जनपद में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के अंतिम सम्भाजन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकतम 1,200 मतदाताओं की सीमा, मतदेय स्थलों की भौतिक स्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं मतदाताओं की सुगमता को ध्यान में रखते हुए सम्भाजन की कार्यवाही पूर्ण की गई।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के अनुसार सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों एवं शांति एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों को न्यायालयों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, समयबद्ध दोषसिद्धि हेतु आवश्यक कार्रवाई करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील मामलों की नियमित निगरानी एवं जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
तहसील शामली में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, ताकि जनगणना कार्य को सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जा सके।
कलेक्ट्रेट सभागार शामली में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक कर योजनाओं की प्रगति एवं सड़क पुनर्स्थापन कार्यों की समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्स्थापन 31 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं तथा जिन योजनाओं में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ नहीं हुई है, उनमें कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कर जलापूर्ति सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के अंतर्गत आज आयोजित लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विकास खण्ड शामली के ग्राम सिम्भालका स्थित विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, शामली स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
जनपद में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों एवं युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु आज दिनांक 24-10-2026 को सभी बूथों पर विशेष अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान विभिन्न बूथों का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा नाम हटाने, संशोधन कराने और निवास स्थान बदलने पर पता अपडेट कराने के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे।
























