#Police~Official Twitter account of hapur Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

HAPUR,UTTAR PRADESH
Joined January 2014
"पुलिस स्मृति दिवस-2026" के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस लाइन में एसपी हापुड़ सहित अन्य अधि0/कर्म0गण द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
2
420
आगामी गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु एसपी हापुड़ द्वारा मेला में गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन मार्गों का निरीक्षण किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता को चेक किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
192
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से थानाक्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स व अवैध चाकू बरामद।
1
2
298
थाना धौलाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से चोरी किए गए स्क्रैप से भरे 03 प्लास्टिक के कट्टे बरामद।
1
218
थाना धौलाना की साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए पीडित के कुल 15,000/- रुपये कराये वापस।
254
HAPUR POLICE retweeted
कमिश्नरेट लखनऊ, पुलिस लाइन्स में मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस स्मृति दिवस 2026 परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अंकिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा शहीद पुस्तिका को ससम्मान सलामी मंच तक लाया गया एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री जी ने शहीद पुस्तिका को सलामी मंच पर प्रतिस्थापित किया। विगत वर्ष भारतवर्ष में राज्य एवं केंद्रीय पुलिस बलों के कुल 154 वीर जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें उत्तर प्रदेश के 06 वीर पुलिसकर्मी—उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार, फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन रोहित कुमार वीरगति को प्राप्त हुए। कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि। उनका शौर्य, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
4
144
191
19,658
HAPUR POLICE retweeted
शहीदों के सम्मान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि ‘पुलिस स्मृति दिवस-2026’ के अवसर पर कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस कार्मिकों की स्मृति को नमन करते हुए आयोजित स्मृति परेड में यातायात पुलिस, जीआरपी, आरआरएफ, पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, नागरिक पुलिस, एसएसएफ, फायर सर्विस एवं महिला पुलिस सहित कुल 12 टुकड़ियों ने सहभागिता की। उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाइयों की टुकड़ियों एवं उनके कमांडरों ने उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन, सतर्कता और सधे हुए ड्रिल प्रदर्शन से समारोह को गरिमामय बनाया। प्रत्येक कदम और प्रत्येक सलामी वीर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक रही। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
2
144
178
14,099
HAPUR POLICE retweeted
'पुलिस स्मृति दिवस 2026' के अवसर पर पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित गरिमामयी परेड के सफल आयोजन के उपरांत, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा परेड कमांडरों से हाथ मिलाकर उत्कृष्ट परेड संचालन हेतु उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। परेड कमांडरों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस महानिदेशक ने उनके साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी खिंचवाया, जिससे यह गौरवपूर्ण एवं भावपूर्ण क्षण स्मरणीय बन गया। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
5
149
1
252
13,945
HAPUR POLICE retweeted
'पुलिस स्मृति दिवस 2026' के गरिमामयी अवसर पर पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित पुलिस स्मृति परेड के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा दिए गए उद्बोधन के प्रमुख अंश। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
4
132
161
8,700
HAPUR POLICE retweeted
'पुलिस स्मृति दिवस-2026' के अवसर पर विगत एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण, डीजी पीएसी श्री आलोक सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। यह सम्मान वीर शहीदों के अमर बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता, सम्मान और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
3
142
183
10,839
पुलिस अधीक्षक हापुड़ श्री मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/बाजार/मार्गों आदि में #पैदल_गस्त की जा रही है। @Uppolice
4
448
HAPUR POLICE retweeted
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 youtu.be/ccwx9uMlcis
44
399
11
478
26,664
आगामी गढ़ गंगा कार्तिक मेला को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हापुड़ श्री मधुवन कुमार सिंह द्वारा जनपद की सीमाओं (बॉर्डर) का भ्रमण कर मेला में गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन मार्गों का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
1
433
HAPUR POLICE retweeted
Kindly help us in tracing . #missingupp #uppolice
#baghpatpolice गुमशुदा युवती की तलाश ग्राम अमीनगर सराय थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत से एक 23 वर्षीय युवती अपने घर से बिना बताये कहीं चली गई। काफी खोजबीन के उपरान्त भी उक्त युवती का कोई पता नहीं चल सका है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवती के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सहयोग करने का कष्ट करें। @Uppolice
10
154
2
193
154,739
HAPUR POLICE retweeted
पुलिस स्मृति दिवस-2026 | लखनऊ पुलिस लाइन्स में शहीदों के सम्मान में स्मृति परेड | LIVE xitter.cf/i/broadcasts/1RKZzBdok…
4
157
2
227
28,653