O P Patel (@oppatel_sp) header
O P Patel (@oppatel_sp) profile picture

Advocate in Session Court Varanasi, Exec. MBA and LL.B. | Hindu & Patel by Heritage, Indian by Heart | Let's Talk Justice & culture🍁

Varanasi, India
Joined August 2009
Photo by O P Patel (@oppatel_sp)Photo by O P Patel (@oppatel_sp)Photo by O P Patel (@oppatel_sp)Photo by O P Patel (@oppatel_sp)Photo by O P Patel (@oppatel_sp)Photo by O P Patel (@oppatel_sp)Photo by O P Patel (@oppatel_sp)Photo by O P Patel (@oppatel_sp)Photo by O P Patel (@oppatel_sp)Photo by O P Patel (@oppatel_sp)
जिस बर्बरता के साथ समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चंदौली श्रीमती गार्गी पटेल पर हमला किया गया वह बहुत ही अक्षम्य अपराध है। जिस जाहिल और जंगली तरीके से किसी निरीह महिला को कई लोग बुरी तरह से मार रहे हैं वह हमारे देश की कानून व्यवस्था और पुलिस के इकबाल पर सवालिया निशान पैदा करता है। @myogiadityanath @yadavakhilesh @dgpup @chandaulipolice @samajwadiparty @juhi
272
1,737
109
3,400
510,342
O P Patel retweeted
पीडीए का प्रणपत्र : जन-जन तक पहुँचे…जन-मन का मैनिफेस्टो : 2027
89
413
16
1,847
44,290
किस किस रिज़ॉर्ट में बैठकर दारू पार्टी करते हो और झारखंड से लेकर बंगाल तक तुम्हारे कारनामे हैं और शराब, शबाब और कबाब के किस्से हैं वो खुलेंगे तो शर्म से कीचड़ भी नहीं मिलेगा @SidharthNSingh जेटली की केतली और झूठा कप उठाते उठाते तुम विधायक बन गए और मंत्री बन गए और अब यहां बातें छौंक रहे हो? धिक्कार है तुम पर खोलें क्या यहीं तुम्हारी असलियत? तावड़े और नड्डा से पूछ लो, हमारे यहां उचित तथ्यों के साथ बखिया उधेड़ने का काम होता है
PDA प्रणपत्र का मतलब.. P - परिवार D - दहशत A - अराजकता #PDA_का_प्रणपत्र #सपा_ढकोसला_पत्र
29
42
2
270
9,287
आज ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर हमने अपने सकारात्मक समाजवादी सिद्धांतों और संकल्पों पर आधारित ‘पीडीए का प्रण-पत्र’ अपने ‘जन-मन मैनिफेस्टो : 2027’ के रूप में जारी किया, जो उप्र की ख़ुशहाली और तरक़्क़ी का एक प्रगतिशील नया नक़्शा है जो ‘सामाजिक राज का न्याय लाने’ #PDA_का_प्रणपत्र
5
65
550
शरद पवार को बताना चाहिए कि उन्होंने परिसीमन बिल को समर्थन देने इंडिया गठबंधन से गद्दारी करने के लिए क्या डील की है.... क्या उनकी बेटी सुप्रिया सुले अब केंद्र में मंत्री बनने जा रही हैं.... क्या एनसीपी के दोनों धड़े एक होकर एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं.... उन्हें खुलकर बताना चाहिए कि उनकी क्या मजबूरी थी या क्या लालच था जो वे एक ऐसे बिल के समर्थन के लिए राज़ी हो गए जो पूरी राजनीति पर स्थायी तौर पर हिंदुत्व का वर्चस्व स्थापित कर देगा और लोकतंत्र तथा संविधान पर ग्रहण लगा देगा..
94
318
24
1,053
19,702
O P Patel retweeted
Modi-Shah's Women's Reservation Lie: The Real Game Is Delimitation
87
742
14
3,602
70,618
O P Patel retweeted
राजनीतिक इतिहास का ये पहला वाक्या है चौंकिए मत ड्रेस अलग अलग हैं लेकिन प्रत्याशी एक ही है..डीग के नगर में पंचायत समिति प्रधान पद के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने एक ही प्रत्याशी वती कुमारी को सिंबल दे दिया.. वती कुमारी भी चालक निकली पहले राजस्थान भाजपा के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म के साथ सलवार सूट पहन कर भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर आई. थोड़ी देर बाद कपड़े बदलकर साड़ी पहनकर वापस आई और नगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक वाजिब अली के साथ कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन दाखिल कर दिया. कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आया जब वती कुमारी ने कांग्रेस और बीजेपी..1/2
35
113
8
878
111,022
O P Patel retweeted
My appeal to opposition parties on dangers of adopting 131 Constitutional Amendment and Passing of Delimitation Bill. Full PC Link 👇 youtu.be/exFnituGPrM
147
1,005
29
3,946
55,445
O P Patel retweeted
पिछले 10 साल में भारत के बैंकों ने पूरे 18 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा के लोन राइट-ऑफ कर दिए. यानी इतने पैसों को लगभग डूबा हुआ मान लिया. ये आंकड़ा ख़ुद RBI ने इंडियन एक्सप्रेस की RTI के जवाब में दिया है. लेकिन ये पैसा किसका था? जब बैंक कोई लोन राइट ऑफ़ करता है तो उसका क्या मतलब है? पूरा मामला जानने के लिए कौतुक का ये एपिसोड हमारे यूट्यूब चैनल पर देखिए.
60
768
40
1,528
24,388
O P Patel retweeted
एक व्यक्ति का हाथ गर्म तवे को छूता है, शरीर को दर्द महसूस करने और हाथ पीछे खींचने की प्रतिक्रिया में लगभग 100 से 200 मिलीसेकंड लग सकते हैं। आपके पलक झपकने के लिए, लगा समय करीब 300 मिली सेकेण्ड होता है। लेकिन संसद आपको कितना वक्त देती है..पता है?? 0.00161 सेकेण्ड!! याने 1.61 मिली सेकेण्ड। और अब वह, और भी तेज होने वाली है। ●●● भारत- दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, 148 करोड़ नागरिक, और उसकी की सर्वाेच्च प्रतिनिधि संस्था- संसद। जब 1952 मे पहली लोकसभा गठित हुई, आबादी लगभग 36 करोड़ थी। संसद साल में औसतन 135 दिन बैठती थी। जबकि 2019 से 2024 तक चली 17वीं लोकसभा में यह घटकर केवल 55 दिन रह गया। यानी सात दशकों में संसद के सालाना बैठक, महज 40 प्रतिशत रह गई है। यह उस समय में कमी है, जिसमें देश के चुने हुए प्रतिनिधि राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस करते हैं, सरकार से सवाल पूछते हैं, बजट की समीक्षा करते हैं और कानूनों की जांच करते हैं। आपकी जिंदगी का फैसला करते है। ●●● मान लीजिए, संसद का 1 कार्यदिवस औसतन 12 घंटे का है। इस आधार पर पहली लोकसभा के पास साल में लगभग 1,620 घंटे थे। 17वीं लोकसभा में यह समय घटकर केवल 660 घंटे रह गया। अब इस समय को देश की आबादी से विभाजित कीजिए। 1952 के आसपास भारत की आबादी लगभग 36.1 करोड़ थी। उस समय प्रति नागरिक संसद के कुल वार्षिक कार्यसमय में लगभग 16 मिलीसेकंड का हिस्सा आता था। 2019 में आबादी लगभग 134 करोड़ हो गई, जबकि संसद के औसत कार्यदिवस घटकर 55 रह गए। तो आपका हिस्सा लगभग 1.61 मिलीसेकंड रह गया। ●●● याने 1952 की तुलना में आज प्रति नागरिक उपलब्ध सामूहिक संसदीय समय, 89% की शानदार गिरावट के साथ, केवल 11 प्रतिशत बचा है। पर यह अब भी ज्यादा है। संसद को और तेज होने की जरूरत है। अमृतकाल मे भारत की संसद- सुपरकंप्यूटर से भी तेज, और बिजली या प्रकाश की गति से मुकाबला करने लायक, तो होनी ही चाहिए। इसका एक शानदार तरीका है लोकसभा का परिसीमन। यदि लोकसभा की सदस्य संख्या वर्तमान 543 से बढ़कर अनुसार 882 हो जाती है, तो प्रतिनिधियों की संख्या में लगभग 62 प्रतिशत वृद्धि होगी। ●●● अब चूकि संसद के सत्रों के दिन, या बहसें बढाने की कोई योजना नही, क्योंकि इससे सरकार को दिक्क़त होती है। दिन तो बल्कि और घटेगे। और एक दिन मे कोई सांसद 12 घण्टे से ज्यादा बैठ सकता नही। इसका मतलब, सांसद बढने से, हर सांसद को बोलने का उपलब्ध वक्त, और घटेगा। 1952 मे वर्तमान 543 सीटों के आधार पर यह लगभग 73 मिनट प्रति सीट प्रति वर्ष बैठता था। 882 सीटों पर यही समय घटकर लगभग 45 मिनट प्रति सीट प्रति वर्ष रह जाएगा। याने प्रत्येक प्रतिनिधि के हिस्से में आने वाला औसत सामूहिक संसदीय समय लगभग 38 प्रतिशत और कम हो जाएगा। ●●● यह आंकड़े तब सत्य होंगे, जब संसद पूरी क्षमता से काम करे। लेकिन इनमे से ज्यादा वक्त जयकारे, और ट्रोलिंग मे जाता है। बोलने का समय, 15-20 लोगों को मिलता है। स्थापित नेता - या फिर कोई सरकारी बकलोल। इनका भी आधा समय, आसंदी पर बैठा आदमी बहस करके खा जाता है। कुछ करोड लोगों का समय हर साल नेहरू खा जाते है। "बैठ जा मौलाना" कहने मे सवा सेकेण्ड लगे। इतने मे 862 वोटरो का समय खत्म हो गया। अच्छा, जरा दिमाग पर जोर डालिये। क्या नाम है आपके सांसद का? अगर यह याद है तो बताइये, कि पिछली बार किस विषय पर बोला था? या पिछली सीट पर मेज थपथपाते, सीटियां बजाते दिखा था। आपकी कोंस्टिट्यूऐंसी के 15 लाख लोगों का वक्त, उसने सीटी बजाकर निकाल दिया। ●●● हां यह ठीक है, कि संसद में बैठने के दिनों की संख्या ही एकमात्र पैमाना नहीं है। आपको देखना होगा, कि कितने विधेयक संसदीय समितियों के पास जाते हैं। वहाँ सरकार के कामकाज की कितनी प्रभावी समीक्षा होती है। मगर 17वीं लोकसभा के आंकड़े इस संदर्भ में और भी गंभीर हैं। केवल 16 प्रतिशत विधेयक विस्तृत जांच के लिए संसदीय समितियों को भेजे गए। लगभग 35 प्रतिशत विधेयक लोकसभा में एक घंटे से कम चर्चा के बाद पारित हुए। तो प्रश्न केवल यह नहीं, कि संसद कितने दिन बैठती है। चिंता यह भी कि संसद अपने सीमित समय का उपयोग किस प्रकार करती है। ●●● देखेंगे, तो मालूम होगा कि संसद चीयरलीडरों का समूह हो गई है। टिकट ऐसे लोगों को मिलते है, जो सिर्फ वोटिंग मे हाथ खड़े करें, जिनका अपना जनाधार या पहचान न हो। सिर मे दिमाग, पीठ मे रीढ न हो। गलती से कोई ऐसा निकल ही आया, तो अगली बार टिकट कट जाती है। समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते वह मुंडी झुकाकर, गौसेवा करने निकल लेता है। क्योंकि ऐसा करने पर, दस साल बाद वह कहीं का राज्यपाल बन सकता है। ●●● पूरा सत्तातंत्र, रीढहीनो, गूंगों और चापलूसों के खम्बों पर खड़ा है। सरकार को कार्पोरेट, और चार गिने हुए चेहरे चला रहे है। और जनता को झुनझुना मिला है, बेहतर रिप्रेजेंटेशन, ज्यादा सांसद, महिलाओं को एक तिहाई सदस्यता ..!! लेकिन सदन मे जब एक सांसद बढता है, संसद मे हर व्यक्ति के समय मे कटौती होती है। याने संसद तेज होती जाती है। हर फैसला बिना बहस, मिनटो मे होता है। सेकेण्ड्स मे होता है। दरअसल मिली सेकेण्डस मे ●●● चूल्हा गर्म है। आप तवे पर बिठाऐ जा चुके है। वे जानते है, कि दर्द महसूस करने और जान बचाने की प्रतिक्रिया में आपको लगभग 100 से 200 मिलीसेकंड लगेंगे। लेकिन इसके 198 मिलीसेकेण्ड पहले ही आपके भाग्य का फैसला वे कर चुके होंगे। करीब 1.44 मिली सेकेण्ड मे। 🙏
🤖 Made with AI
25
161
413
8,722
अपने नेताओं से कहो कि यदि परिसीमन बिल पास हुआ तो क्षेत्र में आने नहीं देंगे। प्रतिनिधि जो भी परिसीमन बिल पर सिग्नेचर करता है समझो वो बिक चुका है। वह अपना बिज़नेस कर रहा है अपने घर के कूड़े को भी मंत्री सांसद और विधायक बनाना चाहता है। देश को धोखा देने और टुकड़े करने का बिल है ये।
5
59
183
1,348
परिसीमन बिल का गणित बिल्कुल सीधा है। कोई BJP का साथ दे, कोई गैरहाज़िर रहे, कोई क्रॉस वोट करे — अगर एम.के. स्टालिन नहीं चाहेंगे, तो यह बिल कभी पास नहीं होगा। संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत चाहिए, और @arivalayam के बिना NDA वहाँ तक नहीं पहुँच सकता — चाहे NCP (शरद पवार) साथ आ जाए या कुछ छोटी पार्टियाँ क्रॉस वोट करें। अप्रैल में यही बिल लोकसभा में गिर चुका है। अब ज़रा याद कीजिए असम और जम्मू-कश्मीर: 🔹 J&K (2022): 7 नई सीटें बनीं — 6 जम्मू को, सिर्फ़ 1 कश्मीर को। विपक्ष ने इसे खुली गेरीमैंडरिंग कहा। 🔹 असम (2023): चुनाव आयोग ने पुरानी 2001 जनगणना पर सीमाएँ खींचीं। धुबरी, बारपेटा जैसी मुस्लिम-बहुल सीटें तोड़ी गईं, विपक्ष के वोट-बैंक बिखेर दिए गए। और सबसे खतरनाक बात — अनुच्छेद 329 के तहत परिसीमन आदेश को किसी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने J&K वाली याचिका भी खारिज कर दी। यानी एक बार सीमाएँ बदल गईं, तो न्याय का कोई दरवाज़ा नहीं बचेगा। जो पार्टी या सांसद इस बिल को पास कराने में मदद करेंगे, इतिहास उन्हें प्रजातंत्र के हत्यारे के रूप में याद रखेगा। @mkstalin जी, पूरा दक्षिण और पूरा देश आपकी ओर देख रहा है। 🙏 @MamataOfficial @laluprasadrjd @rautsanjay61
60
594
11
1,883
59,838
O P Patel retweeted
एक भी वोट न कटने पाए एक भी वोट न बँटने पाए!
121
823
16
4,514
111,934
O P Patel retweeted
अलविदा लोकतंत्र ------------------- खबर लगभग पक्की है। दुनिया की सबसे भ्रष्ट सरकार खुद को अजर-अमर बनाये रखने के लिए आखिरी दांव खेलने की तैयारी कर चुकी है। अनगिनत चोरियों में फंसी सरकार अब इतिहास का सबसे बड़ा डाका डालेगी। महिला आरक्षण बिल के लिफाफे में लपेटकर जो परिसीमन बिल इस साल अप्रैल में लाया गया था और दो तिहाई बहुमत ना होने की वजह से गिर गया था, वो फिर से लाया जा रहा है। 30 नवंबर से इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, जो 3 दिसंबर तक चलेगा। संसद देश की सबसे बड़ी पंचायत होती है और उम्मीद की जाती है कि सरकार यहां जो कुछ करने जा रही है, वो पूरे देश को पता होना चाहिए क्योंकि बहस सिर्फ चुने हुए प्रतिनिधि (वोट चोर और बिके हुए भी) ही नहीं करते बल्कि देश की आम जनता भी करती है। लोकतंत्र में असली शक्ति जनता के हाथ में होती है लेकिन जनता के वोट से सरकार तक पहुंची बीजेपी जनता से उसके सारे अधिकार छीनकर लोकतंत्र के ताबूत में आखिरी कील ठोकने की तैयारी कर चुकी है और वो भी एकदम गुपचुप। सरकार ने संसद के विशेष सत्र का कारण ‘आवश्यक कामकाज’ बताया है। काम इतना आवश्यक है कि ये महान सरकार जिस जनता के प्रति उत्तरदायी है, उसे ही बताने को तैयार नहीं है। समर्थकों की नज़र में यह एक और मास्टर स्ट्रोक है और जनता की एक नज़र में एक और चार सौ बीसी। आवश्यक कार्य ये है कि सरकार बहादुर दो तिहाई वोट के जुगाड़ के लिए गुचपुप तरीके से थैली, ईडी, सीडी, सीबीआई के ज़रिये डीएमके, एनसीपी (पवार) और YSR कांग्रेस जैसी पार्टियों के सांसद तोड़ने के पुनीत कार्य में जुटे हैं। जनता को पता चलेगा तो हल्ला मचा देगी इसलिए राष्ट्रहित में सब कुछ एकदम गुप-चुप गुप-चुप चल रहा है। 30 नवंबर को लोकसभा में जब महिला आरक्षण की ओट में छिपकर परिसीमन बिल लाया जाएगा तो समर्थन ऐसे सांसद इसके पक्ष में उठ खड़े होंगे जिनके बारे में किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। इंडिया गठबंधन के कई सांसदों को अचानक बुखार लग जाएगा, उनकी गाड़ी खराब हो जाएगी या कुछ ऐसा हो जाएगा कि वो आम जनता के खून-पसीने के अरबों रूपये खर्च करके बनवाई गई नई संसद तक पहुंच ही नहीं पाएंगे। . .. और देखते-देखते दो तिहाई का जादुई आंकड़ा आसानी से हसिल हो जाएगा। संसद के दोनों सदनों की सीटें कुल मिलाकर पचास प्रतिशत बढ़ जाएंगे। महान नेताजी परिसीमन के बाद सृजित महिला रिजर्वेशन वाली सीट से अपनी बेटी, बीवी, बहू या समधिन को संसद में ले आएंगे। करदाताओं के पैसे से हर राजनेता के घर में उनकी अपनी रोजगार गारंटी योजना लागू हो जाएगी और पांच किलो मुफ्त अनाज लेकर महान जनता लोकतंत्र खत्म होने के मास्टर स्ट्रोक पर तालियां बजाएगी। दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सीटों की संख्या को 435 पर फ्रिज किया जा चुका है। यह निर्णय 1929 मे किया गया था। यानी 100 साल पहले अमेरिका ने तय कर लिया था कि देश की आबादी चाहे जितनी भी हो जन प्रतिनिधियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। सवाल ये है कि 850 सांसद जनता के हित में आखिर ऐसा क्या कर देंगे जो 543 नहीं कर पा रहे हैं। परिसीमन के खेल के ज़रिये विपक्ष को चुनाव में पूरी तरह अप्रभावी बना देने और अनंत काल तक सत्ता सुख भोगने की बीजेपी की तैयारियों पर पहले भी विस्तार से लिख चुका हूँ। यहां मैं सिर्फ आम नागरिक के नज़रिये से ये कहना चाहता हूँ कि ये बिल मुझे नामंजूर है। राजनेता हम से छीने गये पैसों पर पल रहे हैं। इनकम टैक्स और जीएसटी मिलाकर मैं अपनी आधी से ज्यादा तनख्वाह सरकार बहादुर के हवाले पहले ही कर देता हूँ। मैं अपनी गाढ़ी कमाई से 307 नये सांसदों और अनगिनत विधायकों का भरण पोषण नहीं करूंगा। विपक्ष चाहे जो करे लेकिन एक नागरिक के तौर पर लोकतंत्र को पूरी तरह समाप्त कर करने की इस अंतिम साजिश का मैं शांतिपूर्ण ढंग से पुरजोर विरोध करूंगा। आखिर में आप सबको उस भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान गाँधीजी की कही गई एक बात याद दिलाना चाहूँगा, जिस आंदोलन का संघियों ने हर संभव विरोध किया था। गाँधीजी ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में कहा था-- आज़ादी कायरों को नहीं मिलती
100
588
35
1,504
62,627
परिसीमन बिल के समर्थन में पड़ने वाला हर मत देश के गद्दारों का होगा। परिसीमन बिल देश की भोली भाली जनता के साथ छल है। भारत के लोकतंत्र के ताबूत में “परिसीमन बिल” आख़िरी कील साबित होगी। #DelimitationBill #परिसीमनबिल
76
O P Patel retweeted
"पीडीए के एक ही आंदोलन से इतना घबरा गए कि हमारे कार्यकर्ताओं पर अज्ञात में न जाने कितनो पर मुकदमे दर्ज कर दिए।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी
3
37
212
925
O P Patel retweeted
परिसीमन बिल मे जो भी व्यक्ति और दल, समर्थन मे वोट देगा, उनके नाम चेहरे याद रखें। भारतीय लोकतंत्र के तैयार हो चुके ताबूत मे.. अंतिम कील ठोकने वाले लोग, भुलाये नहीं जाने चाहिए।
96
819
14
3,213
31,783
गुंडा कौन है और गुण्डई कौन करता है ये पूरा प्रदेश जान रहा है। आपकी सड़क छाप बाईट और आपके सुपुत्रों की गुंडों वाली भाषा हमेशा चर्चा में रहती है। और ये जो किसी दूसरे का भेजा/लिखा जो चेंप देते हैं उसे बदलिए और अपने पीले श्रीमुख से कहा करिए। @yadavakhilesh
मित्र अखिलेश जी, आपकी सरकार में जमकर तांडव हुआ, ये पहले हम कहते थे लेकिन आज आपने ख़ुद मान लिया। इसीलिए ना क़सम खा रहे हैं कि अब गुंडई नहीं होगी? ये क़सम तो आपने होटल के हॉल में खाई है। अगर आप गंगा जी के खड़े होकर भी कहें कि आपके राज में अपराध नहीं होगा तो भी कोई नहीं मान सकता। नारा देने या वादा करने से ज़ुर्म कम नहीं होता। उसके लिए नीयत होनी चाहिए, जो आप में है नहीं। बाक़ी आइये चुनाव में, मज़ा आयेगा। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव। @yadavakhilesh
28
प्रिय बहनजी, जब “थोथा चना” कहा जाता है तो सबसे पहले आपको आँकड़े भी देख लेने चाहिए। 25 लाख सरकारी नौकरियाँ, बेरोजगार स्नातकों को पाँच हजार रुपये मासिक, बुजुर्ग महिलाओं को चालीस हजार सालाना, जाति जनगणना और ₹50 करोड़ तक के ठेकों में PDA को 50% हिस्सेदारी और हाँ ये वादे हवा नहीं, जवाबदेही के ठोस आधार हैं। संविधान दिवस पर जारी यह प्रणपत्र उसी बहुसंख्यक समाज का बजट है जिसकी हिस्सेदारी दशकों से कागजों और नारों में अटकी रही। “धन-मनवादी” का आरोप उसी मानसिकता का विस्तार है जो सामाजिक न्याय को चुनौती मानती है। जब पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को शिक्षा, रोजगार और आर्थिक हिस्सेदारी का अधिकार देने की बात हो, तो उसे खाली नारा कहना आसान है। यह स्वीकार करना कठिन है कि PDA अब सिर्फ चुनावी गणित नहीं, बल्कि संरचनात्मक बदलाव की माँग बन चुका है। अखिलेश यादव जी का यह प्रणपत्र उन्हीं लोगों के लिए है जो “हर हाथ को काम” को नारा नहीं, ठोस नीति बनाना चाहते हैं। इतिहास गवाह है कि नारों से अधिक, हिस्सेदारी बदलती है। जनता अब दोनों में फर्क करना जानती है। #DebateA4 #pda_का_प्राणपत्र #furry #SamajwadiParty #DebateLaSéptima #AkhileshYadav
1. यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा ’जन-मन का मेनिफेस्टो’ के नाम से कल जारी किया गया इनका यह ’प्रण-पत्र’ इनके कथित पीडीए की तरह ही कोरा हवाहवाई तथा ’थोथा चना बाजे घना’ की कहावत को ही चरितार्थ करने वाला ज़्यादा है। 2. वैसे भी इस पार्टी का स्वभाव जग जा़हिर तौर पर ग़रीबों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों आदि के वास्तविक हित, कल्याण, उनका मान-सम्मान व सुरक्षा आदि के विरुद्ध अधिकतर संकीर्ण व जातिवादी तथा धन्नासेठ-समर्थक भी रहा है, जिसका एक ताज़ा उदाहरण यूपी से राज्यसभा हेतु हाल ही में हुये द्विवार्षिक चुनाव में पीडीए को प्रश्रय देने के बजाय बड़े धन्नासेठ को प्राथमिकता देना है। ऐसी नीतियों एवं कार्यकलापों से प्रदेश की अपार ग़रीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन व पलायन आदि की गंभीर समस्या क्या कभी दूर हो पायेगी। कभी नहीं। 3. इन बातों से से यह भी साबित है कि इनका ’जन-मन घोषणापत्र’ वास्तव में ’धन-मन वादी’ अधिक है तथा समाज के अच्छे लोगों के बजाय ऐसे ही धनी एवं बाहुबलियों आदि को चुनाव मैदान में भी उतारेगी जो देश, समाज व जनहित की चिन्ता कम व अपने खुद के लाभ व स्वार्थ में ही लगातार डूबे रहते हैं। 4. वैसे भी ’हर हाथ को काम’ तथा ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ आदि विशुद्ध रूप से बी.एस.पी. की नीति व सिद्धान्त हैं तथा जिस सर्वसमाज व सर्वजन-हितैषी एजेण्डा पर बी.एस.पी. की यूपी में अब तक रही चारों सरकारों में पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अमल करके भी दिखाया गया है, जो कि विरोधी पार्टियों में भी खा़सकर सपा, कांग्रेस व भाजपा आदि के बलबूते की बात नहीं है, यह सभी जानते/मानते हैं। 5. इसके साथ ही, सपा के दामन पर भी ख़ासकर एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण विरोधी रवैया तथा यूपी को जातिवादी द्वेष व दंगा-युक्त प्रदेश बनाने सहित जनहित व जनकल्याण के अहम् मुद्दों पर लगे धब्बों को जनता भला कैसे भुला पायेगी? कुल मिलाकर, सपा की बातें, वादे, दावे व घोषणायें आदि चुनावी छल व छलावा हैं, लोग ज़रूर सावधान रहें।
18
O P Patel retweeted
अरे पत्रकार साहब, अखिलेश यादव जी के साथ 90% पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज के लोग हैं। जो 10% बच रहे हैं, और किसी रैली में जाकर पूछेंगे तो जाहिर है कि वे उसी पार्टी के पक्ष में बोलेंगे, जिसमें वे हैं। अखिलेश यादव जी 2027 में सरकार बनाने जा रहे हैं। बीजेपी की B टीमें लाख कोशिश कर लें, लेकिन अखिलेश यादव जी को सत्ता में आने से रोक नहीं पाएंगी।
5
5
25
1,247
O P Patel retweeted
भाई, अब तो 100% विश्वास हो गया कि ये बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं। ये खुद नहीं चाहते कि गठबंधन हो और अगर हो भी तो कांग्रेस को 200 सीटें मिलें, ताकि बीजेपी का रास्ता आसान हो जाए। कांग्रेस का ग्राफ लगातार ऐसे ही बड़बोले नेताओं की वजह से गिरता जा रहा है। अगर ये ऐसा ही बोलते रहे तो इन्हें 26 तो छोड़िए, 6 सीटें भी मत दीजिए।
8
11
49
1,297