जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) header
जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) profile picture

This is the official twitter account of District Administration, Supaul #districtadministrationsupaul

Supaul, India
Joined May 2020
सुपौल जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर ! जिला नियोजनालय, सुपौल द्वारा दिनांक 30 नवम्बर 2026 (सोमवार) को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat #Supaul
4
337
आज दिनांक 20.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों, विकसित भारत जी राम जी, सुपौल को कायाकल्प अभियान के तहत क्रियान्वित जीर्णोद्धार/मरम्मत से संबंधित योजनाओं को दिनांक 30.11.2026 तक हर हाल में पूर्ण कराने तथा नवनिर्माण से संबंधित योजनाओं को दिनांक 31.03.2027 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया l साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि योजना कार्य प्रारंभ होने से पूर्व एवं कार्य पूर्ण होने के पश्चात वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाए। साथ ही, संबंधित योजनाओं के अभिलेख एवं फोटो/वीडियो साक्ष्यों को व्यवस्थित रूप से फोल्डर तैयार कर संधारित किया जाए, ताकि योजनाओं की प्रगति एवं पूर्णता का समुचित रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। बैठक में श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, सुपौल उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत जी राम जी, सुपौल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
138
आज दिनांक 20.11.2026 को समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। उक्त अवसर पर श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल, श्री संजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
3
283
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत सुपौल के विशुनियाँ उत्क्रमित मध्य विद्यालय की तस्वीर बदल चुकी है। @IPRDBihar #KayakalpAbhiyan #samratchoudhary #CMSamrat
1
195
मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए Excise Help Desk व्हाट्सऐप चौटबॉट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
252
खेल विभाग, बिहार पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 19.11.2026 को सुपौल जिला के टाउन हॉल में 03 दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय (अंतर प्रमंडल) बालिका कराटे अंडर-14,17,19 प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में श्री इन्द्रवीर कुमार, विकास आयुक्त, सुपौल, श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल, मो0 तारिक, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन, सुपौल, श्री मनोहर कुमार साहू, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल सदर, श्री संजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, सुश्री अंजू कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, श्री संजय कुमार, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, सुपौल, श्री तारकेश्वर पटेल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल के साथ साथ जिला के सभी खेल संघ के सदस्य, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रेस के सदस्य उपस्थित थे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी 9 प्रमंडलों यथा पटना, तिरहुत, सारा, मगध, पूर्णिया, दरभंगा, मुंगेर, भागलपुर एवं कोसी प्रमंडल से कुल 241 बालिका खिलाड़ी एवं 09 टीम प्रभारी भाग ले रहे है। यह प्रतियोगिता बालिका खिलाड़ियों के लिए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन आज दिनांक - 19-11-2026 को अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न प्रमंडलों से आई खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों, आत्मरक्षा कौशल एवं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पांच भार वर्गों के परिणाम घोषित किए गए। 18 से 22 किलोग्राम भार वर्ग में पटना प्रमंडल की अद्रिशा शंकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ईशा कुमारी को रजत पदक मिला। 22 से 24 किलोग्राम भार वर्ग में मुंगेर प्रमंडल की अंजना गुप्ता ने स्वर्ण और पटना प्रमंडल की वैष्णवी ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 24 से 26 किलोग्राम भार वर्ग में पटना प्रमंडल की आराध्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी तरह 26 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में मगध प्रमंडल की अनामिका कुमारी ने स्वर्ण तथा मुंगेर प्रमंडल की सुबी कुमारी ने रजत पदक जीता। इस वर्ग में पटना प्रमंडल की रश्मि कुमारी और पूर्णिया प्रमंडल की अयोना अन्ना को कांस्य पदक मिला। 30 से 34 किलोग्राम भार वर्ग में सारण प्रमंडल की अर्नवी सिन्हा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि कोसी प्रमंडल की नैना राज ने रजत पदक हासिल किया। @IPRDBihar @BiharSportsDept #samratchoudhary #CMSamrat
1
7
326
खेल विभाग, बिहार पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 19.11.2026 को सुपौल जिला के टाउन हॉल में 03 दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय (अंतर प्रमंडल) बालिका कराटे अंडर-14,17,19 प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में श्री इन्द्रवीर कुमार, विकास आयुक्त, सुपौल, श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल, मो0 तारिक, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन, सुपौल, श्री मनोहर कुमार साहू, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल सदर, श्री संजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, सुश्री अंजू कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, श्री संजय कुमार, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, सुपौल, श्री तारकेश्वर पटेल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल के साथ साथ जिला के सभी खेल संघ के सदस्य, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रेस के सदस्य उपस्थित थे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी 9 प्रमंडलों यथा पटना, तिरहुत, सारा, मगध, पूर्णिया, दरभंगा, मुंगेर, भागलपुर एवं कोसी प्रमंडल से कुल 241 बालिका खिलाड़ी एवं 09 टीम प्रभारी भाग ले रहे है। यह प्रतियोगिता बालिका खिलाड़ियों के लिए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन आज दिनांक - 19-11-2026 को अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न प्रमंडलों से आई खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों, आत्मरक्षा कौशल एवं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पांच भार वर्गों के परिणाम घोषित किए गए। 18 से 22 किलोग्राम भार वर्ग में पटना प्रमंडल की अद्रिशा शंकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ईशा कुमारी को रजत पदक मिला। 22 से 24 किलोग्राम भार वर्ग में मुंगेर प्रमंडल की अंजना गुप्ता ने स्वर्ण और पटना प्रमंडल की वैष्णवी ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 24 से 26 किलोग्राम भार वर्ग में पटना प्रमंडल की आराध्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी तरह 26 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में मगध प्रमंडल की अनामिका कुमारी ने स्वर्ण तथा मुंगेर प्रमंडल की सुबी कुमारी ने रजत पदक जीता। इस वर्ग में पटना प्रमंडल की रश्मि कुमारी और पूर्णिया प्रमंडल की अयोना अन्ना को कांस्य पदक मिला। 30 से 34 किलोग्राम भार वर्ग में सारण प्रमंडल की अर्नवी सिन्हा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि कोसी प्रमंडल की नैना राज ने रजत पदक हासिल किया। @IPRDBihar @BiharSportsDept #samratchoudhary #CMSamrat
1
7
463
सुपौल में ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क का भव्य उद्‌घाटन, माननीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण और पार्क का भ्रमण पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम आज दिनांक 18.11.2026 को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री, डॉ० राम चन्द्र प्रसाद के कर कमलों द्वारा भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित ऐतिहासिक मानसरोवर झील पार्क, (वीरपुर, जिला सुपौल) के सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन के पश्चात माननीय मंत्री महोदय ने पूरे पार्क परिसर का विस्तृत भ्रमण कर वहां किए गए विकास कार्यों एवं सौंदर्गीकरण का जायजा लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए माननीय मंत्री जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पार्क परिसर में वृक्षारोपण (Plantation) भी किया गया। इस गरिमामयी समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि जल ही जीवन है और हमारे पारंपरिक जल स्रोत हमारी संस्कृति व पर्यावरण की आत्मा हैं। सरकार पारंपरिक जल स्रोतों, तालाबों और झीलों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मानसरोवर झील पार्क का यह कायाकल्प केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर परिवेश देने का प्रतीक है। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। वीरपुर क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और भौगोलिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस झील के विकसित होने से न केवल यहाँ का भूजल स्तर (Ground Water Level) सुधरेगा और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह स्थान इको टूरिज्म पारिस्थितिकी पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभरेगा। इससे स्थानीय नागरिकों को सुबह-शाम टहलने के लिए स्वच्छ वातावरण मिलने के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे। समारोह में छातापुर के माननीय विधायक, श्री नीरज कुमार सिंह बबलू, पिपरा के माननीय विधायक, श्री रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज की माननीय विधायिका, श्रीमती सोनम रानी, निर्मली के माननीय विधायक, श्री अनिरुद्ध प्रसाद यादव, वन एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (भागलपुर), जिलाधिकारी, सुपौल, श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, श्री शरथ आर0एस0, भा0पु0से0, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सुपौल, श्री आतिश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर श्री विनय कुमार एवं वन विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन और वन विभाग की ओर से सुपौल और वीरपुर की जागरूक जनता से अपील की गई है कि इस सुंदर धरोहर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि इस पार्क को प्लास्टिक और प्रदूषण से मुक्त रखेंगे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर अपने क्षेत्र को हरा-भरा बनाएंगे l @IPRDBihar @DEFCCOfficial #samratchoudhary #CMSamrat
5
481
ग्राम पंचायत भगवानपुर, प्रखण्ड बसंतपुर में आज दिनांक 18.11.2026 को सरकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र वितरण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *माननीय विधायक, छातापुर, श्री नीरज कुमार सिंह बबलू* उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता *माननीय विधायक, छातापुर, श्री नीरज कुमार सिंह बबलू* ने की। इस अवसर पर * *जिला पदाधिकारी, सुपौल, श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर श्री विनय कुमार,* *प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बसंतपुर*, सहित प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भगवानपुर अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा - प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका सहित अन्य योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि माननीय विधायक, श्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों को बधाई देते हुए सभी अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं समय पर करने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी, सुपौल ने कहा कि भगवानपुर पंचायत में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हुआ है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र लाभुकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, जीविका दीदियाँ एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
5
374
आज दिनांक 18.11.2026 को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं विभागीय निदेशानुसार आदि सेवा केन्द्र, आदिवासी टोला, वार्ड नं0- 13, ग्राम- हांसा, पंचायत-नौआवाखर, प्रखंड- किशनपुर, जिला- सुपौल पर धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती "जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला स्तरीय जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल एवं जिला योजना पदाधिकारी, सुपौल की उपस्थिति रही। साथ ही अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, सुपौल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, किशनपुर, विकास मित्र, पंचायत- नौआवाखर की भी उपस्थिति रही। साथ ही जनजातीय महिला-पुरुषों की भी भागीदारी रही। जिसमें श्री ज्ञान बहादुर गुरुम, श्री रवीन्द्र गुरुम, श्री राजकिशोर गुरुम आदि विशेष रूप से सक्रिय रहे। सर्वप्रथम धरती आबा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। उसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन एवं उनके जनजातीय समुदाय के लिए किए गए योगदान की विस्तृत चर्चा की गई। अन्त में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जनजातीय लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उसके अनुपालन का निदेश दिया गया l @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
5
450
बिहार सरकार पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कार्यालयः जिला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, सुपौल अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, सुपौल नामांकन सूचना: सत्र 2027-28 @IPRDBihar @BC_EBC_Bihar #samratchoudhary #CMSamrat #Supaul
1
2
551
आज दिनांक 17.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा लोक शिकायत निवारण संबंधी द्वितीय अपील की कुल-20 वादों की सुनवाई की गयी, जिसमें 06 वादों का निष्पादन किया गया तथा 14 वाद में अगली तिथि दिनांक 24.11.2026 निर्धारित की गई। सुनवाई में कार्यालय वेश्म में अंचल अधिकारी, राघोपुर एवं सुपौल तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, किशनपुर, निर्मली एवं छातापुर उपस्थित हुए। सुनवाई में भाग नहीं लेने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल को दंड स्वरूप 1000/- (एक हजार रूपया) का जुर्माना लगाया गया। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
7
2,410
वीर लोरिक महोत्सव-2026 के भव्य एवं सफल आयोजन तथा महोत्सव में आमंत्रित किए जाने वाले अतिथियों को लेकर आज दिनांक 17.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीर लोरिक महोत्सव के आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, आमंत्रित अतिथियों के चयन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वीर लोरिक महोत्सव-2026 का आयोजन दिनांक 14.12.2026 एवं 15.12.2026 को किया जाएगा। महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के साथ-साथ आयोजन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आयोजन को गरिमामय एवं सफल बनाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
3
347
**कर्णपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने लिया भाग, लाभार्थियों के बीच विभिन्न योजनाओं के लाभ का किया वितरण** आज दिनांक 17.11.2026 को प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल श्री शरथ आर0एस0, भा0पु0से0 ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री सावन कुमार द्वारा कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के अंतर्गत श्री मंतोष कुमार को एक चेक प्रदान किया गया। साथ ही दो लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं एक लाभार्थी को श्रम कार्ड वितरित किया गया। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल श्री निशांत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
4
747