MathuraTrafficPolice (@mathuratraffic) header
MathuraTrafficPolice (@mathuratraffic) profile picture

Official Twitter account of Mathura #Traffic #Police. Get traffic updates; . Not monitored 24x7.

Mathura, Uttar Pradesh
Joined June 2015
MathuraTrafficPolice retweeted
संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26.11.2026 को जनपद मथुरा के समस्त थाना एवं कार्यालयों पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पक्षतापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। पुलिसकर्मियों को अपने दैनिक कार्यों में इन मूल्यों का पालन करने तथा प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मान और संवेदनशीलता से व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया । @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra
1
233
MathuraTrafficPolice retweeted
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे 'यातायात माह' के अंतर्गत आज दिनांक 26.11.2026 को हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, वृंदावन में यातायात पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा तथा सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं एवं स्टाफ को भारतीय संविधान की शपथ दिलाने के साथ-साथ स्वयं व परिजनों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया । @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra @mathuratraffic
2
4
469
🚦 यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित जीवन अपनाएँ! हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएँ, निर्धारित गति में वाहन चलाएँ और ट्रैफिक सिग्नल का सम्मान करें। वाहन चलाते समय मोबाइल से दूरी बनाए रखें। ❤️ नियमों का सम्मान करें, सुरक्षित घर पहुँचें!
🤖 Made with AI
1
22
22
1,629
🚨 उत्तर प्रदेश के पाँच प्रमुख एक्सप्रेसवे पर शीतकालीन गति सीमा लागू! 📅 अवधि: 15 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 ⚠️ गति सीमा का पालन करें, उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प!
🤖 Made with AI
10
49
75
6,099
#सड़क के नियमो को बच्चो को समझाए.....🚨📷📷🚦🚏@uppolice @upgovt @homeupgov @cmoffice_up @missionshaktiup @childlineindia1098 @unicefindia @vrinda.shukla @dubay_ips @112uttarpradesh @subhas.dubey.7927
5
5
521
MathuraTrafficPolice retweeted
"वाहन पर जातिसूचक शब्द लिखवाना प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालान किया जा सकता है।"
🤖 Made with AI
2
3
289
MathuraTrafficPolice retweeted
गन्ने से लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाएं, रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं से बचें और दूसरों को भी बचाएं।"
🤖 Made with AI
4
3
181
MathuraTrafficPolice retweeted
"दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें" #GoodWorkUPP #UPPInNews #agrazonepolice @Uppolice @mathurapolice @firozabadpolice @mainpuripolice
2
250
हल्के वाहनों के लिए अधिकतम 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी/घंटा, जो 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। “सुरक्षित गति, सुरक्षित यात्रा।”
🤖 Made with AI
1
26
1
27
5,335
MathuraTrafficPolice retweeted
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से 05 पीड़ितों से साइबर ठगी किए गए ₹3,37,313/- @maupolice द्वारा वापस कराए गए खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
2
80
90
9,001
MathuraTrafficPolice retweeted
One Flag. A Legacy of Valour. A Symbol of Pride. A Pledge of Duty. A flag that embodies a glorious history, unwavering courage and an enduring commitment to duty. Commemorating the prestigious ‘Police Colours’ conferred upon Uttar Pradesh Police on 23 November 1952, the Police Flag Day ceremony at Police Headquarters, Lucknow, was a stirring celebration of pride, discipline and distinguished traditions. The resonant melodies of the police band, the commanding calls of the Parade Commander, the impeccable precision of the ceremonial parade, the proud salute to the Colours and the inspiring address by DGP UP Sri Rajeev Krishna—every moment reflected deep reverence for a glorious legacy and an unwavering dedication to duty. More than an emblem of our identity, our flag is a legacy we honour and a promise we uphold. Our Flag. Our Pride. Our Pledge. #UPPolice #PoliceFlagDay
5
105
132
8,556
MathuraTrafficPolice retweeted
दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 'वामा खेलोत्सव-2026' का शुभारंभ— वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह द्वारा 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं चयनित 15 बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 313 बालक एवं 120 बालिकाओं सहित कुल 433 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने-अपने जनपदों से चयनित होकर आए सभी बच्चे पहले से ही विजेता हैं और यह आयोजन उनकी खेल प्रतिभा को पहचानने, निखारने एवं प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना एवं निरंतर प्रयास करने का जज्बा विकसित करते हैं तथा बच्चों को भविष्य में राष्ट्रीय एवं ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. सृष्टि धवन (अध्यक्ष, स्पोर्ट्स समिति, वामा सारथी), डॉ. चारु गाबा (सचिव, वामा सारथी), श्रीमती आकांक्षा सिंह एवं श्रीमती रेनू सिंह (उपाध्यक्ष), पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ श्री के.एस. इमैन्युअल, पुलिस महानिरीक्षक स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड डॉ. प्रीतिंदर सिंह एवं 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सहित वामा सारथी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। वामा सारथी का यह प्रयास पुलिस परिवारों के सर्वांगीण विकास, कल्याण एवं सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। #VaamaKhelotsav2026 #VaamaSaarthi #UPPolice
1
116
138
12,319
MathuraTrafficPolice retweeted
आज वामा खेलोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुलिस परिवार के नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, आत्मविश्वास और अद्भुत खेल प्रतिभा देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा। पिछले एक वर्ष में वामा सारथी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, महिला सशक्तीकरण और परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सराहनीय पहल करते हुए एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है। वामा खेलोत्सव 2026 इस यात्रा की एक खूबसूरत उपलब्धि है, जिसने हमारे बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी है। मेरा विश्वास है कि आज इन खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बच्चे कल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं कोचिंग के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरा स्नेह एवं हार्दिक बधाई। वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह और उनकी पूरी टीम को इस शानदार आयोजन तथा एक वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा के लिए विशेष बधाई! #VaamaKhelotsav2026 #UPPolice
32
75
2
128
9,010
MathuraTrafficPolice retweeted
रफ्तार, रोमांच और खेल भावना का शानदार संगम! उत्तर प्रदेश पुलिस वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वामा खेलोत्सव-2026 का शुभारंभ 21 नवंबर को हुआ तथा 22 नवंबर को उत्साहपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित दौड़ एवं रिले रेस प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी गति, सहनशक्ति, समन्वय और अदम्य इच्छाशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। हर कदम में हौसला, हर दौड़ में जुनून और हर प्रयास में जीत का जज़्बा! #VamaKhelotsav2026 #VamaSaarthi #UPPolice #Sportsmanship #racing
1
107
128
8,147
MathuraTrafficPolice retweeted
Zero tolerance Against Narcotics— मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों को #ANTFUP ऑपरेशनल यूनिट मेरठ एवं @Etahpolice द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 145 किलो 610 ग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा उड़ीसा से टाटा कैंटर गाड़ी में अवैध गांजा भरकर दिल्ली/नोएडा/एनसीआर में बेचने हेतु ले जाया जा रहा था। गांजे को बताए गए स्थान पर पहुंचाने के एवज में अभियुक्तगण को ₹50,000/- एवं डीजल आदि का पूरा खर्च दिया जाना था। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP #ANTF
6
97
111
13,253
MathuraTrafficPolice retweeted
"दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें" #GoodWorkUPP #UPPInNews #agrazonepolice @Uppolice @mathurapolice @firozabadpolice @mainpuripolice
3
1
1,536