Sukma (@SukmaDist) header
Sukma (@SukmaDist) profile picture

Official account of Chhattisgarh's Sukma District. Follow for updates, news and information

Sukma, India
Joined September 2016
Photo by Sukma (@SukmaDist)Photo by Sukma (@SukmaDist)Photo by Sukma (@SukmaDist)Photo by Sukma (@SukmaDist)Photo by Sukma (@SukmaDist)Photo by Sukma (@SukmaDist)Photo by Sukma (@SukmaDist)Photo by Sukma (@SukmaDist)Photo by Sukma (@SukmaDist)Photo by Sukma (@SukmaDist)
इस दीपावली अपने घर को रोशन करने के साथ-साथ दूसरों के घरों में भी खुशियों का उजाला फैलाएं। ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाते हुए स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदें और उनके श्रम व हुनर को सम्मान दें। स्वयं स्वदेशी उत्पाद अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। #VocalForLocal #LocalToGlobal #स्वदेशी_अपनाएं #मिट्टी_के_दीये #आत्मनिर्भर_भारत #HappyDiwali
9
24
1
28
2,199
महतारी वंदन लेकर आया खुशियों की सौगात, दीपावली से पहले बहनों को मिला उपहार। विष्णु भैया ने 67 लाख से अधिक बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के रूप में ₹632 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की है। दीपावली से पहले मिली इस सौगात ने बहनों के त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया है। बहनों के जीवन में खुशियों के दीप जलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प के साथ विष्णु भैया हर कदम पर माताओं-बहनों के साथ खड़े हैं। #MahtariVandanYojana #VishnuBhaiya #WomenEmpowerment #NariShakti #DiwaliGift #Sushasansarkar #Chhattisgarh #VishnuDeoSai
10
24
1
38
2,170
डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम से ग्रामीण बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन का अवलोकन कर उसमें उपलब्ध आधुनिक डिजिटल सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वैन में स्थापित डिजिटल उपकरणों का उपयोग करते हुए ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस कॉल में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने एनआईआईटी फाउंडेशन और इंडस टावर्स के इस संयुक्त प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। #DigitalEducation #DigitalLiteracy #SkillDevelopment #RuralDevelopment #DigitalIndia #Jashpur #Chhattisgarh #Sushasansarkar
18
18
1,890
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन जीने की जो परंपरा विकसित की, वह आज भी संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है। इन गौरवशाली लोकपरंपराओं का संरक्षण, संवर्धन और भावी पीढ़ियों तक उनका हस्तांतरण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए ग्राम बनगांव में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बनगांव में अखड़ा निर्माण और सहसपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की। #KaramPujaMahotsav #KaramParab2026 #ChhattisgarhCulture #CulturalHeritage #VishnuDeoSai #Sushasansarkar
1
22
25
2,355
“नक्सलवाद के विरुद्ध नई रणनीति के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ते हुए हमने आत्मसमर्पितों के बेहतर भविष्य के लिए प्रभावी पुनर्वास नीति बनाई है। 4,000 से अधिक लोग आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 32 केंद्रों में उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।” -- श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन #NaxalFreeChhattisgarh #NaxalRehabilitation #SkillDevelopment #SushasanSarkar #NewChhattisgarh @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
13
11
895
मांदर की थाप, कदमों की ताल आंचलिक करम पूजा महोत्सव-2026 📍बनगांव, जशपुर #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #KaramPujaMahotsav #Sushasansarkar
18
23
394
करम परब की पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों और उल्लासमय प्रस्तुतियों ने ग्राम बनगांव में उत्सव को बनाया विशेष मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। #KaramPujaMahotsav #KaramParab2026 #ChhattisgarhCulture #CulturalHeritage #GoodGovernance #Sushasansarkar
1
22
25
1,456
मांदर की थाप पर थिरकते कदम, लोकगीतों की मधुर गूंज और करम परब के उल्लास में रची-बसी छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकपरंपराएं 📍आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026, ग्राम बनगांव, जशपुर #KaramPujaMahotsav #Jashpur #TribalCulture #ChhattisgarhCulture #VishnuDeoSai #GoodGovernance #Sushasansarkar
2
21
26
1,595
नारी के आत्मविश्वास को मिल रहा संबल, युवा के सपनों को मिल रहे पंख मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और युवाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर रही है। एक ओर मातृशक्ति आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह बना रही है, तो दूसरी ओर युवा नवाचार और स्वरोजगार के माध्यम से अवसरों के नए आयाम गढ़ रहे हैं। सशक्त नारी, युवा उड़ान - आत्मनिर्भर मातृशक्ति और उद्यमशील युवाओं से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प #SashaktNari #YuvaUdaan #WomenEmpowerment #YouthEntrepreneurship #ViksitChhattisgarh #GoodGovernance #Sushasansarkar
6
25
1
33
2,093
महान संगीतकार एवं गायक, 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। #भूपेन_हजारिका #BhupenHazarika @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
8
8
987
सोलर दीदियों ने जगमगाया नारागांव महिला शक्ति, जनभागीदारी और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल प्रस्तुत करते हुए बालोद जिले का नारागांव प्रदेश का पहला सौर ऊर्जीकृत गांव बन गया है। 150 से अधिक घरों तक सौर ऊर्जा की पहुंच के साथ सोलर दीदियां हरित ऊर्जा क्रांति और महिला आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बन रही हैं। सुशासन सरकार, नारी शक्ति को सशक्त बनाते हुए स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #SolarDidi #NariShakti #GreenEnergy #Chhattisgarh @mnreindia @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @BalodDistrict
11
10
915
फसल विविधीकरण से बढ़ती किसानों की आय रागी, कोदो-कुटकी, फूल और सब्जियों जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती से बिलासपुर के किसान आय और आत्मनिर्भरता के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। सुशासन सरकार किसानों को आधुनिक कृषि और फसल विविधीकरण से जोड़कर समृद्ध अन्नदाता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #FasalVividhikaran #Ragi #KisanKalyan #Chhattisgarh @AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @BilaspurDist
9
7
1,303
फूलों की खेती से महक रही समृद्धि त्योहारी सीजन में बढ़ती फूलों की मांग ने किसानों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है। दुर्ग जिले में करीब 1,000 किसान 1,500 एकड़ में फूलों की खेती कर आय और रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। सुशासन सरकार किसानों को फसल विविधीकरण और आधुनिक खेती से जोड़कर समृद्धि की नई राह दे रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #KisanKalyan #Floriculture #FasalVividhikaran #Chhattisgarh @AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @DurgDist
8
7
1,132
किसानों के लिए सुगम धान खरीदी कबीरधाम जिले में 1.10 लाख से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 145 खरीदी केंद्रों की व्यवस्था की गई है। 37 नए केंद्रों के माध्यम से किसानों को उनके गांव के नजदीक बेहतर सुविधा देने की तैयारी है। सुशासन सरकार किसानों को सुविधाजनक, पारदर्शी और व्यवस्थित धान खरीदी का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #DhanKharidi #KisanKalyan #Kabirdham #Chhattisgarh @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @KabirdhamDist
9
10
820
बस्तर की कला, कलाकारों का गौरव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लौह शिल्प कलाकार श्री तीजू राम विश्वकर्मा के प्रयासों की सराहना की। इटली और रूस तक बस्तर की पारंपरिक लौह शिल्प कला को पहचान दिलाने के साथ वे नई पीढ़ी को इस विरासत से जोड़ रहे हैं। सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #BastarArt #LohShilp #ChhattisgarhArt #CGRajyotsav @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt @BastarDistrict @KondagaonDist
11
12
899
विज्ञान, तकनीक और नवाचार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के सहयोग से प्रदेश में विश्वस्तरीय अनुसंधान, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और चिकित्सा नवाचार को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। इससे बस्तर और सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों के युवाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। #VishnuDeoSai #IIScBengaluru #ScientificResearch #Innovation #ViksitChhattisgarh
9
20
26
2,606
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल का गौरव दंतेवाड़ा विकास और पर्यटन के नए आयाम गढ़ रहा है। बेहतर सुविधाओं और सुशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से दंतेवाड़ा की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय आजीविका को नई पहचान मिल रही है। ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के सितंबर-2026 अंक में पढ़ें ‘जंगलों की गोद से विकास की नई दहलीज तक' पर विशेष आलेख। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: cgjanman.in #Janman #VishnuDeoSai #ViksitChhattisgarh #Dantewada #DevelopedChhattisgarh #GoodGovernance #ChhattisgarhTourism #Bastar
8
21
24
608
युवाओं के नवाचार को मिलेगा मंच, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा दे रही है। सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर में युवाओं को अत्याधुनिक लैब, प्रशिक्षण, मेंटरिंग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। इससे युवा अपने नए विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलकर न केवल आत्मनिर्भर बन सकेंगे, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकेंगे। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #StartupChhattisgarh #YouthEmployment #Biotechnology #Innovation #VishnuDeoSai @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
16
13
995
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिला प्रवास के दौरान कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान नागरिकों ने इलाज, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। #PublicGrievanceRedressal #Jansamvad #GoodGovernance #PublicWelfare #ChhattisgarhGovernance #Jashpur #Sushasansarkar
9
27
36
2,662
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में 'जशपुर जम्बूरी 2026' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षित युवाओं एवं आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। जशपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के मनमोहक प्राकृतिक स्थल, हरे-भरे जंगल, पहाड़ियां, झरने, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली पर्यटकों को आकर्षित करने की विशेष क्षमता रखते हैं। मुख्यमंत्री जी ने युवाओं से 'जशपुर जम्बूरी 2026' समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने और अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा से जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। #VishnuDeoSai #JashpurJamboree2026 #YouthEmpowerment #JashpurTourism #TribalCulture #ChhattisgarhTourism #GoodGovernance #Sushasansarkar
9
24
39
2,332