DC KODERMA (@dckoderma) header
DC KODERMA (@dckoderma) profile picture

Official handle of District Magistrate cum District Collector, Koderma (Jharkhand)

Koderma, Jharkhand
Joined August 2016
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आज विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, PM-JANMAN एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत कुल 65 लाभुकों के आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। इसके अलावा विद्यालयों में शपथ ग्रहण एवं निबंध प्रतियोगिता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं जिले की सभी पंचायतों में स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की दीदियों के बीच ऋण का वितरण किया गया। मरकच्चो प्रखंड में किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नगर निकायों में सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की विशेष साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #JharkhandFoundationDay @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @IprdKoderma
1
3
529
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिला प्रशासन, कोडरमा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का बागीटांड़ स्टेडियम में उत्साह एवं खेल भावना के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 682 खिलाड़ियों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़ एवं गेड़ी दौड़ जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा पारंपरिक एवं स्वदेशी खेलों को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @IprdKoderma
1
389
समाहरणालय सभाकक्ष में आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, जल जीवन मिशन एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित कर व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) निर्माण, ODF प्लस सत्यापन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा हर घर नल जल योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही सभी योग्य लाभुकों के घर शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने, ODF प्लस सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @swachhbharat @IprdKoderma
1
8
720
समाहरणालय सभागार में आज जिला स्तरीय पेंशन अदालत का आयोजन कर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन से संबंधित मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित लंबित सभी मामलों को संवेदनशीलता के साथ यथाशीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही आने वाले समय में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराई जाए, तथा उनके सेवानिवृत्त होने की तिथि से पूर्व सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूर्ण कर ली जाएँ, ताकि सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें विभिन्न लाभों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
5
924
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आज विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, PM-JANMAN एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत कुल 107 लाभुकों के आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। इसके अलावा विद्यालयों में पौधारोपण, शपथ ग्रहण, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं, लोकाई नगर पंचायत में दुधारू पशु पोषण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, नगर निकायों में सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की विशेष साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #JharkhandFoundationDay @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @IprdKoderma
1
2
398
जनता दरबार में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए एवं समाधान की स्थिति की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय में समयबद्ध रूप से समर्पित करें। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @prdjharkhand
1
5
660
1
3
750
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, कोडरमा के तत्वावधान में बागीटांड़ स्टेडियम में दो दिवसीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ किया गया। 20 एवं 21 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 682 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, फुटबॉल, तीरंदाजी, भारा दौड़, मटका दौड़ एवं गेड़ी दौड़ जैसे पारंपरिक खेल आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना है। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #JharkhandFoundationDay @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @prdjharkhand
6
507
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आज विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, PM-JANMAN एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत कुल 139 लाभुकों के आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। इसके अलावा विद्यालयों में पौधारोपण, शपथ ग्रहण, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं, नगर निकायों में सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की विशेष साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #JharkhandFoundationDay @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @IprdKoderma
2
314
जिला प्रशासन (निर्वाचन शाखा), कोडरमा के तत्वावधान में जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के माध्यम से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची की शुद्धता एवं मतदान के महत्व से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #ELCCompetitions2026 @ECISVEEP @ceojharkhand @IprdKoderma
1
1
1,181
समाहरणालय स्थित एनआईसी में आज अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में चैलेंज ट्रैक के तहत प्रतिभागियों द्वारा पीपीटी प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सतत औद्योगिकीकरण, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन एवं कौशल विकास जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय संसाधनों के सतत उपयोग के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देना रहा। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
4
706
आज समाज कल्याण विभाग की बैठक आहूत कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पोषण ट्रैकर एवं कुपोषण उपचार केंद्रों की प्रगति व अन्य की समीक्षा की। इस दौरान पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @MinistryWCD
1
425
समाहरणालय सभाकक्ष में आज शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, मध्याह्न भोजन, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्ट रेल की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी विद्यालयों में नियमित मॉनिटरिंग, निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण करने तथा विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड एवं अपार आईडी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @JepcJharkhand @IprdKoderma
2
406
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर झुमरीतिलैया नगर परिषद अंतर्गत संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण, गीले एवं सूखे कचरे का प्रबंधन, रिसाइक्लिंग एवं वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही, विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #स्वच्छ_झारखंड @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @IprdKoderma
8
572
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM की अध्यक्षता में 18 नवंबर 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…
35
30
2
147
38,189
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में डोमचांच प्रखंड के शिवसागर छठ मेले में विभिन्न फूड स्टॉल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों का पालन करने, अखाद्य रंगों के प्रयोग से बचने तथा एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने एवं आमजनों से खाद्य सामग्री की शुद्धता और गुणवत्ता के प्रति सतर्क रहने की अपील है। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #FoodSafety @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
3
783