
Proud to be followed by @RahulGandhi ji. Ex IPS-86, Ex Member of Parliament (Jamshedpur). Youngest IPS 2 receive Police🎖4 Gallantry. लीडर भी, निडर भी
New Delhi | Jamshedpur
Joined April 2010
- Tweets53.7K
- Following3.7K
- Followers127K
- Likes17.2K
इस धनतेरस आपके घर में धन के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य, असीम प्रेम और अपनों का साथ हमेशा बना रहे।
धनतेरस की ढेरों बधाई!
दुबे जी ,
लगता है बहस से बचने की यह परंपरा ऊपर से ही चली आ रही है!
साहब का वो "दोस्ती बनी रहे..." वाला डर आज भी पूरी पार्टी के अंदर कूट-कूट कर भरा हुआ है!
वैसे सही भी है, पानी पीने की नौबत आए उससे पहले ही "दोस्ती बनी रहे" कहकर युवा मोर्चा के कंधे का इस्तेमाल कर लो! 😄
@RahulGandhi @kharge
राहुल गांधी @RahulGandhi जी मुझसे गलती हो गई, मेरे पार्टी के नेता गृहमंत्री अमित शाह जी ने निर्णय किया है कि आपसे बहस अब हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ही करेंगे? हो जाइए तैयार
साहब @myogiadityanath, सत्ता में आप हैं, प्रशासन आपका है, पुलिस आपकी है।
अब क्या अपने ही खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं?
एक काम कीजिए योगी जी, एक बार आईने के सामने खड़े होकर देखिए, शायद वो 'अराजकता' फैलाने वाला और 'लोकतंत्र का दुश्मन' वहीं मिल जाए जिसके खिलाफ आप मार्च कर रहे हैं!😄
@RahulGandhi @kharge @INCUttarPradesh
#WATCH | Ghaziabad: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath participates in 'Loktantra Bachao, Arajakta Hatao' padyatra in Ghaziabad.
………वैसे, खुद को बचाने के लिए इतनी भारी फ़ौज की जरूरत पहली बार देखी है!
@RahulGandhi @kharge
कांग्रेस की अराजकता व तुष्टीकरण की राजनीति अब पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है और देशवासी इसके ख़िलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। करनाल (हरियाणा) में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा से लाइव… nitter.gq/i/broadcasts/2qVjddoLX…
Spot on!
माई-बाप' संस्कृति और लालफीताशाही ने हमारे प्रशासनिक ढांचे को पंगु बना दिया है।
जब तक हर हस्ताक्षर और हर फाइल की देरी के लिए अफसरों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक 'लोक सेवक' शब्द सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगा।
नौकरशाही को शासक नहीं, सहायक की भूमिका में आना होगा।
@RahulGandhi @kharge @INCIndia @HemantSorenJMM
Dr. Ajoy Kumar retweeted
IAS Officer: Do you have an appointment? Come back later.
Taxpayer: You are a public servant not a private employee. Serving the people who pay your salary is your duty not a favour.
Dr. Ajoy Kumar retweeted
The romanticisation of civil services survives entirely on unquestioned authority.
We’ve had enough of the Brown Man’s Burden. The moment the average citizen demands accountability for every signature and red-tape hurdle, the colonial charm of the Naukarshah is gone.
The irony of this tweet is hard to miss!
It’s a great reminder of what a thriving, independent media looks like. If only our top leadership in India had the same courage to face unscripted questions from critical journalists, rather than relying on curated interviews.
वोट चोर भाजपा: जब जनता के वोट से नहीं जीत पाते, तो नियमों की चोरी करके सरकार बनाते हैं।
'गोकुल डेयरी' चुनाव में जनता ने जिस विपक्ष को बहुमत दिया, उसे दबाने के लिए रातों-रात 4 नए डायरेक्टरों को वोटिंग का अधिकार दे दिया गया।
नियमों में हेरफेर करना और पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करना @BJP4India का असली चरित्र बन चुका है।
👉 चंडीगढ़ मेयर चुनाव (2024)- बैलेट पेपर से छेड़छाड़
👉 मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र (2019-2022)- दलबदल और 'ऑपरेशन लोटस'
👉 दिल्ली में एलजी (LG) की शक्तियां बढ़ाना (2021-2023)
👉 मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति के नियम बदलना (2023)
यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि खुलेआम जनादेश का अपहरण है!
@RahulGandhi @kharge @Pawankhera
गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया।
तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए - 4 डायरेक्टर ठूँसो, 12 को 16 बनाओ, बहुमत चुराओ। ये दूध उत्पादकों के वोट की चोरी है - जनादेश में मिलावट।
भाजपा इतनी हताश हो चुकी है कि हर जगह सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है।
दूध उत्पादकों का वोट चुराने वाले याद रखें - किसान भूलता नहीं।
इतिहास इन बहरे और अंधे पत्रकारों को कभी माफ नहीं करेगा!
एक तरफ अंकिता भंडारी के बुजुर्ग माता-पिता अपनी बेटी के न्याय के लिए राजघाट की सड़कों पर घसीटे जा रहे हैं, पुलिस की बर्बरता से मां बेहोश हो रही है।
और दूसरी तरफ देश के बड़े पत्रकार सत्ता की 'महफ़िल' सजाकर गाने गा रहे हैं, पार्टियां कर रहे हैं। इन आंसुओं से आंखें फेरने वाले पत्रकारों का ज़मीर पूरी तरह मर चुका है।
न्याय मांगने की सजा!
अमित शाह जी @AmitShah रैलियां छोड़िए और अपनी पुलिस की इस बर्बरता को देखिए!
बेटी खो चुके अंकिता भंडारी के माता-पिता को राजघाट पर घसीटा जाना और माँ का बेहोश होना पूरे तंत्र पर कलंक है।
जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, आपकी इन झूठी रैलियों और भाषणों का कोई मोल नहीं है।
#ankitabhandari
पहली बात बबीता जी,
सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रियंका फोगाट जैसे जूनियर खिलाड़ियों से आपकी हार इस बात का सबूत है कि खेल के मैदान में 'टैग' काम नहीं आता, उस दिन का प्रदर्शन काम आता है। हर ओलंपिक मेडलिस्ट कभी न कभी ज़िला स्तर का ही खिलाड़ी होता है।
भारत में 'नेता प्रतिपक्ष' एक संवैधानिक पद है। विपक्ष के नेता को "जिला स्तर का खिलाड़ी" कहना लोकतांत्रिक व्यवस्था और करोड़ों जनता के जनादेश का अनादर है।
एक खिलाड़ी के रूप में बबीता जी को पता होना चाहिए कि खेल में कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता। इतिहास गवाह है कि खेल के मैदान में कई बार नए खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े ओलंपिक चैंपियंस को धूल चटाई है।
लोकतंत्र का मूल आधार संवाद और सवाल-जवाब है। जब विपक्ष के नेता ने खुली बहस की चुनौती दी है, तो उसे यह कहकर टालना कि "मोदी जी का समय बर्बाद होगा", जवाबदेही से बचने का एक राजनीतिक बहाना लगता है।
@RahulGandhi @INCHaryana
राहुल जी जिला स्तर के खिलाड़ी का मुक़ाबला ओलंपिक मेडलिस्ट से नहीं कराया जाता है। आपके सवाल का जवाब देने के लिए हम जैसे भाजपा के हजारों समर्पित कार्यकर्ता हीं काफ़ी है माननीय श्री @narendramodi जी को इसके लिए अपना समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। ऐसे तो आप देश के ख़िलाफ़ ही एजेंडा चलाते हो जिसको जितना बताया जाए कम है फिर भी कुछ आपको याद दिला देती हूँ ताकि आपका स्मरण शक्ति बना रहे।चाइना के मुद्दे पर देश के जवानों से सवाल, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत में लोकतंत्र पर खतरा बताना,सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर पर सेना से सबूत माँगना, दूर की छोड़िये हाल में ही आपने और आपकी पार्टी ने कैप्टेन स्मिथ मछार के वीरता पर एक शब्द नहीं बोला, देश के ख़िलाफ़ एलन मस्क के बयान को ट्वीट करके सपोर्ट करने का आपने या आपकी पार्टी ने कितना हज़ार करोड़ लिया हमे नहीं पता, ये सारे देश विरोधी काम नहीं है तो क्या है और अब देश भर में झूठ और अफ़वाह फैलाकर बांग्लादेश और नेपाल की तरह रिजीम चेंज का आपका कुलसित इरादा दर्शाता है कि आप किस तरह कुर्सी के लालच और मोदी जी से नफ़रत के चक्कर में देश से नफ़रत करने लगे है।खैर देश और सनातन से कांग्रेस की नफ़रत का पुराना इतिहास है इसलिए मेरा सलाह होगा कि मीडिया सेंसेशन बनने से अच्छा है शून्य से एक लाने की तैयारी कीजिए मेरी शुभकामना रहेगी और हाँ याद रहे #ModiKahinNahiJaega @RahulGandhi @BJP4India
वाह हिमंता दा, रोमांस का ऐसा शानदार ज्ञान देने के लिए शुक्रिया!
मुझे तो पता ही नहीं था कि @BJP4India ने नेशनल कैलेंडर का ठेका आर्चीज गैलरी को दे दिया है।
अब अगला नियम क्या होगा—मिठाइयाँ सिर्फ त्योहारों पर खानी हैं, जन्मदिन पर नहीं?
यह देखना वाकई दिलचस्प है कि पार्लियामेंट के जरूरी मुद्दों को छोड़कर आप इस बात का हिसाब रख रहे हैं कि कौन सा फूल किस त्योहार पर दिया जाना चाहिए😄
@RahulGandhi
न्याय और हक़ की आवाज़ बुलंद करने के लिए आपका आभार, @RahulGandhi जी।
पंजाब की इस इंसाफ रैली से बदलाव की एक नई शुरुआत होगी। हम सब मिलकर जनता के अधिकारों की लड़ाई में आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।
@kharge @SachinPilot @INCPunjab
LIVE: Insaaf Rally | Sangrur, Punjab nitter.gq/i/broadcasts/2onANypNq…
Dr. Ajoy Kumar retweeted
LIVE: Insaaf Rally | Sangrur, Punjab nitter.gq/i/broadcasts/2onANypNq…
Dr. Ajoy Kumar retweeted
24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है।
आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।
देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।
दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं।
सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडानी का केस बंद क्यों हुआ, Epstein - ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसपे खुलकर डिस्कशन होगा।
आ जाइए, डरिए मत।
दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए।
आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा।
बाकी चीजों पे आपने defamation केस लगा रखा है, शायद 45 defamation केस मेरे ऊपर हैं।
मगर इस डिबेट मामले पे, foreign कनेक्शन पे आप defamation नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहाँ भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए।
हैप्पी दिवाली, मोदी जी।
It’s been 24 hours since I challenged you, Modi ji.
You say the Opposition is anti-national. Choose any stage, any venue, and debate me on this - Who is anti-national? Who has connections with foreign forces? And what is the nature of those connections?
Let’s do this as soon as possible. Daro mat!
We’ll both be there. The media will be there. The youth of this country will be there. There will be a table. You’ll sit on one side, I’ll sit on the other. You can appoint whoever you want as the judge. You can even make Mohan Bhagwat ji the judge.
There will be questions about the financial system, the financial structure, how the US deal happened, why it happened and why so quickly, why you made the deal alone and didn’t inform the Cabinet, why the Adani case was closed, Epstein - and many other issues. We’ll discuss all of them openly.
Let the truth come out. Let everything be crystal clear.
You make allegations against me, don’t you? Come forward. Everything will become clear.
You’ve filed defamation cases against me over other matters. I think there are around 45 defamation cases against me.
But on this issue of the debate, on the question of foreign connections, you haven’t filed a defamation case. Go ahead, file one. We’ll discuss that openly too.
Happy Diwali, Modi ji.
सुप्रीम कोर्ट के इस रुख के साथ-साथ मोदी सरकार की नीतियों पर भी गंभीर सवाल उठते हैं।
'हवाई चप्पल वाले भी हवाई जहाज की यात्रा करेंगे'—सरकार का यह चुनावी वादा और 'उड़ान' (UDAN) योजना का खोखला दावा आज पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।
जब हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ रहे हैं और आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, तब सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
जनता को झूठे सपने दिखाकर कॉर्पोरेट की मनमानी लूट के भरोसे छोड़ दिया गया है।
@RahulGandhi @kharge @INCIndia
अत्यंत सराहनीय आलेख, रागिनी जी!
देश के युवाओं और छात्र संघों की प्रासंगिकता पर आपने बहुत ही बेबाकी और स्पष्टता से अपनी बात रखी है।
विश्वविद्यालय सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि जागरूक नागरिक और नए नेतृत्व तैयार करने की नर्सरी हैं।
इस महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी लेख के लिए आभार!
@RahulGandhi @kharge
जब बेरोज़गारी,पेपर लीक और रद्द परीक्षाएँ युवाओं के भविष्य को अंधकार में झोंक रही हों तब छात्र राजनीति और छात्र संघ का महत्व और बढ़ जाता है
छात्र राजनीति की सार्थकता और प्रासंगिकता को दर्शाता ‘हिन्दुस्तान’ अख़बार @Live_Hindustan के राष्ट्रीय संस्करण में प्रकाशित मेरा आलेख 🙏
छात्र संघ ही युवाओं के आक्रोश को सकारात्मक और लोकतांत्रिक रास्ता देता है..जामिया के विद्यार्थियों का संघर्ष इसी लोकतांत्रिक अधिकार की लड़ाई और जीत है
छात्र संघ प्रशासन और छात्र समुदाय के बीच पुल का काम करता है..असहमति को संवाद का रास्ता देता बै और नेतृत्व की नई पौध तैयार करता है !
livehindustan.com/blog/hindu…
रजत जी, लोकतंत्र में संसद सही फोरम तब बनती है जब सरकार विपक्ष के सवालों का सामना करने का जिगर दिखाए और माइक बंद न करे।
जब जनता से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा से भागा जाता है, तब सड़कों पर उतरना विपक्ष की मजबूरी और जिम्मेदारी दोनों बन जाता है।
तिरंगा सिर्फ सत्तापक्ष का नहीं, पूरे देश का है। विपक्ष को हराने की फिक्र छोड़कर सरकार को बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की बात करनी चाहिए।
पत्रकारिता का काम सत्ता से प्रतिप्रश्न करना है, विपक्ष को कठघरे में खड़ा करना नहीं।
@RahulGandhi @kharge
अमित शाह आज सड़कों पर उतरे. इससे ज्यादा important ये है कि वो तिरंगा लेकर तेलंगाना में उतरे जहां कांग्रेस की सरकार है. अमित शाह ने चुनौती दी कि Parliament में बहस हो, तो सरकार हर सवाल का जवाब देगी. असल में लोकतंत्र में सवाल-जवाब का सही forum संसद है लेकिन कांग्रेस जब तीन-तीन बार मोदी को चुनाव में नहीं हरा पाई तो उसने सड़क का रास्ता चुना और आज BJP ने सड़क पर उतर कर इसी का counter किया. #AmitShah #RahulGandhi #AajKiBaat #MyTake
इसे कहते हैं ‘सुविधानुसार धर्म का पालन करना’!
जो लोग जनता को बांटकर थकते नहीं, वे अब हमारे आराध्यों और आस्था का भी वर्गीकरण करने लगे हैं।
प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण दोनों ही सत्य, न्याय और चेतना के प्रतीक हैं, लेकिन ढोंग के सहारे अपनी दुकान चलाने वाले आज उन पर भी अभद्र और अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं।
सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि जो सत्ताधारी @BJP4India नेता इस पाखंड के आगे शीश नवाते हैं, वे आज पूरी तरह मौन हैं।
इस गंभीर अपमान पर न तो किसी भाजपा नेता की कोई प्रतिक्रिया आ रही है और न ही दरबारी' पत्रकारों में कोई हलचल है।
आस्था के इस खुले राजनीतिकरण और अपमान पर यह चुप्पी बेहद शर्मनाक है।
#DhirendraShastri

















