Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia) header
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia) profile picture

Farmar Leader , State Social Media Incharge. Bhartiya Kisan Union Kranti (@Bkukraanti) on X

Delhi NCR
Joined November 2020
Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)Photo by Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी (@Bkukrantimedia)
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
सही पोल खोली है संदीप जी ने। जब खुद के बच्चे विदेश की यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हों तो आम जनता को सरकारी स्कूल और कॉलेज का ही राग अलापते हैं। क्या कोई ऐसा BJP नेता है जिसका बच्चा सच में सरकारी स्कूल में पढ़ा हो? बता दो तो सही। 🤔
84
1,156
37
2,470
59,429
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
“जनता के लिए इतना संघर्ष किसी दल ने नहीं किया, जितना समाजवादी पार्टी ने किया है” नेताजी ने हमेशा यही सिखाया कि अन्याय और नाइंसाफी के खिलाफ कभी संघर्ष करना मत भूलना, और सांप्रदायिक सद्भाव मत तोड़ने देना। आज नेताजी के कदमों पर चलकर उनका लाल लोगों के लिए खड़ा है, और हमेशा खड़ा रहेगा। Thank you Akhilesh Yadav for being on the right side of the history, EVERY TIME! ❤️
2
46
259
2,550
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
समंदर में उठता तूफान… तटों पर मंडराती तबाही! तूफान की रफ्तार, तबाही का खतरा और बचाव की चुनौती… साथ ही जानिए कौन तय करता है चक्रवातों के नाम! तूफान की पूरी पड़ताल, विज्ञान और तबाही का सटीक विश्लेषण। देखिए विनीता यादव के साथ तीसरी आंख में। #TeesriAankh #WeekendExclusive #Cyclone #CycloneAlert #ClimateChange #GlobalWarming #Mangroves #DisasterManagement #ExtremeWeather #ClimateCrisis #IndiaNews #NewsNasha
3
7
83
1,208
🌹 महान उद्योगपति एवं राष्ट्रनिर्माता श्री रतन टाटा जी को सादर नमन। 🌹 देश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और समाजसेवा के क्षेत्र में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आपने अपने विचारों, दूरदर्शिता, सादगी और मानवता से करोड़ों लोगों को प्रेरित किया। आपका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची सफलता वही है, जो देश और समाज के काम आए। आपके आदर्श और प्रेरणादायक विचार हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏 सचिन यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी भारतीय किसान यूनियन क्रांति 🌾 किसान का सम्मान – देश का सम्मान 🇮🇳 जय जवान, जय किसान! 🇮🇳
15
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
WHEN THE POWERFUL DEFAULT, THE SYSTEM NEGOTIATES. WHEN ORDINARY CITIZENS STRUGGLE, THE SYSTEM PUNISHES. Watch Sanjay Singh's parliamentary intervention. Beneath the political confrontation lies a question that every taxpayer, bank depositor and ordinary Indian deserves to ask. Who is the financial system really designed to protect? Singh challenges the government's record on corporate debt resolution, questioning why enormous outstanding liabilities can end in substantial haircuts while ordinary borrowers face relentless pressure to repay comparatively small loans. He raises concerns about the functioning of the National Company Law Tribunal (NCLT), delays in insolvency proceedings, corporate settlements and the accountability of those responsible for recovering public money. His broader argument deserves serious scrutiny: public-sector banks hold the savings and deposits of millions of ordinary citizens. When corporate lending goes wrong, the consequences cannot simply disappear into complicated financial terminology. A haircut may be legally permissible under insolvency law. But legality does not eliminate the responsibility to explain why creditors recover so little in particular cases, whether due diligence was adequate, who approved the lending, and whether accountability was fixed for avoidable losses. There is another uncomfortable democratic question. Why does the state appear so formidable when dealing with financially vulnerable citizens, yet why does the recovery of enormous corporate debts become such a complicated and prolonged exercise? Parliament exists precisely to ask these questions. Opposition MPs are not there to applaud the government unconditionally. They are there to scrutinise power, challenge official explanations and demand answers on behalf of citizens. And when questions concern corporate concentration, political funding, public institutions and the use of taxpayers' money, scrutiny must become stronger, not weaker. This is not about defending one political party or condemning every corporate insolvency resolution. It is about demanding equal accountability, transparent procedures and protection of public money. A democracy cannot afford a financial system in which economic power commands negotiation while economic vulnerability invites humiliation. The ultimate test is simple: When ordinary citizens bear the consequences of financial mismanagement, who makes the powerful answer for theirs? Credit: Sanjay Singh, Member of Parliament. #DimaagiNaxal #Resistance #UnitedResistance
227
2,738
66
10,045
415,547
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
आदरणीय भैया जी का संदेश 🙏 हमारे सभी संभावित प्रत्याशियों, संगठन व विभिन्न वाहिनियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों का यही प्रयास होना चाहिए कि हम आम जनता तक अपना 'जन-मन का मैनिफेस्टो: 2027 अर्थात पीडीए का प्रणपत्र' पहुँचाएँ और उसकी घोषणाओं के बारे में सरल तरीके से जनता को बताएँ कि इससे उन्हें क्या लाभ मिलेगा और भाजपा के राज में फैली महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति का उपाय 'अपनी पीडीए सरकार' बनाना है। अब तक हमने दूसरों की सरकार बनाई है, इस बार 'अपनी पीडीए सरकार' बनाएँगे, हर संकट से मुक्ति पाएँगे। इस संदर्भ में हम अपनी पार्टी से जुड़ी हर महिला कार्यकर्ता से विशेष रूप से आह्वान करते हैं कि वे महिलाओं के बीच जाकर उन्हें हमारी सरकार बनने पर हर साल मिलने वाली 40,000 रुपये, मोबाइल, पीडीए के उत्थान की योजनाओं, उनके बच्चों के लिए स्कूलों के महत्व, और उनके युवा बच्चों के लिए हमारे द्वारा किए गए नौकरी-रोज़गार के वादों के बारे में बताएँ। साथ ही 'पीड़ित, दुखी, अपमानित' के रूप में पीडीए के अर्थ के बारे में बताना है और साइकिल चुनाव-चिन्ह का बटन दबाने के लिए याद दिलाना है। आज आम जनता के लिए हम 'पीडीए' की एक नई व्याख्या कर रहे हैं: 'पढ़ाई, दवाई, आमदनी'!
8
19
235
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
जनहित में एक महत्वपूर्ण अपील एवं विनम्र निवेदन सेवा में, श्रीमान सीईओ साहब बलकार सिंह जी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण। विषय: गांवों के सरकारी बारात घरों में जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था कराने के संबंध में। महोदय, आज हम आपका ध्यान एक बेहद महत्वपूर्ण मानवीय समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीब, बेसहारा एवं मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने वाले लोगों को होती है। कई जरूरतमंद लोगों के पास रात गुजारने के लिए सुरक्षित स्थान तक उपलब्ध नहीं होता। हमारा आपसे विनम्र लेकिन पुरजोर निवेदन है कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सभी गांवों में बने सरकारी बारात घरों को रात्रि के समय जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरों के रूप में उपलब्ध कराया जाए। वहां ठहरने वाले लोगों के लिए बिस्तर, कंबल एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी कराई जाए। महोदय, यह केवल एक व्यवस्था की मांग नहीं है, बल्कि उन गरीब और मजदूर परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और जीवन से जुड़ा विषय है, जो दिनभर मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं। सर्द रातों में किसी जरूरतमंद को खुले आसमान के नीचे सोने के लिए मजबूर न होना पड़े, यही हमारी इस मांग का मुख्य उद्देश्य है। हमें पूर्ण उम्मीद है कि आप इस मानवीय एवं जनहित के विषय को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि इस सर्दी में कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। आइए, मिलकर यह सुनिश्चित करें कि ठंड के इस मौसम में हर जरूरतमंद को सुरक्षित छत और सम्मान के साथ रात गुजारने का अवसर मिले। सादर धन्यवाद एवं आभार। निवेदक: सोनू यादव प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय किसान यूनियन (मंच) @OfficialGNIDA @myogiadityanath @JaswantSainiBJP @tejpalnagarMLA @sanjaychapps1 @UPGovt @Bkumanch05 @i_patrakara @IndiaDirectNew4 @AwarenessNews1 @dmgbnagar @CP_Noida
8
4
21
376
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
हमारे सभी संभावित प्रत्याशियों, संगठन व विभिन्न वाहिनियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों का यही प्रयास होना चाहिए कि हम आम जनता तक अपना 'जन-मन का मैनिफेस्टो: 2027 अर्थात पीडीए का प्रणपत्र' पहुँचाएँ और उसकी घोषणाओं के बारे में सरल तरीके से जनता को बताएँ कि इससे उन्हें क्या लाभ मिलेगा और भाजपा के राज में फैली महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति का उपाय 'अपनी पीडीए सरकार' बनाना है। अब तक हमने दूसरों की सरकार बनाई है, इस बार 'अपनी पीडीए सरकार' बनाएँगे, हर संकट से मुक्ति पाएँगे। इस संदर्भ में हम अपनी पार्टी से जुड़ी हर महिला कार्यकर्ता से विशेष रूप से आह्वान करते हैं कि वे महिलाओं के बीच जाकर उन्हें हमारी सरकार बनने पर हर साल मिलने वाली 40,000 रुपये, मोबाइल, पीडीए के उत्थान की योजनाओं, उनके बच्चों के लिए स्कूलों के महत्व, और उनके युवा बच्चों के लिए हमारे द्वारा किए गए नौकरी-रोज़गार के वादों के बारे में बताएँ। साथ ही 'पीड़ित, दुखी, अपमानित' के रूप में पीडीए के अर्थ के बारे में बताना है और साइकिल चुनाव-चिन्ह का बटन दबाने के लिए याद दिलाना है। आज आम जनता के लिए हम 'पीडीए' की एक नई व्याख्या कर रहे हैं: 'पढ़ाई, दवाई, आमदनी'!
121
895
19
4,052
79,988
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
"महिला आरक्षण पहले पास हो चुका है, महिला आरक्षण में पीडीए की महिलाएं शामिल हो, हम लोग उसके पक्ष में है।" •⁠ ⁠माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, सम्भल
3
9
241
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
लखनऊ ➡️ सपा विधायक की शिकायत पर SSP सहारनपुर तलब ➡️ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तलब किया ➡️ सपा MLA उमर अली खान की शिकायत पर तलब ➡️ 3 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा #Lucknow #Saharanpur #UttarPradesh
2
64
753
29,443
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! भारतीय किसान यूनियन क्रांति में श्री सतवीर सिंह जी को युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों, मजदूरों एवं युवाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। आपके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ। परविंदर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन क्रांति #BKUKranti #SatveerSingh #किसानएकता #युवाशक्ति @dmhardoi @hardoipolice @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @Uppolice @dmhardoi @hardoipolice @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @Uppolice
1
1
7
205
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
कांग्रेस की अपने सहयोगी दलों से की जाने वाली चालाकी के कारण आज परिसीमन लागू होने जा रहा है DMK, NCP इंडिया गठबंधन से निकल गए बस अखिलेश यादव ही अकेले है जो चट्टान की तरह विचारधारा के साथ खड़े है।
25
72
3
589
5,795
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
🚨 तीन महीने तक मजदूर का वेतन रोका, कंपनी में प्रवेश भी बंद! यूपी-112 पर सूचना देने के बाद मिला न्याय। 📍 कंपनी का नाम: Vikrant Industries मालिक का नाम: Sarthak Goel स्थान: लाल कुआं, जिला गाजियाबाद। रजत त्यागी जी का ₹50,000 से अधिक का वेतन पिछले तीन महीने से बकाया था। उन्हें न वेतन दिया जा रहा था और न ही कंपनी में प्रवेश करने दिया जा रहा था। पीड़ित द्वारा भारतीय किसान यूनियन क्रांति से संपर्क करने पर जिला अध्यक्ष सोनू यादव जी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल कंपनी पहुंचा। मौके पर यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। यूपी-112 शिकायत का विवरण: - Event ID: P27112614663 - PRV नंबर: GZB9632 112 पर सूचना देने और भारतीय किसान यूनियन क्रांति के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन से वार्ता हुई और आखिरकार रजत त्यागी जी को उनका बकाया वेतन दिलवाया गया। ❓ सवाल यह है कि आखिर मजदूरों की मेहनत की कमाई रोककर उन्हें तीन-तीन महीने तक क्यों परेशान किया जाता है? हम उत्तर प्रदेश श्रम विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मांग करते हैं कि इस मामले का संज्ञान लेकर उचित जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी मजदूर के साथ ऐसा अन्याय न हो। मजदूर का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। मजदूर की आवाज ही हमारी आवाज है। @LabourMinistry @CMOfficeUP @uppolice @gaziabadpolice #VikrantIndustries #LabourRights #Ghaziabad #मजदूर_एकता_जिंदाबाद #BKUKranti परविंदर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन क्रांति @uplabourdept @LabourMinistry @dm_ghaziabad @gaziabadpolice @uppolice @CMOfficeUP #मजदूर_एकता_जिंदाबाद #LabourRights #Ghaziabad #BKUKranti @uplabourdept @LabourMinistry @dm_ghaziabad @gaziabadpolice @uppolice @CMOfficeUP #मजदूर_एकता_जिंदाबाद #LabourRights #Ghaziabad #BKUKranti @uplabourdept @LabourMinistry @dm_ghaziabad @gaziabadpolice @uppolice @adgzonemeerut @igrangemeerut @CMOfficeUP @UPGovt भारतीय किसान यूनियन क्रांति
2
6
201
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने SDM न्यायालय में कोरोना काल से पहले मुकदमा दायर कर रखा है। पिछले छह महीने से फाइल SDM साहब के पास केवल निर्णय के लिए लंबित है। बाकी सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन SDM साहब को निर्णय देने की फुर्सत ही नहीं है। (हो सकता है कि पैसे न मिले हों!) अब पांडेय जी ने कपड़े उतारकर न्यायालय के सामने धरना देने का निर्णय लिया है। अपने मुवक्किल के लिए इतनी मेहनत और संघर्ष करने वाले वकील पहली बार देखे हैं। पांडेय जी, आपको मेरा सलाम है!
44
1,151
19
2,810
145,478
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
ये आपत्तिजनक और ग़ैरज़िम्मेदार बात है कि देश के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल का दावा करनेवालों के प्रोग्राम में एक महिला रिपोर्टर ने ‘गोरखपुर’ हादसे के बारे में तथ्यहीन बात कही है। सभी पत्रकारों/मीडियाकर्मियों से आग्रह है कि जो अति संवेदनशील बात ‘सीसीटीवी वीडियो सबूत’ के साथ पूरी दुनिया देख चुकी है, उस पर अपनी बात कहने से पहले सही तरह से जाँच-पड़ताल करके ही कोई बात कही जाए। अगर सच सामने होने के बावजूद भी कोई बात किसी के विरुद्ध कही जाती है तो जनता इसे पूर्वाग्रह से ग्रसित मानती है। तथ्य के विपरीत अपना मनमाना विश्लेषण पत्रकारों/मीडियाकर्मियों की सत्यनिष्ठा व विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा देता है। ऐसा विश्लेषण ही पत्रकारिता को पक्षकारिता बना देता है। आशा है इस संबंध में मीडिया संस्थान गंभीरता से संज्ञान लेगा और भविष्य के लिए अपने रिपोर्टस को सार्वजनिक बैठकी में आधारहीन बातें कहने से रोकेगा।
353
2,405
83
10,062
758,614
Sachin Yadav प्रदेश मिडिया प्रभारी retweeted
आपकी सदैव ही जय हो। आपके विचारों की विजय हो। समाज में सद्भावना हो। सच्चे धर्म की स्थापना हो। – at Greater Noida, India
अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए हम वचनबद्ध हैं। राम-मंदिर की चोरी से आहत होकर जिस प्रकार अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर यहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, हम उसे सुधारेंगे भी और सँवारेंगे भी। अयोध्या के मंदिर को पारदर्शी व्यवस्था देकर विश्वास की भी पुनर्स्थापना करेंगे। वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर हम अयोध्या को 'सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी' बनाएंगे। हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहाँ कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी ग़रीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज़्ज़त और उत्पीड़ित नहीं करेगा। हम सरकार में आकर राशन में ‘तेल-घी’ भी देकर शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। हम अयोध्या में परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देंगे, जिससे परंपरागत नाविकों को उसका लाभ मिले और भगवान राम और निषादराज का प्रगाढ़ संबंध फिर से स्थापित हो सके। भाजपा इस संबंध को तोड़ना चाह रही है क्योंकि भाजपाई प्रभुत्ववाद कभी नहीं चाहता है कि प्रभु राम और पीडीए समाज का गले मिलने का कोई भी दृश्य किसी को याद रहे। हम अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराएंगे और ज़मीन की जाँच बैठाएँगे। बाहरी लोगों ने ही अयोध्या को लूटा है। सर्किल रेट के महाघोटाले से जुड़े भाजपाई नेता व भ्रष्ट अधिकारी कोई भी बच नहीं पाएगा। अयोध्या की लूट से भरे उनके ख़ज़ाने खँगाले जाएँगे। हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि कोई भी दुष्मुखी व्यक्ति ‘भगवान राम या भगवान कृष्ण ही नहीं बल्कि किसी भी धर्म के आराध्यों और महापुरुषों का अपमान न कर सके या अपमान करके स्वतंत्र न घूम सके। ऐसे धर्म-विरुद्ध लोगों को वैधानिक रूप से निरुद्ध किया जाएगा। दुर्वचन कहनेवाले ऐसेलअधर्मी लोगों को प्रश्रय देनेवाले भी पाप के भागीदार होते हैं, उनको भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के षड्यंत्र में संलिप्त होने के कारण यथोचित दंड दिया जाएगा।
42
174
6
1,413
11,743