School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar) header
School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar) profile picture

बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ

Patna, India
Joined June 2020
Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)Photo by School Teacher Federation Of Bihar (@stf_bihar)
ट्रांसफर शेड्यूल
7
856
🚩 **STF BIHAR – अब 1300 शिक्षक साथियों का विश्वास, एकजुटता और संकल्प!** ✊ यह महज़ 1300 सदस्यों की संख्या नहीं है, बल्कि उन हजारों उम्मीदों, सपनों और अधिकारों की आवाज़ है, जो वर्षों से अपने हक़ के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम जानते हैं कि एक शिक्षक की आवाज़ अकेले शायद अनसुनी हो जाए, लेकिन जब हजारों शिक्षक एक साथ खड़े होते हैं, तो उनकी आवाज़ को अनदेखा करना आसान नहीं होता। **STF BIHAR किसी एक व्यक्ति का संगठन नहीं, बल्कि बिहार के हर शिक्षक के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई का साझा मंच है।** हमने शुरुआत की है, सफर अभी लंबा है। हमें हर उस शिक्षक साथी को जोड़ना है, जो बदलाव चाहता है, जो अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना चाहता है। 🙏 **आप सिर्फ सदस्य मत बनिए, इस शिक्षक एकता की ताकत का हिस्सा बनिए। अपने साथियों को भी जोड़िए।** आज 1300 हैं, कल 10,000 होंगे और एक दिन लाखों शिक्षक एक आवाज़ में अपने अधिकारों की मांग करेंगे। **याद रखिए—जब शिक्षक एकजुट होते हैं, तभी बदलाव की शुरुआत होती है!** ❤️ 🔗 **सदस्यता अभियान से जुड़ें:** stfbihar.com/member-registra… 🚩 **STF BIHAR — हमारी एकता, हमारा सम्मान, हमा
2
759
प्रेस विज्ञप्ति / PRESS RELEASE शिक्षकों की समस्याओं को लेकर STF ने नवनिर्वाचित MLC डॉ. एन.के. यादव से की मुलाकात, सौंपा मांग-पत्र भागलपुर: स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ बिहार (STF बिहार) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित माननीय विधान पार्षद (MLC) डॉ. एन.के. यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर इस ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान STF बिहार की ओर से भागलपुर सहित पूरे प्रदेश के शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं और न्यायसंगत मांगों को लेकर माननीय विधान पार्षद महोदय को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों पर ज़ोर दिया गया: त्योहारों से पूर्व वेतन भुगतान: आगामी दीपावली और छठ महापर्व के महत्व को देखते हुए विशिष्ट शिक्षकों का सितंबर व अक्टूबर माह का, तथा BPSC शिक्षकों का अक्टूबर माह का वेतन अविलंब जारी किया जाए, ताकि शिक्षक सपरिवार उल्लास के साथ त्योहार मना सकें। वाणिज्य (Commerce) शिक्षकों का स्थानांतरण व समायोजन: कॉमर्स विषय की इकाइयां बहुत कम विद्यालयों को आवंटित की गई हैं, जिससे इस विषय के शिक्षक काफी संख्या में 'सरप्लस' हो गए हैं। जब तक इन सरप्लस शिक्षक साथियों का उचित समायोजन नहीं हो जाता, तब तक उन्हें सामान्य स्थानांतरण (Transfer) प्रक्रिया में शामिल करना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। सातवें वेतनमान का वास्तविक लाभ: 7वें वेतनमान के क्रियान्वयन में व्याप्त तकनीकी और व्यावहारिक विसंगतियों को अविलंब दूर कर शिक्षकों को इसका शत-प्रतिशत आर्थिक लाभ दिलाया जाए। बकाया एरियर का भुगतान: वर्षों से लंबित विभिन्न प्रकार के एरियर का बिना किसी विलंब के एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। ई-शिक्षाकोष पर 'क्षतिपूर्ति अवकाश': रविवार या अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन विभागीय कार्यों में प्रतिनियुक्त होने वाले शिक्षकों के लिए ई-शिक्षाकोष (e-Shikshakosh) पोर्टल पर "क्षतिपूर्ति अवकाश" (Compensatory Leave) का विकल्प जल्द से जल्द अपडेट करवाया जाए। सेवा संतुष्टि: शिक्षकों की सेवा संतुष्टि से जुड़ी अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। सदन में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज़: इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि माननीय विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव जी शिक्षकों की इन सभी न्यायसंगत मांगों को विधान परिषद (सदन) में प्रमुखता और बुलंदी के साथ उठाएंगे, जिससे इनका स्थायी समाधान निकल सके। इस महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात और ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में STF के प्रदेश सक्रिय सदस्य मृत्युंजय सिंह, STF पूर्णिया के जिलाध्यक्ष जयनंदन कुमार, STF भागलपुर के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार पाण्डे तथा STF भागलपुर के सदस्य मोहम्मद शम्स ग़जाली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जारीकर्ता: मृत्युंजय सिंह प्रदेश सक्रिय सदस्य, STF बिहार
10
1,395
*लीजिए बज गई बंशी* *सरकार का विरोध करते करते जीत गए और जीतने के दो ही दिन बाद सरकार में शामिल*🤣
36
89
3
625
75,273
School Teacher Federation Of Bihar retweeted
क्या ही सुंदर और दुर्लभ दृश्य है! बीजेपी के सर्वेश कुमार RJD के जीते हुए उम्मीदवार से गले मिल रहे, बधाई दे रहे। अनिल जी के विनम्र भाव को देखिए। सर्वेश कह रहे, "मैं खुश हूं कि अनिल जी जैसे सामाजिक - राजनीतिक कार्यकर्ता को जीत मिली है।"
5
103
19
774
25,538
School Teacher Federation Of Bihar retweeted
भूत उतारने का कारगर इलाज
150
1,600
34
8,530
710,024