⚠️ चक्रवात ‘अर्णब’ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से बेमौसम बारिश, गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में 5–8°C तक गिरावट आ सकती है।
📍 जनपदवार संभावित प्रभाव
🔸 28 अक्टूबर | येलो अलर्ट
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर एवं बलिया में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
🔸 29 अक्टूबर | ऑरेंज अलर्ट — सर्वाधिक प्रभाव की संभावना
• भारी वर्षा: चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी मंडल, रायबरेली, अमेठी एवं सुल्तानपुर में भारी बारिश की संभावना है।
• तेज झोंकेदार हवाएं: बांदा से कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी एवं सुल्तानपुर होते हुए गोंडा और बलरामपुर तक के क्षेत्रों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
🔸 30 अक्टूबर | ऑरेंज अलर्ट
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर में भारी वर्षा और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
🛡️ जनसुरक्षा परामर्श
▪️ 24 से 27 अक्टूबर के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर लें।
▪️ मौसम संबंधी चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
▪️ आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
▪️ बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, खेत, जलाशयों एवं ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें।
▪️ तेज हवाओं एवं बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
▪️ किसान भाई फसलों, कृषि उपज एवं पशुधन की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
▪️ मौसम की नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक मौसम बुलेटिन एवं सचेत ऐप पर जारी अलर्ट देखते रहें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
नोट: यह संभावित मौसम प्रभाव का पूर्वानुमान है। जनपदवार चेतावनियों एवं उनकी वैधता की पुष्टि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नवीनतम बुलेटिन से अवश्य करें।
#ArnabCyclone #WeatherAlert #UPWeather #RainAlert #RahatUP #जनहित_में_जारी
#ArnabCyclone #WeatherAlert #UPWeather #RainAlert #RahatUP #जनहित_में_जारी
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @UP_SDMA @OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur
District Magistrate, Barabanki (Official) retweeted
देवा मेला-2026 में लगेगा युवा मतदाता पंजीकरण विशेष कैम्प
‘कोई मतदाता न छूटे’ के संकल्प को साकार करने एवं युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवा मेला में विशेष कैम्प के माध्यम से पात्र युवाओं का मतदाता पंजीकरण किया जाएगा।01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा आयु एवं पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेला में स्थापित विशेष कैम्प पहुंचकर फार्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।ऑनलाइन आवेदन भी: voters.eci.gov.in पर कर सकते है।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ceoup
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना तथा 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा फील्ड विजिट की जाएगी। जनपद के समस्त नागरिकों से अपील है कि निर्धारित अवधि में स्व-गणना करें अथवा प्रगणकों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
स्व-गणना हेतु आधिकारिक पोर्टल: se.census.gov.in
@CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @CensusIndia2027
जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।@CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
देवा मेला-2026 को भव्य एवं दिव्य स्वरूप में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक के साथ मेला परिसर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जायरीन की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP
@UPGovt @InfoDeptUP
District Magistrate, Barabanki (Official) retweeted
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र 268-बाराबंकी की भाग संख्या 83, 84, 85 एवं 86 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनपदवासियों से अपील है कि कैम्प में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएं। ऑनलाइन आवेदन के लिए voters.eci.gov.in/ पोर्टल का उपयोग करें तथा मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
District Magistrate, Barabanki (Official) retweeted
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत एसपी के साथ विकास खण्ड कार्यालय, निन्दूरा एवं फतेहपुर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जनपद में मतदान सुचारु रूप से जारी है। इस दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ceoup
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता, जलभराव की समस्या के निस्तारण एवं जनजागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने तथा ‘हँसता बचपन, खिलता जीवन’ अभियान के अंतर्गत सीएसआर सहयोग से 695 बच्चों को चश्मे उपलब्ध कराने के नए चरण की शुरुआत की गई। जनपद में अब तक 1,251 बच्चों को चश्मे उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
@CMOfficeUP
@InfoDeptUP @UPGovt
लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत गुरुवार को जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। आयुक्त लखनऊ मंडल/रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने रवानगी व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर सकुशल पहुंच गई हैं।जनपद में 54 स्नातक एवं 18 शिक्षक निर्वाचन सहित कुल 72 मतदेय स्थलों पर कल, 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ceoup
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
District Magistrate, Barabanki (Official) retweeted
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों पर सम्पन्न होगा।उक्त निर्वाचन के दृष्टिगत ई-डिस्ट्रिक्ट लैब, कलेक्ट्रेट, बाराबंकी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मतदान से संबंधित जानकारी, शिकायत एवं सुझाव हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05248-297438 पर संपर्क किया जा सकता है।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ceoup
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद के 14 परीक्षा केन्द्रों पर 25 व 30 अक्टूबर तथा 01 नवम्बर को छह पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने, सुरक्षा एवं यातायात प्रबन्ध सुदृढ़ रखने तथा आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP
@UPGovt
@InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में #जनता_दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@UPGovt
@CMOfficeUP
@InfoDeptUP
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जनपद के सभी विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने तथा दशहराबाग की ऐतिहासिक रामलीला में भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत शहर के प्रमुख स्थलों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
@CMOfficeUp
@UPGovt
@InfoDeptUP
District Magistrate, Barabanki (Official) retweeted
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के सभी 2870 मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्पों में युवाओं एवं पात्र नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जाँचने तथा नए पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in/पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य सुनिश्चित करें।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ceoup
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
District Magistrate, Barabanki (Official) retweeted
Replying to @ECISVEEP
जनपद में दुर्गा पूजा, दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु मंडलायुक्त अयोध्या मंडल एवं डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में विसर्जन स्थलों पर नाव, प्रकाश एवं पीए सिस्टम की समुचित व्यवस्था, सुरक्षा हेतु शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित करने तथा भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।@CMOfficeUP
@UPGovt
@InfoDeptUP
District Magistrate, Barabanki (Official) retweeted
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा के क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों पर नए बूथ बनाने के प्रस्ताव तथा मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर सुझाव एवं आपत्तियां 23 अक्टूबर तक प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आलेख्य मतदाता सूची 12 नवंबर को प्रकाशन के उपरांत 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक सुनिश्चित करते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा।
@ECISVEEP @ceoup
District Magistrate, Barabanki (Official) retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
*उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन*
*अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित*
लखनऊ, 15 अक्टूबर, 2026
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों का संभाजन एवं पुनर्गठन 02 नवंबर, 2026 तक पूरा किया जाएगा। एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इसके उपरांत, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित की गई है।
पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ राज्य एवं जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर आयोग के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया संपन्न कराते हुए उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में #जनता_दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@UPGovt
@CMOfficeUP
@InfoDeptUP
District Magistrate, Barabanki (Official) retweeted
भारत निर्वाचन आयोग एवम मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के निर्देशानुसार जनपद में 17 एवं 24 अक्टूबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प आयोजित होंगे। प्रातः 10 से अपराह्न 4 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों के पंजीकरण हेतु फार्म-6 उपलब्ध कराएंगे।जनपदवासियों से अपील है कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचें तथा नाम दर्ज न होने पर कैम्प में फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं। पात्र युवाओं को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
@ECISVEEP @ceoup



































