Pinned Tweet
#UPPFactCheck- उoनिo आकाश यादव,थाना पूराकलंदर,अयोध्या का अगस्त 2026 में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।उनकी फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।@ayodhya_police ने पोस्ट का खण्डन किया है।प्रकरण की जांच साइबर सेल द्वारा प्रचलित है।
xitter.cf/ayodhya_police/status/…
कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर यह भ्रामक खबर फैलाई जा रही है कि “यू.पी. पुलिस के उ0नि0 द्वारा सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखा जा रहा है”।
#AyodhyaPolice इस असत्य व भ्रामक खबर का खण्डन करती है।
कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें और किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
Replying to @Diksha_sharma03
@Diksha_sharma03 आपके द्वारा बिना सत्यापन/पुष्टि किए बिना जनपद हापुड़ की घटना दर्शाकर उक्त भ्रामक वीडियो पोस्ट की गई है, जो पूरी तरह तथ्यहीन है, इसलिए आपके विरुद्ध थाना हापुड़ नगर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
@Uppolice
🚨In Hapur of Uttar Pradesh, a Hindu group has attacked #Muslims. Several Muslims were killed,including 12 people burned alive.
🚨@hapurpolice are supporting the Hindu groups.
🚨Should Muslims in Uttar Pradesh now take up arms?
@Uppolice
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
राष्ट्र प्रेम, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान की प्रतीक है- वर्दी
पुलिस स्मृति दिवस पर @Uppolice द्वारा जारी लघु फिल्म 'वर्दी' 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित UP-STF के शहीद निरीक्षक श्री सुनील कुमार जी के शौर्य और शहीदों के परिजनों के त्याग व वेदना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।
वीरता, संवेदना और समर्पण की इस प्रेरक गाथा को अवश्य देखें...
youtu.be/ccwx9uMlcis
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
1/4
On the occasion of #PoliceCommemorationDay, Shri Rajeev Krishna (@Rajeevkrishna69), IPS, DGP, @Uppolice, pays tribute to the brave police personnel who made the supreme sacrifice in the line of duty and acknowledges their exemplary dedication to the service of the nation.
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
#SaharanpurPolice
#खण्डन
➡️आज दिनांक 17.10.2026 को थाना बेहट क्षेत्र में दीपक सैनी द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई कि रायपुर मार्ग पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे मारपीट कर ₹10,10,000/- लूट लिए हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर जाँच की, जिसमें उक्त धनराशि दीपक सैनी की गाड़ी से ही बरामद हुई। पूछताछ में कर्ज के चलते लूट की झूठी सूचना देने की बात सामने आई। प्रकरण में झूठी सूचना देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
@Uppolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
@aajtak
@bstvlive
@News18UP
@abplive
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
कतिपय सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा "नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी को गिरफ्तार किए जाने" संबंधी सूचना/पोस्ट प्रसारित की जा रही है।
उक्त सूचना पूर्णतः असत्य, भ्रामक व निराधार है। नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
जनसामान्य से अपील है कि ऐसे भ्रामक एवं अपुष्ट संदेशों का प्रसार न करें तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।
भ्रामक, असत्य अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री का प्रसार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
#BijnorPolice
थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पैरूवाला में रामलीला मंचन को स्थानीय पुलिस द्वारा रोके जाने के संबंध में प्रसारित की जा रही भ्रामक सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर की बाइट ।
#UPPolice
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
अवगत कराना है कि दिनांक 09.10.2026 को थाना पहासू क्षेत्रान्तर्गत नगला खेड़ा गांव में बच्चों की आपसी लड़ाई में दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष एक ही संप्रदाय के हैं तथा पड़ोसी हैं एवं पूर्व में एक दूसरे से परिचित हैं। दोनों पक्षों ने अपने-अपने घरों में ईंट-पत्थर फैलाकर पुलिस को पथराव की झूठी सूचना दी। पुलिस द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पथराव का होना नहीं पाया गया दोनों पक्षों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाना पहासू पर अभियोग पंजीकृत है तथा मौके से 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पूर्ण शांति व्यवस्था कायम है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी शिकारपुर श्री दीपक कुमार की बाइट-
#UPPolice
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
थाना इन्हौना पर लूट के संबंध में प्राप्त सूचना पुलिस जांच में पायी गई झूठी। घटना के अनावरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र द्वारा दी गई बाइट।
#amethipolice
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
सोशल मीडिया पर भ्रामक रूप से एक घटना को जनपद अलीगढ़ से संबंधित दर्शाया जा रहा है। उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि घटना थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर से संबंधित है । जिसमें स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है। सभी से अनुरोध है कि वीडियो को जनपद अलीगढ़ का बताकर भ्रामक ट्वीट न करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना देने वाले ट्विटर हैंडल्स को भी चिह्नित कर जनपद अलीगढ़ की साइबर टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय द्वारा दी गई बाइट
@Uppolice
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
एक 17 वर्षीय युवती, जिनके पिता का नाम शिवशंकर मोदनवाल है, उन्हें कल जिला अस्पताल में उनके परिवारजनों द्वारा भर्ती कराया गया और इसमें मेरे द्वारा और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर श्री चमन सिंह चावड़ा के द्वारा इसमें गहनता पूर्वक जांच की गई, जिसमें हमने पाया कि युवती पिछले कई माह से बीमार थी किंतु परिवारजनों द्वारा उसका ठीक से इलाज ना कराए जाने के कारण उसकी शारीरिक स्थिति कमजोर हो गई एवं वर्तमान में उसका जिला अस्पताल में सुचारू रूप से इलाज किया जा रहा है एवं इसके साथ-साथ यह भी संज्ञान में आया है कि कई शरारती तत्वों द्वारा उसके उक्त के संबंध में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जिनका हम खंडन कर रहे हैं एवं उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रहे हैं।
श्री अरुण दीक्षित उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर की बाईट-
@uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
थाना रामगंज अन्तर्गत गन प्वाइंट पर किशोरी से दुष्कर्म का खण्डन एवं आरोपी किशोर को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लेकर की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा दी गई बाइट।
#amethipolice
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
#Azamgarh: थाना अहरौला क्षेत्रांतर्गत ग्राम शंभूपुर की घटना को जातिगत विवाद और तनाव बताने वाली भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट का आजमगढ़ पुलिस ने किया खंडन, शंभूपुर घटना में जातिगत विवाद का तथ्य नहीं आया सामने, विपरीत परिस्थितियों में भी संबंधित तीनों परिवारों ने एक-दूसरे के दुःख में शामिल होकर दिखाई मानवीय संवेदना। भ्रामक एवं तथ्यहीन बातें सोशल मीडिया पर पोस्ट/प्रसारित करने वाले X अकाउंट के विरुद्ध थाना अहरौला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित, के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार का आधिकारिक वक्तव्य।
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digazamgarh
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
खंडन-
जनपद में सभी कर्मियों को आवश्यकतानुसार अवकाश दिया जाता है एवं किसी का भी अवकाश अनावश्यक रोका नहीं जाता है। आपातकालीन स्थिति में फोन पर ही अनुमति प्राप्त कर भी अवकाश दिया जाता है ताकि एप्लीकेशन लेकर आवेदकों को भटकना न पड़े। उक्त आरक्षी जिस चौकी पर तैनात है वहां पर तैनात 3 पुलिस कर्मी पहले से अवकाश/स्थानांतरण पर होने के कारण इन्हें छुट्टी रोकने हेतु बताया गया जिस पर इनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। अगस्त माह में भी उक्त आरक्षी को इनकी मांग के अनुसार 13 दिवस का अवकाश दिया गया है। इन्हें अति आवश्यक स्थिति होने को दशा में क्षेत्राधिकारी स्तर पर वार्ता कर अवकाश प्राप्त करना चाहिए था पर इनके द्वारा विवाद कर अनुशासनहीनता की गई।
अतः यह कहना कि अवकाश मांगने पर इन्हें निलंबित किया गया है, पूर्णतः असत्य है। इनके विवाद करने एवं अनुशासनहीनता के कारण इन्हें निलंबित किया गया है।
चंदौली
➡️पत्नी के इलाज पर छुट्टी मांगना पड़ा भारी
➡️सिपाही चंदन सिंह को मांगना पड़ा भारी
➡️भदाहू चौकी पर तैनात सिपाही निलंबित
➡️अनुशासनहीनता के आरोप में चंदन सस्पेंड
➡️धानापुर थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई
➡️इलाज के लिए दो दिन की मांगी थी छुट्टी
➡️सिपाही की पत्नी वाराणसी में है भर्ती
➡️निलंबन के बाद पुलिस लाइन किया संबद्ध
➡️पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
#Chandauli #UPPolice #PoliceAction
श्री लाट भैरव के परंपरागत कार्यक्रम से संबंधित भ्रामक एआई-जनरेटेड वीडियो के प्रसार के संबंध में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, के संबंध में पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल की बाइट
#UPPolice
#PoliceCommissionerateVaranasi
#DCP_Kashi_Vns
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
#gorakhpurpolice
#PoliceAction
➡️#PsShahpur क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस कर्मी व अधिवक्ता विवाद करते दिखाई दे रहें हैं । वीडियो की जाँच की गयी तो संबंधित वीडियो फर्जी पाया गया, वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी पुलिस विभाग से नहीं है वह फर्जी है साथ ही जो अधिवक्ता दिखाई दे रहे हैं वह भी फर्जी हैं तथा दिखाई गयी घटना भी फर्जी है, केवल व्यूज बढ़ाने व वायरल करने के लिए यह वीडियो बनाया गया था इसमें अधिवक्ता और पुलिस की छवि धूमिल करने हेतु यह वीडियो प्रसारित किया जा रहा है ।
➡️घटना का संज्ञान लेकर थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । सोशल मीडिया पर भ्रामक तथ्यों के आधार पर अफवाह फैलाने वाले झूठे वीडियो बनाकर वायरल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
➡️जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा दी गयी वीडियो बाईट -
#UPPolice #VideoByte
@dgpup @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @AdlSPDKPuri
UPPOLICE FACT CHECK retweeted
थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सराय बरौलिया में कुछ युवकों द्वारा युवक-युवती से छेड़खानी,वीडियो बनाने व मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने के संबंध में SSP @budaunpolice द्वारा दी गई बाइट।
सोशल मीड़िया पर एक वीडियो को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट का बताते हुए प्रसारित किया जा रहा है, जिसका कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस पूर्णरूप से खण्डन करती है ।
#UPPolice
#PoliceCommissionerateVaranasi
#DCP_Kashi_Vns
#UPPFactCheck
@UPPViralCheck

































