Pinned Tweet
Replying to @AshokShrivasta6
भारतीय नागरिक retweeted
छठ पूजा, सिंदूर और बिहार की महिला का उपहास उड़ानेवाले यश पर केस दर्ज कर क़ानून सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। माफ़ी का ड्रामा नहीं स्वीकार ।
@bihar_police @samrat4bjp
भारतीय नागरिक retweeted
ये विहंगम,अलौकिक दृश्य है काशी का। वाराणसी में आज देव दीपावली है।
इस साल देव दीपावली में काशी में 40 देशों से 15 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। वाराणसी के 84 घाटों पर 11 लाख दीप जलाए गए हैं।
वैसे तो काशी में देव दीपावली बरसों से होती आई है, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस पर्व को ऐसा भव्य और दिव्य रूप दे दिया है कि अब दुनिया के कोने कोने से लोग यहां पहुंचने लगे हैं।
काशी में देव दीपावली देखने पहुंचे 15 लाख पर्यटक; 40 देशों के मेहमान आए, 84 घाटों पर 11 लाख दीप जलाए गए।
#AlaukikDevDeepawali
भारतीय नागरिक retweeted
नैनीताल में कहाँ से बन गई ये ?
कौन से विभाग ने अनुमति दी नक्शा पास किया ?
मेरा दावा है ये पूरी तरह से अवैध है @pushkardhami जी
भारतीय नागरिक retweeted
राजभवन बेंती में श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर देशभर की राजनीति, धर्म, अध्यात्म एवं सामाजिक क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों का गरिमामयी समागम।
आज राजभवन बेंती स्थित योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में बागेश्वर धाम सरकार, परम पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की अमृतमयी श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर देश एवं प्रदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस पावन अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथिगण...
1. मा. श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी – राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।
2. मा. श्री रवींद्र सिंह भाटी जी – विधायक, शिव विधानसभा, राजस्थान।
3. मा. श्री धनंजय सिंह जी – पूर्व सांसद, जौनपुर।
4. मा. श्री बृजेश सिंह जी – पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद।
5. मा. श्री सुशील सिंह जी – विधायक, सैयदराजा विधानसभा, चंदौली।
6. श्री पवन सिंह जी – सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य।
7. मा. श्री अभिजीत सिंह सांगा जी – विधायक, बिठूर विधानसभा, कानपुर।
8. श्री राजा संजय सिंह जी – पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री।
9. मा. श्री विक्रांत सिंह रिशु जी – सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद।
10. मा. श्री उमेश कुमार जी – विधायक, खानपुर विधानसभा, उत्तराखंड।
11. मा. श्री प्रो. रामशंकर कठेरिया जी – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद।
12. मा. श्री मोती सिंह जी – उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री।
13. मा. श्री कृपाशंकर सिंह जी – महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री।
14. श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी – प्रख्यात सनातनी विचारक एवं वक्ता।
15. श्री रवि शर्मा जी – विधायक, झांसी नगर।
16. श्री सुरेश पासी जी – विधायक, जगदीशपुर, अमेठी।
17. श्री अनिल सिंह जी – विधायक, चुरवा, उन्नाव।
18. श्री शोभनीव सत्य जी – फिल्म अभिनेता (हनुमान अंश)।
19. श्री नागेन्द्र राठौड़ जी – विधायक, भोजपुर, फर्रुखाबाद।
20. श्री रमापति शास्त्री जी – विधायक, मनकापुर, गोंडा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री।
21. श्री नन्द किशोर गुर्जर जी, विधायक लोनी, गाजियाबाद।
22. श्री मृत्युंजय कुमार जी – आईएएस।
23. श्री अभय सिंह जी – आईएएस।
24. श्री नितिन महाराज जी – पीठाधीश्वर, मैहर माता मंदिर।
25. श्री शक्ति सिंह जी – पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय।
26. श्री प्रतीक राज पांडेय सुपुत्र श्री मनोज पांडेय जी, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
इन सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने श्रीराम कथा के इस पावन आयोजन को और भी गरिमामयी एवं ऐतिहासिक बना दिया।
राजभवन बेंती की पावन धरा पर श्रीराम कथा के माध्यम से धर्म, संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
🚩 जय श्रीराम! जय सनातन संस्कृति! 🚩
भारतीय नागरिक retweeted
अभी कल ही CAG की रिपोर्ट ने यह कहकर देश के आम आदमी के पैरों तले जमीन खिसकाई थी कि देश के 81 फीसदी ज्वेलर्स की दुकानों की कोई जांच ही नहीं हुई है, और आज दैनिक भास्कर की एक तहकीकात ने सोने के बाजार में चल रहे ऐसे महाघोटाले से पर्दा उठाया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए! अपनी बेटी की शादी या बुरे वक्त के लिए पेट काटकर जो सोना आप सरकारी हॉलमार्क देखकर खरीद रहे हैं, उसमें चीन से मंगाया गया रेनियम पाउडर मिलाकर आपके साथ सरेआम लूट की जा रही है—और सबसे डरावनी बात यह है कि हॉलमार्किंग सेंटर की सरकारी मशीनें भी इस चोरी को पकड़ने में पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं!
जरा इस हाई-टेक ठगी के विज्ञान और गणित को समझिए। जोधपुर के सर्राफा बाजार में किए गए एक लाइव प्रयोग में 7.830 ग्राम शुद्ध सोने के भीतर महज 1 ग्राम रेनियम पाउडर मिलाया गया। रेनियम एक ऐसी भारी धातु है जिसका घनत्व सोने के बेहद करीब होता है और इसका गलनांक सोने से भी कहीं ज्यादा होता है। जैसे ही इसे सोने में मिलाया गया, गहने का वजन बढ़ गया। इसके बाद जब इस मिलावटी सोने को जांच के लिए सामान्य टेस्टिंग और हॉलमार्किंग सेंटर की XRF मशीनों के नीचे रखा गया, तो मशीन ने इसे 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) सोना बताकर पास कर दिया, जबकि हकीकत में उसके भीतर असली सोने की मात्रा गिरकर महज 20 कैरेट के बराबर रह गई थी!
यानी साफ है कि एक्स-रे फ्लोरोसेंस (XRF) मशीनें सिर्फ गहने की ऊपरी परत को पढ़ पाती हैं और भीतर छिपे रेनियम के कणों को सोना ही समझ बैठती हैं। अब जरा एक मध्यमवर्गीय पिता या गरीब मां की बेबसी की कल्पना कीजिए, जो आज के अस्सी हजार रुपये तोले के आसमान छूते भाव में अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी जोड़कर एक-दो तोला सोना खरीदते हैं। ग्राहक बेचारा सरकारी हॉलमार्क और HUID नंबर पर आंख मूंदकर भरोसा करता है और पूरे वजन की पाई-पाई चुकाता है, लेकिन उसे पता ही नहीं चलता कि वह असली सोने के भाव में चाइनीज धातु का वजन खरीदकर घर ला रहा है!
इस धोखे का असली दर्द तब सामने आता है जब आम आदमी किसी मुसीबत में, बीमारी में या बच्चों की पढ़ाई के लिए उसी गहने को गलवाने या बेचने के लिए सुनार के पास जाता है। जब गहने को भट्टी में गलाकर रिफाइन किया जाता है, तब रेनियम अलग हो जाता है और असली सोना कम निकलता है। उस वक्त हाथ में आता है सिर्फ पछतावा और ठगे जाने का अहसास!
कैग की रिपोर्ट पहले ही बता चुकी है कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के अफसर 80 फीसदी दुकानों में झांकने तक नहीं जाते, और अब हॉलमार्किंग मशीनों की इस नाकामी ने पूरे सिस्टम पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। अगर सरकारी मुहर और जांच केंद्र भी इस मिलावट को नहीं पकड़ पा रहे हैं, तो आम नागरिक अपनी मेहनत की कमाई की गारंटी किससे मांगे?
खून, दूध, पनीर, घी, मसाले और जीवन रक्षक दवाइयों के बाद अब बुरे वक्त की आखिरी पूंजी यानी सोने में भी मिलावट का यह जहर घोल दिया गया है। आखिर हमारा देश किस दिशा में जा रहा है, जहां चारों तरफ सिर्फ लूट और मिलावट का सिंडिकेट हावी है? सरकार और BIS को कुंभकर्णी नींद से जागकर तुरंत हॉलमार्किंग सेंटर्स की जांच तकनीक को अपग्रेड करना होगा और रेनियम तस्करी के इस नेटवर्क को कुचलना होगा, वरना आम आदमी का सरकारी मुहरों से बचा-खुचा भरोसा भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा!
भारतीय नागरिक retweeted
खुद के लिए स्विमिंग पूल में छठ मैया की पूजा
बाकियों के लिए दलदल में बना घाट
काश इतना ही शुद्ध पानी
हर छठ वृत्तियों को मिलता 🙏
VIDEO | Patna: Chhath Puja celebrations underway at BJP National President Nitin Nabin's residence.
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)
भारतीय नागरिक retweeted
For you @ManojTiwariMP , @gupta_rekha @KapilMishra_IND and @p_sahibsingh .
Focus on cleaning Yamuna instead of Cruise on Yamuna distraction.
#AirPollution #YamunaPollution #GarbageFilledDelhi
भारतीय नागरिक retweeted
योगी जी, यह तो अन्याय है। अब अन्याय अगर जज साहब के दबाव में हुआ है तो इसका संज्ञान सर्वोच्च न्यायालय को लेना चाहिए। विष्णु प्रजापति को न्याय मिलना चाहिए
कौशांबी में विष्णु प्रजापति दीवाली के लिए दीया बनाते हैं। मिट्टी के बर्तन पकाने के लिए आग जलाते हैं। उससे जो धुआं उठा वह करीब 200 मीटर दूर एक जज के आवास तक पहुंचा। विष्णु का दावा है कि जज साहब ने चौकीदार के जरिए प्रदूषण फैलाने का मुकदमा करवा दिया। 10 पुलिसवाले पहुंचे और विष्णु के पकते मिट्टी के बर्तनों पर पानी डालकर तोड़ दिया। विष्णु को थाने ले गए। दिन भर बैठाया। फिर कोर्ट में विष्णु को दो घंटे तक खड़ा रखा गया। 1 हजार जुर्माना लगाया।
यह सब कुछ दीवाली के ठीक पहले हुआ, जब विष्णु की कमाई का सबसे मुफीद वक्त होता है। विष्णु की पत्नी पुष्पा का कहना है कि इन चक्करो में पूरा त्योहार बर्बाद हो गया। आखिर हम मिट्टी के बर्तन भी न बनाएं तो क्या करें? हमें इसके अलावा कुछ नहीं आता।
स्थिति यह हो गई कि अब विष्णु की हिम्मत नहीं पड़ रही कि आवा लगाकर मिट्टी के बर्तन पकाएं। हम विष्णु प्रजापति के घर पहुंचे। पूरी रिपोर्ट भास्कर ऐप पर देखिए: dainik.bhaskar.com/Ao7oMfdU2…
भारतीय नागरिक retweeted
यूपी में कई सफाई कर्मचारी करोड़पति हो चुके हैं। ये हर महीने सरकार से 42 हजार रुपए तनख्वाह ले रहे हैं। इनमें से कुछ सफाई कर्मचारियों के पास मैरिज हॉल हैं। कोई सीमेंट एजेंसी और दर्जनों दुकानों का मालिक है, तो किसी के पास पेट्रोल पंप है।
ये कर्मचारी गलियों में झाड़ू लगाने नहीं जाते, कभी नालियां भी साफ नहीं करते। इन लोगों ने गांवों में सफाई कराने के लिए 300 से 400 रुपए में दिहाड़ी पर मजदूर रखे हैं। ये मजदूर कर्मचारियों के बदले गांव में सफाई करते हैं।
भारतीय नागरिक retweeted
Clash of Titans: Women Card Vs SC/ST Act Card
BJP Mahila Morcha Leader Sarita Dubey from Gorakhpur lodged cases under women centric laws against children of a BJP leader who is close to BJP UP State President Pankaj Chaudhary.
In return Pankaj Chaudhary managed to lodge cases under SC/ST Act against Sarita Dubey and her family members. This is how this system works.
भारतीय नागरिक retweeted
मध्य प्रदेश की नौकरशाही और पुलिस महकमे में इन दिनों एक ऐसे इस्तीफे ने भूचाल ला रखा है, जिसने सरकार के डैमेज कंट्रोल वाले तबादला-उद्योग और जहरीली शराब माफिया के नापाक गठजोड़ की पूरी कहानी एक बार फिर चौराहे पर ला खड़ा किया है! मामला 2014 बैच के तेजतर्रार माने जाने वाले आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया का है, जिन्होंने सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 16 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत के बाद तबादला होने के महज कुछ ही दिनों के भीतर (2 नवंबर को) सीधे डीजीपी को अपना इस्तीफा थमाकर पूरे सिस्टम को सन्न कर दिया है। कहानी की परतें खोलिए तो गजब का संयोग और सियासी तमाशा नजर आता है।
दरअसल, जब सागर के बंडा में जहरीली शराब ने कहर बरपाया और इसके ठीक बाद देवास में भी शराब कांड की गूंज उठी, तो मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने अपनी चिर-परिचित प्रशासनिक जादूगरी दिखाते हुए 27 अक्टूबर को सागर कलेक्टर के साथ-साथ एसपी अनुराग सुजानिया को भी जिले से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एआईजी के पद पर लूप लाइन में पटक दिया और उनकी जगह संजीव कुमार सिन्हा को कमान सौंप दी। लेकिन बीटेक और एमटेक की डिग्री लेकर यूपीएससी क्रैक करने वाले 38 साल के सुजानिया को—जिनकी अभी पूरी 22 साल की नौकरी बाकी थी—जांच के बीचोबीच इस तरह बलि का बकरा बनाकर मुख्यालय में अटैच किया जाना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों और नई नौकरी के बेहतर अवसर का हवाला देते हुए सीधे आईपीएस की वर्दी ही उतार फेंकने का ऐलान कर दिया!
इस पूरे प्रकरण का सबसे हैरान करने वाला और कड़वा पहलू यह है कि अनुराग सुजानिया के करियर में यह दूसरी बार है जब शराब माफिया के जहर ने उनकी कुर्सी निगली है; इससे पहले जनवरी 2021 में जब वे मुरैना के एसपी थे, तब भी जहरीली शराब से 24 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ठीक इसी तरह उन्हें एसपी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया था। इतना ही नहीं, सागर की एसपी की कुर्सी के साथ तो मानो इस्तीफों का कोई अजीबोगरीब शाप जुड़ गया है, क्योंकि सुजानिया से ठीक पहले सागर के एसपी रहे 2013 बैच के इंजीनियर-आईपीएस अभिषेक तिवारी को भी अगस्त 2024 में शाहपुर में दीवार गिरने से हुई 9 बच्चों की मौत के बाद हटाया गया था और उन्होंने भी आहत होकर महज 42 साल की उम्र में नौकरी से वीआरएस (VRS) ले लिया था!
अब सवाल यह उठता है कि क्या मुरैना से लेकर सागर और देवास तक गांव-गांव में मौत बांटने वाले शराब सिंडिकेट की जड़ें इतनी गहरी हैं कि हर बार लाशें गिरने पर सरकार सिर्फ एसपी-कलेक्टर का तबादला करके अपनी पीठ थपथपा लेती है, और क्या सिस्टम की इसी लीपापोती और बार-बार की फजीहत से तंग आकर अब युवा अफसर सीधे इस्तीफा देकर दिल्ली की राह पकड़ रहे हैं—क्योंकि जब तक असली माफियाओं और उनके सियासी आकाओं पर हथौड़ा चलने के बजाय सिर्फ तबादलों का खेल चलता रहेगा, तब तक न तो जहरीली शराब का जहर रुकेगा और न ही सिस्टम के भीतर सुलगता यह आक्रोश!
भारतीय नागरिक retweeted
कैंसर की 137 दवाएं तो सस्ती हो गईं लेकिन अभी भी आम आदमी को लूटने वाली भयंकर मुनाफाखोरी चल ही रही है।
6 रूपए का सीरिंज 56रूपए का,
25 हजार का पेस मेकर 2लाख का,
4 लाख का हार्ट वॉल्व 26लाख की MRP.. काहे बॉस?
लंबी लिस्ट है। इसपर एक्शन कब होगा @JPNadda जी?
भारतीय नागरिक retweeted
IRCTC ऐप का क्या ही मतलब है?
जब तत्काल के टाइम खुलनी ही नहीं है.
बार बार सेशन एक्सपायर हो रहा.
मजाल जो खुल जाए. जब तक सारी सीटें बुक ना हो जाएँ. 🧐
कुछ करिए इस पर भी. बुलेट ट्रेन आती रहेगी. फ़िलहाल आम आदमी की ज़रूरत ये है. @RailMinIndia @IRCTCofficial @AshwiniVaishnaw
आप लोग बुक कर पाते हैं तत्काल टिकट?










































