zingabad (@zingabad) header
zingabad (@zingabad) profile picture

virality se pehle vitality! | gen z • ground reports • podcasts • explainers • documentaries • entertainment • food • travel

Joined October 2025
Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)
मुंबई में 1000 से ज्यादा लोगों को बचा चुके हैं नाजिम शेख! गेटवे ऑफ इंडिया पर तेज लहरों के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाना नाजिम शेख की पहचान है. समुद्र में गिरने या डूबने वाले लोगों के लिए मसीहा बने नाजिम अब तक 1000 से ज्यादा जानें बचा चुके हैं, जिसकी वजह से स्थानीय लोग उन्हें 'समुद्र का बादशाह' कहते हैं. @MumbaiPolice #GatewayOfIndia #NazimShaikh #MumbaiHero
12
रोशनी से जगमगाया लाजपत नगर, दिवाली शॉपिंग के लिए उमड़ी भीड़! दिवाली से पहले दिल्ली का लाजपत नगर बाजार रंग-बिरंगी लाइटों से सज चुका है और खरीदारी के लिए भारी भीड़ पहुंच रही है. खरीदारों की सुरक्षा और ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. @DelhiPolice @tourism_delhi #LajpatNagar #DiwaliShopping #DelhiDiwali
25
भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 84 लाख आवेदन, टिकट सिर्फ 34 हजार 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगा. इस मैच के टिकटों के लिए करीब 84 लाख लोगों ने आवेदन किया है, जबकि स्टेडियम में सिर्फ 34 हजार सीटें हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा होगा. #indvspak #odiworldcup2027 #cricket
16
'प्रदूषण पर धर्म की राजनीति बंद हो'- दीया मिर्ज़ा वीडियो विवाद पर बोलीं मुमताज पटेल! दीया मिर्ज़ा के पटाखे वाले वीडियो पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा कि दिवाली आस्था का त्योहार है, लेकिन पर्यावरण और सेहत की बात को हिंदू-मुस्लिम का रंग नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदूषण हर घर को बीमार कर रहा है और यह पार्टी या धर्म देखकर नहीं फैलता, इसलिए राजनीति छोड़कर इसके हल पर ध्यान देना चाहिए. @patelmumtaz_ @deespeak @INCIndia #MumtazPatel #DiaMirza #AirPollution #DelhiPollution
22
तेज बारिश की वजह से सड़कें डूबने के बाद भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस गहरे पानी के बीच से रास्ता बनाती दिखीं. @NDRFHQ @MoHFW_INDIA #HeavyRains #Waterlogging #Ambulance
34
दिवाली से पहले अवैध शराब और खतरनाक पटाखों पर सख्ती: CM मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवाली से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अवैध शराब की ढुलाई, भंडारण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही लोगों से प्रतिबंधित पटाखे और कार्बाइड गन इस्तेमाल न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे पटाखों से आंखों की रोशनी तक जा सकती है. #mpnews #mohanyadav #diwali
33
गोलकीपर से टक्कर के बाद हार्ट अटैक से 30 साल के फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल की मौत! एफसी अंडोरा के खिलाफ मैच के दौरान विपक्षी गोलकीपर से टकराने के बाद 30 साल के स्पैनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल को अचानक हार्ट अटैक आ गया. मैदान पर इलाज के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इस दुखद घटना से पूरे फुटबॉल जगत और फैंस में गहरा शोक है. @fcandorra @rfef #JesusDeMiguel #FootballNews #RIP #CardiacArrest
39
राम मंदिर जमीन घोटाले को लेकर सपा सांसद का BJP पर हमला सपा सांसद राजीव राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए राम मंदिर के नाम पर जमीन घोटाले और गरीबों की जमीन लूटने का आरोप लगाया. भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च पर उन्होंने कहा कि पार्टी के पास हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के अलावा कोई दूसरा मुद्दा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ से घबराकर भाजपा ने यह मार्च निकाला है. @RajeevRai @BJP4UP @samajwadiparty #rajivrai #samajwadiparty #bjp
25
राजेश कुमार बने अरुणाचल प्रदेश के नए DGP भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है. #arunachalpradesh #dgp #ips
28
दुबई में फेस-ऑफ के दौरान बवाल, बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर रहीम परदेसी को मारा थप्पड़! दुबई में बॉक्सिंग फाइट से पहले स्टेज पर आमने-सामने आए भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा और पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर रहीम परदेसी आपस में भिड़ गए. रहीम की उकसाने वाली हरकतों से नाराज होकर मनीष शर्मा ने उन्हें स्टेज पर ही थप्पड़ रसीद कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया. @rahimpardesi @thehalfengineer #ManishSharma #RahimPardesi #HalfEngineer
45
केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश में मिले 2 शव उत्तराखंड के उत्तरकाशी में केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश के दौरान मंगलवार को हिमस्खलन के मलबे से एक महिला और एक पुरुष के शव मिले हैं. दोनों की पहचान नहीं हो पाई है. खराब मौसम और मुश्किल रास्तों के बावजूद NIM और SDRF की टीमें बाकी लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं. #uttarakhand #uttarkashi #kedartal
33
चलती ट्रेन से ट्रैक पर कचरा फेंकते दिखे रेलवे सफाईकर्मी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सफाईकर्मी कोच का कूड़ा सीधे चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर फेंकता नजर आ रहा है. इस बड़ी लापरवाही को देखकर लोगों में भारी नाराजगी है और यूजर्स ने रेल मंत्रालय से जिम्मेदार कर्मचारियों पर तुरंत सख्त एक्शन लेने की मांग की है. @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw @RailwaySeva #IndianRailways #SwachhBharat #RailMinIndia
46
'BJP जाएगी तो खत्म होगा संकट'- अखिलेश यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के हटते ही प्रदेश की मुश्किलें दूर होंगी और युवाओं को नौकरियां मिलेंगी. उन्होंने 'डायल 100', एंबुलेंस और लैपटॉप वितरण के काम गिनाए और दावा किया कि काशी विश्वनाथ मंदिर का शुरुआती ब्लूप्रिंट भी सपा सरकार में ही पास हुआ था @yadavakhilesh @samajwadiparty @BJP4UP #AkhileshYadav #SamajwadiParty #VaranasiNews
57
अपने ही डिपार्टमेंट के खिलाफ क्यों उतरे खाकी वर्दी वाले? ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड… आखिर पूरा मामला क्या है? @DelhiPolice @CPDelhi @HMOIndia #DelhiPolice #ManasviVashishta #DelhiPoliceProtest
87
'मांगें पूरी न हों तो क्या विरोध सिर्फ 5 घंटे का होगा?'- सौरव दास विरोध प्रदर्शन के समय को तय करने पर सौरव दास ने कड़ा एतराज जताया है. उन्होंने सवाल किया कि अगर लोगों की सही मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो क्या प्रदर्शन सिर्फ 5 घंटे का हो सकता है और क्या तय समय खत्म होते ही लोगों की परेशानियां खत्म हो जाती हैं? सौरव दास ने कहा कि कोर्ट को सरकार के लिए भी नियम बनाने चाहिए, ताकि तय समय पूरा होने पर कोई बड़ा अफसर या मंत्री खुद प्रदर्शन स्थल पर आए, लोगों की बात सुने और कार्रवाई का भरोसा दे. उन्होंने जोर देकर कहा कि सारी पाबंदियां सिर्फ जनता पर नहीं लगनी चाहिए. प्रदर्शन के हक को सीमित करके उन आम नागरिकों की मदद नहीं की जा रही जो सिर्फ अपनी बात सुनाना चाहते हैं. @SauravDassss @Cockroachisback #RightToProtest #Sauravdas #CJP
32
'राहुल गांधी और पीएम मोदी की बहस देखना चाहते हैं आप' कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा कि क्या वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीच बहस देखना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने 'Yes' और 'No' के विकल्पों के साथ एक पोल भी शेयर किया है. #rahulgandhi #narendramodi #congress
37
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर विवादित बयान! उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे जालीदार टोपी पहनकर 'अली-अली' करते हैं और त्रिशूल-चक्र लेकर 'बजरंग बली' का नाम लेते हैं. राजभर ने अखिलेश के बनारस दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वे भोलेनाथ के दर्शन करने जाते तो मस्जिद वाले उन्हें दौड़ा लेते. #oprajbhar #akhileshyadav #samajwadipar
165
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होने का दावा, अब बस्तर के विकास पर जोर: CM साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से राज्य में नक्सलवाद खत्म हुआ है. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कारण बस्तर 40-50 साल तक पिछड़ा रहा. अब सरकार वहां तेजी से विकास कार्य करेगी. #chhattisgarh #vishnudeosai #naxalism
44
ग्रेटर नोएडा PNB में ₹10.24 करोड़ का गबन, CBI ने बैंक कर्मी समेत दो को किया गिरफ्तार! ग्रेटर नोएडा की PNB पाई शाखा में ₹10.24 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में CBI ने बैंक की ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और उसके सहयोगी आशुतोष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मिलीभगत कर ग्राहकों के खातों से अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए करोड़ों रुपये का हेरफेर किया था. @CBIHeadquarters @pnbindia #CBIRaid #PNBFraud #GreaterNoida
45
मतदाताओं को चुनाव आयोग की बड़ी राहत, SIR में फॉर्म 6 भरने पर नहीं होगी धारा 31 के तहत कार्रवाई! चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में छूटने पर वह SIR के तहत दोबारा फॉर्म 6 भरता है, तो उसके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. आयोग के अनुसार यह राहत उन पर लागू होगी जो किसी अन्य क्षेत्र में पंजीकृत न हों और घोषणा कानूनी रूप से सही हो. @SpokespersonECI @ECISVEEP #ElectionCommission #ECI #VoterID #SIR
41