Dhamtari retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में ‘जशपुर जम्बूरी 2026’ का शुभारंभ किया।
यह आयोजन युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा के प्रदर्शन का मंच प्रदान करेगा।
जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पर्यटन की अपार संभावनाओं को नई पहचान देने के साथ यह आयोजन जिले के विकास में युवाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगा।
#JashpurJamboree2026 #YouthEmpowerment #JashpurTourism #ChhattisgarhTourism #GoodGovernance #SushasanSarkar
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @JashpurDist
Dhamtari retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार किया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि जिले के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के सितंबर-2026 अंक में पढ़ें ‘जरूरी और जटिल इलाज संभव, हेल्थ हब बनेगा जशपुर ’ पर विशेष आलेख।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:
cgjanman.in
#Chhattisgarh #Janman #VishnuDeoSai #ViksitChhattisgarh
Dhamtari retweeted
विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसमें कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण, फीस में पारदर्शिता, शुल्क वापसी, विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श व्यवस्था और 24 घंटे हेल्पलाइन जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं।
विधेयक को अधिक जनहितकारी बनाने के लिए आम नागरिकों एवं हितधारकों से 7 दिनों के भीतर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। नागरिक अपने सुझाव [email protected] पर भेज सकते हैं।
विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध है सुशासन सरकार।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#Chhattisgarh #VishnuDeoSai #TankRamVerma #Education #StudentWelfare
@vishnudsai @tankramvermabjp
Dhamtari retweeted
आइये मनाएं स्वच्छता वाली दीपावली, खुशियों वाली दीपावली
इस दीपावली अपने घर-आंगन के साथ शहर को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लें। गीले और सूखे कचरे को अलग रखें, कचरे का उचित निपटान करें और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सुशासन सरकार स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SwachhDiwali #SwachhChhattisgarh #HealthyChhattisgarh #VishnuDeoSai
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Dhamtari retweeted
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं समाज सुधारक श्री बिपिन चंद्र पाल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
आपके प्रखर विचार और आदर्श जीवन भावी पीढ़ियों को सदैव राष्ट्र सेवा एवं उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
#BipinChandraPal #बिपिन_चंद्र_पाल
Dhamtari retweeted
इस दीपावली खुशियों के साथ स्वदेशी का उत्सव भी मनाएं।
आइए, अपने आसपास के बाजारों से मिट्टी के दीये, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पाद खरीदकर छत्तीसगढ़ के कारीगरों, छोटे व्यापारियों एवं स्व-सहायता समूहों के परिश्रम को प्रोत्साहन दें।
स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय को सशक्त बनाएं और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
#VocalForLocal #आत्मनिर्भरभारत #Diwali2026 #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
Dhamtari retweeted
कृषक उन्नति योजना: खरीफ-2026 में किसानों को अनुदान देने की तैयारी तेज
छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026 के तहत किसानों को आदान सहायता (अनुदान) का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्देश दिए गए कि कृषि विभाग के पोर्टल, धान खरीदी डेटाबेस, डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसान आईडी, फार्म आईडी और गिरदावरी के आंकड़ों का एकीकरण किया जाएगा। किसानों को फार्म आईडी की पुष्टि और अनुदान के लिए आवेदन की सहज सुविधा भी मिलेगी। साथ ही पात्र किसानों के अनुदानित रकबे का सत्यापन, एग्रीस्टैक में पंजीयन तथा दलहन, तिलहन और कोदो-कुटकी-रागी उत्पादक किसानों को मिलने वाले प्रोत्साहन की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
किसानों को आर्थिक संबल, कृषि को प्रोत्साहन और अन्नदाताओं के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सुशासन सरकार।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #कृषक_उन्नति_योजना #किसान_कल्याण
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Dhamtari retweeted
दीपावली से पहले युवाओं को सुशासन सरकार की सौगात
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ने विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती का अवसर उपलब्ध कराया है। ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 और लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
सुशासन सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #CGRecruitment2026 #YouthEmployment #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO
समस्त प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे।
#नरक_चतुर्दशी #NarakChaturdashi #छोटी_दीपावली #HappyDiwali
Dhamtari retweeted
हुनर से रोशन हुई दिवाली, महतारी वंदन से मिला आत्मनिर्भरता का सहारा
बलौदाबाजार के वार्ड 18 की माधुरी पाडे पति के साथ कुम्हारी का पारंपरिक काम करती हैं। महतारी वंदन योजना की ₹1000 की मासिक सहायता से अब वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हैं। इस दिवाली वे अपने हाथों से मिट्टी के दीये बना रही हैं, इससे पहले पोरा पर्व के लिए जाता और बैल भी बना चुकी हैं। माधुरी कहती हैं कि अब तीज-त्योहार ज्यादा खुशी से मना पाती हैं।
सुशासन की इस योजना ने उनके जीवन में आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भरी है।
#महतारी_वंदन_योजना #सुशासन #छत्तीसगढ़ #बलौदाबाजार_भाटापारा #GoodGovernance #Sushasan #Mahtari_Vandan_Yojana
#Chhattisgarh #WomenEmpowerment
@MinistryWCD @vishnudsai @WCDCgGov @BalodaBazarDist
Dhamtari retweeted
इस दीपावली अपने घर को रोशन करने के साथ-साथ दूसरों के घरों में भी खुशियों का उजाला फैलाएं।
‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाते हुए स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदें और उनके श्रम व हुनर को सम्मान दें। स्वयं स्वदेशी उत्पाद अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
#VocalForLocal #LocalToGlobal #स्वदेशी_अपनाएं #मिट्टी_के_दीये #आत्मनिर्भर_भारत #HappyDiwali
Dhamtari retweeted
युवाओं के नवाचार को मिलेगा मंच, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा दे रही है। सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर में युवाओं को अत्याधुनिक लैब, प्रशिक्षण, मेंटरिंग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। इससे युवा अपने नए विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलकर न केवल आत्मनिर्भर बन सकेंगे, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकेंगे।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #StartupChhattisgarh #YouthEmployment #Biotechnology #Innovation #VishnuDeoSai
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Dhamtari retweeted
सेवा सेतु: बच्चों की शिक्षा को मिला उम्मीद का सहारा
अब प्रमाण-पत्र के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं, डिजिटल माध्यम से घर बैठे सुविधा। दुर्ग जिले के श्री यशवंत भांडेकर ने सेवा सेतु पोर्टल से अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्राप्त किया, जिससे बच्चों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ पाने की राह आसान हुई। सुशासन सरकार डिजिटल सेवाओं को सरल, सुलभ और जनहितकारी बनाकर जनता तक पहुंचा रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SevaSetu #DigitalGovernance #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @DurgDist
Dhamtari retweeted
महतारी वंदन से दोगुनी हुई दीपावली की खुशियां
महतारी वंदन योजना की राशि से प्रदेश की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल। दीपावली की खुशियों बनी और खास। लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार। सुशासन सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #MahtariVandanYojana #NariShakti #VishnuDeoSai
@MinistryWCD @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @WCDCgGov @SurajpurDist
Dhamtari retweeted
वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव
श्रमिकों की 73.03 लाख से अधिक ई-केवाईसी पूर्ण कर छत्तीसगढ़ ने डिजिटल पारदर्शिता में बनाई विशेष पहचान। अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में बड़े राज्यों में प्रथम और कुशल-अर्द्धकुशल श्रमिकों में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार पारदर्शी, तकनीक आधारित और श्रमिक हितैषी व्यवस्था को सशक्त बना रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VBG_RAM_G #DigitalGovernance #ShramikKalyan #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@MoRD_GoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @PRDCgGov
Dhamtari retweeted
जशपुर जम्बूरी 2026 का शुभारंभ... रोमांच, संस्कृति और समुदाय का उत्सव
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जम्बूरी 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।
जिला प्रशासन द्वारा 26 से 29 नवंबर 2026 तक आयोजित चार दिवसीय जम्बूरी की थीम रोमांच, संस्कृति एवं समुदाय का उत्सव’ है। रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जिपलाइन, हॉट एयर बैलून, एटीवी राइड, कायाकिंग, ट्रेजर हंट और स्टार गेजिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के साथ प्रतिभागियों को जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति और स्थानीय परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
जशपुर जम्बूरी पर्यटन को नई दिशा देने, स्थानीय युवाओं एवं समुदाय को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #JashpurJamboree2026 #Jashpur #AdventureTourism #EcoTourism #Chhattisgarh
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @JashpurDist
Dhamtari retweeted
नारी के आत्मविश्वास को मिल रहा संबल, युवा के सपनों को मिल रहे पंख
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और युवाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर रही है। एक ओर मातृशक्ति आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह बना रही है, तो दूसरी ओर युवा नवाचार और स्वरोजगार के माध्यम से अवसरों के नए आयाम गढ़ रहे हैं।
सशक्त नारी, युवा उड़ान - आत्मनिर्भर मातृशक्ति और उद्यमशील युवाओं से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
#SashaktNari #YuvaUdaan #WomenEmpowerment #YouthEntrepreneurship #ViksitChhattisgarh #GoodGovernance #Sushasansarkar
Dhamtari retweeted
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल का गौरव दंतेवाड़ा विकास और पर्यटन के नए आयाम गढ़ रहा है। बेहतर सुविधाओं और सुशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से दंतेवाड़ा की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय आजीविका को नई पहचान मिल रही है।
‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के सितंबर-2026 अंक में पढ़ें ‘जंगलों की गोद से विकास की नई दहलीज तक' पर विशेष आलेख।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:
cgjanman.in
#Janman #VishnuDeoSai #ViksitChhattisgarh
#Dantewada #DevelopedChhattisgarh #GoodGovernance #ChhattisgarhTourism #Bastar
Dhamtari retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिला प्रवास के दौरान कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान नागरिकों ने इलाज, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#PublicGrievanceRedressal #Jansamvad #GoodGovernance #PublicWelfare #ChhattisgarhGovernance #Jashpur #Sushasansarkar
Dhamtari retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में 'जशपुर जम्बूरी 2026' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षित युवाओं एवं आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। जशपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के मनमोहक प्राकृतिक स्थल, हरे-भरे जंगल, पहाड़ियां, झरने, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली पर्यटकों को आकर्षित करने की विशेष क्षमता रखते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने युवाओं से 'जशपुर जम्बूरी 2026' समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने और अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा से जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
#VishnuDeoSai #JashpurJamboree2026 #YouthEmpowerment #JashpurTourism #TribalCulture #ChhattisgarhTourism #GoodGovernance #Sushasansarkar
























