaign6 #SwachhataHiSeva2026 #SHS2026 #Swachhotsav #SwachhBharat #CleanIndia #SwachhataPakhwada #AmritSarovar #WaterConservtion
prashant yadav retweeted
श्री तारन प्रकाश सिन्हा, आयुक्त , वीबी - जी राम जी ने बेमेतरा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में योजना अंतर्गत कार्यों का निरीक्षण किया। नदी किनारे (धार-अंपार अभियान): जल संरक्षण एवं ट्रेंच निर्माण कार्य का निरीक्षण एवं NMMS ऐप से उपस्थिति का परीक्षण किया । ग्राम पंचायत ताला में आंगनवाड़ी भवन,ग्राम पंचायत चारभाटा में बालिका शौचालय निर्माण एवं ग्राम पंचायत जेवरा (एन) में 26 एकड़ में फलदार वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बाबामोहतारा में चौपाल में ग्रामीणों, SHG दीदियों एवं श्रमिकों से आजीविका संवर्धन पर चर्चा भी किया।
पोस्ट मानसून जलदूत ऐप से जल स्तर मापन की शुरुआत की तथा योजना में कार्यरत जमीनी अमले को रोजगार सृजन, कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
prashant yadav retweeted
वीबी जी राम जी योजना से बदल रही गांव की तस्वीर
मेरी बेटी - मेरा अभियान अंतर्गत धमतरी जिले के ग्राम परसट्टी में बालिका शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने से छात्राओं को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो रहा है । यह पहल ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और बालिकाओं की सुविधा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#RuralDevelopment #WomenEmpowerment #CleanIndia #Chhattisgarh #VBGRAMG
prashant yadav retweeted
श्री तारन प्रकाश सिन्हा, आयुक्त VB-GRAMG ने जिला बलौदाबाजार–भाटापारा के जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत खंडुआ में संचालित कच्ची सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यरत श्रमिकों से सीधा संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने मजदूरी भुगतान, रोजगार उपलब्धता एवं कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं की जानकारी स्वयं प्राप्त की एवं योजना से जुड़े अधिकारियों को क्रियान्वयन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
prashant yadav retweeted
दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत गनियारी में वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य का अपर आयुक्त श्री सच्चिदानंद आलोक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और बेहतर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
#VB-GRAM-G #RuralDevelopment #Chhattisgarh #RuralInfrastructure #GoodGovernance
prashant yadav retweeted
कोरिया जिले में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी आई है। जनचौपालों के माध्यम से हितग्राहियों से सीधा संवाद कर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बीते एक माह में 506 आवास पूर्ण हुए हैं, जिससे पात्र परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिल रहा है।
prashant yadav retweeted
सरगुजा जिले की बसंती पहाड़ी कोरवा का पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से साकार हुआ है। कभी कच्चे मकान में बारिश के दौरान छत से टपकते पानी और अन्य परेशानियों का सामना करने वाला उनका परिवार आज सुरक्षित आवास में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। यह योजना विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
#PMJANMAN #PMAY #HousingForAll #chhattisgarh
prashant yadav retweeted
कोरबा जिले में वीबी जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और रोजगार सृजन को गति मिल रही है। ₹127 करोड़ की लागत से 3,056 विकास कार्य मंजूर किए गए हैं। इनमें 666 बालिका शौचालय, जल संरक्षण संरचनाएं, तालाब, मुक्तिधाम और अन्य ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ गांवों में सुविधाओं का विस्तार और आजीविका को मजबूती मिलेगी।
#VBGRAMG #RuralDevelopment #WaterConservation #EmploymentGeneration #Korba










































