DM Shamli retweeted
उत्तर प्रदेश के सभी बूथों पर दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान का किया जाएगा आयोजन। समस्त नागरिकों विशेषकर युवा साथियों एवं महिलाओं से अनुरोध है कि कैंप में अवश्य पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं।
#SpecialCamps
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
DM Shamli retweeted
24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प
छूटे हुए एवं पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र नागरिकों को कैम्प में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का मिलेगा अवसर
जिला निर्वाचन अधिकारियों को बीएलओ की समय से उपस्थिति और फॉर्म-6 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
लखनऊ, 23 अक्टूबर, 2026।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के उपरांत मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित कराने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए गये हैं। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कैम्प का आयोजन व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
निर्देश दिए गये हैं कि 24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सभी बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध होने चाहिए, ताकि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक पात्र नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रखी जाएगी, जिससे नागरिकों को पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक सहायता मिल सके।
विशेष कैम्प के आयोजन का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसकी जानकारी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों को भी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस अभियान का लाभ उठा सकें।
ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गये हैं। ऑफलाइन फार्म-6 भरने हेतु इच्छुक पात्र नागरिकों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ जन्म एवं निवास संबंधी आवश्यक अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां तथा परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या (यदि उपलब्ध है तो) बूथ पर लेकर आने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान के सघन पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
DM Shamli retweeted
*कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश*
(प्रेस विज्ञप्ति)
*विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदाता सूची में लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा*
*मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने पर मतदान कराने के निर्देश*
लखनऊ, 21 अक्टूबर, 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर, 2026 को होने वाले मतदान के दिन मतदाता सूची में मतदाता के विवरण में आंशिक लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियां होने के आधार पर किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में समस्त संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यदि कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचता है और पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी को मतदाता सूची में उसके विवरण में लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी अशुद्धियां दिखाई देती हैं, तो ऐसी स्थिति में मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। यदि मतदान अधिकारी मतदाता द्वारा प्रस्तुत अनुमन्य दस्तावेजों अथवा मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरणों के आधार पर इस बात से संतुष्ट हो जाता है कि संबंधित व्यक्ति वही मतदाता है, जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो ऐसी लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों को नज़रअंदाज़ करते हुए उसे मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान इन निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि केवल मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण किसी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित न होना पड़े। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
DM Shamli retweeted
The reports of all EROs say that form-7 generated after completion of hearings by EROs/AEROs were identical in the sense that the reason column was blank in all such forms. Their reports also say that no auto-generated form-7 had any letter like ‘A’, ‘N’, ‘H’ or ‘E’ printed in the reason column as claimed in the story done by TRC. They refute the assertion of the report that 1211 forms had “absent/shifted” printed as reason in the reason column. They also say that no digital signature was required at all to work in the ECINET and they were never forced to put any digital signature on the forms as claimed in the report of TRC. The form-7 was never sent to any senior for approval as ERO/AEROs is the authority who decides under law. @reporters_co is requested to show/display some of such forms so that this confusion could be cleared.
Replying to @reporters_co
3. Our earlier investigation exposed how arbitrary these auto-generated deletion forms were. Some gave single letters like “A”, “N”, “H” or “E” as the reason to remove voters.
Read the story here:
reporters-collective.in/trc/…
DM Shamli retweeted
This is FAKE News. No such admission has ever been made by UP CEO. It is a dangerous twist to a report and some X posts of @reporters_co and their reporters and editor. The reports and posts of @reporters_co are full of inconsistencies, assumptions, false imputations and designed to create a particular perception. But this post goes much beyond their fault. Such fake news, If unchecked, has the potential to create disharmony among people on the basis of religion and is dangerous to the unity and integrity of the country. Suitable and appropriate legal steps may kindly be taken in a timely manner by the concerned officials.
@Uppolice @cyberpolice_up
This quoted post is unavailable.
DM Shamli retweeted
मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु कल 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में चलाया गया विशेष अभियान।
अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों, संत कबीर नगर, शामली, श्रावस्ती एवं रामपुर के सभी पोलिंग बूथों पर लगे विशेष कैम्प में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने BLO से मिलकर फार्म-6 भरे।
प्रदेश के सभी बूथों पर ये अभियान आगामी 24 अक्टूबर को भी चलाया जाएगा।
मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएँ, लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
#SpecialCamps
DM Shamli retweeted
विधान सभा क्षेत्र 09-थानाभवन जनपद शामली- मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने का विशेष अभियान।
@ECISVEEP @ceoup @SpokespersonECI @InfoDeptUP @Deo_Shamli
#SpecialCamps
DM Shamli retweeted
जनपद शामली मे मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 17-10-2026 को विधानसभा क्षेत्र-08 कैराना में उपजिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी शामली व ERO कैराना द्वारा मतदान केंद्र का निरीक्षण करअधिक से अधिक फार्म 6 ‚ 7 व 8 भरने के आदेश दिये गये
@ECISVEEP
DM Shamli retweeted
विधान सभा क्षेत्र 10-शामली‚ जनपद शामली में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने के चलाये जा रहे विशेष अभियान का निरीक्षण किया गया
@ECISVEEP
@ceoup
@SpokespersonECI
@InfoDeptUP
@Deo_Shamli
DM Shamli retweeted
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 10-शामली ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
@dm_shamli
@ceoup
@ECISVEEP
DM Shamli retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
*उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन*
*अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित*
लखनऊ, 15 अक्टूबर, 2026
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों का संभाजन एवं पुनर्गठन 02 नवंबर, 2026 तक पूरा किया जाएगा। एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इसके उपरांत, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित की गई है।
पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ राज्य एवं जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर आयोग के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया संपन्न कराते हुए उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
DM Shamli retweeted
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आगामी 17 अक्टूबर (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर (शनिवार) को प्रत्येक बूथ पर मतदाता सहायता हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील है कि विशेष कैम्प में आकर मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन अवश्य करें। लोकतंत्र में सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
DM Shamli retweeted
#dgcshamli #namamigangeshamli #smcgup #dposhamli #dgcshamlinews #nmcg @dm_shamli @smcgup @cleanganganmcg #jalshakti @JalShaktiMin – at Jhinjhana, India
⚡ आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय
वज्रपात के दौरान सावधानी ही सुरक्षा है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए:
🔹 तालाब, पोखर, हाईटेंशन लाइन, बिजली के खंभों एवं कटीले तारों से दूर रहें।
🔹 बाहर हों तो तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें।
🔹 पेड़, मोबाइल टावर एवं ऊँची संरचनाओं के नीचे आश्रय न लें।
🔹 तैराकी एवं नौकायन न करें।
🔹 साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर एवं बैलगाड़ी जैसे खुले वाहनों की सवारी न करें।
🔹 धातु के छाते या डंडे का प्रयोग न करें।
🔹 लोहे के दरवाजे-खिड़कियों, हैंडपंप एवं नल को न छुएँ।
🔹 पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाएँ।
⚠️ सतर्क रहें। सुरक्षित रहें।
#आकाशीयबिजली #वज्रपात #LightningSafety #LightningAlert #Thunderstorm #WeatherAlert #UPWeather #RahatUP
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up
@OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur @dmgonda2 @Dm_Gorakhpur @dmhamirpurup @DmHapur @dmhardoi @dm_hathras @dmJalaun
DM Shamli retweeted
श्रावण शिवरात्रि पर्व-2026 के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी शामली ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण।
आज दिनांक 11.08.2026 को जिलाधिकारी शामली एवं पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह द्वारा कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी करने तथा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
शामली पुलिस—सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर। 🚔
#UPPolice
@dgpup
@adgzonemeerut
#DIGSRR #कांवड़_यात्रा2026 #Shivratri #KanwarYatra2026 #Shravan2026
@ANI
DM Shamli retweeted
#ShamliPolice
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आज दिनांक 10.08.2026 को शामली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एएस चैक टीम एवं बीडीडीएस टीम द्वारा कांवड़ मार्गो, कांवड़ शिविरों, श्रद्धालुओं के विश्राम स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चैकिंग की गई। पुलिस द्वारा सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था लगातार सुनिश्चित की जा रही है। #UPPolice #DIGSRR #KanwarYatra2026 #कांवड़_यात्रा2026 #Shravan2026
DM Shamli retweeted
#ShamliPolice 🚩
🚩 श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 | ग्राउंड जीरो पर सुरक्षा व्यवस्था
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जिलाधिकारी शामली श्री आलोक यादव एवं पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह द्वारा थाना बाबरी क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालु कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान कांवड़ शिविरों, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी गई।
🚔 श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यात्रा—शामली पुलिस-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
#KanwarYatra2026
#Shravan2026
#UPPolice
@dgpup
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
@ANI
DM Shamli retweeted
#ShamliPolice
🕉️ कांवड़ यात्रा-2026 | परिवार से बिछड़ी 03 वर्षीय बच्ची को शामली पुलिस ने सकुशल मिलाया।
कांवड़ यात्रा देखने परिजनों के साथ आई 03 वर्षीय बच्ची भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गई थी। सूचना पर शामली पुलिस द्वारा तत्परता से तलाश कर बच्ची को सकुशल बरामद किया गया तथा उसकी माता के सुपुर्द किया गया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने शामली पुलिस का आभार व्यक्त किया। 🙏
#KanwarYatra2026
#Shravan2026
#UPPolice
@dgpup
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
@ANI
DM Shamli retweeted
#ShamliPolice
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 : सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल
श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान रामपाल पुत्र भीम निवासी ग्राम शाहपुर थाना सोनीपत हरियाणा का मोबाइल फोन शिव चौक के पास पानी की टंकी के निकट छूट गया था। सूचना मिलने पर शामली पुलिस द्वारा तत्परता से प्रयास करते हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सकुशल उसके वास्तविक स्वामी भोले को वापस किया गया।
मोबाइल वापस पाकर भोले के चेहरे पर आई खुशी और उनके द्वारा शामली पुलिस का व्यक्त किया गया आभार पुलिस की सेवा भावना की सच्ची पहचान है। 🙏
🚔 श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ उनकी छोटी-बड़ी जरूरतों में सहयोग — यही है शामली पुलिस का संकल्प।
☎️ शामली पुलिस कंट्रोल रूम : 9454405124
#KanwarYatra2026 #Shravan2026 #ShamliPolice #UPPolice #SevaSurakshaSahyog
@dgpup @adgzonemeerut @digsaharanpur @ANI
DM Shamli retweeted
#ShamliPolice 🚩
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के नेतृत्व में श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जनपद शामली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लगभग 76 वर्षीय वृद्ध महिला भोली फुलवंती (निवासी भिवानी, हरियाणा), जो अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं, को सकुशल उनके परिजनों से मिलाकर कांवड़ सहित सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया।
सेवा • सुरक्षा • सहयोग के संकल्प के साथ शामली पुलिस श्रद्धालुओं की सहायता हेतु 24×7 तत्पर है।
आपातकालीन सहायता हेतु शामली पुलिस कंट्रोल रूम : ☎️ 9454405124
#KanwarYatra2026 #Shravan2026 #UPPolice #SevaSurakshaSahyog
@dgpup
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
@ANI


































