Official Twitter Account of District Magistrate Kushinagar.

Kushinagar
Joined January 2017
DM Kushinagar retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) *सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं निराधार खबर "ECI साफ्टवेयर मे मतदाताओं का नाम काटने हेतु बिना कारण 85,854 फार्म ऑटोजनरेट किये गये" के सम्बन्ध में सही सूचना* लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026। दिनांक 09-10-2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर "In UP SIR, ECI Software Auto-generated 85,854 Forms to Delete Voters Without a Reason" में यह भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में ईसीआई सॉफ्टवेयर में से 85,854 मतदाताओं के नाम फार्म-7 ऑटो जेनरेट कर बिना समुचित कारण के विलोपित कर दिये गये हैं। खबर के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश दिनांक 27.10.2025 के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। खबर में लगाए गए आरोप मिथ्या धारणाओं पर आधारित होने के कारण खारिज किये जाते हैं। उत्तर प्रदेश में दिनांक 06-01-2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख मतदाता सम्मिलित थे। इनमें से लगभग तीन करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस जारी की गयी थी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के प्रावधानों के अन्तर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को यह अधिकार है कि वह मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी भी मतदाता के सम्बन्ध में स्वतः संज्ञान (Suo moto) जांच कर सकता है। अतः विहित प्रावधानों के अधीन ही इन 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस निर्गत करते हुए उन्हें प्राप्त कराया गया। नोटिस प्राप्त ऐसे मतदाताओं से यह अपेक्षा की गयी कि एक निश्चित अवधि में सुसंगत दस्तावेज़ों की सूची में से कोई एक दस्तावेज उपलब्ध करा दें। प्रदेश में नोटिस सुनवाई करते हुए उन पर निर्णय लिये जाने की अन्तिम तिथि 27-03-2026 थी। सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा इन नोटिस प्राप्त मतदाताओं के अर्ह (Eligible) अथवा अनर्ह (Ineligible) होने का निर्णय लिया गया। जिन लोगों के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया कि वे अर्ह (Eligible) हैं, उनका नाम अन्तिम मतदाता सूची में सम्मिलित कर लिया गया तथा जिन व्यक्तियों के सम्बन्ध में अनर्ह (Ineligible) होने का निर्णय लिया गया, उनका नाम अन्तिम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं किया जाना था, इसलिए ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाने के लिये सॉफ्टवेयर में फॉर्म-7 जनरेट करने की व्यवस्था थी। यह व्यवस्था इसलिये है कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर यह पता चल सके कि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से कब हटा और क्यूँ हटा। बिना फार्म-7 जनरेट किये यदि कोई नाम मतदाता सूची से सीधे हटा दिया जाये तो भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर यह पता लगाना मुश्किल होगा कि इस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से कब और क्यों हटाया गया। खबर में उल्लिखित 85,854 की संख्या उन्हीं मतदाताओं की है, जिनके बारे में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा स्वतः संज्ञान जांच की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए यह निर्णय लिया गया कि वे अनर्ह (Ineligible) हैं। तरबगंज एवं पीलीभीत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक आवदेक द्वारा अनेक मतदाताओं का नाम कटवाने हेतु फार्म-7 भरने का उदाहरण देते हुये रिपोर्ट में यह कहा गया कि उत्तर प्रदेश के SIR-2026 के दौरान समुदाय विशेष के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास हुआ। इस सम्बन्ध में स्पष्ट किया जाता है कि उपर्युक्त दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जिन प्रकरणों के उदाहरण रिपोर्ट में दिये गये हैं उन सभी में ऐसे समस्त फार्म-7 निरस्त किये गये थे। इस प्रकार Bulk में फार्म-7 भरने की कोशिश भी सफल नहीं होने दी गयी। यह खबर स्वयं बताती है कि हमारी वेबसाइट पर लाखों की संख्या में उपलब्ध फॉर्म-7 की सूचनाओं को अच्छी तरह से खंगालने के बाद मात्र 198 ऐसे मामले पाये गये जहाँ एक ही व्यक्ति द्वारा 10 से ज्यादा फार्म-7 भरे गये। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे सभी प्रकरणों में कुल मिलाकर 4740 व्यक्तियों के नाम काटने का प्रयास हुआ। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में लाखों की संख्या में प्राप्त फार्म-7 में से केवल मात्र 198 ऐसे मामलों का पाया जाना, जहाँ बल्क में फार्म-7 दिये गये हों, इस बात का द्योतक है कि राज्य में बल्क में फार्म-7 सामान्यतः नहीं प्राप्त किये गये। इस खबर में किया गया दावा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रियाओं के संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, पूर्णतया असत्य है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (eci.gov.in) पर Instructions Tab में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27-10-2025 को जारी दिशा-निर्देश आज भी उपलब्ध है, जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया सम्पादित की गयी थी। ख़बर में यह भी उल्लिखित है कि "हमने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और साथ ही साथ भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली को विस्तृत प्रश्न भेजे थे। खबर छपने के समय तक उनके द्वारा कोई उत्तर नही दिया गया" (We sent detailed questions to UP Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa as well as to the ECI in Delhi. They had not replied by the time of publication) यहाँ स्पष्ट करना है कि दिनांक 08.10.2026 को अपराह्न 3:32 बजे इनके द्वारा ई-मेल के माध्यम से प्रश्नों को प्रेषित करते हुए उसी दिन सायं 07:00 बजे तक विस्तृत उत्तर की मांग की गई थी। अपने ई-मेल में इनके द्वारा पूछे गये महज 3 प्रश्नों में उन आँकड़ों, तथ्यों एवं उदाहरणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया जो इनके द्वारा प्रसारित ख़बर में प्रस्तुत किये गये। यह भी ध्यातव्य है कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में विधान परिषद की खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक क्षेत्र का निर्वाचन चल रहा है। मात्र 3 घण्टे के समय में अपने तथाकथित विश्लेषण के संबंध में इनके द्वारा उत्तर मांगा जाना यह सिद्ध करता है कि इन्हें उत्तर प्राप्त किये जाने या सत्यता जानने में कोई रूचि नहीं है। तत्पश्चात अगले दिन दिनांक-09.10.2026 को प्रातः 08:30 बजे ही इनके द्वारा सोशल मीडिया पर ख़बर भी प्रसारित कर दिया जाना यह दर्शाता है कि महज खानापूर्ति के लिए और आम जनमानस में भारत निर्वाचन आयोग की गलत छवि प्रस्तुत करने के उद्देश्य से अत्यन्त अल्प समय में विस्तृत उत्तर की मांग की गई। इस प्रकार उपरोक्त प्रसारित खबर भ्रामक एवं निराधार है। यह आश्वस्त किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूर्णतया विधिक रूप से सम्पन्न किया गया है। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
46
140
5
182
36,356
DM Kushinagar retweeted
A representative of the Office of the District Magistrate, Kushinagar, today handed over to CdA Dr @Surendrathapaji the piggy bank savings donated by six-year-old Alfaz Sheikh for the relief of communities affected by the recent floods in Nepal. Moved by the devastation, young Alfaz chose to contribute his year-long savings in a touching gesture of compassion and solidarity. The Embassy deeply appreciates this heartfelt act, which reflects the enduring bonds of friendship and goodwill between the peoples of Nepal and India. 🇳🇵🇮🇳
11
1
58
4,336
DM Kushinagar retweeted
🇮🇳 आवश्यक सूचना नेपाल में आई बाढ़ के कारण यदि उत्तर प्रदेश का कोई नागरिक वहाँ फँसा हुआ है या उसे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो उनके परिजन तत्काल 1070 पर कॉल कर सूचना दें। — राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश #नेपालबाढ़ #बाढ़_चेतावनी #उत्तरप्रदेश #UPFlood #FloodAlert #Helpline1070 #आपदा_प्रबंधन @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur @dmgonda2 @Dm_Gorakhpur @dmhamirpurup
1
14
1
17
3,332
DM Kushinagar retweeted
🇮🇳 नेपाल में फ्लैश फ्लड के मद्देनज़र भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 📞 +977 985 131 6807 📞 +977 970 910 7500 प्रभावित भारतीय नागरिक आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। #NepalFloods #FlashFlood #Nepal #IndianEmbassy #IndiaInNepal #EmergencyHelpline #FloodAlert #SafetyFirst @CMOfficeUP @PMOIndia @ndmaindia @UP_SDMA @EONIndia @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur @dmgonda2 @Dm_Gorakhpur @dmhamirpurup
1
13
12
1,225
DM Kushinagar retweeted
तिरंगा यात्रा🇮🇳 जनपद कुशीनगर के पड़रौना बावली चौक से जूनियर हाईस्कूल( BRC) के प्रांगण तक आज माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा के बच्चो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, यात्रा में जनपद के मा0 सांसद जी,मा0 विधायक जी पड़रौना, हाटा,खडडा व फ़ाजिलनगर के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। @dm_kushinagar @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP #tirangayatra
3
9
28
2,285
DM Kushinagar retweeted
आँधी (हवा की गति 60 से 70 झोंको में बढ़कर 80 किमी/घंटा) की संभावना (यलो एलर्ट) सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र । आँधी (हवा की गति 50 से 60 झोंको में बढ़कर 70 किमी/घंटा) की संभावना (यलो एलर्ट) बांदा, फतेहपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर एवं आस पास के क्षेत्र । @SaharanpurDm @dm_shamli @DmMuzaffarnagar @BagpatDm @DmMeerut @DmHapur @dmgbnagar @dmbulandshahr @Dm_Aligarh @DMMathura1 @dm_hathras @DM_Etah @dm_firozabad @DmMainpuri @DistrictEtawah @DMAuraiya @dmbijnor @dmamroha @DMMoradabad @RampurDm @dmbareilly @Dmpilibhit @dmupsha @DmSambhal @dmbudaun @dmJalaun @dmhamirpurup @DMmahoba @Jhansi_DM @DM_Banda1 @dmfatehpur @dmballia @dmdeoria @Dm_Gorakhpur @DM_Sknagar @dmbas_ @dm_kushinagar @DmMaharajganj @dmsid1 @dmgonda2 @DMBalrampur @dmshravasti @DMBahraich @DMKheri @dm_sitapur @dmhardoi @DMFarrukhabadUP @dm_kannauj @DMKanpurDehat @DMKanpur
6
15
84
13,854
DM Kushinagar retweeted
भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सतर्क रहें, पर्याप्त पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। @dmfatehpur @firozabaddm @dmgbnagar @AdminGhazipur @08NDRF @dmgonda2 @Dm_Gorakhpur @dmhamirpurup @DmHapur @dmhardoi @dm_hathras @dmJalaun @DMjaunpur @dmjhansi1 @dm_kannauj @DMKanpurDehat @DMKanpur @DmKasganj @deo__kaushambi @dm_kushinagar @DMKheri @deo_lalitpur @AdminLKO @DmMaharajganj @DMmahoba
3
18
39
2,222
DM Kushinagar retweeted
Felt most blessed and honoured to have visited the holy #Buddhist sites of Mahaparinirvana Temple, Ramabhar Stupa, Matha Kuar Shrine. Truly a once in a lifetime experience for me and my team. 🙏🙏HC Wong @dm_kushinagar #IncredibleIndia #Buddhism #UP #UttarPradesh #BuddhistCircuit #LordBuddha #LandofBuddha
2
26
210
3,920
DM Kushinagar retweeted
Thank you to @dm_kushinagar and @AAI_Official for bringing me on a tour of #Kushinagar Airport. Impressive infrastructure and high potential 💪. - HC Wong @myogioffice @MoCA_GoI @DGCAIndia #AviationIndia #UP #UttarPradesh
2
18
1
130
4,294
A special introductory message was addressed by the International Buddhist Confederation, New Delhi represented by Dr Baishali Sarkar, of the Academic Division, at the Inaugural Ceremony of the 1st Kushinagar International Buddhist Conclave organised by the @UPGovt and #Kushinagar district administration
14
38
1,665
Ven. Lama Aria Drolma and Dr. Baishali Sarkar, Research Consultant, International Buddhist Confederation attended the Kushinagar International Buddhist Conclave, organised by the @UPGovt and the district administration - 31 Mar to 02 Apr 2026. Mementos were presented on behalf of the Secretary General IBC to the Chief Development Officer of #Kushinagar District, Ms Vandita Srivastava, on the sidelines of the Conclave.
1
4
17
705
A message of Venerable Shingkhar Rinpoche Ngodup Dorji, of #Bhutan, at the Kushinagar International Buddhist Conclave, organised by the Uttar Pradesh Govt and District Administration at Kushinagar, Uttar Pradesh - 31 March to 02 April 2026.
6
19
884
DM Kushinagar retweeted
13
280
3
211
18,963
International operations from Kushinagar Airport are set to begin next month, with Air India Express launching the Kushinagar–Varanasi–Bangkok route in February. This marks a major step in connecting Buddhist tourism, trade, and culture of the region with the world. Proud moment for UP’s growing aviation map.
9
34
6
250
8,040
DM Kushinagar retweeted
फ़ॉर्म 6 भरते समय जन्मतिथि एवं आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड मान्य है। जन्मतिथि के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा भी पाँच अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ साक्ष्य के रूप में मान्य होगा इसी प्रकार आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा छह अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ी साक्ष्य के रूप में मान्य होगा। इन सारे दस्तावेज़ी विकल्पों की लिस्ट फ़ार्म 6 में ही दी गई है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानी SIR में फ़ॉर्म 6 भरते समय नयी बात यह है कि फ़ॉर्म 6 के साथ एक घोषणा पत्र भी देना है जिसमें आवेदक को विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 की अंतिम मतदाता सूची में स्वयं का अथवा स्वयं के माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का नाम खोज कर उसकी सूचना घोषणा पत्र में भरनी है। यदि आप यह कर लेते हैं तो फिर बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ी साक्ष्य के आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। यदि फ़ॉर्म 6 भरते समय आवेदक घोषणा पत्र में 2003 की अंतिम मतदाता सूची में से स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं खोज पाता है तो आवेदक को ERO द्वारा एक नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का प्रारूप वही होगा जो कि गणना चरण के दौरान गणना फ़ार्म में स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं दर्ज करने वाले मतदाताओं को दिया जा रहा है और नोटिस पर दिए गए दस्तावेजों की सूची में से आवेदक को दस्तावेज़ी साक्ष्य देना होगा। दस्तावेज़ी साक्ष्य देने पर आवेदक का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा।
46
495
9
569
51,472
DM Kushinagar retweeted
16
296
5
287
17,084
DM Kushinagar retweeted
मतदाता के वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ उसका मोबाइल नंबर जोड़ना बहुत ही आसान है और घर बैठे ही मिनटों में इस काम को किया जा सकता है। वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के निम्नलिखित फ़ायदे हैं। १. अगर आप फ़ॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फ़ॉर्म 6 भरते समय आपने फ़ॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (लगभग दस पंद्रह दिन में) अपना e-EPIC (वोटर ID कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर ID कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आपके आवासीय पते पर भेजा जाता है जिसमें कई बार समय लग जाता है। २. जब जब आप ज़रूरत समझें तब तब और जितनी बार चाहे उतनी बार अपना e-EPIC घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं। ३. वोटर लिस्ट तथा वोटर ID कार्ड ( EPIC) में आपके विवरण में विद्यमान् त्रुटियों को घर बैठे ही ऑनलाइन फ़ॉर्म 8 भरकर त्रुटियों को ठीक करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ४. ECINET mobile ऐप तथा electoralsearch.eci.nic.in website पर voter ID से जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर अथवा वोटर आयी कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन कर जब चाहें तब कुछ ही सेकेंडों में अपना पोलिंग स्टेशन नंबर और मतदाता सूची में अपना क्रमांक तुरंत ज्ञात कर सकते हैं। वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया संलग्न चित्रों से स्पष्ट हो जाएगी। यह प्रक्रिया चंद मिनटों में पूरी की जा सकती है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सैकंडों में मोबाइल नंबर आपके वोटर ID कार्ड से जुड़ जाता है। @ECISVEEP
5-10 मिनट ही लगते हैं
91
752
10
983
93,003
DM Kushinagar retweeted
आज शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर BLO ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ उपस्थित है।उसके पास पर्याप्त संख्या में फ़ॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भी उपलब्ध है। सभी उत्तर प्रदेश वासियों से आग्रह है कि आज अपने अपने बूथ पर जाकर उपलब्ध ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जाँच लें और यदि आपका नाम उसमें नहीं है फ़ॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भरकर BLO को दे दें जिससे अंतिम मतदाता सूची में आपका नाम अवश्य आ जाए। यदि ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में आपका नाम है परंतु आपके विवरण में त्रुटियां है तो फ़ॉर्म 8 भरकर BLO को दे दें जिससे वो त्रुटियां ठीक हो जाएं।
84
665
19
964
68,224
DM Kushinagar retweeted
If any person wants to check whether his/her name exists in the draft voter list of UP in SIR-2026 published on 6th January, 2026, the process is simple. Please go to the web portal of CEO UP ceouttarpradesh.nic.in A pop up window titled Special Intensive Revision (SIR) -2026 opens up on main page of the portal. In this window, click the tab named “Search your name by EPIC number in draft electoral roll SIR 2026”. In the ensuing screen, type your EPIC number in the box titled EPIC number, type given Captcha and click tab named SEARCH. If your name exists in the draft voter list, the search result will give the details of the State, the district, the Assembly Constituency, the polling station name and your serial number in that part of the voter list. If your name does not exist in the draft electoral roll of any Assembly Constituency in UP, then it will return with “No result Found”. Alternatively, Go to web portal electoralsearch.eci.gov.in and then search your name by typing your EPIC number in the box named EPIC number and click SEARCH after typing the given Captcha. The result will provide the details of your entry in the draft voter list,if your name is present in the draft voter list, otherwise it will display “No result Found”
76
445
20
680
86,342