Israeli fighter jets have re-entered southern Lebanese airspace, carrying out unusually low-altitude flights and heavy overflights. Tensions along the border remain extremely high amidst ongoing regional military activity.
अपनी बिटिया अंकिता भंडारी की हत्या
के दोषियों को सजा दिलाने और और बेटी के लिए इंसाफ की मांग करने वाले माता पिता के साथ पुलिस और सरकार अपराधियों जैसा बर्बर सलूक कर रही हैं.
अंकिता के माता-पिता,राजघाट पर मौन व्रत रखकर धरने पर बैठे थे. दिल्ली पुलिस बड़ी बेरहमी के साथ उन्हें जानवरों की तरह टाँग कर ले गई.
दिल्ली एनसीआर में 20 से 25 लाख लोग, उत्तराखंड के रहते हैं. 5 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसद हैं. फिर भी इस लाचार बेबस मां बाप को न्याय की लड़ाई अकेले लड़नी पड़ रही है.
यह सिर्फ सरकार की क्रूरता नहीं है.
बल्कि यह समाज की सामूहिक चेतना की भी मृतप्राय संवेदनहीनता है.
9 साल की बच्ची को हार्ट अटैक?
लवली पब्लिक स्कूल मयूर विहार में तीसरी क्लास में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची गेम के पीरियड के बाद क्लास में गई और अचानक गिर गई.
बच्ची को Malik Redix Health Care निर्माण विहार ले जाया गया.
लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पंडित गोरखनाथ?? 🤔
क्या BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ये नहीं पता कि गुरु गोरखनाथ को "पंडित" कहना बिल्कुल अनुचित ही नहीं बल्कि उनके पंथ कि अवमानना है?
क्योंकि महायोगी गुरु गोरखनाथ बाह्य कर्मकांडों, जाति-पाति, मूर्तिपूजा और शास्त्रज्ञान जो केवल पुस्तकीय हो–के विरोधी थे. उनका मार्ग अनुभव, योग-साधना, हठयोग और काया-शोधन का था.
जबकि पंडित शब्द की रूढ़िबद्धता है.
’पंडित’ शब्द मुख्य रूप से शास्त्रीय विद्वत्ता, कर्मकांड, वेद-पुराणों के पठन-पाठन और परंपरागत ब्राह्मण वर्ग या विद्वानों के लिए प्रयोग होता है.
गुरु गोरखनाथ को सदैव ‘महायोगी’, ‘सिद्ध’, ‘अवधूत’ या ‘गुरु’ गोरखनाथ कहा जाता है,क्योंकि वे योग मार्ग के प्रवर्तक और सिद्ध पुरुषों के गुरु और गोरखनाथ नाथ संप्रदाय के महान संत, दार्शनिक और सिद्ध योगियों में सर्वोपरि माने जाते हैं.
मोहन यादव जरूर, JP NADDA को मन ही मन गरियाते होंगे, तभी तो भरी सभा में, मंच से जे पी नड्डा मुर्दाबाद–इनके मुंह से निकल रहा है 😉😂
भाजपा विधायक गोपाल शर्मा की, उनके मतदाता– छीछालेदर कर रहे हैं.
गोपाल शर्मा,जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. ये सुशीलपुरा वार्ड 45 का दौरा करने गए.
वोटर ने पूछा कि– 15 साल में, विधायक गॉव के विकास के लिए किए गए कोई 3 काम बता दें...
विधायक ने कहा–3 ट्यूबवेल कराए!
वोटर–साहब पानी तो एक मे भी कोनी आवे.
विधायक - 3 भवन बनवाए!
वोटर– वो 3 भवन हैं किधर? पता बता दो!
PARAGUAY— Erupts In Protests After Bank Linked To President Collapses, Millions Lose Access To Savings.
पराग्वे में यह बड़ा वित्तीय और राजनीतिक संकट पैदा हुआ है.
पराग्वे के सेंट्रल बैंक BCP ने राष्ट्रपति सांतियागो पेन्या से रिलेटेड,उएनो बैंक का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है.
जिससे डिजिटल UENO Bank के 30 लाख ग्राहकों के खाते फ्रीज हो गए हैं.
लोग मोबाइल ऐप,डेबिट,क्रेडिट कार्ड और एटीएम से लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं.
उएनो बैंक में राज्य के पेंशन फंड और स्वास्थ्य फंड सहित करोड़ों डॉलर का सार्वजनिक पैसा जमा था.
बैंक की सेवाएं अचानक बंद होने से जनता में भारी आक्रोश है और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.मामले में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों पर जांच और गिरफ्तारियां हो रही हैं.
विपक्ष और प्रदर्शनकारी नागरिक राष्ट्रपति सांतियागो पेन्या के इस्तीफे और उन पर Impeachment की मांग कर रहे हैं.
क्योंकि उएनो बैंक के राष्ट्रपति Santiago Peña के साथ गहरे व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध रहे हैं, जिसके कारण इस बैंक का पराग्वे के वित्तीय तंत्र में तेजी से विस्तार हुआ था.
BCP द्वारा उएनो बैंक का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कार्रवाई तब की गई जब बैंक का Solvency Ratio कानूनी रूप से तय न्यूनतम सीमा के आधे से भी नीचे गिर गया.
#ParaguayProtests #UenoBank #SantiagoPena #ParaguayCrisis #ImpeachPena #BankingCrisis #LatinAmericaNews
