मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी कान खोलकर सुन लीजिए, यह प्रतियोगी छात्र सर्व समाज के है जो पूरी जवानी नौकरी के लिए ख़फ़ा दिए हैं। ये गुंडे, माफिया, अपराधी,तड़ीपार नहीं है। ये अपने हक के लिए आवाज उठा रहे है छात्रों पर मुकदमा वापस करके तत्काल छात्र हित में फैसला लें।
मा. @myogiadityanathजी छात्रों के दर्द को समझें। अतिशीघ्र छात्र हितों मे फैसला लें।
56
TGT में स्नातक में 50% की अनिवार्यता से लाखों SC/ST/OBC छात्र बाहर हो रहे हैं। सभी भर्तियों में 5% छूट मिलती है, तो TGT में क्यों नहीं?
मांग: SC/ST/OBC को 45% पर मौका दिया जाए।
@myogiadityanath संज्ञान लें।
@Mayawati @AnandAkash_BSP जी ध्यान दे
#UP_TGT_में_5_प्रतिशत_छूटदो
3
103
Alok Sagar retweeted
"बहन मायावती जी अपने वायदे से मुकर गईं।"
अभी कल बहन जी ने कहा था कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लेते हैं तो आकाश आनंद को BSP में पुनः पद के साथ काम करने का रास्ता साफ हो जाएगा।
आज सुबह अशोक सिद्धार्थ जी ने राजनीति से संन्यास ले लिया। उन्होंने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा और पद तक का त्याग कर दिया, लेकिन उनके संन्यास के बाद बहन जी अपने ही कहे हुए वादे से पीछे हटती दिखाई दे रही हैं। अब उनका तर्क है कि अशोक सिद्धार्थ और आकाश आनंद की नीयत में अभी भी खोट है।
इसके लिए आपने दो तर्क दिए हैं;
पहला, अशोक सिद्धार्थ ने कल के पोस्ट के तुरंत बाद राजनीति से संन्यास क्यों नहीं लिया? चूंकि उन्होंने आज सुबह संन्यास लिया, इसलिए कुछ घंटों की देरी को उनकी नीयत में खोट और राजनीतिक अभिलाषा बरकरार रहने का प्रमाण माना गया।
लेकिन क्या किसी व्यक्ति को अपनी जिंदगी के इतने बड़े फैसले पर कुछ घंटे सोचने और शांत होकर परिस्थितियों को समझने का भी अधिकार नहीं है? राजनीति से संन्यास लेना कोई सामान्य घोषणा नहीं है। वर्षों की राजनीतिक यात्रा को एक झटके में समाप्त करने का फैसला है। इसके बावजूद उन्होंने कुछ ही घंटों में संन्यास ले लिया और कहा कि संन्यास तो बहुत छोटी चीज है, बहन जी के लिए तो जान भी हाजिर है।
दूसरा, आकाश आनंद ने बहन जी के कल के पोस्ट को रीट्वीट नहीं किया। इसलिए यह निष्कर्ष निकाल लिया गया कि उन्हें पार्टी और मूवमेंट से अधिक अपने रिश्तों की चिंता है।
बहन जी, आप देश की इतनी बड़ी नेता हैं। फिर भी इतना हल्का और बचकाना तर्क? क्या किसी व्यक्ति की पार्टी के प्रति निष्ठा अब किसी पोस्ट को रीट्वीट करने से तय होगी? सिर्फ आपका पोस्ट रीट्वीट न करने के कारण आपने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। हद होती है। कोई व्यक्ति दुख में हो सकता है, आहत हो सकता है, चुप रह सकता है। हर चुप्पी विद्रोह अथवा साजिश नहीं होती है।
बहन जी, शायद आपको अंदाजा भी नहीं है कि आप जिस तरह बार-बार आकाश आनंद को सार्वजनिक रूप से जलील कर रही हैं, वह Human Dignity के खिलाफ है। कोई भी व्यक्ति लगातार ऐसी परिस्थितियों में मानसिक रूप से टूट सकता है। आप स्वयं कल्पना कीजिए कि आकाश आनंद कितनी वेदना, पीड़ा और घुटन में जी रहे होंगे। ऐसे समय में उनसे ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने की उम्मीद करना ही अपने आप में असंवेदनशील है।
मुझे दुख इस बात का है कि करोड़ों बहुजनों की आदर्श नेता होने के बावजूद इतनी गंभीर परिस्थिति में इतनी छोटी-छोटी बातों पर आकाश आनंद को जलील कर रही हैं।
असली खेल धूर्त पदाधिकारियों का है, जो वर्षों से बहन जी को गुमराह करके पार्टी को खोखला करने में लगे हुए हैं। बहन जी को यह समझना ही होगा कि जो पदाधिकारी हर बात को अपने हिसाब से छानकर नेतृत्व तक पहुंचाते हैं, जो अपने हित के मुताबिक दूसरों को अच्छा-बुरा साबित करते हैं, दरअसल वही लोग पार्टी और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच दीवार बने हुए हैं। और संगठन को सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं लोगों से है।
अपने आसपास के उन धूर्त पदाधिकारियों को पहचानिए, जो अपनी कुर्सी, प्रभाव और अकूत धन की लूट को बचाए रखने के लिए जानबूझकर पार्टी को पारिवारिक कलह में धकेल दिए हैं। अगर कोई व्यक्ति पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत करने के बजाय आंतरिक कलह से अपना प्रभाव मजबूत कर रहा है, तो वह पार्टी का हितैषी नहीं हो सकता।
करोड़ों बहुजनों की पहुंच बहन जी तक डायरेक्ट होनी चाहिए, लेकिन अफसोस कि आज वह धूर्त पदाधिकारियों के चंगुल में फंस चुकी हैं। ये वही लोग हैं, जो हर उस मिशनरी की बात को तोड़-मरोड़कर बहन जी तक पहुंचाते हैं, जो पार्टी में कुछ अच्छा करने और मूवमेंट को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है। जब ये लोग भूखे गिद्धों की तरह आकाश आनंद का राजनीतिक करियर नोचने पर आमादा हैं, तो सोचिए हम जैसे सामान्य कार्यकर्ताओं की बिसात ही क्या है।
इन मक्कार पदाधिकारियों की कुर्सी बचाना आसान है, लेकिन एक पूरी पीढ़ी के राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचने के बाद उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।
बहन जी, आपके आसपास के पदाधिकारी आते-जाते रहेंगे, लेकिन यह आंदोलन और करोड़ों बहुजनों की उम्मीदें स्थायी हैं। इसलिए किसी भी पदाधिकारी को आपके और बहुजन समाज के बीच दीवार मत बनने दीजिए। जिस दिन आम मिशनरी अपनी बात सीधे आप तक पहुंचा सकेगा और आप बिना किसी फिल्टर के जमीनी सच्चाई सुन पाएंगी, उसी दिन आपको पता चलेगा कि ये धूर्त एवं मक्कार पदाधिकारी आपको क्या बता रहे थे और जमीन पर वास्तव में क्या हो रहा है। इस चंगुल से बाहर निकलना अब सिर्फ आपकी मजबूरी ही नहीं, बल्कि बहुजन आंदोलन के भविष्य की जरूरत भी है। आपको इस चंगुल से बाहर निकलना ही होगा।
आपका शुभचिंतक: सूरज कुमार बौद्ध
@Mayawati @AnandAkash_BSP
Alok Sagar retweeted
"मिश्रा नहीं, आकाश चाहिए।"
1) आकाश आनंद को रास्ते से हटाने का सबसे बड़ा फायदा किसे मिला? सतीश मिश्रा को।
2) मीडिया की जिम्मेदारी कौन देखेगा? सतीश मिश्रा।
3) बहन जी के बाद स्टार प्रचारक कौन बनेगा? सतीश मिश्रा।
4) पूरे प्रदेश के लोगों से कौन मिलेगा? सतीश मिश्रा।
5) आकाश आनंद की जगह कौन लेगा? कपिल मिश्रा।
एक तरफ सतीश मिश्रा एंड कंपनी बहन मायावती जी को गुमराह करके आकाश आनंद को साइडलाइन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सतीश मिश्रा का बेटा, बेटी और दामाद पूरे लखनऊ में पार्टी को प्राइवेट कंपनी की तरह चला रहे हैं।
बसपा में सतीश चंद्र मिश्रा वर्षों से बहन जी के बाद सबसे प्रभावशाली लोगों में रहे हैं। लेकिन आज सवाल यह है कि पार्टी का विस्तार कहां हो रहा है? नए कार्यकर्ता कहां जुड़ रहे हैं? युवा नेतृत्व कहां तैयार हो रहा है? और हां, सबसे महत्वपूर्ण सवाल.. बहन जी और जमीनी बहुजन कार्यकर्ताओं के बीच दूरी क्यों बढ़ती जा रही है? इस खेल में सतीश मिश्रा अकेले नहीं हैं, लेकिन इस पूरी कांस्पीरेसी के आलाकमान वही हैं।
बसपा के लिए मीडिया मैनेज करने के नाम पर उन्होंने सिर्फ लखनऊ के अपने सजातीय सवर्ण यूट्यूबर्स को पैसा परोसा है, जो बस उन्ही की ब्रांडिंग करते रहते हैं, जबकि पार्टी और मूवमेंट को समर्पित दलित-बहुजन यूट्यूबर्स को कोई भाव नहीं देते। उन्हें दुत्कारकर भगा दिया जाता है।
आकाश आनंद के सक्रिय राजनीति में आने के बाद पहली बार बड़ी संख्या में युवाओं के बीच बसपा की चर्चा और उम्मीद दिखाई देने लगी थी। वह पूरे देश में घूम रहे थे, युवाओं से संवाद कर रहे थे और पार्टी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे युवा नेतृत्व को मजबूत करने के बजाय अगर उन्हें ही बार-बार अपमानित करके बाहर किया जाता है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा किसे मिलेगा?
एक तरफ सतीश मिश्रा पार्टी को पारिवारिक कलह में उलझाने के आरोपों से घिरे हैं, दूसरी तरफ उनका पूरा परिवार मेवा-मिश्री चाट रहा है। उनका क्या है, बसपा पार्टी तो उनके लिए पूंजी देने वाली फैक्ट्री है। जब तक यहां से पूंजी लूट सकते हैं, लूट लें। उसके बाद अपने बेटे और दामाद को तो लाइन में खड़ा किए ही हैं। लेकिन अगर बसपा खत्म हुई, तो उन करोड़ों बहुजनों का राजनीतिक भविष्य रसातल में चला जाएगा, जिन्होंने अपने वोट, समर्थन और संघर्षों से बसपा को यहां तक पहुंचाया है और आज भी उसके लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं।
बहुजन आंदोलन किसी एक पदाधिकारी या नेता की जागीर नहीं है। यह करोड़ों लोगों के संघर्ष और उम्मीदों से बना आंदोलन है। इसलिए फैसला भी किसी की साजिश के प्रभाव में नहीं, बल्कि बहुजन आंदोलन के भविष्य को ध्यान में रखकर होना चाहिए। पार्टी के करोड़ों समर्थकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ अच्छी बात नहीं है।
दिमाग लगाइए और सोचिए कि आखिर आकाश को हटाने से वास्तव में फायदा किसे हो रहा है? क्योंकि बहुजन समाज को सत्ता के गलियारों में अपना मजबूत, युवा और जमीन से जुड़ा नेतृत्व चाहिए। अतः हमारा संदेश साफ है कि हमें सतीश मिश्रा नहीं, आकाश आनंद चाहिए।
@Mayawati @AnandAkash_BSP
Alok Sagar retweeted
अशोक सिद्धार्थ का गुनाह था कि उन्होंने समर राज की एक पोस्ट को RT कर दिया। अतः राजनीति से संन्यास लो।
आकाश आनंद का गुनाह है कि उन्होंने बहन जी की एक पोस्ट को RT नहीं किया। अतः पार्टी से बाहर हो जाओ।
लेकिन बहन जी, सतीश मिश्रा पर कार्रवाई कब होगी, जो न तो आपके हर पोस्ट को रीट्वीट करते हैं और न ही पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई काम करते हैं। ऊपर से सतीश मिश्रा ने BSP में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके अपने बेटे, बेटियों और दामाद... सबको सेटल कर दिया है।
बहन जी उन धूर्त पदाधिकारियों की बिल्कुल समीक्षा नहीं कर रही हैं, जो कई-कई राज्यों के प्रभारी बनकर डमी कैंडिडेट खड़ा करने अथवा टिकट दिलाने के नाम पर करोड़ों का धन लुटाने और पार्टी को रसातल में धकेलने के काम किए हैं।
आखिर सतीश मिश्रा से सवाल कब होगा, जो लंबे समय से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं, कई बार पार्टी के सांसद भी रहे हैं और विगत कई वर्षों से मीडिया की जिम्मेदारी भी संभालते हैं? लेकिन पार्टी का नैरेटिव गढ़ने के नाम पर उन्होंने बहन जी को केवल गुमराह किया है कि इस बार पूरा ब्राह्मण आपके साथ खड़ा है लेकिन हकीकत इससे उलट है।सच कहूं तो उनके कहने से कोई भी ब्राह्मण बसपा से नहीं जुड़ता है। साथ ही, आए दिन पार्टी के खिलाफ फेक न्यूज और झूठा नैरेटिव चलता रहा, लेकिन न तो उन पर कोई कार्रवाई हुई और न ही मीडिया IT सेल खड़ा करने का कोई प्रयास दिखाई दिया। हाँ, लखनऊ के अपने सजातीय YouTubers पर अकूत पैसा लुटाकर अपना माहौल बनवा लेते हैं। दलित-बहुजन YouTubers को तो कोई पूछता भी नहीं।
ऊपर से आगामी यूपी विधानसभा का चुनाव सिर पर है। ऐसे में बहन जी को इन जैसे पदाधिकारियों एवं प्रभारियों से सवाल करने की बजाय सारी चिंता इस बात की है कि ट्विटर पर उन्हें आकाश आनंद ने रीट्वीट क्यों नहीं किया। ऊपर से बहन जी ने आदेश दिया कि बसपा के सभी पदाधिकारी आकाश आनंद को अनफॉलो कर दें। इतने बड़े समाज और इतने बड़े राष्ट्र की इतनी बड़ी नेता का ध्यान इस बात पर हो कि उन्हें किसी ने रीट्वीट क्यों नहीं किया... यह सोचकर भी पीड़ा हो रही है।
आपने कहा कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लें, तो आकाश आनंद की वापसी का रास्ता खुल जाएगा। जबकि ऐसी मांग भी अपने आप में अनैतिक और असंवेदनशील है, फिर भी अशोक सिद्धार्थ ने समाजहित को ध्यान में रखते हुए राजनीति से संन्यास ले लिया और कहा कि बहन जी, आपके लिए तो जान भी हाजिर है।
अब अपने वादे पर कायम रहने की बजाय आप कह रही हैं कि अशोक सिद्धार्थ ने तुरंत संन्यास क्यों नहीं लिया? संन्यास लेने में कुछ घंटे की देरी क्यों हुई? हद है। भला इस बात का भी कोई तुक है? संवेदना और सदमा भी कोई चीज होती है।
माननीया बहन जी को चाहिए कि जो लोग उन्हें गुमराह कर रहे हैं और जिनकी वजह से किसी के राजनीतिक जीवन का फैसला कुछ घंटों की देरी और सोशल मीडिया पर रीट्वीट करने या न करने से तय होने लगे, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
इसलिए समय आ गया है कि सतीश मिश्रा समेत तमाम राष्ट्रीय महासचिवों, प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के कामकाज की निष्पक्ष समीक्षा हो। पार्टी में जवाबदेही तय हो और यह देखा जाए कि कौन वास्तव में BSP को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है और कौन केवल पद और प्रभाव का लाभ उठा रहा है। क्योंकि चुनाव सोशल मीडिया के रीट्वीट से नहीं, बल्कि संगठन, कार्यकर्ताओं, रणनीति और जमीन पर किए गए काम से लड़ा जाता है।
- सूरज कुमार बौद्ध
@Mayawati @AnandAkash_BSP
Alok Sagar retweeted
अशोक सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में दो गंभीर बातें लिखी हैं;
1) "मैं परमपूज्य आदरणीय बहन जी, आराध्य भगवान बुद्ध और मान्यवर कांशीराम साहब की कसम खाता हूँ कि मैंने कभी भी पार्टी के हित के खिलाफ कोई काम नहीं किया।"
2) आखिर में लिखा- "देरी के लिए क्षमा प्रार्थी!!!"
एक आदमी अब और कितना झुकेगा बहन जी? इन दोनों बातों के मर्म को समझिए। एक तरफ वह आपको अपना परमपूज्य नेता बताते हुए भगवान बुद्ध और मान्यवर कांशीराम साहब की कसम खा रहा है कि उसने कभी पार्टी के हित के खिलाफ काम नहीं किया और न ही पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया। वैसे भी, पार्टी के खिलाफ साजिश करने से अशोक सिद्धार्थ को क्या ही फायदा होगा, जबकि आपने आकाश आनंद को स्वयं अपना उत्तराधिकारी बनाया हुआ था। खैर, फिर भी मुझे सच्चाई के बारे में नहीं पता। यह पार्टी के अंदर के लोग ही जानते होंगे।
लेकिन फिर मेरा मानना है कि अनुशासन के नाम पर मानवीय मूल्यों को दरकिनार करना उचित नहीं है। हो सकता है कि अशोक सिद्धार्थ जी से गलतियां हुई हों, लेकिन अब तो उन्हें पार्टी से बाहर भी कर दिया गया है, आपके कहने से उन्होंने सन्यास भी ले लिया है, फिर भी इन बातों को सार्वजनिक मंचों पर रखकर मजाक बनाना जरूरी है क्या? इससे अशोक सिद्धार्थ नहीं, बल्कि पार्टी एवं आपकी छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उसका एक वजह यह भी है कि पार्टी का कोई अन्य पदाधिकारी इस पर स्पष्टीकरण देने को भी तैयार नहीं। हमारी राष्ट्रीय पार्टी में कोई राष्ट्रीय प्रवक्ता तो वैसे भी नहीं है।
दूसरी बात, अशोक सिद्धार्थ जी ने अपनी पोस्ट के अंत में आपसे स्वयं देरी के लिए क्षमा मांगी है। इससे इतना तो स्पष्ट है कि कल तक वह किसी सदमे, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या किसी अन्य विकट परिस्थिति में रहे होंगे। इसलिए आपके द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की मांग पर उन्होंने आज प्रतिक्रिया दी।
आपकी मांग थी कि अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें। वे भी जानते हैं कि आज वह जो कुछ हैं, आपकी ही बदौलत हैं। इसलिए उन्होंने आपकी मांग का सम्मान करते हुए बिना किसी शर्त के राजनीति से संन्यास ले लिया। साथ ही यह भी कहा कि संन्यास तो बहुत छोटी बात है, बहन जी के लिए जान भी हाजिर है।
मेरे ख्याल से मामला यहीं खत्म हो जाना चाहिए था और कायदे से आपके वादे के अनुसार आकाश आनंद की ससम्मान उसी ओहदे के साथ पार्टी में वापसी होनी चाहिए थी। लेकिन अपना वादा निभाने की बजाय आपने अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक संन्यास को यह कहते हुए नजरअंदाज कर दिया कि उन्होंने कल ही तुरंत संन्यास क्यों नहीं लिया।
जबकि महज कुछ घंटों की देरी हुई थी। मैं अशोक सिद्धार्थ से न कभी मिला हूँ, न मेरी कभी उनसे बात हुई है और न ही मैं उन्हें सही से जानता हूँ। लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि अपने जीवन से जुड़ा इतना बड़ा फैसला लेने में किसी भी व्यक्ति को थोड़ा समय लग सकता है। आपको इसे वेदना और मानवीय संवेदना की दृष्टि से देखना चाहिए था। इसके बावजूद अशोक सिद्धार्थ ने देरी के लिए माफी भी मांगी।
बहन जी, इतनी छोटी-सी बात को इतना बड़ा मुद्दा बनाना आपकी जैसी राष्ट्र की इतनी बड़ी नेता की गरिमा के अनुरूप नहीं है। यह देखकर वास्तव में अफसोस होता है। जो लोग आपको ऐसी सलाह दे रहे हैं, दरअसल वे अपने छोटे-छोटे स्वार्थों की पूर्ति के लिए आपकी गरिमा का मखौल उड़वा रहे हैं। सच कहें तो आकाश आनंद की बजाए, इन पर कार्रवाई करने की जरूरत है।
बहन जी, अभी भी समय है। पार्टी के कुछ धूर्त पदाधिकारियों ने आपको इस तरह गुमराह कर रखा है कि सही जानकारियां आप तक पहुंच ही नहीं रही हैं। समाज के कुछ मिशनरी लोगों से सीधे संपर्क कीजिए और समझिए कि आखिर कौन वास्तव में पार्टी के हित में काम कर रहा है और कौन अपने निजी स्वार्थ के लिए आपको गुमराह कर रहा है।
आपने जिस बहुजन आंदोलन को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है, उसे कुछ स्वार्थी और धूर्त पदाधिकारियों के चंगुल में मत फंसने दीजिए। पहले ही वे लोग बहुत कुछ नष्ट कर चुके हैं। उनसे दूरी बनाकर सीधे कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाइए। मेरा यकीन मत कीजिए, आप समाज की वास्तविक आवाज स्वयं सुनिए। फिर आपको पता चलेगा कि ये पदाधिकारी नैतिक रूप से इतने क्षीण, भ्रष्ट और धूर्त क्यों हैं।
ये लोग इतने कुंठित मानसिकता के हैं कि रीट्वीट करने अथवा रीट्वीट न करने जैसी छोटी-छोटी बातों को राई का पहाड़ बनाकर आकाश आनंद के खिलाफ घेराबंदी और साजिशें रच रहे हैं, ताकि आपकी पीठ पीछे भूखे गिद्धों की तरह पार्टी को नोच-नोचकर खाते रहें। अतः यही समय है कि आप इन लोगों के चंगुल से बाहर निकलकर पार्टी और आंदोलन के व्यापक हित में स्वतंत्र होकर निर्णय लें।
आपका शुभचिंतक- सूरज कुमार बौद्ध
@Mayawati @AnandAkash_BSP
Alok Sagar retweeted
बहन जी, धूर्त पदाधिकारियों के चंगुल से बाहर निकलें!
आकाश आनंद को फिर से जिम्मेदारी से हटाए जाने की खबर से करोड़ो युवा आहत हैं। बहन जी द्वारा आकाश को बार-बार पार्टी से बाहर करना और सार्वजनिक रूप से 'इमैच्योर' बताकर जलील करना Human Dignity के खिलाफ है।
बहन जी, आपने 40 साल तक अपने शासन, प्रशासन और अनुशासन से समाज में जो सम्मान और पहचान बनाई है, आपके इन फैसलों से आपकी बहुत नकारात्मक छवि बन रही है। इतना तो कोई अपने दुश्मन को भी जलील नहीं करता। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि आपका का यह फैसला BSP और बहुजन हितों के खिलाफ है।
यकीनन आपने बहुजन समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। तमाम विरोध के बावजूद BSP को सत्ता के शिखर तक पहुंचाया। इसलिए हमें विश्वास है कि आप उपलब्ध जानकारी और अपने विवेक के आधार पर ही निर्णय लेती हैं। लेकिन अगर आप ही 'कान की कच्ची' हो जाएंगी, तो आसपास बैठे धूर्त लोग सूचनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करके कुछ भी करवा सकते हैं। इन बेईमानों का क्या है? वे तो प्रभारी बनकर टिकट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये लूटकर चले जाएंगे, लेकिन नुकसान किसका होगा? पार्टी का, आपका और पूरे बहुजन समाज का।
बसपा समर्थकों के मन में यह सवाल स्वाभाविक है कि जिस युवा चेहरे ने वर्षों से निष्क्रिय पड़ी BSP में नई ऊर्जा पैदा की, उसी आकाश आनंद को बार-बार जिम्मेदारी से दूर क्यों किया जा रहा है? पिछले कुछ वर्षों में BSP को राजनीतिक नैरेटिव से बाहर समझा जाने लगा था, लेकिन आकाश आनंद के सक्रिय होने के बाद युवाओं में फिर से उम्मीद जगी।
उन्होंने युवाओं से संवाद किया, बेबाकी से अपनी बात रखी और यह एहसास कराया कि बहुजन आंदोलन सिर्फ अतीत की विरासत नहीं, बल्कि भविष्य की लड़ाई भी है। इसलिए आकाश आनंद को सिर्फ एक पदाधिकारी या बहन जी के रिश्तेदार के रूप में नहीं, बल्कि उस युवा पीढ़ी के प्रतिनिधि के रूप में देखिए, जो बहुजन आंदोलन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना चाहता है।
आकाश आनंद कोई परिपूर्ण व्यक्ति नहीं हैं। उनसे भी गलतियां हो सकती हैं। युवा नेतृत्व से गलतियां होंगी तो उन्हें समझाया जा सकता है, सुधारा जा सकता है। लेकिन हर गलती का जवाब उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करके बाहर करना ही क्यों?
कांशीराम साहब ने भी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को तैयार किया था। बहन जी स्वयं उसी प्रक्रिया की सबसे बड़ी मिसाल हैं। साहब कांशीराम ने उन्हें तराशा, गलतियों पर समझाया और उन्हें बहुजनों के इतिहास की सबसे स्वाभिमानी नेताओं में स्थापित किया। अगर उस समय उन्हें भी सिर्फ उनकी गलतियों के आधार पर रोक दिया जाता, तो शायद बहुजन समाज की राजनीति आज जिस मुकाम पर है, वहां नहीं पहुंचती।
धूर्त पदाधिकारी आते-जाते रहेंगे, लेकिन आंदोलन और उसका विजन किसी व्यक्ति या पदाधिकारी से बड़ा होता है।
आज जरूरत है कि बहन जी धूर्त पदाधिकारियों के प्रभाव से बाहर निकलें। उनके और आकाश आनंद के बीच कोई दीवार न हो। बहन जी तक कार्यकर्ताओं और जनता की वास्तविक आवाज सीधे पहुंचे। क्योंकि BSP का भविष्य सिर्फ वर्तमान पदाधिकारियों का सवाल नहीं है। यह उस पूरी बहुजन पीढ़ी का सवाल है, जो इस आंदोलन को आगे लेकर जाएगी।
मुझे सबसे ज्यादा चिंता आकाश आनंद को लेकर होती है। उन्होंने बहुजन आंदोलन को नई ऊर्जा देने का सपना तो देखा, लेकिन शुरू से ही अपने हर कदम पर धूर्त पदाधिकारियों की साजिशों से घिरे हुए हैं। उन्हें हर पग पर अपमान ही झेलना पड़ा है। न जाने उसके भीतर कितनी बातें होंगी, कितनी पीड़ा होगी लेकिन वह अपनी पीड़ा कहें किससे? कितनी बार वह खुद को समझाता होगा कि सब ठीक हो जाएगा। जिस उम्र में उसे संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और अपनी राजनीतिक पहचान बनाने का अवसर मिलना चाहिए, उस उम्र में उसे बार-बार ससुर और ससुराल के बहाने अपमान का घूंट पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। आखिर वह भी इंसान है, उसके भी सपने हैं, भावनाएं हैं और आत्मसम्मान है।
अतः माननीया बहन जी, आकाश आनंद को तोड़िए मत, उसे तराशिए। उसे अकेला मत कीजिए, उसे सहारा और मार्गदर्शन दीजिए। क्योंकि किसी युवा को बार-बार जलील करके तोड़ देना बहुत आसान है, लेकिन उसके भीतर की उम्मीद बचाकर उसे एक सक्षम नेतृत्व में ढालने में पूरी पीढ़ी लग जाती है।
आपका शुभचिंतक: सूरज कुमार बौद्ध
@Mayawati @AnandAkash_BSP
मैं बहुत आहत व दुःखी होकर यह निर्णय लिया हूं कि जब तक श्री आकाश आनंद की सम्मानपूर्वक वापसी नहीं होगी तब तक हम किसी स्तर पर कार्य करने मे असमर्थ होंगे..
आलोक सागर, युवा बसपा नेता गाजीपुर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद
पूर्व बसपा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी
1. दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान में एस.सी., एस.टी. व ओ.बी.सी. समाज को दिये गये आरक्षण के विरुद्ध अभी हाल ही में जमा हुये कुछ लोगों द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की उठाई गई यह नई माँग कतई भी उचित व देशहित में नहीं है। उन्हें आरक्षण के सम्बंध में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे समतामूलक समाज, विकसित व सम्मानित देश बनाने के संवैधानिक कार्यों को आघात पहुँचे।
2. वैसे भी देश में सदियों से जातिवाद की अमानवीयता का शिकार रहे एस.सी., एस.टी. व ओबीसी समाज के लोगों हेतु संविधान में की गई आरक्षण की व्यवस्था के बारे में परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का यह कहना था कि ’जातिवाद का परित्याग ही सबसे बड़ी देशभक्ति है’। अतः लोग सही देशभक्ति का परिचय ज्यादा दें तो यही उचित होगा।
3. जहाँ तक आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात है, तो केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा भी ग़रीबी उन्मूलन के एक नहीं बल्कि अनेकों कार्यक्रमों पर काफी सरकारी धन हर वर्ष ख़र्च किया जाता है, किन्तु उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार आदि के कारण इसका सही लाभ अगर देश के लोगों को नहीं मिलता है तो यह तो सरकारी व्यवस्था का सीधा-सीधा दोष है।
4. इसके अलावा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की नई व्यवस्था भी देश में लागू है, जिसका भी सही लाभ अपरकास्ट समाज के ग़रीब परिवारों को नहीं मिल पा रहा है बल्कि इसमें छलावा अधिक है।
5. वास्तव में ख़ासकर यही वह भ्रष्ट व जातिवादी सरकारी व्यवस्था है जिसने आरक्षण के संवैधानिक रचनात्मक प्रावधान को कभी सही से ज़मीन पर लागू ही नहीं होने दिया है, जिस कारण एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोग, आज़ादी के इतने लम्बे अरसे के बाद आज तक भी, ग़रीबी, जातिवादी द्वेष, शोषण, अत्याचार व जातिवाद के ज़हर का दंश हर दिन हर स्तर पर लगातार झेलते रहते हैं।
6. अतः सभी सरकारें भी आरक्षण विरोधी तत्वों को शरण व संरक्षण बिल्कुल भी ना दें तो यह व्यापक देश व जनहित में होगा। लोगों से भी अपील है कि वे आरक्षण जैसे अहम् एवं संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति ना करें और ना ही होने दें।
7. हालाँकि उसी ही दिन पार्लियामेन्ट थाना के बाहर एक पीड़ित व्यक्ति के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गाँधी कई घन्टों तक धरने पर बैठे रहे, जिसका पार्टी को कोई ऐतराज़ नहीं है।
ऽ लेकिन उसके बग़ल में जंतर-मंतर पर दलित व शोषितों के जातीय आधार पर दिये जाने वाले आरक्षण को ख़त्म करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन भी चल रहा था, वहाँ पर वे व उनका कोई भी कांग्रेसी साथी उन्हें समझाने तक के लिये भी नहीं गये, जिससे इन वर्गों के प्रति इनकी आरक्षण विरोधी मानसिकता अभी भी साफ झलकती है।
बिरहा गायिका रूची यादव निवासी प्रतापगढ़ पुनः एक जातिविशेष पर गीत गा कर उत्तर प्रदेश में दो जातियों के बीच हिंसा कराना चाहती है। सौहार्द बिगड़ रहा है। तत्काल पुलिस कठोर कार्रवाई करें।
@Uppolice @myogiadityanath @UPGovt @dgpup
मरदह फिटर के विद्युत विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व मंत्री, नेतागण ध्यानपूर्वक कान खोलकर सुन ले। यदि चौबीस घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं किया जाता है तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसके जिम्मेदार संबंधित विभाग और सरकार होंगे@AKSharmaOffice @UPPCLLKO @ghazipurpolice
TGT Result -आयोग को रिजल्ट के साथ- साथ cut off बताना चाहिए। जिससे चयन पर सवाल न उठें। और पारदर्शिता बनी रहें। जो छात्र असफल होते उन्हें अगली भर्ती के लिए कितना तैयारी करना होगा अनुमान लग सकता।
@myogiadityanath
@UPGovt
@AnandAkash_BSP
Alok Sagar retweeted
आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।
कुर्बानी का ये पाक त्योहार हमें त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है।
आदरणीय बहन कु. मायावती जी के चार बार के शासनकाल में हर खास ओ आम के घर में बरकत, हर दिल में अमन और हर बस्ती में खुशहाली थी। हमें एक बार फिर वैसा ही प्रदेश बनाना है।
बीएसपी, अपनी सर्वसमाज-हितैषी सरकार के लिए आज भी प्रतिबद्ध है।
आज जब देश में नफरत की राजनीति हो रही है, भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है ईद का यह पैगाम और भी ज़रूरी हो जाता है।
परमपूज्य बाबा साहब का संविधान हमें सिखाता है कि इस देश में हर नागरिक बराबर है, चाहे उसका मज़हब कोई भी हो, जाति कोई भी हो।
हम उस राजनीति के खिलाफ हैं जो मंदिर-मस्जिद में बाँटकर वोट माँगती है।
हम उस भारत के साथ हैं जहाँ ईद, दिवाली और होली, सब मिलकर मनाए जाते हैं।
भारत एक रहे, मज़बूत रहे।
ईद मुबारक।
एक तरफ योगी सरकार 18-24 घंटे बिजली का दावा कर रही है दूसरी तरफ मरदह गाजीपुर क्षेत्र में बिजली का बुरा हाल है। 4-6 घंटे बिजली मिल रही है वह भी लो बोल्टेज।जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। सरकार ध्यान दें
सरकार अपने ही दावे खोखले साबित न करें
@AKSharmaOffice @myogiadityanath
@UPGovt
समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाज़ी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निन्दा स्वाभाविक ही है तथा इस विवाद के फलस्वरूप पुलिस द्वारा मुक़दमा दर्ज किये जाने के बाद भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किन्तु संकीर्ण जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की इस मामले को लेकर ख़ामोशी से भी मामला और अधिक गंभीर होकर काफी तूल पकड़ता जा रहा है। स्थिति भी तनावपूर्ण होती जा रही है।
वैसे भी सपा प्रवक्ता के ग़ैर-ज़िम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान व स्वाभिमान को जो ठेस पहुँची है तो उसको गंभीरता से लेते हुये सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेकर ब्राह्मण समाज से छमा याचना व पश्चाताप कर लेना चाहिये तो यह संभवतः उचित होगा।
इसके अलावा, इस ताज़ा प्रकरण से लोगों की नज़र में यह भी साबित है कि सपा का ख़ासकर दलितों, अति-पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि की तरह ब्राह्मण समाज-विरोधी भी इनका जातिवादी चाल व चरित्र बदला नहीं है बल्कि और ज़्यादा गहरा ही हुआ है तथा इसके साथ ही, ब्राह्मण समाज के प्रति वर्तमान सरकार के रवैयों को लेकर भी जो ज़बरदस्त नाराज़गी इस समाज में देखने को मिल रही है वह भी किसी से छिपा हुआ नहीं है,
जबकि यह सर्वविदित है कि बी.एस.पी. द्वारा सर्वसमाज की तरह ब्राह्मण समाज को भी पार्टी व सरकार में भी भरपूर आदर-सम्मान देने के साथ-साथ हर स्तर पर उन्हें उचित भागीदारी भी दी गयी है अर्थात् बी.एस.पी. में यूज़ एण्ड थ्रो नहीं है बल्कि सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहा है।
सपा और उनके चेला चपाटी का बढ़िया आपरेशन किए हैं। आप सभी पढ़ें। और सतर्क हो।
लक्ष्मण यादव के एजेंडे का पोस्टमॉर्टम।
एक पॉडकास्ट में बहन मायावती पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज का दौर स्मृतियों का नहीं, संघर्ष का है।
लक्ष्मण जी, आप Dominant Caste से आते हैं। अतः आपको स्मृतियों की कद्र नहीं है लेकिन हम दलितों के जेहन में सपा सरकार के एक-एक पाप की स्मृति अमिट छाप की तरह बसी हुई है। क्या आपके सामाजिक न्याय की समझ यही कहती है कि समाजवादी पार्टी के गुंडों ने गेस्ट हाउस कांड में बहन जी पर जो जानलेवा एवं बर्बर हमला किया था, हम उन स्मृतियों को भूल जाएं क्योंकि हमें BJP को हराना है?
क्या हम उन स्मृतियों को भूल जाएं कि अखिलेश यादव ने जातीय द्वेष में 20 लाख से अधिक कर्मचारियों का डिमोशन किया था? या फिर उन स्मृतियों को भूल जाएं कि समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भरी संसद में SC-ST समुदाय के प्रमोशन में आरक्षण का बिल फाड़ दिया था?
क्या आप यह नहीं जानते हैं कि मुलायम सिंह यादव ने 2012 के अपने मैनिफेस्टो में कैसे SC-ST Act के तहत दर्ज मामलों का रिव्यू करने का वादा किया था, और अखिलेश की सरकार बनते ही उन्होंने सत्ता एवं प्रशासन के दम पर रिव्यू के नाम पर अनगिनत पीड़ित दलितों पर उल्टा कार्रवाई कराई थी?
हम कैसे भूल जाएं कि अखिलेश यादव ने अपनी जातीय कुंठा में बहन जी द्वारा दलित एवं पिछड़े महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के नाम बदल दिए थे? या फिर यह भूल जाएं कि कैसे सपा सरकार ने अनेकों आम्बेडकर पार्कों को खाली कराया, कैसे बहुजन महापुरुषों के नाम पर बने अनेकों अस्पतालों, पार्कों एवं कॉलेजों के नाम बदले थे?
सपा सरकार बनते ही आपके सजातीय लोगों ने दलितों की जमीनें कब्जानी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उन पर बर्बर हमले हुए, लेकिन सपा सरकार और पुलिस अपराधियों को संरक्षण देकर उनका मनोबल बढ़ाने में लगी रही। दलित समुदाय की मां-बहनों का बाहर निकलना भी दुभर हो गया था। रेप, छेड़खानी एवं जातीय हिंसा आम बात हो गई थी। यह सब किसी आतंक से कम नहीं था। आप चाहते हैं कि हम इन स्मृतियों को भूल जाएं? वाह!
दलितों के मंच में जाकर उन्हें लच्छेदार भाषणों की चटनी चटाने वाले लक्ष्मण यादव को सामाजिक न्याय की इतनी सी बुनियादी समझ नहीं है कि स्मृतियां हमेशा समता के संघर्ष को सींचती हैं। ये स्मृतियां उस दौर की हैं जब दलित समुदाय के लोग मान्यवर कांशीराम एवं बहन जी के नेतृत्व में आजादी की आबोहवा में सिर उठाकर जीना शुरू कर चुके थे। समाजवादी पार्टी के गुंडों ने शुरू से ही उन्हें कुचलना शुरू किया। आलम यह था कि उन्होंने गैंग बनाकर 2 जून 1995 को बहन जी जैसी महान और शक्तिशाली नेता पर भी जानलेवा हमला किया।
वैसे तो आप मनुस्मृति की किताब उठाकर रोज स्मृतियों की दुहाई देते रहते हैं, लेकिन जब दलितों की स्मृतियों की बारी आई तो आप स्मृतियों को भूलकर संघर्षों की दुहाई देने लगे। वैसे किन संघर्षों की बात कर रहे हैं आप? अखिलेश यादव द्वारा एक हॉल में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को आप संघर्ष कहते हैं? दलितों द्वारा दिन-रात जातीय हिंसा के खिलाफ हो रहा संघर्ष आपको दिखाई नहीं देता? दिखाई भी क्यों देगा, जाति का मामला जो है। अखिलेश यादव आपके सजातीय हैं। अतः उनका नाखून कटाना भी आपको संघर्ष ही दिखाई देगा।
हम जानते हैं कि हमारा समाज बहुत भोला-भाला है, गुमराह हो जाएगा, लेकिन सनद रहे कि अभी समाज में हम जैसे लोग जिंदा हैं। हम अब उन्हें चिकनी-चुपड़ी बातों में नहीं आने देंगे। जब आपके सजातीय लोग दलितों का दमन करते हैं, तो आपका सामाजिक न्याय वाला मुखौटा पूरा समाज देखता है। आपकी सामाजिक न्याय की समझ बस इतनी है कि आप BJP का डर दिखाकर दलितों का राजनीतिक नेतृत्व खत्म कर सकें, ताकि दलित आप Dominant Caste के रहमो-करम पर जिंदा रहे, जहां आप अपने फायदे के अनुसार उनका इस्तेमाल करें। जैसे गांवों में लोग मजदूरी एवं बेगारी हेतु दलितों का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही आप राजनीति में उनका इस्तेमाल करें।
न तो हम मान्यवर कांशीराम, बहन जी एवं बसपा की कल्याणकारी स्मृतियों को भूलेंगे और न समाजवादी पार्टी द्वारा दलितों पर किए गए पापों की स्मृतियों को भूलेंगे। संघर्षों का दौर आपके लिए नया होगा, लेकिन हम दलित समुदाय के लोग सदियों से ही संघर्ष करते आए हैं। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हम दलितों का जीवन संघर्षों में ही बीतता है। बस अंतर इतना है कि आपका संघर्ष सिर्फ BJP से है। हमारा संघर्ष सिर्फ BJP से नहीं, बल्कि उनसे भी है जो BJP के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। दलितों का संघर्ष समता एवं संवैधानिक मूल्यों के लिए है। किसी पार्टी के विरोध अथवा समर्थन के नाम पर हमें खाई में न धकेलें। दलितों के जेहन में सपा की जातीय उत्पीड़न, विद्वेष एवं जातीय हिंसा से ओतप्रोत स्मृतियां भरी हुई हैं। न भूलेंगे, न माफ करेंगे।
1
3
37























