ANDHRA PRADESH चुनावों में पेट्रोल बम और हिंसा का नंगा नाच!
आंध्र प्रदेश में चल रहे ZPTC और MPTC चुनाव किसी लोकतांत्रिक पर्व की तरह नहीं, बल्कि किसी रणक्षेत्र या जंग के मैदान जैसे नजर आ रहे हैं!
पुलिवेंदुला के एर्रपल्ले और वेमुला इलाके में मतदान केंद्रों के पास पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना ने यह साबित कर दिया है कि सत्ता और सियासत की भूख में इंसानियत और कानून की धज्जियां उड़ाने की हद पार हो चुकी है.
सड़कों पर भारी, नुकीले और लंबे सामान को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुले में ले जाने वाले रिक्शे–ठेले कितने खतरनाक हो सकते हैं,देखिए—
दिल्ली के झंडेवालान स्थित ईदगाह रोड पर स्टील के लंबे पाइप ले जा रहे एक रिक्शे और एक महिंद्रा थार की आपस में भीषण टक्कर हो गई.
रिक्शे पर बंधे लंबे स्टील पाइप थार के साइड डोर को चीरते हुए गाड़ी के केबिन के भीतर तक घुस गए.
राहत की बात यह रही कि थार के अंदर बैठे चालक या यात्रियों और रिक्शा चालक में से किसी की भी जान नहीं गई.
दुर्भाग्य कब कहां किधर से आकर टूट पड़े कोई नहीं जानता....
CHILE के Santiago में 19 साल का लड़का फुटपाथ पर चला जा रहा था.
अचानक कहीं से तेजी से उड़ कर आया एक भारी पहिया सड़क पर दो गाड़ियों से टकराने के बाद सीधे पैदल चल रहे युवक से जा टकराया....
इतनी जोरदार टक्कर के बावजूद गनीमत यह रही कि युवक की जान बच गई.
श्रीनगर ,पौड़ी गढ़वाल–GVK अलकनंदा जलविद्युत परियोजना से प्रभावित परिवारों के मुआवजे के चेक बैंक में बाउंस हो गए हैं.
लंबित मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब और तेज हो गया है.
परियोजना के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस जब कोतवाली ले आई, तो अन्य आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली परिसर के भीतर ही धरना देना शुरू कर दिया.
प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दो प्रदर्शनकारियों—दौलत कुंवर और सरस्वती देवी—ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना से प्रभावित कई परिवार आज भी अपने वैध मुआवजे और पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं.
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित टोयोटा इनोवा कार भागीरथी नदी में जा गिरी. 4 व्यक्ति मृत पाये गए.
यह हादसा 📍गंगनानी गर्मकुंड से लगभग 20 मीटर आगे डबराणी की तरफ हुआ.
कार में सवार तीर्थयात्री गुजरात के रहने वाले थे, जो उत्तराखंड से किराए पर इनोवा कार लेकर गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे. वाहन में चालक सहित कुल 7 लोग सवार बताए जा रहे हैं.
कार में सवार अन्य 3 लोगों के नदी के तेज बहाव में लापता होने की आशंका जताई जा रही है. SDRF, जल पुलिस, गोताखोर और स्थानीय पुलिस की टीमें नदी के किनारों और संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चला रही हैं.
गुजरात के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री को बुला रहे हैं "स्पर्धा" के लिए—
ओह– कहां चला गया ये मोदी 🤔
बहती हवा सा था वो, कहां गया उसे ढूंढो
कहाँ चला गया ये मोदी....
TELANGANA में पूरी रात भयानक बारिश और पानी के तेज बहाव के बीच डूबे पेड़ों की मजबूत डालियों को पकड़ कर लटके रहे SDRF के 10 जवानों और एक स्थानीय नागरिक को सुबह तक टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया है.
SDRF के ये जवान खम्मम जिले के बेथुपल्ली झील में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के कारण फंसे कुछ मछुवारों को निकालने के लिए फायर सर्विस के जवानों के साथ 2 मोटर बोट के साथ गए थे.
बाढ़ के पानी का बहाव इतना जबरदस्त था कि बचाव अभियान के दौरान SDRF की दोनों नावें संतुलन खोकर पानी में पलट गईं.
नाव पलटने के बाद SDRF के 10 जवान और उनके साथ मौजूद 1 स्थानीय नागरिक पानी के तेज धारा में बहने लगे. जान बचाने के लिए उन्होंने समझदारी दिखाई और पानी के बीच डूबे पेड़ों की मजबूत डालियों को पकड़ लिया. पूरी रात वे भयानक बारिश और तेज बहाव के बीच पेड़ों पर लटके रहे.
Israeli fighter jets have re-entered southern Lebanese airspace, carrying out unusually low-altitude flights and heavy overflights. Tensions along the border remain extremely high amidst ongoing regional military activity.
अपनी बिटिया अंकिता भंडारी की हत्या
के दोषियों को सजा दिलाने और और बेटी के लिए इंसाफ की मांग करने वाले माता पिता के साथ पुलिस और सरकार अपराधियों जैसा बर्बर सलूक कर रही हैं.
अंकिता के माता-पिता,राजघाट पर मौन व्रत रखकर धरने पर बैठे थे. दिल्ली पुलिस बड़ी बेरहमी के साथ उन्हें जानवरों की तरह टाँग कर ले गई.
दिल्ली एनसीआर में 20 से 25 लाख लोग, उत्तराखंड के रहते हैं. 5 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसद हैं. फिर भी इस लाचार बेबस मां बाप को न्याय की लड़ाई अकेले लड़नी पड़ रही है.
यह सिर्फ सरकार की क्रूरता नहीं है.
बल्कि यह समाज की सामूहिक चेतना की भी मृतप्राय संवेदनहीनता है.
9 साल की बच्ची को हार्ट अटैक?
लवली पब्लिक स्कूल मयूर विहार में तीसरी क्लास में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची गेम के पीरियड के बाद क्लास में गई और अचानक गिर गई.
बच्ची को Malik Redix Health Care निर्माण विहार ले जाया गया.
लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पंडित गोरखनाथ?? 🤔
क्या BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ये नहीं पता कि गुरु गोरखनाथ को "पंडित" कहना बिल्कुल अनुचित ही नहीं बल्कि उनके पंथ कि अवमानना है?
क्योंकि महायोगी गुरु गोरखनाथ बाह्य कर्मकांडों, जाति-पाति, मूर्तिपूजा और शास्त्रज्ञान जो केवल पुस्तकीय हो–के विरोधी थे. उनका मार्ग अनुभव, योग-साधना, हठयोग और काया-शोधन का था.
जबकि पंडित शब्द की रूढ़िबद्धता है.
’पंडित’ शब्द मुख्य रूप से शास्त्रीय विद्वत्ता, कर्मकांड, वेद-पुराणों के पठन-पाठन और परंपरागत ब्राह्मण वर्ग या विद्वानों के लिए प्रयोग होता है.
गुरु गोरखनाथ को सदैव ‘महायोगी’, ‘सिद्ध’, ‘अवधूत’ या ‘गुरु’ गोरखनाथ कहा जाता है,क्योंकि वे योग मार्ग के प्रवर्तक और सिद्ध पुरुषों के गुरु और गोरखनाथ नाथ संप्रदाय के महान संत, दार्शनिक और सिद्ध योगियों में सर्वोपरि माने जाते हैं.
मोहन यादव जरूर, JP NADDA को मन ही मन गरियाते होंगे, तभी तो भरी सभा में, मंच से जे पी नड्डा मुर्दाबाद–इनके मुंह से निकल रहा है 😉😂
भाजपा विधायक गोपाल शर्मा की, उनके मतदाता– छीछालेदर कर रहे हैं.
गोपाल शर्मा,जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. ये सुशीलपुरा वार्ड 45 का दौरा करने गए.
वोटर ने पूछा कि– 15 साल में, विधायक गॉव के विकास के लिए किए गए कोई 3 काम बता दें...
विधायक ने कहा–3 ट्यूबवेल कराए!
वोटर–साहब पानी तो एक मे भी कोनी आवे.
विधायक - 3 भवन बनवाए!
वोटर– वो 3 भवन हैं किधर? पता बता दो!
PARAGUAY— Erupts In Protests After Bank Linked To President Collapses, Millions Lose Access To Savings.
पराग्वे में यह बड़ा वित्तीय और राजनीतिक संकट पैदा हुआ है.
पराग्वे के सेंट्रल बैंक BCP ने राष्ट्रपति सांतियागो पेन्या से रिलेटेड,उएनो बैंक का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है.
जिससे डिजिटल UENO Bank के 30 लाख ग्राहकों के खाते फ्रीज हो गए हैं.
लोग मोबाइल ऐप,डेबिट,क्रेडिट कार्ड और एटीएम से लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं.
उएनो बैंक में राज्य के पेंशन फंड और स्वास्थ्य फंड सहित करोड़ों डॉलर का सार्वजनिक पैसा जमा था.
बैंक की सेवाएं अचानक बंद होने से जनता में भारी आक्रोश है और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.मामले में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों पर जांच और गिरफ्तारियां हो रही हैं.
विपक्ष और प्रदर्शनकारी नागरिक राष्ट्रपति सांतियागो पेन्या के इस्तीफे और उन पर Impeachment की मांग कर रहे हैं.
क्योंकि उएनो बैंक के राष्ट्रपति Santiago Peña के साथ गहरे व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध रहे हैं, जिसके कारण इस बैंक का पराग्वे के वित्तीय तंत्र में तेजी से विस्तार हुआ था.
BCP द्वारा उएनो बैंक का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कार्रवाई तब की गई जब बैंक का Solvency Ratio कानूनी रूप से तय न्यूनतम सीमा के आधे से भी नीचे गिर गया.
#ParaguayProtests #UenoBank #SantiagoPena #ParaguayCrisis #ImpeachPena #BankingCrisis #LatinAmericaNews
तुम "अराजक" लोग हट जाओ
"लोकतंत्र खुद ही बच जाएगा 😉
इतनी "राजनीतिक मूर्खताओं" वाली पार्टी यही हो सकती है...
खुद मुख्यमंत्री हैं जनाब और अपने ही प्रदेश के गोरखपुर में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली निकाली...
देश में ऊपर से लेकर नीचे तक
कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका
सब जगह तो तुम ही तुम लोग हो—
तो भइया, विरोध किसका कर रहे हो 🤔
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति समिति के Vice Chairman और वरिष्ठ सांसद Amir Hayat Moqaddam ने कहा है कि IRAN ने चार देशों के साथ अपनी स्थिति और संबंधों को आज़ाद कर लिया है, जिनमें भारत, चीन, इराक और कतर शामिल हैं.
उनके अनुसार, अमेरिका इन देशों के साथ सीधे तौर पर काम नहीं करता, लेकिन वे लगातार बातचीत और व्यापार करते रहते हैं.
हालांकि भारत के साथ रिश्ते इस तरह बनाए हुए हैं ताकि वे दवाइयां और अन्य जरूरत की चीजें हासिल कर सकें.
जबकि चीन के साथ राजनीतिक समर्थन और सहयोग का रिश्ता रखा गया है.
अमेरिका के दबाव और प्रतिबंधों को बेअसर करने और Strait of Hormuz को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखने की दिशा में ईरान लगातार काम कर रहा है.


